त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण बलरामपुर, 24 अगस्त 2026/* त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायपुर के निर्देशन एवं कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बने खाबो-बने रहिबो 2.0 अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा होटल, मिठाई दुकान, डेयरी, किराना दुकान एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य व्यपारियों को प्रतिष्ठानों में आवश्यक साफ-सफाई बनाए रखने, अखाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने, अखबारी कागज का उपयोग खाद्य पदार्थ परोसने में नहीं करने तथा परिसर में स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बलरामपुर स्थित गुप्ता होटल एवं लक्की होटल से संदेह के आधार पर गुलाब जामुन, बूंदी लड्डू, पेड़ा एवं बालूशाही के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। साथ ही जिले के विभिन्न विकासखण्ड अंतर्गत जांच अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत वाड्रफनगर में बीकानेर स्वीट्स, आशीष स्वीट्स, शंकरगढ़ में प्रिया मिष्ठान भंडार, बिहारी होटल, कुसमी में गुप्ता होटल, छट्टू होटल, बलरामपुर में बीकानेर स्वीट्स, गणेश स्वीट्स, दिनेश कैटिंन, रामानुजगंज में मां करणी बीकानेर स्वीट्स, गोकुल स्वीट्स, अपना स्वीट्स, राजपुर में हीरा-जीरा होटल, संदीप स्वीट्स एवं पाण्डेय होटल सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य व्यापारियों से पर्व के दौरान आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।
त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण बलरामपुर, 24 अगस्त 2026/* त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायपुर के निर्देशन एवं कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बने खाबो-बने रहिबो 2.0 अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा होटल, मिठाई दुकान, डेयरी, किराना दुकान एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य व्यपारियों को प्रतिष्ठानों में आवश्यक साफ-सफाई बनाए रखने, अखाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने, अखबारी कागज का उपयोग खाद्य पदार्थ परोसने में नहीं करने तथा परिसर में स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बलरामपुर स्थित गुप्ता होटल एवं लक्की होटल से संदेह के आधार पर गुलाब जामुन, बूंदी लड्डू, पेड़ा एवं बालूशाही के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। साथ ही जिले के विभिन्न विकासखण्ड अंतर्गत जांच अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत वाड्रफनगर में बीकानेर स्वीट्स, आशीष स्वीट्स, शंकरगढ़ में प्रिया मिष्ठान भंडार, बिहारी होटल, कुसमी में गुप्ता होटल, छट्टू होटल, बलरामपुर में बीकानेर स्वीट्स, गणेश स्वीट्स, दिनेश कैटिंन, रामानुजगंज में मां करणी बीकानेर स्वीट्स, गोकुल स्वीट्स, अपना स्वीट्स, राजपुर में हीरा-जीरा होटल, संदीप स्वीट्स एवं पाण्डेय होटल सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य व्यापारियों से पर्व के दौरान आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है।
- मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज बना कर जमीन पर फौती नामांतरण का मामला। बलरामपुर जिले के कुसमी तहसील ग्राम पंचायत जिगनियां से जमीन के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े की खबर सामने आ रही है। मृतक के नाम पर 13 साल तक राजस्व अभिलेख में नाम चलता रहा और फिर दूसरे व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अपना नाम चढ़ा लिया। मामले की शिकायत अब SDM से की गई है। VO 1..मामला कुसमी अनुभाग के ग्राम जिगननिया का है। ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी कुसमी को ज्ञापन देकर शिकायत की है कि ग्राम जिगननिया के पारा अम्बाकोना में शामिल खाता में लोया आ० चकिया का नाम दर्ज था। जिसकी मृत्यु वर्ष 2012 में हो गई थी, लेकिन 2025 तक राजस्व अभिलेख में लोया के नाम से जमीन चलती आ रही थी। आरोप है कि ग्राम जलबोथा निवासी गोवर्धन पिता लेडग ने लोया की मृत्यु का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया और अपना फर्जी आधार कार्ड तैयार कर बिना वारिसदार को सूचना दिए अपना नाम फर्जी ढंग से दर्ज करा लिया। जबकि लोया का कोई पुत्र नहीं था, एक पुत्री थी जिसका विवाह गोपातु से हुआ है जो आज भी जीवित है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 2003 की मतदाता सूची में गोवर्धन का पिता, पत्नी, भाई सभी का मतदाता सूची में पिता का नाम लेढ़गा है, लेकिन फर्जी ढंग से पुत्र बनकर अपना नाम दर्ज करा लिया। इसमें कुछ भू-अभियापियों की भी मिलीभगत की संभावना जताई गई है। अब ग्रामीणों ने SDM से मांग की है कि पूरे मामले की सत्यता की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और राजस्व अभिलेख से गोवर्धन पिता लेढ़ग का नाम विलोपित किया जाए।जमीन के नाम पर हुए इस फर्जीवाड़े से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। देखना होगा प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।1
- बक्सवाहा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में हुआ शिव का जलाभिषेक बक्सवाहा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में हुआ शिव का जलाभिषेक1
- भीषण सड़क हादसा: बिजली पोल से टकराई बाइक, दो बच्चे गंभीर हेमंत कुमारकी रिपोर्ट चिनिया थाना क्षेत्र के चिनिया-रंका मुख्य सड़क पर बड़का नाला से कुछ दूरी ऊपर मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे भीषण मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार डंडई थाना क्षेत्र के बालेखाड़ गांव निवासी दयाशंकर सिंह अपने बहनोई चिनिया थाना क्षेत्र के सरोइदोहर निवासी सुरेश सिंह और अपने भांजे के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए, जबकि दो बच्चे मनीष कुमार उम्र 4 वर्ष तथा अंशु कुमारी 3 वर्ष की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, दोनों के सर पर गंभीर चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चिनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही चिनिया थाना प्रभारी विकु कुमार रजक के निर्देश पर एएसआई काशी भूषण पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा भेजने में सहयोग किया।1
- तेज बारिश से रंका के जोलंगा में दो महिलाओं के घर गिरे, बाल-बाल बचे परिवार रंका प्रखंड के तमगा पंचायत अंतर्गत जोलंगा गांव में तेज बारिश के कारण दो ग्रामीण महिलाओं के कच्चे मकान अचानक धराशायी हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घर गिरने के बाद दोनों परिवारों के सामने अब रहने और सिर छुपाने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे पीड़ित रुबीया देवी ने बताया कि तेज बारिश के दौरान वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर थीं। इसी दौरान अचानक उनका घर भरभरा कर गिर गया। उन्होंने कहा कि यदि परिवार के सदस्य उस समय घर के अंदर होते तो मलबे में दबकर जान जाने की आशंका थी। इसी तरह चंद्रावती देवी का घर भी बारिश के कारण गिर गया। घटना के बाद दोनों परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और फिलहाल दूसरे लोगों के घर में रहने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवारों ने आवास की मांग को लेकर पंचायत के मुखिया से भी मुलाकात की। मुखिया ने जल्द ही आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। वहीं दक्षिणी भाजपा महामंत्री मनोज कुमार ठाकुर ने भी दोनों पीड़ित महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उन्हें जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा, ताकि दोनों परिवारों को सुरक्षित छत मिल सके और वे अपने घर में सम्मानपूर्वक रह सकें।1
- वायरल वीडियो के बाद नेतरहाट में शराब बिक्री मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई, जांच तेज* रामप्रवेश गुप्ता *प्रतिबंध के बावजूद शराब उपलब्धता और मनमानी कीमत वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप, कुछ दिन पहले भी हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* महुआडांड़। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में प्रतिबंध के बावजूद कथित रूप से शराब उपलब्ध कराने और पर्यटकों से मनमानी कीमत वसूलने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले ही प्रशासनिक कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद शराब की कथित उपलब्धता से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वायरल वीडियो में नेतरहाट बाजार की एक दुकान में शराब के विभिन्न ब्रांड उपलब्ध होने और उनकी कीमत निर्धारित दर से अधिक बताए जाने की बातचीत सामने आती है। वीडियो में एक शराब ब्रांड की कीमत 800 रुपये और दूसरे ब्रांड की कीमत 600 रुपये बताई जा रही है। वहीं, कुछ अन्य ब्रांड उपलब्ध होने की बात भी बातचीत में सामने आती है। स्थानीय स्तर पर पर्यटकों की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है कि नेतरहाट में शराब उपलब्ध कराने के नाम पर निर्धारित कीमत से काफी अधिक राशि वसूली जाती है। आरोप है कि करीब 550 रुपये मूल्य की शराब की बोतल के लिए 800 रुपये तक लिए जाते हैं। यानी एक बोतल पर करीब 250 रुपये अधिक वसूले जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। *कुछ दिन पहले हो चुकी है प्रशासनिक कार्रवाई* गौरतलब है कि शराब की अवैध बिक्री से संबंधित शिकायतों के बाद कुछ दिन पहले प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेतरहाट में छापेमारी कर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद होने की बात सामने आई थी और संबंधित मामले में कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।पूर्व में कार्रवाई होने के बावजूद अब सोशल मीडिया पर शराब की कथित उपलब्धता और अधिक कीमत वसूली से संबंधित वीडियो वायरल होने से सवाल उठ रहे हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब आखिर पहुंच कैसे रही है। *प्रशासन की नजर, जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट* वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के दौरान यह पता लगाने की जरूरत होगी कि वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं, शराब की कथित आपूर्ति कहां से हो रही है और पर्यटकों से निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत में कितनी सच्चाई है।स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नेतरहाट एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना जरूरी है, ताकि पर्यटकों के बीच गलत संदेश न जाए।1
- Economic Times World Leaders Forum 2026: PM Modi का बड़ा संबोधन, दुनिया की नजर भारत पर The Economic Times World Leaders Forum 2026 LIVE 🌍 दुनिया की नजर भारत पर है। The Economic Times World Leaders Forum में वैश्विक नेतृत्व, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, निवेश और भारत की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका के बीच यह मंच आने वाले समय की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है। #EconomicTimes #WorldLeadersForum #ETWLF2026 #India #Economy #AI #GlobalLeadership #PMModi1
- सलोनी कुमारी का सबसे पहला नशा मुक्ति (शराबबंदी) से जुड़ा गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बोल "नशा छोड़ के ना... दारू ना पीना भैया" (2) वायरल गर्ल सलोनी कुमारी (Viral Girl Saloni Kumari) का दूसरा सबसे ज्यादा चर्चा में आया और वायरल हुआ गीत "पापा के पगड़िया" (Gire Mat Diha Beti, Papa Ke Pagadiya) है। वायरल होने की कहानी स्कूली जीवन: बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली सलोनी कुमारी सबसे पहले अपने सरकारी स्कूल में सुरीली आवाज़ में सामाजिक और नशा-मुक्ति गीत गाकर चर्चा में आई थीं। पहला वीडियो: उनका स्कूल और स्थानीय परिवेश में गाया गया नशा-मुक्ति गीत लोगों को बहुत पसंद आया और वह रातों-रात इंटरनेट पर वायरल हो गईं। अन्य प्रसिद्ध गीत: इसके बाद उनके अन्य गीत जैसे "गिरे मत दिहा बेटी, पापा के पगड़िया" ने भी बहुत लोकप्रियता हासिल की। (2) गीत की मुख्य जानकारीगीत का नाम: पापा के पगड़िया (Papa Ke Pagadiya)गायक: सलोनी कुमारीगीतकार: समुंदर सिंहविषय: यह गीत बेटियों को समाज में संभलकर चलने और पिता की पगड़ी (इज्जत) का हमेशा मान रखने का संदेश देता है।1
- *राजकीय मध्य विद्यालय रबदा खुरा में विद्यालय प्रबंधन समिति का शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष पुनर्गठन संपन्न* राजकीय मध्य विद्यालय रबदा खुरा में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का पुनर्गठन निर्धारित प्रक्रिया एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों के हितों की रक्षा तथा विद्यालय एवं समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय प्रबंधन समिति पुनर्गठन की पूरी प्रक्रिया पर्यवेक्षक संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय एवं सहायक शिक्षक प्रभु दयाल प्रजापति की देखरेख में संपन्न कराई गई। आम सभा में उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए समिति के गठन की प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुनर्गठन के दौरान कुल 20 सदस्यों का चयन किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से श्री ओम प्रकाश तिवारी को अध्यक्ष तथा श्रीमती अंजू कुमारी को उपाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन होना आपसी विश्वास, सहयोग एवं विद्यालय के विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आम सभा की अध्यक्षता श्री पारस नाथ ओझा ने की। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास में विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी चयनित सदस्यों से पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री प्रताप कुमार पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता श्री देवेंद्र नाथ तिवारी, श्री जैनुल अंसारी, श्री सुजीत कुमार पांडे, श्री संतोष तिवारी सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक, ग्रामीण एवं समिति के नवनिर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे। सम्पूर्ण पुनर्गठन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित सभी लोगों ने नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, स्वच्छता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा सामुदायिक सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नवगठित समिति को विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी1