Shuru
Apke Nagar Ki App…
शुजालपुर में बवाल! मंत्री इंदर सिंह परमार के सामने वकीलों ने लगाए नारे, जानिए क्या है पूरा मामला
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
शुजालपुर में बवाल! मंत्री इंदर सिंह परमार के सामने वकीलों ने लगाए नारे, जानिए क्या है पूरा मामला
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ढाबला घोंसी की बेटी नीतिका कीर ने दिल्ली में रचा इतिहास ,4.10 मीटर की छलांग लगाकर पोल वॉल्ट में जीता स्वर्ण पदक। कालापीपल के ग्राम ढाबला घोंसी की बेटी नीतिका आकरे (कीर) ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज-2026 की पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में 4.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीतिका की इस उपलब्धि से ढाबला घोंसी सहित पूरे कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। माता प्रियंका और पिता अनोप सिंह कीर की बेटी नीतिका ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर कालापीपल, शुजालपुर सहित शाजापुर जिले और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ग्रामीण अंचल से निकलकर बड़े खेल मंच पर स्वर्ण पदक हासिल करने वाली नीतिका की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी उपलब्धि पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार व कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।4
- नमामि भारतम् 🇮🇳 | वंदे मातरम् — 150 वर्ष 🙏 25 सितंबर को आप सादर आमंत्रित हैं। 🇮🇳 नमामि भारतम् 🇮🇳 | वंदे मातरम् — 150 वर्ष 🇮🇳 एक समय… एक सुर… एक लय… जब पूरा भारत एक साथ गूंजेगा— वंदे मातरम्! 🙏🇮🇳 राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस ऐतिहासिक आयोजन में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। 🎶 *सामूहिक वंदे मातरम् गायन* 🎶 📅 25 सितंबर ⏰ एकत्रीकरण — प्रातः 10:00 बजे 🎤 सामूहिक गायन — प्रातः 11:00 बजे 📍 सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती कॉलोनी, कालापीपल आइए… 🇮🇳 राष्ट्रप्रेम को स्वर दें, 🇮🇳 मां भारती के चरणों में श्रद्धा अर्पित करें, 🇮🇳 और हजारों स्वरों के साथ एक सुर में गूंजाएं— वंदे मातरम्! 🇮🇳🇮🇳 आपकी सहभागिता ही इस राष्ट्रभक्ति के महाआयोजन की शक्ति है। अपने परिवार, मित्रों और परिचितों के साथ अवश्य पधारें और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। आयोजक: सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कालापीपल #वंदेमातरम् #वंदेमातरम्150वर्ष #नमामिभारतम् #राष्ट्रभक्ति #सामूहिकवंदेमातरम् #सरस्वतीविद्यामंदिर #कालापीपल #मांभारती #एकसमयएकसुरएकलय 🇮🇳1
- *दिल्ली में कालापीपल की बेटी का कमाल, मध्यप्रदेश का बढ़ाया मान।* *संदीप गेहलोत* *IND24 TV* *संवाददाता कालापीपल*1
- सलसलाई में निकला दूज पर भव्य चल समारोह शोभायात्रा में उमडा जन सैलाब शाजापुर जिले के सलसलाई बाबा रामदेव की दूरी पर निकाला भव्य चल समारोह1
- नगर पालिका के पदोन्नत कर्मचारियों का किया स्वागत-सम्मान। तृप्ति रेस्टोरेंट में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्मान समारोह। नगर पालिका आष्टा में विभिन्न पदों पर पदोन्नत हुए कर्मचारियों के सम्मान में तृप्ति रेस्टोरेंट आष्टा में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाल्मीकि समाज अध्यक्ष रमेश भामा द्वारा किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नगर पालिका में पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों विनोद सांगते, स्वच्छता उप निरीक्षक; विनोद घेंघट, सहायक ग्रेड-03; राजेश घेंघट, स्वच्छता पर्यवेक्षक; मनोज घेंघट, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं अर्जुन घेंघट, सहायक ग्रेड-03 का पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मान कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रायसिंह मेवाड़ा ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति कर्मचारी के कार्य एवं जिम्मेदारियों के प्रति विभाग द्वारा जताए गए विश्वास का प्रतीक है। नई जिम्मेदारी के साथ कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगरवासियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की स्वच्छता व्यवस्था सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कर्मचारियों के बेहतर कार्य से ही शहर की व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव आता है। सम्मान समारोह के आयोजक एवं वाल्मीकि समाज अध्यक्ष रमेश भामा ने पदोन्नत हुए सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समाज एवं कर्मचारियों के लिए खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और सेवाभाव को सम्मान मिलना उत्साह बढ़ाने वाला है। कार्यक्रम में वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश मंत्री राजेश घेंघट, बनवारी लाल पवार, विजय घेंघट, पप्पू खरे, अखिलेश डुमने, जितेंद्र भामा, लखन डुमाने, गोलू घेंघट सहित समाज के अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पदोन्नत कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।2
- हरतालिका तीज पर शिव मंदिरों में हुई विशेष पूजा, महिलाओं ने सुनी कथा हरतालिका तीज पर शिव मंदिरों में हुई विशेष पूजा, महिलाओं ने सुनी कथा शाजापुर। हरतालिका तीज पर महिलाओं ने सोमवार को अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए और कुंवारी कन्याओं ने योग्य वर की प्राप्ति की इच्छा के साथ व्रत एवं उपवास कर भोलेशंकर की पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महिलाओं ने रातभर जागरण कर माता गौरी की पूजा की और परंपरा का निर्वहन करते हुए हरतालिका की पूजन कर भोलेनाथ का अभिषेक किया। हरतालिका तीज पर सज-धजकर महिलाएं शिव मंदिरों में सुबह से ही पहुंच गईं थीं और भीड़ अधिक होने पर उन्होने कतार में लगकर शिव को नमन किया। इसके बाद मंदिर में तीज माता की कथा सुनी। महिलाओं ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के चलते हरतालिका तीज पर व्रत रखकर शिवगौरी की पूजन कर पति की लंबी आयु होने और घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की गई।3
- कालापीपल-आजादी के बाद से बदहाल मनसाया-सादनखेड़ी मार्ग, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार शाजापुर जिले में मनसाया से सादनखेड़ी तक करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों और बारिश में कीचड़ के चलते ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की है। ग्राम पंचायत मनसाया से ग्राम सादनखेड़ी तक करीब 3 किलोमीटर का मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से रोजाना आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से हालात और खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर सड़क का निरीक्षण कराने के साथ आवश्यकतानुसार निर्माण, डामरीकरण और मरम्मत कार्य जल्द कराने की मांग की है। मनसाया-सादनखेड़ी सड़क बदहाल करीब 3 किलोमीटर सड़क जर्जर सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार2
- कलयुगी बेटे ने भैंस चोरी की झूठी कहानी रची पिता को किया घायल, राजगढ़ में भैंस चोरी की झूठी कहानी बनाकर पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुत्र को मलावर पुलिस ने किया गिरफ्तार इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे के निर्देश पर थाना प्रभारी मलावर उप निरीक्षक रजनेश सिरोठिया द्वारा गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ग्राम पाडली गुसाई निवासी दीपक पुरी द्वारा थाना मलावर पर सूचना दी गई कि उसके घर में अज्ञात भैंस चोर भैंस चोरी करने के लिए आए थे। उसके पिता कमल पुरी द्वारा भैंस चोरी का विरोध करने पर अज्ञात चोरों ने उनके गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया है। *पुलिस जांच में झूठी निकली भैंस चोरी की कहानी* घटनास्थल के निरीक्षण, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, फॉरेंसिक एक्सपर्ट एवं तकनीकी डाटा के आधार पर घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। पुलिस द्वारा घायल कमल पुरी के बड़े पुत्र दीपक पुरी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी दीपक पुरी द्वारा अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला करना तथा घटना को भैंस चोरों द्वारा किए गए हमले का रूप देने के लिए झूठी कहानी बनाना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा बताया गया कि घरेलू विवाद एवं पैसों की मांग को लेकर उसका अपने पिता से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने घर में सो रहे अपने पिता कमल पुरी पर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से वार किए। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए भैंस चोरों द्वारा हमला किए जाने की झूठी सूचना डायल-112 पर दी गई। फरियादी रोहित पुरी की रिपोर्ट पर थाना मलावर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी दीपक पुरी, निवासी ग्राम पाडली गुसाई, थाना मलावर, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी की बरामदगी हेतु आरोपी से पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1