थाना पंडोखर पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही* *वाहन पर BJP पार्टी का झंडा लगाकर तस्करी कर रहा था आरोपी* * *स्कॉर्पियो वाहन छोड़कर खेतों में भागा तस्कर 8,32,000/- रुपये का मशरूका जप्त* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध तस्करी पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में थाना पंडोखर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। *घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 26-27 मार्च की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कॉर्पियो वाहन, जिस पर BJP का झंडा लगा है, अवैध शराब से भरा हुआ दबोह की ओर से आ रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी पंडोखर द्वारा हमराही बल के साथ सालौन तिराहा पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान दबोह की ओर से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन तेज गति से आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, किंतु चालक नाकाबंदी तोड़कर सालौन रोड की ओर भाग गया। पुलिस द्वारा वाहन का पीछा किया गया। पीछा करने पर चालक ने बरका तिराहा, हसनपुर रोड के पास वाहन खड़ा कर खेतों की ओर भागने का प्रयास किया और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। उक्त स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक MP 04 CL 1455) की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पीछे कुल 58 पेटियां देशी प्लेन शराब बरामद हुईं। पुलिस द्वारा वाहन सहित कुल 8,32,000/- रुपये का मशरूका जप्त किया गया। फरार आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 38/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है तथा शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, जप्त वाहन की राजसात की कार्यवाही भी की जाएगी। *सराहनीय भूमिका:* थाना प्रभारी पंडोखर रिपुदमन सिंह राजावत, सउनि शैलेंद्र सिंह कौरव, प्र.आर. गजेंद्र यादव, प्र.आर. राहुल सिकरवार, प्र.आर. अनिल तोमर, प्र.आर. राहुल यादव, आर. शिवकुमार भदौरिया, आर. विकास साहू, आर. शैलेश सिंघल, आर. शिवभानु सिंह कौरव, आर. हिमांशु राजावत, आर. मुनेश कुमार, आर. रोहित साहू एवं आर. अरविंद नागर की सराहनीय भूमिका रही।

- Post by विकास वर्मा1
- फायरिंग कर दहशत फैलावे वारे आरोपियन को पुलिस ने निकारो जुलूस1
- दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में रेत से भरे वाहनों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी फुन्नू पोरिया और करन गुर्जर के पास से घटना में इस्तेमाल राइफल भी बरामद हुई है। फरारी के दौरान इनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी दतिया एसपी सूरज वर्मा प को लेकर अपशब्द कहते सुनाई दे रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाई। आरोपियों ने एक महीने पहले फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- भांडेर के पण्डोखर धाम में रुद्र बाली माता मंदिर परिसर में गुरुवार दोपहर 01 बजे से शाम 06 बजे तक बेल गाड़ी एवं घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सरपंच एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामजी रामकुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें प्रथम पुरस्कार साइकिल और द्वितीय पुरस्कार एंड्रॉयड टीवी रहा। बेल गाड़ी दौड़ में मुन्ना राजपूत पण्डोखर ने प्रथम स्थान और राजन प्रजापति भांडेर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं घोड़ा दौड़ में विंदु यादव खजकरिया ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजू राजपूत बडेरा और हुकुम सिंह गुर्जर रोनी क्रमशः अन्य विजेताओं में शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्रीय परंपराएं जीवित रहती हैं और युवाओं का उत्साह बढ़ता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की मांग की।1
- Post by SK NEWS 911
- दतिया जिला अस्पताल में गुरुवार शाम आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। घटना शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है, जब किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक विवाद जारी रहा। घटना का वीडियो गुरुवार रात करीब 8:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।1
- दतिया जिले में अवैध रेत और गिट्टी उत्खनन तथा परिवहन पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर जिला प्रशासन और खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। गुरुवार दोपहर 01 बजे खनिज विभाग की टीम ने भिण्ड-भांडेर रोड पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध गिट्टी व डस्ट का परिवहन करते हुए 02 डंपर पकड़ा गए। डंपरो को तत्काल जब्त कर पंडोखर थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। कार्रवाई के दौरान डंपरों और हाइवे से गुजरने वाले वाहनों की भी सघन जांच की गई। यह कार्रवाई जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया के नेतृत्व में प्रभारी खनिज निरीक्षक संजय धाकड़ द्वारा की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- बबीना विधायक राजीव सिंह पारीक्षा की लोकप्रियता को है जो कारण1