हीरालाल गढ़वाल फार्मर रजिस्ट्री सहित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई जाए - कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी भगवान बिरसा मुंडा, संत रविदास एवं टंट्या मामा योजना में शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए कमिश्नर ने विभिन्न विभागो की योजनाओ, लक्ष्यो की प्रगति की अदयतन स्थिति की समीक्षा की नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल पर राजस्व प्रकरणों के पंजीयन होने के पश्चात भी प्रकरणों के निराकरण में तेजी न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वह फार्मर रजिस्ट्री सहित राजस्व के अन्य प्रकरण जैसे सीमांकन, बटवारा, अभिलेख दृरूस्ती करण, रास्ते का विवाद, एग्री स्टेक आदि के प्रकरण का तेज गति से निराकरण करें। साथ ही निर्देश दिए की साइबर तहसील के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों का निराकरण 10 दिन की समय सीमा में अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि पटवारी प्रतिवेदन के आधार पर साइबर तहसील में प्राप्त राजस्व प्रकरण किसी भी स्थिति में लंबित न रहे समय से पूर्व पटवारी से प्रतिवेदन प्राप्त कर प्राप्त प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जा रही डॉ भीमराव अंबेडकर योजना, संत रविदास योजना, भगवान बिरसा मुंडा योजना एवं टंट्या मामा योजना के अंतर्गत युवाओं के स्वरोजगार के हेतु जो प्रकरण बैंक में लगाए गए उन सभी प्रकरणों का फालोअप लेते हुए प्राथमिकता से सभी प्रकरण बैंक से स्वीकृत कराने एवं स्वीकृत राशि का वितरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि 31 मार्च से पूर्व शासन द्वारा दिए गए सभी लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। कमिश्नर ने उद्यानकी विभाग की पीएफएमई, एवं अन्य विभाग की डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने उक्त योजनाओं में स्वरोजगार हेतु प्राथमिकता से बैंक से राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने आगामी ग्रीष्म काल को दृष्टिगत रखते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में तथा वन क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए की वह अभी से बंद पड़े एवं खराब हो चुके हैं पंप को सुधार कर जल संचयन की स्थिति में लाएं। ग्रीष्म काल के दौरान पेयजल संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर हैंडपंपों की मरम्मत एवं सुधार का कार्य प्राथमिकता से करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि कृषि विभाग नरवाई की रोकथाम हेतु एवं किसानों को नरवाई ना जलाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पुनः खेत पाठशाला एवं कृषक संगोष्ठियों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर करें और लोगों को नरवाई ना जलाने के फायदे के बारे में समझाइश दे। उन्होंने निर्देश दिए की सभी कलेक्टर्स आगामी एक-दो दिनों में जल उपयोगिता समिति की बैठक भी आयोजित कर लें। कमिश्नर ने कहा कि उन्नतशील किसानों को खेती की उन्नत तकनीकियों को के बारे में जानकारी देकर प्रोत्साहित किया जाए। सभी जिले से 100 -100 किसान चिंन्हित किया जाए जो जैविक खेती करने के लिए उत्सुक है। ऐसे किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ देते हुए जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाए। कमिश्नर ने कहा कि सप्ताह में एक दिन जिलों में जैविक हाट अनिवार्य रूप से लगाया जाए। इस जैविक हाट में जैविक उत्पादन, वस्तुएं एवं अभिकरण रखे जाएं जिसका ज्यादा से ज्यादा किसान एवं आम जनता लाभ उठा सके। उन्होंने खाद वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से रखने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने उघानिकी फसलों के लिए क्लस्टर आधारित उद्यान तैयार करने, आवारा एवं निराश्रित गोवंश को रखने के लिए गौशालाओं की संख्या बढ़ाने एवं कामधेनु योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, बैतूल कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी, हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ऑनलाइन एवं संयुक्त आयुक्त विकास श्री नवल मीना, उपायुक्त विकास श्री डी एन पटेल, संभागीय सलाहकार आरसीएमएस श्री भूपेंद्र गुर्जर, उपायुक्त जनजाति कार्य विभाग सुनील मित्रा सहित संभागीय अधिकारी गण ऑफलाइन उपस्थित रहे।
हीरालाल गढ़वाल फार्मर रजिस्ट्री सहित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाई जाए - कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी भगवान बिरसा मुंडा, संत रविदास एवं टंट्या मामा योजना में शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए कमिश्नर ने विभिन्न विभागो की योजनाओ, लक्ष्यो की प्रगति की अदयतन स्थिति की समीक्षा की नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल पर राजस्व प्रकरणों के पंजीयन होने के पश्चात भी प्रकरणों के निराकरण में तेजी न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वह फार्मर रजिस्ट्री सहित राजस्व के अन्य प्रकरण जैसे सीमांकन, बटवारा, अभिलेख दृरूस्ती करण, रास्ते का विवाद, एग्री स्टेक आदि के प्रकरण का तेज गति से निराकरण करें। साथ ही निर्देश दिए की साइबर तहसील के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों का निराकरण 10 दिन की समय सीमा में अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि पटवारी प्रतिवेदन के आधार पर
साइबर तहसील में प्राप्त राजस्व प्रकरण किसी भी स्थिति में लंबित न रहे समय से पूर्व पटवारी से प्रतिवेदन प्राप्त कर प्राप्त प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जा रही डॉ भीमराव अंबेडकर योजना, संत रविदास योजना, भगवान बिरसा मुंडा योजना एवं टंट्या मामा योजना के अंतर्गत युवाओं के स्वरोजगार के हेतु जो प्रकरण बैंक में लगाए गए उन सभी प्रकरणों का फालोअप लेते हुए प्राथमिकता से सभी प्रकरण बैंक से स्वीकृत कराने एवं स्वीकृत राशि का वितरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि 31 मार्च से पूर्व शासन द्वारा दिए गए सभी लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। कमिश्नर ने उद्यानकी विभाग की पीएफएमई, एवं अन्य विभाग की डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने उक्त योजनाओं में स्वरोजगार हेतु प्राथमिकता से बैंक से राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने आगामी ग्रीष्म काल को दृष्टिगत रखते हुए शहरी एवं ग्रामीण
क्षेत्र में तथा वन क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए की वह अभी से बंद पड़े एवं खराब हो चुके हैं पंप को सुधार कर जल संचयन की स्थिति में लाएं। ग्रीष्म काल के दौरान पेयजल संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर हैंडपंपों की मरम्मत एवं सुधार का कार्य प्राथमिकता से करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि कृषि विभाग नरवाई की रोकथाम हेतु एवं किसानों को नरवाई ना जलाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पुनः खेत पाठशाला एवं कृषक संगोष्ठियों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर करें और लोगों को नरवाई ना जलाने के फायदे के बारे में समझाइश दे। उन्होंने निर्देश दिए की सभी कलेक्टर्स आगामी एक-दो दिनों में जल उपयोगिता समिति की बैठक भी आयोजित कर लें। कमिश्नर ने कहा कि उन्नतशील किसानों को खेती की उन्नत तकनीकियों को के बारे में जानकारी देकर प्रोत्साहित किया जाए। सभी जिले से 100 -100 किसान चिंन्हित किया जाए जो
जैविक खेती करने के लिए उत्सुक है। ऐसे किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ देते हुए जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाए। कमिश्नर ने कहा कि सप्ताह में एक दिन जिलों में जैविक हाट अनिवार्य रूप से लगाया जाए। इस जैविक हाट में जैविक उत्पादन, वस्तुएं एवं अभिकरण रखे जाएं जिसका ज्यादा से ज्यादा किसान एवं आम जनता लाभ उठा सके। उन्होंने खाद वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से रखने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने उघानिकी फसलों के लिए क्लस्टर आधारित उद्यान तैयार करने, आवारा एवं निराश्रित गोवंश को रखने के लिए गौशालाओं की संख्या बढ़ाने एवं कामधेनु योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, बैतूल कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी, हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ऑनलाइन एवं संयुक्त आयुक्त विकास श्री नवल मीना, उपायुक्त विकास श्री डी एन पटेल, संभागीय सलाहकार आरसीएमएस श्री भूपेंद्र गुर्जर, उपायुक्त जनजाति कार्य विभाग सुनील मित्रा सहित संभागीय अधिकारी गण ऑफलाइन उपस्थित रहे।
- आत्मा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय किसान विज्ञान मेला का कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, बनखेड़ी सफलतापूर्वक आयोजन सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन “आत्मा” योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 10 मार्च 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, बनखेड़ी में पिपरिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए किसान भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बनखेड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष श्री हरीश मालानी, अक्षय कृषि परिवार एवं भूमि सुपोषण अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक तथा नवल कोचिंग इंदौर के संचालक श्री नवल रघुवंशी, भारतीय किसान संघ मध्यभारत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सर्वज्ञ दीवान, भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंदनगर के उपाध्यक्ष श्री उम्मेद सिंह पटेल, श्री मकरन सिंह पटेल, सहसचिव श्री केशव माहेश्वरी, सदस्य श्री भूपेन्द्र सिंह पटेल, विशेष आमंत्रित सदस्य श्री विवेक महेश्वरी, श्री अनिल बारोलिया, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, न्यास के प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र गुर्जर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य (मृदा विज्ञान) श्री नीतिराज पटेल, उपसंचालक कृषि डॉ.रविकांत सिंह, उप परियोजना संचालक “आत्मा” श्री गोविंद मीना, कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक खांडे, प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संजीव कुमार गर्ग तथा कृषि एवं विभिन्न विभाग से पधारे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्तिथ रहे साथ नर्मदापुरम के विभिन्न विकासखंडो से आए हुए किसान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए I कार्यक्रम की शुरुआत में उपसंचालक कृषि डॉ. रविकांत सिंह ने कार्यक्रम का परिचय एवं रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस कृषि विज्ञान मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच उन्नत कृषि तकनीकों का प्रसार, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना तथा किसानों को नवीन कृषि नवाचारों से अवगत कराना है। नर्मदापुरम जिले के किसानों तथा विभागीय अमले को गेहूं कटाई उपरांत नरवाई जलाने की समस्या पर विशेष ध्यान देकर कृषकों को नरवाई प्रबंधन के लिए जागरूक करने के लिए कहाँ गया। उन्होंने कहाँ कि मिट्टी एक सजीव है, इसमें कई जीव- जंतु निवासरत है, जिसका भी हमें ध्यान रखना चाहिए नरवाई जलाने से सजीव मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट हो जाते I उन्होंने फसल विविधीकरन पर हमें ध्यान देने के लिए कहाँ गया I उन्होंने बताया की कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर जैविक एवं प्राकृतिक खेती का हब है जहाँ आकर सुकून मिलता है, उन्होंने किसानो से संतुलित मात्रा में उर्वरको का उपयोग करने की सलाह दी I उन्होंने किसानो से आग्रह किया कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान भाई अपनी भूमि को एग्रीस्टैक आई.डी से जुडवाए जिससे ई टोकन से संतुलित उर्वरक एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। पिपरिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी ने किसानो से नरवाई नहीं जलाने की अपील की गई, नरवाई जलाए नहीं बल्कि उसका चारा एकत्रित करें साथ ही फसल चक्र अपनाए जिससे नरवाई नहीं जलाना पढ़े एवं जो किसान भाई अच्छी उन्नत खेती कर रहे है उन कृषक एवं वैज्ञानिकों से किसान भाईयों को जानकारी प्राप्त करनी चाहिए । सांसद प्रतिनिधि एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सदस्य (मृदा विज्ञान) श्री नीतिराज पटेल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी खेती आत्मनिर्भर खेती थी जो जमीन से जुड़ी हुई थी, उन्होंने वर्तमान में केंसर के बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की एवं इसे रोकने हेतु परिवार के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए स्वयं के परिवार के लिए जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने के लिए आग्रह किया गया। श्री उम्मेद सिंह पटेल ने किसानों से आग्रह किया कि वे छोटे रकबे से ही जैविक खेती शुरू करें और धीरे-धीरे इसे बड़े स्तर पर अपनाए तथा विभाग की योजनाओं की जानकारी आधिक से अधिक किसानो तक पहुचाने की सलाह दी गई । अक्षय कृषि परिवार एवं भूमि सुपोषण अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक श्री नवल रघुवंशी ने किसानों को भूमि सुपोषण अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरे देश में चैत्र नवरात्र से प्रारंभ होकर एक माह तक संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भूमि की उर्वरता को बनाए रखना तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। उन्होंने साथ ही बताया गया की वर्तमान में स्कूल बंद हो रहे है, हास्पिटल बढ़ रहे है एवं केंसर के मरीज भी बढ़ रहे है इसीलिए जबरदस्ती ही सही आधे बीघा में जैविक एवं प्राकृतिक खेती जरुर करें I भारतीय किसान संघ मध्यभारत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सर्वज्ञ दीवान ने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जिले में कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर जैसी संस्था उपलब्ध है, जो पूर्णतः जैविक खेती पर कार्य कर रही है। किसानों को इस संस्था से मार्गदर्शन लेकर जैविक खेती को अपनाना चाहिए। तकनीकी सत्र के दौरान प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका, नरवाई प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती की पद्धतियों की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक खांडे ने ग्रीष्मकालीन फसल उत्पादन तकनीक पर विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों को रसायनों का सीमित उपयोग करने तथा एक ही प्रकार के कीटनाशक का बार-बार प्रयोग न करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को फसलों की उन्नतशील किस्मों के बारे में भी जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेन्द्र पटैल द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की वैकल्पिक फसल उड़द एवं प्राकृतिक खेती आधारित फसलों की जानकारी बंधुओं को दी गई, डॉ. बृजेश कुमार नामदेव ने जैविक पौध संरक्षण के उपायों की जानकारी दी, डॉ. रंजीत सिंह ने किसानों को ग्रीष्मकालीन सब्जी उत्पादन तकनीक के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित कृषक-वैज्ञानिक संवाद में प्रगतिशील कृषक श्री भूपेन्द्र पटेल ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा किए। उन्होंने किसानों को फसल विविधिकरण अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि खेतों में दलहन, तिलहन एवं मोटे अनाज की फसलों को बारी-बारी से लगाने से भूमि की उर्वरता बनी रहती है और उत्पादन भी बढ़ता है। कृषि विज्ञान मेले में 30 से अधिक कृषि प्रदर्शनी लगाई गईं, जिनमें कृषि एवं संबंधित विभागों तथा कृषि से जुड़ी संस्थाओं द्वारा कृषि आदान, उत्पाद तथा उन्नत तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। साथ ही जिले के प्रगतिशील किसानों द्वारा उत्पादित फसलों की भी प्रदर्शनी लगाई गई I कार्यक्रम के अंत में “आत्मा” योजना अंतर्गत सर्वोत्तम जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित आर्या परियोजना के अंतर्गत हितग्राही किसानों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगाई गई कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन श्री गोविन्द मीना, डॉ. संजीव कुमार गर्ग एवं डॉ. बृजेश कुमार नामदेव द्वारा कराया गया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक, सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, बीटीएम, एटीएम सहित जिले के 1508 से अधिक किसान उपस्थित रहे। अंत में उप परियोजना संचालक “आत्मा” श्री गोविंद मीना द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-तिलक वार्ड निवासी राम रहीम रोटी बैंक के वरिष्ठ सदस्य श्री लक्ष्मी नारायण दुबे (लखन भैया) द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अपनी पूज्यनीय माताजी स्व.श्रीमती कस्तूरी बाई दुबे की चौंथी पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृति में जरूरतमंद,वृद्ध,बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को फलफ्रूट एवं मिष्ठान के साथ कराए गए स्वादिष्ट भोजन।1
- जनपद पंचायत सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आए 6 आवेदन मंगलवार सोहागपुर के जनपद पंचायत सभागार में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित अधिकारियों को 6 आवेदन प्राप्त हुए। यह जनसुनवाई नायब तहसीलदार रणजीत सिंह चौहान की उपस्थिति में आयोजित की गई। जनसुनवाई सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान ग्राम बोदी और सोहागपुर के बीच बने नाले से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। ग्राम निभौरा निवासी सुनील रघुवंशी द्वारा आवेदन देकर सूचना के अधिकार के तहत जानकारी न देने की शिकायत की गई। ग्राम बमारी के किस राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा तीन आवेदन देने के बावजूद प्रकरण की नकल नहीं देने की शिकायत की गई। ग्राम सिंग बाड़ा निवासी दीनदयाल नायक द्वारा खेत में लगी गेहूं एवं चने की फसल ना काटने देने की शिकायत की गई। क़िलापुरा निवासी नसीम खा ने नगर परिषद द्वारा जन्म पंजीयन रजिस्टर चेक करवा कर जन्म का NOC आप्राप्ता प्रमाण पत्र प्रदान करने की मांग की। सभी आवेदनों को अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को निराकरण हेतु भिजवाया गया।1
- Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह1
- Post by Dharmendra sahu1
- नरसिंहपुर: दिव्यांग की मजबूरी का फायदा उठा रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी, 50 हजार की रिश्वत मांगने की एसपी से शिकायत नरसिंहपुर। जिले में भ्रष्टाचार और आम आदमी के शोषण का एक नया मामला सामने आया है। यहाँ एक दिव्यांग युवक ने 'गृहम् हाउसिंग फाइनेंस' के शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों पर लोन का चेक देने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता सुनील लोधी (निवासी शहीद भगत सिंह वार्ड, कंदेली) ने बताया कि उन्होंने कंदेली क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदने के लिए गृहम् हाउसिंग फाइनेंस शाखा नरसिंहपुर से लोन फाइनेंस करवाया था। सुनील ने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और बड़ी मुश्किल से अपने सपनों का घर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, फाइनेंस की प्रक्रिया के दौरान आरोपियों ने पहले ही फाइल चार्ज और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उनसे 50 हजार रुपये ले लिए थे सुनील लोधी का आरोप है कि उनका 6,39,684 रुपये का लोन पास हो चुका है और राशि विक्रेता अंकित सिंह पवार के नाम जारी भी हो गई है। लेकिन जब वे लोन का चेक लेने शाखा पहुंचे, तो शाखा प्रबंधक मुकेश पटेल, फाइनेंस कर्मचारी मोहन चौधरी और संदीप पटेल ने उनसे 50,000 रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की। हैरानी की बात यह है कि जब दिव्यांग युवक ने अपनी असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने उसे बार-बार भटकाया और साफ कह दिया कि जब तक पैसे नहीं दोगे, चेक नहीं मिलेगा। पीड़ित का आरोप है कि कर्मचारी बेखौफ होकर कह रहे हैं कि "चाहे जहां हमारी शिकायत कर दो, हम किसी से नहीं डरते।" एसपी से की कार्रवाई की मांग दोनों पैरों से लाचार पीड़ित सुनील ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर पुराने लोन भी चुकता किए ताकि घर का सपना पूरा हो सके, लेकिन अब भ्रष्टाचार उनके आड़े आ रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने और न्याय दिलाने की मांग की है। Iski choti news bano2
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- बनखेड़ी। थाना बनखेड़ी पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और एक मारुति सुजुकी ओमनी वाहन जब्त किया है।1