Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी के आज़मगढ़ में तीन लोगों को गोली मार कर हत्या, आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद उसने अपनी पत्नी बबीता और दो पंडितों महेंद्र पाठक और अखिलेश मिश्रा को गोली मार दी। योगी आदित्यनाथ सरकार में हर रोज़ ऐसे हत्याए आम हो गए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को क्या बताया एक बार सुने।
ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
यूपी के आज़मगढ़ में तीन लोगों को गोली मार कर हत्या, आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद उसने अपनी पत्नी बबीता और दो पंडितों महेंद्र पाठक और अखिलेश मिश्रा को गोली मार दी। योगी आदित्यनाथ सरकार में हर रोज़ ऐसे हत्याए आम हो गए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को क्या बताया एक बार सुने।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आजमगढ़ : डीएवी इंटर कॉलेज में करियर काउंसिलिंग, विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी जानकारी आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को डीएवी इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को करियर विकल्प, कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देकर भविष्य की तैयारी के लिए प्रेरित किया गया। सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति ने विद्यार्थियों को रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने की सलाह दी। उन्होंने सेवायोजन विभाग की योजनाओं, पंजीकरण और रोजगार मेलों की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए युवाओं से इनका लाभ उठाने की अपील की। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि करियर केवल पारंपरिक नौकरियों तक सीमित नहीं है। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, निजी क्षेत्र, स्वरोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी व्यापक अवसर हैं। अनुदेशक अवधेश कुमार ने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण और रोजगार मेलों की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुशील कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गोंड, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- "कहीं पासवर्ड तो नहीं छिन गया?" OP Rajbhar के 'X' पोस्ट पर Akhilesh Yadav का मजेदार जवाब!1
- कोटे के स्थानांतरण की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण ने एसडीएम पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप आजमगढ़। जिले के कटोही गांव निवासी शिव प्रकाश तिवारी ने आरोप लगाया है कि कोटे की दुकान के स्थानांतरण से संबंधित शिकायत लेकर वह एसडीएम के पास पहुंचे थे, लेकिन उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हें डांटकर कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। पीड़ित शिव प्रकाश तिवारी के मुताबिक, कोटे के स्थानांतरण के मामले में उनके पास कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के आदेश भी मौजूद हैं। इसके बावजूद मामले में सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम ने उनसे कहा कि “हम तुम्हारा काम नहीं करेंगे।” शिव प्रकाश तिवारी का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही शिकायतकर्ता की बात नहीं सुनेंगे तो गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने पूरे मामले को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जा सकता है।1
- आजमगढ़ : आसमान छूने की जिद’ पुस्तक पर आयोजित चर्चा , बोले सांसद धर्मेंद्र यादव युवाओं को देगी संघर्ष की प्रेरणा, आजमगढ़। यथार्थ को शब्दों में पिरोना आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती है। लेखन वही प्रभाव छोड़ता है, जो समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाए। ऐसी पुस्तकें युवाओं को संघर्ष के बीच लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देती हैं। यह बात सदर सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार शाम शहर के एक होटल में पत्रकार से लेखक बने राजेश चंद्र मिश्रा की पुस्तक ‘आसमान छूने की जिद’ पर आयोजित चर्चा में कही। सांसद ने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि उनके घर के बच्चे भी पुस्तक पढ़ें। पत्रकारिता के दायित्व पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को यथार्थ के धरातल पर काम करना होगा। केवल लेखन ही नहीं, समाज की वास्तविक समस्याओं को सामने लाना भी पत्रकारिता की जिम्मेदारी है। लेखक राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पुस्तक झूठ में लिपटी एक सच्ची कहानी है। लक्ष्य पाने के लिए सुख-सुविधाओं का इंतजार जरूरी नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्ष जरूरी है। उन्होंने युवाओं से डिजिटल और सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने की अपील की। कार्यक्रम में पुस्तक की रचना की प्रेरणा और लेखक के अनुभवों पर सवाल-जवाब हुए। ममता पंडित ने लेखक का परिचय दिया। अशोक यादव ने स्वागत किया। संचालन जर्नलिस्ट क्लब अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने किया। इस दौरान शिशिर कुमार सिंह, राजीव रतन सिंह, अभिषेक राय बंटी, अभिषेक पंडित समेत कई लोग मौजूद रहे।1
- जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप महिला ने आधा दर्जन लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप, थाने में दी तहरीर; पुलिस कर रही मामले की जांच आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। महिला का आरोप है कि घटना के दौरान घर में रखे सामान के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल, बुलेट वाहन और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पीड़िता सरोज देवी पत्नी अमीर, निवासी आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा का कहना है कि जमीन को लेकर विपक्षी पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। महिला ने महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर दो बार विवाद और मारपीट की घटना हुई। इसके बाद उन्होंने रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई के साथ ही परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के 24 घंटे से अधिक समय बाद भी कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान है। न्यायालय के स्थगन आदेश का पुलिस ने दिया हवाला मामले में रौनापार थाना प्रभारी ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि महिला और विपक्षी पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद है। पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, जबकि उक्त मामले में माननीय न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश जारी है।थाना प्रभारी के मुताबिक, इसी विवाद के परिप्रेक्ष्य में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में क्षतिग्रस्त सामान, टूटे हुए बोर्ड और अन्य सामग्री दिखाई दे रही है। हालांकि, इन क्षतियों के लिए जिम्मेदार पक्ष का निर्धारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।1
- ट्रिपल मर्डर से दहला आजमगढ़, पूजा के दौरान पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गहजी में मंगलवार शाम पूजा-पाठ के दौरान फायरिंग से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मकान मालिक की पत्नी समेत दो पंडितों की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी के मकान के अंदर ही बंद होने की सूचना है। पुलिस ने पूरे मकान को घेरकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा चल रही थी। घर में चार पंडित, अरविंद की पत्नी बबीता, एक बेटा और एक बेटी मौजूद थे। करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा और पूजा के संबंध में जानकारी लेने के बाद पंडितों से आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरविंद ने घर में रखी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता तथा पूजा कराने पहुंचे महेंद्र पाठक निवासी पटखौली और अखिलेश मिश्रा निवासी छितौना भटौली की मौत की प्रारंभिक सूचना है। फायरिंग होते ही पूजा में शामिल अन्य पंडित मौके से भाग निकले। प्रारंभिक जानकारी में राइफल से भी गोली चलने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की घेराबंदी कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी मकान के अंदर ही बंद है। पुलिस आरोपी को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम, हत्या के कारण और हथियारों की जांच कर रही है। मृतकों और फायरिंग से जुड़ी अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद स्पष्ट होगी। #आजमगढ़ #ट्रिपलमर्डर #अहरौला #CrimeNews #AzamgarhNews #BreakingNews1
- शंभूपुर गहजी में पूजा के दौरान खूनी वारदात, पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद घर में खुद को बंद किया आरोपी, कई थानों की फोर्स ने घेरा मकान आजमगढ़। शंभूपुर गहजी क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब छह बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और घर में पूजा-पाठ कराने पहुंचे दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मकान को चारों तरफ से घेर लिया गया। देर शाम तक पुलिस आरोपी से दरवाजा खुलवाने का प्रयास करती रही। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी अरविंद सिंह मंगलवार की शाम करीब छह बजे अपने घर पहुंचा। आरोप है कि उस समय उसकी पत्नी बबीता सिंह (32) घर में दो पंडितों से पूजा-पाठ और अनुष्ठान करा रही थी। दोनों पंडितों की पहचान महेंद्र पाठक (60) पुत्र सुदामा निवासी पटखौली, शंभूपुर तथा अखिलेश मिश्रा (50) पुत्र लाल बहादुर निवासी छितौना, शंभूपुर के रूप में बताई जा रही है। आरोप है कि घर में पूजा-पाठ का माहौल देखकर अरविंद सिंह नाराज हो गया और पत्नी तथा दोनों पंडितों से गाली-गलौज करने लगा। पत्नी द्वारा विरोध किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान अरविंद ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और कथित तौर पर सबसे पहले पत्नी बबीता सिंह को गोली मार दी। इसके बाद उसने दोनों पंडितों को भी गोली मार दी। फायरिंग की आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी ने मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और खुद को घर के भीतर ही कैद कर लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और मकान की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस टीम आरोपी को बाहर निकालने के लिए दरवाजा खुलवाने का प्रयास करती रही। मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना रहा तथा बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा रहे। बताया जा रहा है कि गोली लगने से तीनों की मौत हो गई है। हालांकि मौत और घटना के पूरे कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- आजमगढ़ में पूजा के दौरान फायरिंग! 3 मौतों से मचा हड़कंप आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में पूजा के दौरान विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूजा करा रहे पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद फायरिंग की बात सामने आई। घटना में पत्नी समेत 3 लोगों की मौत की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। इस पूरे मामले की वजह और घटनाक्रम की आधिकारिक स्थिति पुलिस जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। ⚠️ नोट: इस वीडियो में दी गई जानकारी प्रारंभिक/पुलिस जांच से संबंधित है। किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना हमारा उद्देश्य नहीं है। अंतिम तथ्य जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होंगे। 📍 स्थान: शंभूपुर, अहरौला, आजमगढ़ TV24 News Express को Subscribe करें और आजमगढ़ की हर बड़ी खबर से जुड़े रहें। #Azamgarh #AzamgarhNews #आजमगढ़ #अहरौला #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #LatestNews1
- बलरामपुर में DJ की तेज आवाज से मासूम बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज को लेकर उठे सवाल CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम: 3 मिनट 2 सेकंड के वीडियो में कक्षा के अंदर बैठे दिखे बच्चे, बाहर से आती रही DJ की तेज आवाज, हालांकि यह आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। हम किसी दावे की पुष्टि नहीं करते हैं।1