logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 458 करोड़ राशि की चंबल-कोतवाल जल परियोजना निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने कोतवाल डैम,सांक नदी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों ग्वालियर संभाग की महत्वपूर्ण परियोजना को समय सीमा में पूरा करने की बात कही मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि जलापूर्ति के क्षेत्र में परियोजना जीवन रेखा साबित होगी।

8 hrs ago
user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 458 करोड़ राशि की चंबल-कोतवाल जल परियोजना निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने कोतवाल डैम,सांक नदी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों ग्वालियर संभाग की महत्वपूर्ण परियोजना को समय सीमा में पूरा करने की बात कही मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि जलापूर्ति के क्षेत्र में परियोजना जीवन रेखा साबित होगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *चौरसिया राम मंदिर में गणेश जी की मनमोहक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र* *दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, आस्था में डूबे श्रद्धालु* मैहर। नगर के चौरसिया राम मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी सजाई गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। झांकी के मनमोहक दृश्य को देखने और भगवान गणेश के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। गणेश उत्सव को लेकर समाज के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु बढ़-चढ़कर धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर आस्था के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। इस अवसर पर सूर्यप्रकाश चौरसिया, गुड्डु चौरसिया, विनोद चौरसिया, बबला मिश्रा, पत्रकार गोवर्धन गुप्ता, विजय चौरसिया सहित चौरसिया गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।
    4
    *चौरसिया राम मंदिर में गणेश जी की मनमोहक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र*
*दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, आस्था में डूबे श्रद्धालु*
मैहर। नगर के चौरसिया राम मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी सजाई गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। झांकी के मनमोहक दृश्य को देखने और भगवान गणेश के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं।
गणेश उत्सव को लेकर समाज के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु बढ़-चढ़कर धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर आस्था के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
इस अवसर पर सूर्यप्रकाश चौरसिया, गुड्डु चौरसिया, विनोद चौरसिया, बबला मिश्रा, पत्रकार गोवर्धन गुप्ता, विजय चौरसिया सहित चौरसिया गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।
    user_गोवर्धन गुप्ता
    गोवर्धन गुप्ता
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ।सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का समय-सीमा में करें निराकरण -कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 05 अक्टूबर को होगा सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम सेवा मेरा योगदान में 02 से 10 अक्टूबर तक जनभागीदारी से 25 सेवा गतिविधियों का आयोजन होगा। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक ली। मैहर, 23 सितंबर। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय सभागार में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों के प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौ दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण आगामी टीएल बैठक से पूर्व अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को नॉन अटेंडेड नहीं होने दे। शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करे एवं शिकायत निराकरण में गुणवत्ता पूर्ण जवाब संलग्न करे । उन्होंने कहा कि 500 दिवस एवं 1,000 दिवस से लंबित शिकायतों का निराकरण अगली टीएल बैठक तक नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध वेतन कटौती की कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। एएनसी रजिस्ट्रेशन के कार्य की समीक्षा कर शत-प्रतिशत एनसी रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न निर्धारित पैरामीटरों में सुधार सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर बीएमओ अमरपाटन को निलंबित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने तथा इसकी जानकारी संभागायुक्त रीवा को देने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने बैठक में गौरव दिवस के आयोजन के लिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ, स्कूल शिक्षा और कॉलेज विभागों को समन्वय कर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए । बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने जानकारी दी कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 05 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसका समापन मैहर शहर में किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने जानकारी दी कि 02 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक "सेवा मेरा योगदान" के तहत 25 सेवा गतिविधियों का आयोजन जनभागीदारी से किया जाएगा । बैठक में एडीएम श्री रोशन राय, सभी एसडीएम और विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    ।सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का समय-सीमा में करें निराकरण -कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 05 अक्टूबर को होगा सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम सेवा मेरा योगदान में 02 से 10 अक्टूबर तक जनभागीदारी से 25 सेवा गतिविधियों का आयोजन होगा।
कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक ली।
मैहर, 23 सितंबर। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय सभागार में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों के प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौ दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण आगामी टीएल बैठक से पूर्व अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन  शिकायतों को नॉन अटेंडेड नहीं होने दे। शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करे एवं शिकायत निराकरण में गुणवत्ता पूर्ण जवाब संलग्न करे । उन्होंने कहा कि 500 दिवस एवं 1,000 दिवस से लंबित शिकायतों का निराकरण अगली टीएल बैठक तक नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध वेतन कटौती की कार्रवाई की चेतावनी भी दी। 
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। एएनसी रजिस्ट्रेशन के कार्य की समीक्षा कर शत-प्रतिशत एनसी रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न निर्धारित पैरामीटरों में सुधार सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर बीएमओ अमरपाटन को निलंबित करने के निर्देश भी दिए।  कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने तथा इसकी जानकारी संभागायुक्त रीवा को देने के निर्देश भी दिए।                   
कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने बैठक में गौरव दिवस के आयोजन के लिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ, स्कूल शिक्षा और कॉलेज विभागों को समन्वय कर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए ।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने जानकारी दी कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 05 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसका समापन मैहर शहर में किया जाएगा।  कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने जानकारी दी कि 02 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक "सेवा मेरा योगदान" के तहत 25 सेवा गतिविधियों का आयोजन जनभागीदारी से किया जाएगा ।
बैठक में एडीएम श्री रोशन राय, सभी एसडीएम और विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Sunil kumar dahiya
    Sunil kumar dahiya
    Cable provider मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला संपादक अरुण कुमार शर्मा जय गैवी नाथ धाम हर हर महादेव
    1
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला संपादक अरुण कुमार शर्मा जय गैवी नाथ धाम हर हर महादेव
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नादो ग्राम - पंचायत के मामले में क्यूँ नहीं हो रहीं सुनवाई किसके दबाव में कराया जा रहा अतिक्रमण ❗️❓️ नादो ग्राम - पंचायत के मामले में क्यूँ नहीं हो रहीं सुनवाई किसके दबाव में कराया जा रहा अतिक्रमण ❗️❓️
    1
    नादो ग्राम - पंचायत के मामले में क्यूँ नहीं हो रहीं सुनवाई 
किसके दबाव में कराया जा रहा अतिक्रमण ❗️❓️
नादो ग्राम - पंचायत के मामले में क्यूँ नहीं हो रहीं सुनवाई 
किसके दबाव में कराया जा रहा अतिक्रमण ❗️❓️
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    15 hrs ago
  • एक छात्र का इंटरव्यू सुने क्या बताया brainmaster academy के बारे में एक छात्र ने इंटरव्यू में बताया की उसे brainmaster academy में पढ़कर अच्छा लगा और यहाँ activity भी कराई जाती है
    1
    एक छात्र का इंटरव्यू सुने क्या बताया brainmaster academy के बारे में
एक छात्र ने इंटरव्यू में बताया की उसे brainmaster academy में पढ़कर अच्छा लगा और यहाँ activity  भी कराई जाती है
    user_Pradeep sir
    Pradeep sir
    Teacher उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उचेहरा स्वास्थ्य केंद्र की खुली पोल: IPD वार्ड में मरीजों को इंजेक्शन लगाता दिखा सफाईकर्मी उचेहरा स्वास्थ्य केंद्र की खुली पोल: IPD वार्ड में मरीजों को इंजेक्शन लगाता दिखा सफाईकर्मी सतना जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अंतः रोगी वार्ड (IPD) में भर्ती मरीजों को एक सफाई कर्मचारी इंजेक्शन और नीडल संभालते हुए दिखाई दे रहा है। #Unchehra #SatnaNews #HealthDepartment #Satna #MadhyaPradeshNews #HospitalNegligence #BreakingNews #MpNews #UnchehraNews #HealthSystem
    1
    उचेहरा स्वास्थ्य केंद्र की खुली पोल: IPD वार्ड में मरीजों को इंजेक्शन लगाता दिखा सफाईकर्मी
उचेहरा स्वास्थ्य केंद्र की खुली पोल: IPD वार्ड में मरीजों को इंजेक्शन लगाता दिखा सफाईकर्मी
सतना जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अंतः रोगी वार्ड (IPD) में भर्ती मरीजों को एक सफाई कर्मचारी इंजेक्शन और नीडल संभालते हुए दिखाई दे रहा है।
#Unchehra #SatnaNews #HealthDepartment #Satna #MadhyaPradeshNews #HospitalNegligence #BreakingNews #MpNews #UnchehraNews #HealthSystem
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 458 करोड़ राशि की चंबल-कोतवाल जल परियोजना निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने कोतवाल डैम,सांक नदी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों ग्वालियर संभाग की महत्वपूर्ण परियोजना को समय सीमा में पूरा करने की बात कही मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि जलापूर्ति के क्षेत्र में परियोजना जीवन रेखा साबित होगी।
    1
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 458 करोड़ राशि की चंबल-कोतवाल जल परियोजना निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने कोतवाल डैम,सांक नदी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों ग्वालियर संभाग की महत्वपूर्ण परियोजना को समय सीमा में पूरा करने की बात कही मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि जलापूर्ति के क्षेत्र में परियोजना जीवन रेखा साबित होगी।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जबलपुर: लोन रिकवरी के लिए पहुंचे बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, मुक्का मारकर तोड़ी नाक; 16 हजार रुपये लूटने का आरोप मध्य भारत न्यूज़ जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सदर क्षेत्र में गोल्ड लोन की किश्तों की रिकवरी करने पहुंचे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मैनेजर पर कर्जदार और उसके साथियों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने बैंक मैनेजर के चेहरे पर मुक्का मार दिया, जिससे उनकी नाक टूट गई और भारी मात्रा में खून बहने लगा। पीड़ित मैनेजर ने आरोपियों पर उनके पास रखे 16 हजार रुपये लूटने का भी गंभीर आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सदर गली नंबर-9 निवासी सतीश अग्रवाल ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सदर शाखा से सोना जमा कर गोल्ड लोन लिया था। लंबे समय से उसकी किश्तें बकाया चल रही थीं। बैंक प्रबंधन की ओर से लगातार नोटिस और मैसेज भेजे जाने के बाद भी जब सतीश ने भुगतान नहीं किया, तो मंगलवार शाम बैंक मैनेजर मनीष संज्ञा नोटिस देने और लोन की रिकवरी के लिए खुद उसके घर पहुंचे। बातचीत से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला बैंक मैनेजर मनीष संज्ञा ने जब बकाया किश्तों के भुगतान को लेकर सतीश से बातचीत की, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सतीश और उसके साथियों ने बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। नाक पर आया गंभीर फ्रैक्चर, 16 हजार लूटे पीड़ित बैंक मैनेजर के अनुसार, आरोपियों ने उनके चेहरे पर जोरदार मुक्का मारा, जिससे उनकी नाक पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनके पास रिकवरी के रखे 16,000 रुपये भी सतीश और उसके साथियों ने जबरन छीन लिए। थाने पहुंचे बैंक कर्मचारी, एसपी से मुलाकात की तैयारी घटना के बाद घायल अवस्था में मैनेजर किसी तरह कैंट थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक के अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी कैंट थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बैंक के साथी अधिकारी राजेश कुमार ने घटना पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि ऑन-ड्यूटी बैंक अधिकारी पर इस तरह का हमला बेहद गंभीर मामला है। बैंक अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसपी से मिलकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा। फिलहाल, कैंट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
    1
    जबलपुर: लोन रिकवरी के लिए पहुंचे बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, मुक्का मारकर तोड़ी नाक; 16 हजार रुपये लूटने का आरोप
मध्य भारत न्यूज़
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सदर क्षेत्र में गोल्ड लोन की किश्तों की रिकवरी करने पहुंचे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मैनेजर पर कर्जदार और उसके साथियों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने बैंक मैनेजर के चेहरे पर मुक्का मार दिया, जिससे उनकी नाक टूट गई और भारी मात्रा में खून बहने लगा। पीड़ित मैनेजर ने आरोपियों पर उनके पास रखे 16 हजार रुपये लूटने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सदर गली नंबर-9 निवासी सतीश अग्रवाल ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सदर शाखा से सोना जमा कर गोल्ड लोन लिया था। लंबे समय से उसकी किश्तें बकाया चल रही थीं। बैंक प्रबंधन की ओर से लगातार नोटिस और मैसेज भेजे जाने के बाद भी जब सतीश ने भुगतान नहीं किया, तो मंगलवार शाम बैंक मैनेजर मनीष संज्ञा नोटिस देने और लोन की रिकवरी के लिए खुद उसके घर पहुंचे।
बातचीत से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला बैंक मैनेजर मनीष संज्ञा ने जब बकाया किश्तों के भुगतान को लेकर सतीश से बातचीत की, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सतीश और उसके साथियों ने बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की।
नाक पर आया गंभीर फ्रैक्चर, 16 हजार लूटे पीड़ित बैंक मैनेजर के अनुसार, आरोपियों ने उनके चेहरे पर जोरदार मुक्का मारा, जिससे उनकी नाक पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनके पास रिकवरी के रखे 16,000 रुपये भी सतीश और उसके साथियों ने जबरन छीन लिए।
थाने पहुंचे बैंक कर्मचारी, एसपी से मुलाकात की तैयारी घटना के बाद घायल अवस्था में मैनेजर किसी तरह कैंट थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक के अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी कैंट थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बैंक के साथी अधिकारी राजेश कुमार ने घटना पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि ऑन-ड्यूटी बैंक अधिकारी पर इस तरह का हमला बेहद गंभीर मामला है। बैंक अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसपी से मिलकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा।
फिलहाल, कैंट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.