logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूजीसी के विरोध में अनशन, 17 सितंबर तक सांसद नहीं पहुंचे तो 18 को आत्मदाह की चेतावनी 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 (//6267641443//)👈 कटनी। यूजीसी कानून और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद और राष्ट्रीय करणी सेना का अनशन जारी है। अनशन के दौरान परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पं. अवधेश उरमलिया ने कलेक्टर के नाम पत्र सौंपकर सरकार से मांगों पर पहल करने की मांग की है। संगठन की प्रमुख मांगों में जातिगत आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार पर व्यवस्था लागू करना, यूजीसी बिल को समाप्त करना और एससी-एसटी एक्ट में सक्षम अधिकारी की जांच के बाद ही प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग शामिल है। पत्र में कहा गया है कि सदस्य 7 सितंबर से बिना अन्न ग्रहण किए अनशन पर बैठे हैं। साथ ही 17 सितंबर तक क्षेत्रीय सांसद को अनशन स्थल पर बुलाकर मांगों पर चर्चा और उन्हें लोकसभा में उठाने की पहल करने की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर पहल नहीं होने पर 18 सितंबर को आत्मदाह किया जाएगा। पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है। वहीं, आज सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन कर सरकार से यूजीसी पर पुनर्विचार की कामना की गई। जबलपुर के सनातनी केसरी मठ के सिद्ध स्वामी अभिषेक जी महाराज ने भी अनशन स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। अनशन के चौथे दिन सदस्य डटे रहे, जबकि प्रशासन की ओर से नियुक्त मेडिकल टीम आज स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नदारद रही।

2 hrs ago
user_ज्योति तिवारी वीडियो
ज्योति तिवारी वीडियो
कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

यूजीसी के विरोध में अनशन, 17 सितंबर तक सांसद नहीं पहुंचे तो 18 को आत्मदाह की चेतावनी 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 (//6267641443//)👈 कटनी। यूजीसी कानून और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद और राष्ट्रीय करणी सेना का अनशन जारी है। अनशन के दौरान परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पं. अवधेश उरमलिया ने

कलेक्टर के नाम पत्र सौंपकर सरकार से मांगों पर पहल करने की मांग की है। संगठन की प्रमुख मांगों में जातिगत आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार पर व्यवस्था लागू करना, यूजीसी बिल को समाप्त करना और एससी-एसटी एक्ट में सक्षम अधिकारी की जांच के बाद ही प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग शामिल है। पत्र में कहा गया है कि सदस्य 7

सितंबर से बिना अन्न ग्रहण किए अनशन पर बैठे हैं। साथ ही 17 सितंबर तक क्षेत्रीय सांसद को अनशन स्थल पर बुलाकर मांगों पर चर्चा और उन्हें लोकसभा में उठाने की पहल करने की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर पहल नहीं होने पर 18 सितंबर को आत्मदाह किया जाएगा। पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री

को भी भेजी गई है। वहीं, आज सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन कर सरकार से यूजीसी पर पुनर्विचार की कामना की गई। जबलपुर के सनातनी केसरी मठ के सिद्ध स्वामी अभिषेक जी महाराज ने भी अनशन स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। अनशन के चौथे दिन सदस्य डटे रहे, जबकि प्रशासन की ओर से नियुक्त मेडिकल टीम आज स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नदारद रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटनी नगर//- बण्डा में शराब माफिया के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर.... शराब माफिया के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर चंदू उर्फ चंद्रभान, मनीष लोधी और आशीष साहू के अतिक्रमण पर कार्रवाई; आशीष का मकान जमींदोज बंडा/सागर। जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुवार को शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम संजय जैन के नेतृत्व में नगर परिषद एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शराब प्रकरण में चिह्नित आरोपियों के अवैध निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान मुख्य सरगना बताए जा रहे चंदू उर्फ चंद्रभान, मनीष लोधी और आशीष साहू द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण को चिह्नित किया गया। इनमें आशीष साहू के मकान को जेसीबी की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, नगर परिषद सीएमओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। 24 घंटे पहले जारी किया गया था नोटिस प्रशासन के अनुसार, संबंधित आरोपियों को कार्रवाई से करीब 24 घंटे पहले नोटिस जारी कर शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था। निर्धारित अवधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद प्रशासन ने नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। एसडीएम संजय जैन ने बताया कि सिमरिया गांव में कृषि भूमि पर भी अनधिकृत कब्जे की जानकारी सामने आई है। प्रशासन द्वारा संबंधित मामलों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़ 7509747686
    1
    कटनी नगर//-
बण्डा में शराब माफिया के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर....
शराब माफिया के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर
चंदू उर्फ चंद्रभान, मनीष लोधी और आशीष साहू के अतिक्रमण पर कार्रवाई; आशीष का मकान जमींदोज
बंडा/सागर। जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुवार को शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम संजय जैन के नेतृत्व में नगर परिषद एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शराब प्रकरण में चिह्नित आरोपियों के अवैध निर्माणों को हटाया।
कार्रवाई के दौरान मुख्य सरगना बताए जा रहे चंदू उर्फ चंद्रभान, मनीष लोधी और आशीष साहू द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण को चिह्नित किया गया। इनमें आशीष साहू के मकान को जेसीबी की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, नगर परिषद सीएमओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
24 घंटे पहले जारी किया गया था नोटिस
प्रशासन के अनुसार, संबंधित आरोपियों को कार्रवाई से करीब 24 घंटे पहले नोटिस जारी कर शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था। निर्धारित अवधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद प्रशासन ने नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
एसडीएम संजय जैन ने बताया कि सिमरिया गांव में कृषि भूमि पर भी अनधिकृत कब्जे की जानकारी सामने आई है। प्रशासन द्वारा संबंधित मामलों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट:-
राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7
जन जन की आवाज़
7509747686
    user_AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 //6267641443//👈 जातिगत आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार की मांग, यूजीसी बिल समाप्त करने और एससी/एसटी एक्ट में सक्षम अधिकारी की जांच के बाद ही प्रकरण दर्ज करने की मांग कटनी। यूजीसी कानून एवं आरक्षण व्यवस्था के मूलभूत ढांचे में सुधार की मांग को लेकर कटनी कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद एवं राष्ट्रीय करणी सेना के सदस्यों का अनशन जारी है। इसी क्रम में परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पं. अवधेश उरमलिया ने कलेक्टर के नाम एक पत्र सौंपकर संगठन की मांगों के निराकरण के संबंध में शासन स्तर पर पहल किए जाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद, श्री राजपूत करणी सेना, कटनी जिले के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों एवं सामान्य वर्गीय संगठनों की ओर से तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें जातिगत आधार के स्थान पर आर्थिक आधार पर व्यवस्था लागू किए जाने, यूजीसी बिल को पूरी तरह समाप्त किए जाने तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत किसी व्यक्ति के विरुद्ध सक्षम अधिकारी की जांच के बिना प्रकरण दर्ज नहीं किए जाने की मांग शामिल है। पत्र के अनुसार, इन मांगों को लेकर संगठन के सदस्य 7 सितंबर 2026 से कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने बिना अन्न ग्रहण किए अनशन पर बैठे हैं। अनशनकारियों ने मांग की है कि 17 सितंबर 2026 तक क्षेत्रीय सांसद को अनशन स्थल पर बुलाया जाए, ताकि उनके साथ मांगों पर चर्चा हो सके और उन्हें लोकसभा में उठाने की पहल की जा सके। पत्र में आगे कहा गया है कि यदि निर्धारित समय तक मांगों पर पहल नहीं होती है तो 18 सितंबर 2026 को अनशन स्थल पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी गई है। यह पत्र अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पं. अवधेश उरमलिया के हस्ताक्षर से कलेक्टर को सौंपा गया है। पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री भारत सरकार और मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को भी प्रेषित किए जाने का उल्लेख है। आज सभा स्थल पर केंद्र सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने के उद्देश्य से सद्बुद्धि यज्ञ कर हवन किया गया। वहीं, अनशन के चौथे दिन भी प्रदर्शन स्थल पर संगठन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। प्रशासन की ओर से अनशनकारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल टीम द्वारा नियमित जांच की जा रही है।
    4
    💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥
//6267641443//👈
जातिगत आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार की मांग, यूजीसी बिल समाप्त करने और एससी/एसटी एक्ट में सक्षम अधिकारी की जांच के बाद ही प्रकरण दर्ज करने की मांग
कटनी। यूजीसी कानून एवं आरक्षण व्यवस्था के मूलभूत ढांचे में सुधार की मांग को लेकर कटनी कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद एवं राष्ट्रीय करणी सेना के सदस्यों का अनशन जारी है। इसी क्रम में परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पं. अवधेश उरमलिया ने कलेक्टर के नाम एक पत्र सौंपकर संगठन की मांगों के निराकरण के संबंध में शासन स्तर पर पहल किए जाने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद, श्री राजपूत करणी सेना, कटनी जिले के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों एवं सामान्य वर्गीय संगठनों की ओर से तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें जातिगत आधार के स्थान पर आर्थिक आधार पर व्यवस्था लागू किए जाने, यूजीसी बिल को पूरी तरह समाप्त किए जाने तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत किसी व्यक्ति के विरुद्ध सक्षम अधिकारी की जांच के बिना प्रकरण दर्ज नहीं किए जाने की मांग शामिल है।
पत्र के अनुसार, इन मांगों को लेकर संगठन के सदस्य 7 सितंबर 2026 से कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने बिना अन्न ग्रहण किए अनशन पर बैठे हैं। अनशनकारियों ने मांग की है कि 17 सितंबर 2026 तक क्षेत्रीय सांसद को अनशन स्थल पर बुलाया जाए, ताकि उनके साथ मांगों पर चर्चा हो सके और उन्हें लोकसभा में उठाने की पहल की जा सके।
पत्र में आगे कहा गया है कि यदि निर्धारित समय तक मांगों पर पहल नहीं होती है तो 18 सितंबर 2026 को अनशन स्थल पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी गई है। यह पत्र अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पं. अवधेश उरमलिया के हस्ताक्षर से कलेक्टर को सौंपा गया है। पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री भारत सरकार और मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को भी प्रेषित किए जाने का उल्लेख है।
आज सभा स्थल पर केंद्र सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने के उद्देश्य से सद्बुद्धि यज्ञ कर हवन किया गया।
वहीं, अनशन के चौथे दिन भी प्रदर्शन स्थल पर संगठन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। प्रशासन की ओर से अनशनकारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल टीम द्वारा नियमित जांच की जा रही है।
    user_ज्योति तिवारी वीडियो
    ज्योति तिवारी वीडियो
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • किसानों की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन रीठी। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ, तहसील इकाई रीठी ने मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम तहसीलदार को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बीज-उर्वरक की गुणवत्ता जांच, मुख्यमंत्री खेत सड़क व बलराम तालाब योजना शुरू करने, सभी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी और नकली कीटनाशक विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग की गई। किसानों ने आवारा पशुओं व जंगली जानवरों से फसल नुकसान का मुआवजा, धान खरीदी कांटे पर कराने और बंदोबस्त की त्रुटियां सुधारने की मांग भी रखी। वहीं बिजली समस्याओं को लेकर ट्रांसफार्मर अनुदान योजना शुरू करने, जले ट्रांसफार्मर बदलने, सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली देने, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और झुके बिजली खंभे-तार दुरुस्त करने की मांग की गई। भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण और उत्पादन लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग की है।
    1
    किसानों की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रीठी। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ, तहसील इकाई रीठी ने मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम तहसीलदार को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बीज-उर्वरक की गुणवत्ता जांच, मुख्यमंत्री खेत सड़क व बलराम तालाब योजना शुरू करने, सभी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी और नकली कीटनाशक विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग की गई।
किसानों ने आवारा पशुओं व जंगली जानवरों से फसल नुकसान का मुआवजा, धान खरीदी कांटे पर कराने और बंदोबस्त की त्रुटियां सुधारने की मांग भी रखी।
वहीं बिजली समस्याओं को लेकर ट्रांसफार्मर अनुदान योजना शुरू करने, जले ट्रांसफार्मर बदलने, सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली देने, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और झुके बिजली खंभे-तार दुरुस्त करने की मांग की गई।
भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण और उत्पादन लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग की है।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी बनी शिक्षक ,विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया *कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी बनी शिक्षक ,विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया* ----- *छात्रों से उर्वरक और बायोलॉजिकल सेल पर किया संवाद* मैहर, 11 सितंबर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरसरी, शासकीय उचित मूल्य की दुकान गोरसरी एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी जब शासकीय विद्यालय में निरीक्षण पर पहुंची तो उन्होंने कक्षा 10 वीं की शिक्षक बन कर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और विद्यार्थियों को उर्वरक ,संविधान और बायोलॉजिकल सेल से संबंधित जानकारी देकर छात्रों से सवाल भी पूछे। विद्यार्थियों ने उत्साह से कलेक्टर से संवाद किया। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में कलेक्टर , डॉक्टर ,इंजीनियर,पुलिस और खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
    2
    कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी बनी शिक्षक ,विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया
*कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी बनी शिक्षक ,विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया*
-----
*छात्रों से उर्वरक और बायोलॉजिकल सेल पर किया संवाद*
मैहर, 11 सितंबर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरसरी, शासकीय उचित मूल्य की दुकान गोरसरी एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी जब शासकीय विद्यालय में निरीक्षण पर पहुंची तो उन्होंने कक्षा 10 वीं की शिक्षक बन कर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और विद्यार्थियों को उर्वरक ,संविधान और बायोलॉजिकल सेल से संबंधित जानकारी देकर छात्रों से सवाल भी पूछे। विद्यार्थियों ने उत्साह से कलेक्टर से संवाद किया। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में कलेक्टर , डॉक्टर ,इंजीनियर,पुलिस और खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    12 min ago
  • *कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी बनी शिक्षक ,विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया* ----- *छात्रों से उर्वरक और बायोलॉजिकल सेल पर किया संवाद* *कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी बनी शिक्षक ,विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया* ----- *छात्रों से उर्वरक और बायोलॉजिकल सेल पर किया संवाद* ----- *कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत विद्यालय, उचित मूल्य दुकान और आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण* मैहर, 11 सितंबर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरसरी, शासकीय उचित मूल्य की दुकान गुरसरी एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी जब शासकीय विद्यालय में निरीक्षण पर पहुंची तो उन्होंने कक्षा 10 वीं की शिक्षक बन कर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और विद्यार्थियों को उर्वरक ,संविधान और बायोलॉजिकल सेल से संबंधित जानकारी देकर छात्रों से सवाल भी पूछे। विद्यार्थियों ने उत्साह से कलेक्टर से संवाद किया। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में कलेक्टर , डॉक्टर ,इंजीनियर,पुलिस और खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। *कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर प्राचार्य श्री सिंह और राजनीति शास्त्र के शिक्षक श्री तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया* कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरसरी में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर प्राचार्य श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और राजनीति शास्त्र के शिक्षक श्री राम प्रकाश तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी दी। *कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान के गेहूं और चावल के नमूने देखे और हितग्राहियों से चर्चा की* कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, स्टॉक एवं पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराए जा रहे राशन की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने दुकान पर सप्लाई किए जा रहे गेहूं और चावल के नमूने देखे और हितग्राहियों से चर्चा कर यथास्थिति ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक ने जानकारी दी कि वहां पर 516 लाभार्थी दर्ज है, उनमें से 400 लाभार्थियों को आज दिनांक तक राशन प्रदान किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की भावना के अनुरूप आमजन को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा स्थानीय स्तर पर प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    4
    *कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी बनी शिक्षक ,विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया*
-----
*छात्रों से उर्वरक और बायोलॉजिकल सेल पर किया संवाद*
*कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी बनी शिक्षक ,विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया*
-----
*छात्रों से उर्वरक और बायोलॉजिकल सेल पर किया संवाद*
-----
*कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत विद्यालय, उचित मूल्य दुकान और आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण*
मैहर, 11 सितंबर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरसरी, शासकीय उचित मूल्य की दुकान गुरसरी एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी जब शासकीय विद्यालय में निरीक्षण पर पहुंची तो उन्होंने कक्षा 10 वीं की शिक्षक बन कर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और विद्यार्थियों को उर्वरक ,संविधान और बायोलॉजिकल सेल से संबंधित जानकारी देकर छात्रों से सवाल भी पूछे। विद्यार्थियों ने उत्साह से कलेक्टर से संवाद किया। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में कलेक्टर , डॉक्टर ,इंजीनियर,पुलिस और खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। 
*कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर प्राचार्य श्री सिंह और राजनीति शास्त्र के शिक्षक श्री तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया*
कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरसरी में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर प्राचार्य श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और राजनीति शास्त्र के शिक्षक श्री राम प्रकाश तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी दी। 
*कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान के गेहूं और चावल के नमूने देखे और हितग्राहियों से चर्चा की* 
कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, स्टॉक एवं पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराए जा रहे राशन की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने दुकान पर सप्लाई किए जा रहे गेहूं और चावल के नमूने देखे और हितग्राहियों से चर्चा कर यथास्थिति ली। 
उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक ने जानकारी दी कि वहां पर 516 लाभार्थी दर्ज है, उनमें से 400 लाभार्थियों को आज दिनांक तक राशन प्रदान किया जा चुका है। 
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की भावना के अनुरूप आमजन को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा स्थानीय स्तर पर प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    Photographer मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • उमरिया उमरिया के सब्जी मंडी स्थित कोलकाता बाजार में देर रात में आग लगने से हड़कंप बताया जा रहा है कि आज लगभग रात के 2:00 बजे लगी है देखते ही देखते एक दर्जन दुकानों को अपनी लपेट में ले लिया है और इससे एक दर्ज दुकान का सामान जलकर नष्ट होचुका है 1 मुकेश कुमार के संवाददाता की खास रिपोर्ट 1 उमरिया मध्य प्रदेश उमरिया आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से 100 से अधिक अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। फिलहाल आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग किन परिस्थितियों में लगी, यह हादसा था या किसी ने आग लगाई—इन तमाम सवालों का जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
    3
    उमरिया उमरिया के सब्जी मंडी स्थित कोलकाता बाजार में देर रात में आग लगने से हड़कंप बताया जा रहा है कि आज लगभग रात के 2:00 बजे लगी है देखते ही देखते एक दर्जन दुकानों को अपनी लपेट में ले लिया है और इससे एक दर्ज दुकान का सामान जलकर नष्ट होचुका है 1
मुकेश कुमार के संवाददाता की खास रिपोर्ट 1
उमरिया मध्य प्रदेश उमरिया आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
समय रहते आग बुझा लिए जाने से 100 से अधिक अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
फिलहाल आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि आग किन परिस्थितियों में लगी, यह हादसा था या किसी ने आग लगाई—इन तमाम सवालों का जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
    user_मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मैहर:किराने की दुकान की आड़ में गांजा कारोबार का आरोप, किराने की दुकान की आड़ में गांजा कारोबार का आरोप, ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद कार्रवाई पर सवाल मैहर। पहाड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र में किराने की दुकान की आड़ में कथित रूप से गांजे का कारोबार तेजी से संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौतम नामक युवक द्वारा दुकान की आड़ में नशीले पदार्थ की बिक्री की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसका विरोध करने के साथ पुलिस को भी सूचना दिए जाने की बात कही है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। सूत्रों के अनुसार, यदि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित कारोबारी से पूछताछ करती है, तो गांजे की आपूर्ति से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान और संबंधित व्यक्ति की जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।अब सवाल यह है कि ग्रामीणों की बार-बार की शिकायतों के बावजूद पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है क्या मामले की जांच होगी या शिकायतें इसी तरह अनसुनी होती रहेंगी
    1
    मैहर:किराने की दुकान की आड़ में गांजा कारोबार का आरोप,  
किराने की दुकान की आड़ में गांजा कारोबार का आरोप, ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद कार्रवाई पर सवाल
मैहर। पहाड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र में किराने की दुकान की आड़ में कथित रूप से गांजे का कारोबार तेजी से संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौतम नामक युवक द्वारा दुकान की आड़ में नशीले पदार्थ की बिक्री की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसका विरोध करने के साथ पुलिस को भी सूचना दिए जाने की बात कही है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
सूत्रों के अनुसार, यदि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित कारोबारी से पूछताछ करती है, तो गांजे की आपूर्ति से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान और संबंधित व्यक्ति की जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।अब सवाल यह है कि ग्रामीणों की बार-बार की शिकायतों के बावजूद पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है क्या मामले की जांच होगी या शिकायतें इसी तरह अनसुनी होती रहेंगी
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दिसंबर तक पूरा होगा कटनी-बिलहरी-स्लीमनाबाद मार्ग का पुल, कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने बिलहरी-कैमोरी-स्लीमनाबाद मार्ग पर कटनी-बहुड़ा नदी संगम पर बन रहे पुल का निरीक्षण आज शुक्रवार दोपहर करीब 12/15 बजे किया। करीब 2.30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल को दिसंबर मासांत तक पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता से समझौता नहीं करने और तय मापदंडों के अनुसार काम पूरा करने को कहा। पुल बनने से निटर्रा, बांधा इमलाज, हथकुरी, घुघरा, खरखरी, नैगवां सहित दर्जनों गांवों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान एसपी अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    दिसंबर तक पूरा होगा कटनी-बिलहरी-स्लीमनाबाद मार्ग का पुल, कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने बिलहरी-कैमोरी-स्लीमनाबाद मार्ग पर कटनी-बहुड़ा नदी संगम पर बन रहे पुल का निरीक्षण आज शुक्रवार दोपहर करीब 12/15 बजे किया। करीब 2.30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल को दिसंबर मासांत तक पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता से समझौता नहीं करने और तय मापदंडों के अनुसार काम पूरा करने को कहा। पुल बनने से निटर्रा, बांधा इमलाज, हथकुरी, घुघरा, खरखरी, नैगवां सहित दर्जनों गांवों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान एसपी अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुख्यमंत्री जन अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय , CEO जिला पंचायत ग्राम दरिया टोला में वेयर हाउस का निरीक्षण 1 उमरिया से मुकेश कुमार संवाददाता की खास रिपोर्ट 1 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय , सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह ने ग्राम गड़रियाटोला में बेयर हॉउस का किया निरीक्षणl
    1
    मुख्यमंत्री जन अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय , CEO जिला पंचायत ग्राम दरिया टोला में वेयर हाउस का निरीक्षण 1
उमरिया से मुकेश कुमार संवाददाता की खास रिपोर्ट 1
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर  श्रीमती राखी सहाय , सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह ने ग्राम गड़रियाटोला में बेयर हॉउस का किया निरीक्षणl
    user_मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.