logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपर जिलाधिकारी ने किया 16वीं जनगणना का शुभारंभ, ज्ञान कुंज एकेडमी में डिजिटल प्रक्रिया शुरू सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र बंशीबाजार स्थित ज्ञान कुंज एकेडमी में सोमवार को भारत की 16वीं जनगणना का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों तथा जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया देश की विकास योजनाओं का आधार होती है। उन्होंने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सावधानी के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनगणना से जुड़े नियमों, प्रक्रियाओं तथा तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। कुमार ने बताया कि इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिससे आंकड़ों की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।इस अवसर पर एसडीएम सिकंदरपुर सुनील कुमार, डिप्टी कलेक्टर एवं चार्ज अधिकारी, तहसीलदार देवेंद्र पांडेय, खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया। सभी अधिकारियों ने जनगणना कार्य को सफल बनाने हेतु टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया। जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर 34 प्रश्नों के माध्यम से मकानों से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। इसके पश्चात, द्वितीय चरण में 7 फरवरी से जनसंख्या की गणना शुरू होगी। 1 मार्च की रात 12 बजे तक आंकड़े संकलित कर लिए जाएंगे, जिनका आधिकारिक प्रकाशन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा पांडेय एवं प्रबंधक डॉ देवेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य की सफल शुरुआत का साक्षी बना।

2 hrs ago
user_गंगा 24 ख़बर
गंगा 24 ख़बर
पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
2 hrs ago
e180d0f3-bb6f-4909-8d4f-5f38288516f3

अपर जिलाधिकारी ने किया 16वीं जनगणना का शुभारंभ, ज्ञान कुंज एकेडमी में डिजिटल प्रक्रिया शुरू सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र बंशीबाजार स्थित ज्ञान कुंज एकेडमी में सोमवार को भारत की 16वीं जनगणना का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों तथा जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया देश की विकास योजनाओं का आधार होती है। उन्होंने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सावधानी के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनगणना से जुड़े नियमों, प्रक्रियाओं तथा तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। कुमार ने बताया कि इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिससे आंकड़ों की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।इस अवसर पर एसडीएम सिकंदरपुर सुनील कुमार, डिप्टी कलेक्टर एवं चार्ज अधिकारी, तहसीलदार देवेंद्र पांडेय, खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया। सभी अधिकारियों ने जनगणना कार्य को सफल बनाने हेतु टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया। जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर 34 प्रश्नों के माध्यम से मकानों से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। इसके पश्चात, द्वितीय चरण में 7 फरवरी से जनसंख्या की गणना शुरू होगी। 1 मार्च की रात 12 बजे तक आंकड़े संकलित कर लिए जाएंगे, जिनका आधिकारिक प्रकाशन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा पांडेय एवं प्रबंधक डॉ देवेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य की सफल शुरुआत का साक्षी बना।

More news from Ballia and nearby areas
  • मनियर में 15 हजार लीटर अवैध लहन नष्ट बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। रविवार 19 अप्रैल 2026 को घाघरा नदी किनारे बॉर्डर क्षेत्र में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लगभग 15,000 लीटर अवैध कच्ची शराब बनाने की लहन और कई भट्ठियों को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन भारी मात्रा में अवैध सामग्री मिलने से क्षेत्र में अवैध शराब के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। इस अभियान में मनियर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मिलकर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कदम माना जा रहा है।
    1
    मनियर में 15 हजार लीटर अवैध लहन नष्ट
बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। रविवार 19 अप्रैल 2026 को घाघरा नदी किनारे बॉर्डर क्षेत्र में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लगभग 15,000 लीटर अवैध कच्ची शराब बनाने की लहन और कई भट्ठियों को नष्ट कर दिया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन भारी मात्रा में अवैध सामग्री मिलने से क्षेत्र में अवैध शराब के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।
इस अभियान में मनियर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मिलकर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कदम माना जा रहा है।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    22 hrs ago
  • बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कई परिवार बेघर हो गए। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने पीड़ितों से मिलकर महिलाओं को साड़ी वितरण किया और मदद का भरोसा दिया।
    1
    बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कई परिवार बेघर हो गए। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने पीड़ितों से मिलकर महिलाओं को साड़ी वितरण किया और मदद का भरोसा दिया।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    5 hrs ago
  • बलिया:राजनीति के बदलते समीकरणों के बीच बलिया में एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे, जो अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं, परशुराम जयंती के एक कार्यक्रम में 'अकेलेपन' का शिकार होते दिखे। भृगु मंदिर में आयोजित परशुराम जयंती के कार्यक्रम में मंच पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा था। सपा छोड़कर भाजपा में आए इन पूर्व मंत्री को मंच पर वह मान-सम्मान या जगह नहीं मिली, जिसके वे आदी थे। उन्हें मुख्य धारा से दूर किनारे बैठे देखा गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है कि क्या भाजपा में आने वाले बड़े नेताओं की भूमिका सिर्फ भीड़ जुटाने तक सीमित है? सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग दबी जुबान में कह रहे हैं, *"सपा में जो 'शेर' थे, आज अपनी ही नई पार्टी में बेगाने नजर आ रहे हैं।"* यह घटना दलबदल करने वाले नेताओं के भविष्य और पार्टी के भीतर उनके कद पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या दलबदल का असली इनाम 'हाशिए पर जाना' है? या यह महज एक प्रोटोकॉल की चूक थी? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस तस्वीर ने बलिया की राजनीति में नया उबाल जरूर ला दिया है। #Ballia #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #PoliticsNews #ParshuramJayanti #PoliticalDrama #UttarPradesh
    1
    बलिया:राजनीति के बदलते समीकरणों के बीच बलिया में एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे, जो अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं, परशुराम जयंती के एक कार्यक्रम में 'अकेलेपन' का शिकार होते दिखे। 
भृगु मंदिर में आयोजित परशुराम जयंती के कार्यक्रम में मंच पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा था। सपा छोड़कर भाजपा में आए इन पूर्व मंत्री को मंच पर वह मान-सम्मान या जगह नहीं मिली, जिसके वे आदी थे। उन्हें मुख्य धारा से दूर किनारे बैठे देखा गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है कि क्या भाजपा में आने वाले बड़े नेताओं की भूमिका सिर्फ भीड़ जुटाने तक सीमित है? 
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग दबी जुबान में कह रहे हैं, *"सपा में जो 'शेर' थे, आज अपनी ही नई पार्टी में बेगाने नजर आ रहे हैं।"* यह घटना दलबदल करने वाले नेताओं के भविष्य और पार्टी के भीतर उनके कद पर गंभीर सवाल खड़े करती है। 
क्या दलबदल का असली इनाम 'हाशिए पर जाना' है? या यह महज एक प्रोटोकॉल की चूक थी? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस तस्वीर ने बलिया की राजनीति में नया उबाल जरूर ला दिया है।
#Ballia #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #PoliticsNews #ParshuramJayanti #PoliticalDrama #UttarPradesh
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सिवान जिले के सिसवन प्रखंड में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. जनगणना कार्य को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण युद्धस्तर पर चल रहा है.सोमवार को हरे राम ब्रह्मचारी स्कूल में दूसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन पूरा हुआ. मास्टर ट्रेनर ने प्रतिभागियों को जनगणना के मोबाइल ऐप की बारीकियां, प्रश्नावली के हर कॉलम को भरने का तरीका और फील्ड में आंकड़े जुटाते समय आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए. प्रशिक्षण में डेटा की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने पर खास जोर दिया गया.सिसवन के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की भविष्य की योजनाओं की बुनियाद है. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि घर घर जाकर सर्वे के दौरान कोई गलती न हो.बीडीओ ने कहा कि सभी चिन्हित कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रगणक अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जनगणना का काम शुरू करेंगे.
    1
    सिवान जिले के सिसवन प्रखंड में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. जनगणना कार्य को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण युद्धस्तर पर चल रहा है.सोमवार को हरे राम ब्रह्मचारी स्कूल में दूसरे बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन पूरा हुआ. मास्टर ट्रेनर ने प्रतिभागियों को जनगणना के मोबाइल ऐप की बारीकियां, प्रश्नावली के हर कॉलम को भरने का तरीका और फील्ड में आंकड़े जुटाते समय आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए. प्रशिक्षण में डेटा की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने पर खास जोर दिया गया.सिसवन के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं बल्कि देश की भविष्य की योजनाओं की बुनियाद है. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि घर घर जाकर सर्वे के दौरान कोई गलती न हो.बीडीओ ने कहा कि सभी चिन्हित कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रगणक अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जनगणना का काम शुरू करेंगे.
    user_Sachita nand pandey
    Sachita nand pandey
    सिसवन, सीवान, बिहार•
    12 min ago
  • बलिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुरेमनपुर पिपरपाती निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार चौबे ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ अत्यंत भव्य एवं अनुशासित आयोजन कर क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया। इस अवसर पर वे भृगु आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने रवि किशन तथा सहकारिता राज्य मंत्री वाल्मीकि तिवारी से भेंट कर जयंती की शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में चौबे ने भगवान परशुराम के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता, स्वच्छता और नैतिकता को बढ़ावा देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र तिवारी व दातादत्त तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, जो उनके नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
    1
    बलिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुरेमनपुर पिपरपाती निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार चौबे ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ अत्यंत भव्य एवं अनुशासित आयोजन कर क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया। इस अवसर पर वे भृगु आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने रवि किशन तथा सहकारिता राज्य मंत्री वाल्मीकि तिवारी से भेंट कर जयंती की शुभकामनाएँ दीं।
अपने संबोधन में चौबे ने भगवान परशुराम के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता, स्वच्छता और नैतिकता को बढ़ावा देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र तिवारी व दातादत्त तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, जो उनके नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
    user_MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    MD EMRRAN KHAN journalist BALL
    Local News Reporter बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हालांकि “संशोधन पारित न होने” जैसी स्थिति पर उनका सीधा बयान कम सामने आया है, लेकिन उनके हालिया भाषणों और प्रतिक्रियाओं से यह साफ होता है कि उन्होंने इस मुद्दे पर चिंता और नाराजगी जताई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं के अधिकारों का विरोध करते हैं, वे महिला शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते यह बात भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम में कही।
    1
    हालांकि “संशोधन पारित न होने” जैसी स्थिति पर उनका सीधा बयान कम सामने आया है, लेकिन उनके हालिया भाषणों और प्रतिक्रियाओं से यह साफ होता है कि उन्होंने इस मुद्दे पर चिंता और नाराजगी जताई है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं के अधिकारों का विरोध करते हैं, वे महिला शक्ति का सम्मान नहीं कर सकते
यह बात भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम में कही।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Mera nal bhut din se kharab hai lekin ward se koi helf nhi mil rha hai ward number -5 ward ka name-jitendar thakur panchayt -tewtha block -Maharajganj
    1
    Mera nal bhut din se kharab hai lekin ward se koi helf nhi mil rha hai ward number -5
ward ka name-jitendar thakur 
panchayt -tewtha
block -Maharajganj
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    Farmer Maharajganj, Siwan•
    6 hrs ago
  • बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते करीब 30 घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए और उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान अनंत देव सिंह ‘टाइगर’ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री एवं कपड़े वितरित किए और हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं सांसद रामाशंकर विद्यार्थी व अद्या शंकर यादव भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा प्रधान पद के प्रत्याशी देव कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवारों ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सकें।
    1
    बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते करीब 30 घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए और उनका सारा सामान जलकर राख हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान अनंत देव सिंह ‘टाइगर’ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री एवं कपड़े वितरित किए और हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं सांसद रामाशंकर विद्यार्थी व अद्या शंकर यादव भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
इसके अलावा प्रधान पद के प्रत्याशी देव कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
पीड़ित परिवारों ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है, ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सकें।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.