जबलपुर: लोन रिकवरी के लिए पहुंचे बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, मुक्का मारकर तोड़ी नाक; 16 हजार रुपये लूटने का आरोप मध्य भारत न्यूज़ जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सदर क्षेत्र में गोल्ड लोन की किश्तों की रिकवरी करने पहुंचे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मैनेजर पर कर्जदार और उसके साथियों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने बैंक मैनेजर के चेहरे पर मुक्का मार दिया, जिससे उनकी नाक टूट गई और भारी मात्रा में खून बहने लगा। पीड़ित मैनेजर ने आरोपियों पर उनके पास रखे 16 हजार रुपये लूटने का भी गंभीर आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सदर गली नंबर-9 निवासी सतीश अग्रवाल ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सदर शाखा से सोना जमा कर गोल्ड लोन लिया था। लंबे समय से उसकी किश्तें बकाया चल रही थीं। बैंक प्रबंधन की ओर से लगातार नोटिस और मैसेज भेजे जाने के बाद भी जब सतीश ने भुगतान नहीं किया, तो मंगलवार शाम बैंक मैनेजर मनीष संज्ञा नोटिस देने और लोन की रिकवरी के लिए खुद उसके घर पहुंचे। बातचीत से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला बैंक मैनेजर मनीष संज्ञा ने जब बकाया किश्तों के भुगतान को लेकर सतीश से बातचीत की, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सतीश और उसके साथियों ने बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। नाक पर आया गंभीर फ्रैक्चर, 16 हजार लूटे पीड़ित बैंक मैनेजर के अनुसार, आरोपियों ने उनके चेहरे पर जोरदार मुक्का मारा, जिससे उनकी नाक पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनके पास रिकवरी के रखे 16,000 रुपये भी सतीश और उसके साथियों ने जबरन छीन लिए। थाने पहुंचे बैंक कर्मचारी, एसपी से मुलाकात की तैयारी घटना के बाद घायल अवस्था में मैनेजर किसी तरह कैंट थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक के अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी कैंट थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बैंक के साथी अधिकारी राजेश कुमार ने घटना पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि ऑन-ड्यूटी बैंक अधिकारी पर इस तरह का हमला बेहद गंभीर मामला है। बैंक अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसपी से मिलकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा। फिलहाल, कैंट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

- नादो ग्राम - पंचायत के मामले में क्यूँ नहीं हो रहीं सुनवाई किसके दबाव में कराया जा रहा अतिक्रमण ❗️❓️ नादो ग्राम - पंचायत के मामले में क्यूँ नहीं हो रहीं सुनवाई किसके दबाव में कराया जा रहा अतिक्रमण ❗️❓️1
- लाड़ली बहना योजना से श्रीमती आरती नामदेव को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की जरूरतें पूरी करना हुआ आसान। मैहर, 22 सितंबर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है। मैहर के वार्ड क्रमांक-1 निवासी श्रीमती आरती नामदेव भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार की जरूरतों को सहजता से पूरा कर रही हैं। श्रीमती आरती नामदेव बताती हैं कि पहले परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने में भी कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था। सीमित आय के कारण आवश्यक खर्चों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो जाता था। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से मिलने वाली 1 हजार 500 रुपये की मासिक राशि उनके लिए आर्थिक सहारा बनी है। इस राशि से वे बच्चों की आवश्यक जरूरतों के साथ-साथ घर-परिवार के छोटे-मोटे खर्च भी आसानी से पूरा कर पा रही हैं। श्रीमती आरती नामदेव कहती हैं कि हर महीने मिलने वाली राशि से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मविश्वास मिला है। अब छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सुविधा हो रही है। श्रीमती आरती नामदेव लाड़ली बहना योजना के माध्यम से मिले इस आर्थिक संबल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।1
- Post by Sharda Shrivastava1
- खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा किसी को डरने की जरूरत नही, मैहर पुलिस आपके साथ मैहर -जिले के ताला क्षेत्र अंतर्गत बिगौड़ी गांव में चल रही पलायन जैसे खबरों को लेकर मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा ऐसा कुछ नही है, पुलिस टीम ने गाव जाकर देखा है।इसके साथ ही मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा किसी को किसी से भी डरने की जरूरत नही है।मैहर पुलिस आपके साथ है।1
- आज easy ट्रिक से square टेबल सीखे brainmaster academy unchehra प्रदीप सर ने आज की क्लासेस में easy trick से square टेबल बच्चों को सिखाया1
- मैहर एसपी का बड़ा बयान: ताला क्षेत्र के बिगौड़ी गांव में कोई पलायन नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान मैहर एसपी का बड़ा बयान: ताला क्षेत्र के बिगौड़ी गांव में कोई पलायन नहीं, अफवाहों पर न दें ध्यान मैहर (मध्य प्रदेश): जिले के ताला थाना अंतर्गत बिगौड़ी गांव में पलायन की खबरों को मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने पूरी तरह से खारिज और गलत बताया है उन्होंने स्पष्ट किया है कि गांव में डर या पलायन जैसी कोई स्थिति नहीं है और मैहर पुलिस पूरी तरह नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है क्या है पूरा मामला? एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 16 तारीख की रात को भैयालाल कोल नामक व्यक्ति की कुएं में गिरने से मृत्यु हो गई थी । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग कुएं की जगत पर बैठकर खाना-पीना (पार्टी) कर रहे थे, जहां आपस में हुए विवाद के दौरान धक्का देने से यह हादसा हुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का अपराध (IPC 302 / BNS 103) दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पलायन की खबरें पूरी तरह भ्रामक एसपी ने बताया कि मीडिया और सोशल मीडिया पर चलाई जा रही पलायन की खबरें पूरी तरह निराधार हैं । पुलिस टीम ने स्वयं गांव जाकर स्थिति का जायजा लिया है :। गांव में सभी लोग शांति और सौहार्द के साथ रह रहे हैं उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है, मैहर पुलिस हर कदम पर उनके साथ खड़ी है #MaiharNews #MaiharPolice #MPPolice #SatnaNews #CrimeUpdate #Maihar #TalaThana #BNS103 #MaiharSP #UnchehraNews1
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली ₹5,000 की सहायता, पहली डिलीवरी के समय बनी मजबूत संबल। मैहर, 22 सितंबर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर मातृत्व के दौरान उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक बन रही है। मैहर के वार्ड क्रमांक-10 निवासी श्रीमती काजल सिद्धीकी भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। श्रीमती काजल सिद्धीकी बताती हैं कि उनकी पहली डिलीवरी के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत उन्हें ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई और मातृत्व के इस महत्वपूर्ण समय में आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि योजना से मिली सहायता से उन्हें स्वयं तथा नवजात बच्चे की बेहतर देखभाल करने में सहूलियत हुई। परिवार के लिए यह आर्थिक सहयोग कठिन समय में संबल बना और आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मदद मिली। श्रीमती काजल सिद्धीकी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को महिलाओं और माताओं के लिए उपयोगी बताते हुए योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।1
- जबलपुर: लोन रिकवरी के लिए पहुंचे बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, मुक्का मारकर तोड़ी नाक; 16 हजार रुपये लूटने का आरोप मध्य भारत न्यूज़ जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सदर क्षेत्र में गोल्ड लोन की किश्तों की रिकवरी करने पहुंचे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मैनेजर पर कर्जदार और उसके साथियों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने बैंक मैनेजर के चेहरे पर मुक्का मार दिया, जिससे उनकी नाक टूट गई और भारी मात्रा में खून बहने लगा। पीड़ित मैनेजर ने आरोपियों पर उनके पास रखे 16 हजार रुपये लूटने का भी गंभीर आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सदर गली नंबर-9 निवासी सतीश अग्रवाल ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सदर शाखा से सोना जमा कर गोल्ड लोन लिया था। लंबे समय से उसकी किश्तें बकाया चल रही थीं। बैंक प्रबंधन की ओर से लगातार नोटिस और मैसेज भेजे जाने के बाद भी जब सतीश ने भुगतान नहीं किया, तो मंगलवार शाम बैंक मैनेजर मनीष संज्ञा नोटिस देने और लोन की रिकवरी के लिए खुद उसके घर पहुंचे। बातचीत से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला बैंक मैनेजर मनीष संज्ञा ने जब बकाया किश्तों के भुगतान को लेकर सतीश से बातचीत की, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सतीश और उसके साथियों ने बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। नाक पर आया गंभीर फ्रैक्चर, 16 हजार लूटे पीड़ित बैंक मैनेजर के अनुसार, आरोपियों ने उनके चेहरे पर जोरदार मुक्का मारा, जिससे उनकी नाक पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनके पास रिकवरी के रखे 16,000 रुपये भी सतीश और उसके साथियों ने जबरन छीन लिए। थाने पहुंचे बैंक कर्मचारी, एसपी से मुलाकात की तैयारी घटना के बाद घायल अवस्था में मैनेजर किसी तरह कैंट थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक के अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी कैंट थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बैंक के साथी अधिकारी राजेश कुमार ने घटना पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि ऑन-ड्यूटी बैंक अधिकारी पर इस तरह का हमला बेहद गंभीर मामला है। बैंक अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसपी से मिलकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा। फिलहाल, कैंट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।1