logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वच्छता से स्वावलंबन का संकल्प, मानीमऊ कंपोजिट विद्यालय बना मिसाल --बच्चे खुद कर रहे कक्षाओं की सफाई। --निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री असीम अरुण ने सराहा प्रयास। कन्नौज।समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बुधवार को सदर तहसील के ग्राम मानीमऊ स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रहे स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए इसे स्वच्छता का एक आदर्श मॉडल बताया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने बताया कि होली के अवसर पर विद्यालय को स्वच्छता किट उपलब्ध कराई गई थी, जिनकी सहायता से बच्चे प्रतिदिन अपने-अपने कक्षों की साफ-सफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो रही है। असीम अरुण ने कहा कि भारत की आश्रम परंपरा में भी विद्यार्थी स्वयं अपने आश्रम और परिसर की देखभाल करते थे। आज भी जापान जैसे देशों के विद्यालयों में अलग से सफाईकर्मी नहीं होते, बल्कि बच्चे खुद अपने स्कूलों की सफाई करते हैं और उन्हें व्यवस्थित रखते हैं। इससे उनमें स्वावलंबन और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वावलंबन का यह अनूठा प्रयोग बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसी मॉडल को अपनाते हुए कन्नौज जिले के अन्य विद्यालयों को भी प्रेरित किया जाएगा, ताकि छात्र पढ़ाई के साथ जीवन मूल्यों में भी आगे बढ़ सकें।

4 hrs ago
user_Aditya Mishra
Aditya Mishra
कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
9b2c1eeb-e1bb-41a1-a441-146f1b2b8ea8

स्वच्छता से स्वावलंबन का संकल्प, मानीमऊ कंपोजिट विद्यालय बना मिसाल --बच्चे खुद कर रहे कक्षाओं की सफाई। --निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री असीम अरुण ने सराहा प्रयास। कन्नौज।समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बुधवार को सदर तहसील के ग्राम मानीमऊ स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रहे स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए इसे स्वच्छता का एक आदर्श मॉडल बताया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने बताया कि होली के अवसर पर विद्यालय को स्वच्छता किट उपलब्ध कराई गई थी, जिनकी सहायता से बच्चे प्रतिदिन अपने-अपने कक्षों की साफ-सफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो रही है। असीम अरुण ने कहा कि भारत की आश्रम परंपरा में भी विद्यार्थी स्वयं अपने आश्रम और परिसर की देखभाल करते थे। आज भी जापान जैसे देशों के विद्यालयों में अलग से सफाईकर्मी नहीं होते, बल्कि बच्चे खुद अपने स्कूलों की सफाई करते हैं और उन्हें व्यवस्थित रखते हैं। इससे उनमें स्वावलंबन और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वावलंबन का यह अनूठा प्रयोग बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसी मॉडल को अपनाते हुए कन्नौज जिले के अन्य विद्यालयों को भी प्रेरित किया जाएगा, ताकि छात्र पढ़ाई के साथ जीवन मूल्यों में भी आगे बढ़ सकें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Sanjay raj Raj
    1
    Post by Sanjay raj Raj
    user_Sanjay raj Raj
    Sanjay raj Raj
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • --स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान। --सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 82 लोगों से 3000 रुपये जुर्माना। कन्नौज। नो स्मोकिंग डे के अवसर पर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में “धूम्रपान का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तम्बाकू सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. सुकेश भारद्वाज ने धूम्रपान के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पैसिव स्मोकिंग गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के लिए बेहद हानिकारक होती है। तम्बाकू का धुआं आसपास मौजूद लोगों के स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता ने की। उन्होंने कोटपा अधिनियम-2003 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित होने तथा तम्बाकू नियंत्रण से जुड़े कानूनी नियमों के बारे में बताया। इस दौरान 65 लोगों ने तम्बाकू का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी डॉ. के.पी. त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम ने बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और जिला अस्पताल में आमजन को तम्बाकू व धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पाए गए 82 लोगों से कुल 3000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। स्वास्थ्य विभाग ने जनसामान्य से अपील की है कि स्वस्थ जीवन के लिए तम्बाकू और धूम्रपान से दूर रहें तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।
    8
    --स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान।
--सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 82 लोगों से 3000 रुपये जुर्माना।
कन्नौज। नो स्मोकिंग डे के अवसर पर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में “धूम्रपान का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तम्बाकू सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. सुकेश भारद्वाज ने धूम्रपान के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पैसिव स्मोकिंग गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के लिए बेहद हानिकारक होती है। तम्बाकू का धुआं आसपास मौजूद लोगों के स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता ने की। उन्होंने कोटपा अधिनियम-2003 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित होने तथा तम्बाकू नियंत्रण से जुड़े कानूनी नियमों के बारे में बताया। इस दौरान 65 लोगों ने तम्बाकू का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी डॉ. के.पी. त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम ने बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और जिला अस्पताल में आमजन को तम्बाकू व धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पाए गए 82 लोगों से कुल 3000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। स्वास्थ्य विभाग ने जनसामान्य से अपील की है कि स्वस्थ जीवन के लिए तम्बाकू और धूम्रपान से दूर रहें तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • , जय श्री श्याम
    4
    , जय श्री श्याम
    user_SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    Local Politician कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने दो बाइकों को कुचला, तीन युवकों की दर्दनाक मौत कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों को कुचल दिया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास एनएच-34 जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक रॉन्ग साइड से आ गया और सामने से आ रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान इनायतपुर निवासी अरबाज, अहद तथा छिबरामऊ निवासी अमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छिबरामऊ निवासी अमित अपने बीमार पिता को कानपुर में भर्ती कराकर घर लौट रहा था, जबकि अरबाज और अहद गांव से पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए आए थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
    2
    रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने दो बाइकों को कुचला, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों को कुचल दिया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास एनएच-34 जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक रॉन्ग साइड से आ गया और सामने से आ रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान इनायतपुर निवासी अरबाज, अहद तथा छिबरामऊ निवासी अमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छिबरामऊ निवासी अमित अपने बीमार पिता को कानपुर में भर्ती कराकर घर लौट रहा था, जबकि अरबाज और अहद गांव से पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए आए थे।
हादसे के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • Post by पंकज सिंह
    1
    Post by पंकज सिंह
    user_पंकज सिंह
    पंकज सिंह
    Farmer कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लखनऊ, राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार बाबा ने अमेरिका के साथ हुई 18 प्रतिशत कृषि डील को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस समझौते को वापस नहीं लिया गया तो देशभर के किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लखनऊ स्थित ईको गार्डन धरना स्थल पर अपने अधिकारों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों को संबोधित करते हुए अरुण कुमार बाबा ने कहा कि इंडिया और अमेरिका के बीच हुई 18 प्रतिशत की कृषि डील किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि भारत सरकार और प्रधानमंत्री इस डील को वापस नहीं लेते हैं तो देश का किसान प्रधानमंत्री के खिलाफ आंदोलन छेड़ देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के बारे में कितना सोचते हैं, यह जगजाहिर है। लेकिन इस तरह की डील से भारतीय कृषि और किसानों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए सरकार को तुरंत इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। अरुण कुमार बाबा ने सरकार से किसानों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि “हिन्दू खतरे में है”, लेकिन जो किसान देश की 140 करोड़ आबादी को अन्न उपलब्ध कराता है, क्या वह खतरे में नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए, अन्यथा किसान आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।
    1
    लखनऊ, राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार बाबा ने अमेरिका के साथ हुई 18 प्रतिशत कृषि डील को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस समझौते को वापस नहीं लिया गया तो देशभर के किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
लखनऊ स्थित ईको गार्डन धरना स्थल पर अपने अधिकारों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों को संबोधित करते हुए अरुण कुमार बाबा ने कहा कि इंडिया और अमेरिका के बीच हुई 18 प्रतिशत की कृषि डील किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि भारत सरकार और प्रधानमंत्री इस डील को वापस नहीं लेते हैं तो देश का किसान प्रधानमंत्री के खिलाफ आंदोलन छेड़ देगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के बारे में कितना सोचते हैं, यह जगजाहिर है। लेकिन इस तरह की डील से भारतीय कृषि और किसानों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए सरकार को तुरंत इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।
अरुण कुमार बाबा ने सरकार से किसानों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि “हिन्दू खतरे में है”, लेकिन जो किसान देश की 140 करोड़ आबादी को अन्न उपलब्ध कराता है, क्या वह खतरे में नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए, अन्यथा किसान आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फर्रुखाबाद की सातनपुर आलू मंडी, जो एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडियों में गिनी जाती है, वहां इन दिनों किसानों की हालत बेहद खराब हो गई है। बीते कई दिनों से किसान अपनी आलू की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें दो-दो और तीन-तीन दिन तक मंडी में बैठना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि कई दिन इंतजार करने के बाद भी जब आलू का भाव खुलता है तो मात्र ₹50 प्रति पैकेट मिलता है। किसानों का कहना है कि इतना कम दाम मिलना उनके लिए आत्महत्या के बराबर है। मंडी में मौजूद किसानों ने बताया कि वे अपनी बहन-बेटियों की शादी और परिवार के खर्चों के लिए कर्ज लेकर आलू की खेती करते हैं, लेकिन जब फसल बेचने का समय आता है तो उन्हें लागत भी नहीं मिल पाती। गुस्साए कई किसानों ने बताया कि मजबूरी में कुछ किसान मंडी से ट्रैक्टर में आलू वापस ले जाकर सड़क किनारे या नालों में फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब इतना सस्ता दाम मिलता है तो मंडी में बेचने से बेहतर है कि आलू वापस ले जाएं। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसी तरह आलू का भाव गिरता रहा तो वे मंडी में आलू नहीं लाएंगे। उनका कहना है कि अगर सरकार और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं देंगे तो किसान नेताओं और अधिकारियों के घरों पर आलू पलटने को मजबूर होंगे। मंडी में मौजूद एक किसान ने बताया, "हमने अपनी आलू की फसल को बेचने के लिए कर्ज लिया था, लेकिन अब हमें लागत भी नहीं मिल पा रही है। हम क्या करें, नेताओं से कहो, हमारी सुनो, हमारी फसल का दाम दो।" एक अन्य किसान ने कहा, "हम सरकार से मांग करते हैं कि वे हमारी समस्या को समझें और आलू का उचित मूल्य तय करें।"
    4
    फर्रुखाबाद की सातनपुर आलू मंडी, जो एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडियों में गिनी जाती है, वहां इन दिनों किसानों की हालत बेहद खराब हो गई है। बीते कई दिनों से किसान अपनी आलू की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें दो-दो और तीन-तीन दिन तक मंडी में बैठना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि कई दिन इंतजार करने के बाद भी जब आलू का भाव खुलता है तो मात्र ₹50 प्रति पैकेट मिलता है।
किसानों का कहना है कि इतना कम दाम मिलना उनके लिए आत्महत्या के बराबर है। मंडी में मौजूद किसानों ने बताया कि वे अपनी बहन-बेटियों की शादी और परिवार के खर्चों के लिए कर्ज लेकर आलू की खेती करते हैं, लेकिन जब फसल बेचने का समय आता है तो उन्हें लागत भी नहीं मिल पाती।
गुस्साए कई किसानों ने बताया कि मजबूरी में कुछ किसान मंडी से ट्रैक्टर में आलू वापस ले जाकर सड़क किनारे या नालों में फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब इतना सस्ता दाम मिलता है तो मंडी में बेचने से बेहतर है कि आलू वापस ले जाएं।
किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसी तरह आलू का भाव गिरता रहा तो वे मंडी में आलू नहीं लाएंगे। उनका कहना है कि अगर सरकार और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं देंगे तो किसान नेताओं और अधिकारियों के घरों पर आलू पलटने को मजबूर होंगे।
मंडी में मौजूद एक किसान ने बताया, "हमने अपनी आलू की फसल को बेचने के लिए कर्ज लिया था, लेकिन अब हमें लागत भी नहीं मिल पा रही है। हम क्या करें, नेताओं से कहो, हमारी सुनो, हमारी फसल का दाम दो।" एक अन्य किसान ने कहा, "हम सरकार से मांग करते हैं कि वे हमारी समस्या को समझें और आलू का उचित मूल्य तय करें।"
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    1
    Post by SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    user_SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    Local Politician कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.