कांग्रेस का धरना, नेताओं को थाने में बैठाने का आरोप --कटरा नगर पंचायत के उपचुनाव में पुलिस पर एकतरफा कार्यवाही का आरोप शाहजहांपुर। कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हो रहे उपचुनाव के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। कांग्रेस के अनुसार पूर्व चेयरमैन समीउसशान खान, उनके पुत्रों, चेयरमैन प्रत्याशी वाजिद अली सिद्दीकी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अच्छन खान समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन थाने में बैठा रखा है। पार्टी का आरोप है कि इससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता से जुड़े कुछ लोग खुलेआम हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इन आरोपों के विरोध में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने और हिरासत में लिए गए नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की। पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। Rajnesh Gupta Munna
कांग्रेस का धरना, नेताओं को थाने में बैठाने का आरोप --कटरा नगर पंचायत के उपचुनाव में पुलिस पर एकतरफा कार्यवाही का आरोप शाहजहांपुर। कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हो रहे उपचुनाव के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई
का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। कांग्रेस के अनुसार पूर्व चेयरमैन समीउसशान खान, उनके पुत्रों, चेयरमैन प्रत्याशी वाजिद अली सिद्दीकी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अच्छन खान समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन थाने में बैठा रखा है। पार्टी का आरोप है कि इससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित
हो रही है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता से जुड़े कुछ लोग खुलेआम हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इन आरोपों के विरोध में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी
पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने और हिरासत में लिए गए नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की। पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। Rajnesh Gupta Munna
- शाहजहांपुर। कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चल रहे चुनाव के दौरान विवाद की स्थिति सामने आई है। कांग्रेस कार्यकर्ता हम्माद खां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस बेवजह मतदाताओं को बूथ तक नहीं पहुंचने दे रही है और उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। आरोप है कि पुलिस कुछ मतदाताओं को फर्जी बताकर बूथों से वापस कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि पुलिस पर सत्ताधारी दल के दबाव में काम करने का आरोप है और वह भाजपा के इशारे पर कार्रवाई कर रही है।1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच3
- शाहजहांपुर, 05 मई 2026। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष तक के जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना है, उन्हें मई माह में पोषाहार का लाभ न दिया जाए और ऐसे बच्चों के अभिभावकों को शीघ्र आधार बनवाने के लिए सूचित किया जाए। उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों की अपार आईडी और आभा आईडी एक सप्ताह के भीतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही एफआरएस के माध्यम से अनुपूरक पुष्टाहार वितरण की प्रतिदिन समीक्षा करने और मई माह में टीएचआर वितरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सख्ती बरतते हुए कहा कि बिना चेहरा प्रमाणीकरण के पुष्टाहार वितरण नहीं किया जाएगा तथा सभी लाभार्थियों का वजन और लंबाई शत-प्रतिशत दर्ज की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतिदिन केंद्र खोलना अनिवार्य करते हुए चेतावनी दी गई कि 25 मई 2026 तक यदि किसी केंद्र का संचालन 90 प्रतिशत से कम पाया गया तो संबंधित कार्यकत्री का मानदेय रोक दिया जाएगा। बैठक में अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों को शीघ्र पूर्ण कराने और सक्षम केंद्रों पर हो रहे कार्यों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी अरविंद रस्तोगी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- Post by Ravi Kaithwar4
- शाहजहांपुर के कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में मतदान के दौरान आर्य कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक की प्रत्याशी पूजा कसाना और सपा प्रत्याशी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने पुलिस पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर तैनात पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए हालात को काबू में किया और दोनों पक्षों को अलग कर शांति व्यवस्था बहाल कराई।1
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- Post by User50284
- शाहजहांपुर, 5 मई। प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए बड़ी सौगात देते हुए मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिमाह किए जाने के उपलक्ष्य में ‘शिक्षामित्र सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। जनपद गोरखपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के प्रेक्षागृह में देखा गया, जहां वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, तिलहर विधायक सलोन कुशवाहा, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित 300 से अधिक शिक्षामित्र मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के संबोधन में कहा गया कि अभिभावक जिस विश्वास से अपने बच्चों को शिक्षामित्रों के पास भेजते हैं, उनके भविष्य को संवारना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सरकार ने शिक्षामित्रों को नजदीकी विद्यालय में कार्य का अवसर और 5 लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। मुख्य अतिथि मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षामित्रों का मानदेय ₹18,000 और अनुदेशकों का ₹17,000 किया गया है तथा भविष्य में भी वृद्धि जारी रहेगी। इस अवसर पर शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए और एसआरजी/एआरपी टीम द्वारा विभागीय योजनाओं की मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। ‘अरुणोदय’ कैलेंडर का विमोचन शिक्षामित्र सम्मान दिवस पर विद्यार्थी नेतृत्व आधारित प्रार्थना सभा गतिविधि कैलेंडर ‘अरुणोदय’ का भी विमोचन किया गया। सत्र 2026-27 से परिषदीय विद्यालयों में हर दिन प्रार्थना सभा के दौरान पर्यावरण, स्वास्थ्य, महापुरुषों की जयंती, नदियां, कला, देशभक्ति, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, पोषण और विज्ञान जैसे विषयों पर गतिविधियां कराई जाएंगी। कैलेंडर में प्रत्येक विषय के साथ क्यूआर कोड जोड़ा गया है, जिससे शिक्षक अतिरिक्त जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। बच्चों को अखबारों से जोड़ने, गणित के डर को दूर करने, खेल-खेल में विज्ञान सिखाने और जीवन मूल्यों के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।1