रेई पंचायत में आयुष ग्राम योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 92 विद्यार्थियों की जांच कृष्ण चंद राणा पांगी न्यूज़ टुडे। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश आयुष विभाग द्वारा आयुष ग्राम योजना के अंतर्गत पांगी विकास खंड की ग्राम पंचायत रेई में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेई में किया गया, जिसमें 92 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। कार्यकारी उपमंडलीय चिकित्साधिकारी राज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष ग्राम योजना के तहत पांगी क्षेत्र की रेई पंचायत का चयन किया गया है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना और लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान न केवल स्वास्थ्य जांच की गई, बल्कि लोगों को आयुर्वेदिक पद्धति के अनुसार संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही योगाभ्यास और वन संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन की भी रूपरेखा तैयार की गई है, ताकि लोगों को समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। शिविर में ग्राम पंचायत रेई के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, ग्राम पंचायत के प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
रेई पंचायत में आयुष ग्राम योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 92 विद्यार्थियों की जांच कृष्ण चंद राणा पांगी न्यूज़ टुडे। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश आयुष विभाग द्वारा आयुष ग्राम योजना के अंतर्गत पांगी विकास खंड की ग्राम पंचायत रेई में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेई में किया गया, जिसमें 92 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। कार्यकारी उपमंडलीय चिकित्साधिकारी राज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष ग्राम योजना के तहत पांगी क्षेत्र की रेई पंचायत का चयन किया गया है। इस
योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना और लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान न केवल स्वास्थ्य जांच की गई, बल्कि लोगों को आयुर्वेदिक पद्धति के अनुसार संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही योगाभ्यास और वन संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन की भी रूपरेखा तैयार की गई है, ताकि लोगों को समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। शिविर में ग्राम पंचायत रेई के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, ग्राम पंचायत के प्रधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
- अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम1
- Post by Himachal Update 24 News3
- Where elegance meets transparency. This luxury glass dining table isn’t just furniture—it’s a statement of modern sophistication and refined living. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- Post by Till The End News1
- हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में प्रस्तावित निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले के छह नगर निकायों में से दो—नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा—में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इन दोनों निकायों में आरक्षण का निर्धारण ड्रा के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया गया है। नगर पंचायत भोटा (कुल 7 वार्ड): महिला: वार्ड 1, 4, 5 एससी (महिला): वार्ड 3 एससी: वार्ड 7 अनारक्षित: वार्ड 2, 6 नगर परिषद सुजानपुर (कुल 9 वार्ड): महिला: वार्ड 5, 6, 8, 9 एससी (महिला): वार्ड 7 एससी: वार्ड 1 अनारक्षित: वार्ड 2, 3, 4 वहीं, नगर निगम हमीरपुर, नगर परिषद नादौन, नगर पंचायत बड़सर और भोरंज में आरक्षण की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। शहरी विकास विभाग की अधिसूचना के बाद इन निकायों में चुनाव प्रक्रिया में देरी की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में आरक्षण प्रक्रिया को फिलहाल ‘होल्ड’ पर रखने की सिफारिश की है। बाइट गंधर्वा राठौड़ उपायुक्त हमीरपुर गौरतलब है कि आरक्षण प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए एडीसी और एसडीएम स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई थी। अब शेष चार निकायों में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है।1
- Post by हमीरपुरी पत्रकार1
- Post by Karan Birua4
- Post by Himachal Update 24 News1