logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजकीय पोलिटेकनिक, मुंगेर में “डिजिटल प्रोडक्टिविटी विद AI” ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा राजकीय पोलिटेकनिक, मुंगेर में “डिजिटल प्रोडक्टिविटी विद AI” ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा मुंगेर, बिहार राजकीय पोलिटेकनिक, मुंगेर के छात्रों ने UNICEF के Passport to Earning (P2E) Program के अंतर्गत संचालित “डिजिटल प्रोडक्टिविटी विद AI” ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डिजिटल कौशल से परिचित कराना तथा उनकी कार्यक्षमता और रोजगार योग्यता को बढ़ाना था। Innovation Comes Jointly (ICJ) की टीम ने संस्थान में छात्रों को इस कोर्स के बारे में जानकारी दी, इसकी महत्ता को समझाया तथा छात्रों को इस ऑनलाइन पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। ICJ के मार्गदर्शन और प्रेरणा से बड़ी संख्या में छात्रों ने इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी सेमेस्टर और विभिन्न शाखाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ऑनलाइन माध्यम से इस कोर्स को पूरा किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने AI आधारित टूल्स, डिजिटल प्रोडक्टिविटी, तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग से कार्यक्षमता बढ़ाने के तरीकों के बारे में सीखा। कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती खुशबू रानी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के डिजिटल कौशल आधारित कार्यक्रम छात्रों को भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

5 hrs ago
user_Piyush kumar priyadarshi
Piyush kumar priyadarshi
Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
5 hrs ago
08bef06e-2efa-4309-a4e3-254a3e321916

राजकीय पोलिटेकनिक, मुंगेर में “डिजिटल प्रोडक्टिविटी विद AI” ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा राजकीय पोलिटेकनिक, मुंगेर में “डिजिटल प्रोडक्टिविटी विद AI” ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा मुंगेर, बिहार राजकीय पोलिटेकनिक, मुंगेर के छात्रों ने UNICEF के Passport to Earning (P2E) Program के अंतर्गत संचालित “डिजिटल प्रोडक्टिविटी विद AI” ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डिजिटल कौशल से परिचित कराना तथा उनकी कार्यक्षमता और रोजगार योग्यता को बढ़ाना था। Innovation Comes Jointly (ICJ) की टीम ने संस्थान में छात्रों को इस कोर्स के बारे में जानकारी दी, इसकी महत्ता को समझाया तथा छात्रों को इस ऑनलाइन पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए

643b4a71-9b23-49da-a96d-829a7a118225

प्रेरित किया। ICJ के मार्गदर्शन और प्रेरणा से बड़ी संख्या में छात्रों ने इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी सेमेस्टर और विभिन्न शाखाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ऑनलाइन माध्यम से इस कोर्स को पूरा किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने AI आधारित टूल्स, डिजिटल प्रोडक्टिविटी, तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग से कार्यक्षमता बढ़ाने के तरीकों के बारे में सीखा। कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती खुशबू रानी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के डिजिटल कौशल आधारित कार्यक्रम छात्रों को भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • तारापुर थाना क्षेत्र के नयाटोला धोबई से लापता हुई दो युवतियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों युवतियों ने थाने पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपनी शादी के दस्तावेज प्रस्तुत किए और कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है। मामले में 24 फरवरी को नयाटोला धोबई निवासी किरण देवी ने अपनी पुत्री श्वेता कुमारी (19) और भतीजी कोमल कुमारी (20) के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों ने अमरीश कुमार और गुलसागर तांती पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। युवतियों ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को बांका जिले के ढाकामोड़ स्थित युगेश्वर शिव मंदिर में उन्होंने विवाह किया है। दोनों ने नोटरी से सत्यापित विवाह हलफनामा भी प्रस्तुत किया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों युवतियों को बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। न्यायालय में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र के नयाटोला धोबई से लापता हुई दो युवतियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों युवतियों ने थाने पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपनी शादी के दस्तावेज प्रस्तुत किए और कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है।
मामले में 24 फरवरी को नयाटोला धोबई निवासी किरण देवी ने अपनी पुत्री श्वेता कुमारी (19) और भतीजी कोमल कुमारी (20) के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों ने अमरीश कुमार और गुलसागर तांती पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।
युवतियों ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को बांका जिले के ढाकामोड़ स्थित युगेश्वर शिव मंदिर में उन्होंने विवाह किया है। दोनों ने नोटरी से सत्यापित विवाह हलफनामा भी प्रस्तुत किया।
थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों युवतियों को बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। न्यायालय में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • खाड़ी देशों में तनाव के बीच बिहार के मुंगेर में रसोई गैस को लेकर हो रहें मारामारी को लेकर मुंगेर के जिला अधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन लोग गैसों को लेकर वेवजह अफवाह फैला रहें है। आप लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गैस उपभोक्ता को होम डिलीवरी सर्विस ही मिलेगी गैस गोदाम से गैस नहीं मिलेगी वहीं गैस की कीमत बढाते हुए बताया कि 1 हजार दो रूपये से अधिक अगर कोई गैस एजेंसी वसूली करता है तो इसकी शिकायत जिले के एसडीएम से करें। साथी साथ उन्होंने बताया कि सभी गैस गोदाम पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल्कि तैनाती की जाएगी फिलहाल कुछ दिनों के लिए कमर्शियल गैस उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। @Munger #LPG
    1
    खाड़ी देशों में तनाव के बीच बिहार के मुंगेर में रसोई गैस को लेकर हो रहें मारामारी को लेकर मुंगेर के जिला अधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन लोग गैसों को लेकर वेवजह अफवाह फैला रहें है। आप लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि गैस उपभोक्ता को होम डिलीवरी सर्विस ही मिलेगी गैस गोदाम से गैस नहीं मिलेगी वहीं गैस की कीमत  बढाते हुए बताया कि 1 हजार दो रूपये से अधिक अगर कोई गैस एजेंसी वसूली करता है तो इसकी शिकायत जिले के एसडीएम से करें। साथी साथ उन्होंने बताया कि सभी गैस गोदाम पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल्कि तैनाती की जाएगी फिलहाल कुछ दिनों के लिए कमर्शियल गैस उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। @Munger #LPG
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    5 hrs ago
  • Post by Wakil Mistry
    4
    Post by Wakil Mistry
    user_Wakil Mistry
    Wakil Mistry
    धरहरा, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • बरियारपुर में 102 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार, टोटो गाड़ी जब्त मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 102.825 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरियारपुर थाना मोड़ स्थित एनएच-80 पर की गई। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध टोटो गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टोटो से करीब 102.825 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद मौके पर ही टोटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर निवासी सरवन कुमार, गांधीपुर निवासी टोटो चालक गुलशन कुमार तथा गंगा कुमार साव के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से टोटो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। बरियारपुर थाना पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बरियारपुर में 102 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार, टोटो गाड़ी जब्त
मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 102.825 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बरियारपुर थाना मोड़ स्थित एनएच-80 पर की गई।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध टोटो गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टोटो से करीब 102.825 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद मौके पर ही टोटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर निवासी सरवन कुमार, गांधीपुर निवासी टोटो चालक गुलशन कुमार तथा गंगा कुमार साव के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से टोटो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
बरियारपुर थाना पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • भागलपुर: भागलपुर पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सुलतानगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे इन वारंटियों को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सुलतानगंज थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। #BhagalpurPolice #Sultanganj #BhagalpurNews #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #Bhagalpur प्रवेश कुमार, सुलतानगंज से ग्राउंड रिपोर्ट।
    1
    भागलपुर:
भागलपुर पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सुलतानगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे इन वारंटियों को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
सुलतानगंज थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#BhagalpurPolice
#Sultanganj
#BhagalpurNews
#BiharPolice
#CrimeNews
#BreakingNews
#Bhagalpur
प्रवेश कुमार, सुलतानगंज से ग्राउंड रिपोर्ट।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी पिछले एक महीने से अधिक समय से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं। इसी कड़ी में आज मुंगेर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में राजस्व कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और जल्द मांगें पूरी करने की मांग उठाई। वहीं अगर मांग पूरी नहीं होती है तो यह धरना जारी रहेगा। दरअसल बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 11 फरवरी 2026 से राज्य के करीब 3500 राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर पहले भी सरकार के साथ लिखित सहमति बनी थी, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि विभाग की ओर से पूर्व में हुए लिखित समझौते को भी नजरअंदाज किया जा रहा है और केवल मौखिक आश्वासन दिए जा रहे हैं, जिसे कर्मचारी मानने को तैयार नहीं हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक ग्रेड पे 2800, पदनाम परिवर्तन, गृह जिला में पदस्थापन समेत अन्य मांगों पर सरकार विधिवत आदेश जारी नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। राजस्व कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश के कारण राज्य भर में दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित कई राजस्व कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी पिछले एक महीने से अधिक समय से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं। इसी कड़ी में आज मुंगेर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में राजस्व कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और जल्द मांगें पूरी करने की मांग उठाई। वहीं अगर मांग पूरी नहीं होती है तो यह धरना जारी रहेगा। दरअसल बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 11 फरवरी 2026 से राज्य के करीब 3500 राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर पहले भी सरकार के साथ लिखित सहमति बनी थी, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि विभाग की ओर से पूर्व में हुए लिखित समझौते को भी नजरअंदाज किया जा रहा है और केवल मौखिक आश्वासन दिए जा रहे हैं, जिसे कर्मचारी मानने को तैयार नहीं हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक ग्रेड पे 2800, पदनाम परिवर्तन, गृह जिला में पदस्थापन समेत अन्य मांगों पर सरकार विधिवत आदेश जारी नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। राजस्व कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश के कारण राज्य भर में दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित कई राजस्व कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.