Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोराघाट पुलिस की सख्त कार्रवाई: फायरिंग करने वाले आरोपी फुन्नू पोरिया व करन गुर्जर का निकाला जुलूस, राइफल जब्त
SK NEWS 91
गोराघाट पुलिस की सख्त कार्रवाई: फायरिंग करने वाले आरोपी फुन्नू पोरिया व करन गुर्जर का निकाला जुलूस, राइफल जब्त
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Lakshya News tv1
- Post by विकास वर्मा1
- फायरिंग कर दहशत फैलावे वारे आरोपियन को पुलिस ने निकारो जुलूस1
- दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में रेत से भरे वाहनों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी फुन्नू पोरिया और करन गुर्जर के पास से घटना में इस्तेमाल राइफल भी बरामद हुई है। फरारी के दौरान इनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी दतिया एसपी सूरज वर्मा प को लेकर अपशब्द कहते सुनाई दे रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाई। आरोपियों ने एक महीने पहले फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- भांडेर के पण्डोखर धाम में रुद्र बाली माता मंदिर परिसर में गुरुवार दोपहर 01 बजे से शाम 06 बजे तक बेल गाड़ी एवं घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सरपंच एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामजी रामकुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें प्रथम पुरस्कार साइकिल और द्वितीय पुरस्कार एंड्रॉयड टीवी रहा। बेल गाड़ी दौड़ में मुन्ना राजपूत पण्डोखर ने प्रथम स्थान और राजन प्रजापति भांडेर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं घोड़ा दौड़ में विंदु यादव खजकरिया ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजू राजपूत बडेरा और हुकुम सिंह गुर्जर रोनी क्रमशः अन्य विजेताओं में शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्रीय परंपराएं जीवित रहती हैं और युवाओं का उत्साह बढ़ता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की मांग की।1
- Post by SK NEWS 911
- दतिया जिला अस्पताल में गुरुवार शाम आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। घटना शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है, जब किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक विवाद जारी रहा। घटना का वीडियो गुरुवार रात करीब 8:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।1