Shuru
Apke Nagar Ki App…
1️⃣ *सिवनी में यूजीसी काला कानून 2026 के विरोध में करणी सेना का उग्र प्रदर्शन* 2️⃣ *कचहरी चौक पर यूजीसी का पुतला दहन, जमकर हुई नारेबाजी* 3️⃣ *रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचा करणी सेना परिवार* 4️⃣ *राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौंपा विरोध ज्ञापन* 5️⃣ *समान शिक्षा अधिकार व निष्पक्ष न्याय की उठी मांग*
Mohit Yadav
1️⃣ *सिवनी में यूजीसी काला कानून 2026 के विरोध में करणी सेना का उग्र प्रदर्शन* 2️⃣ *कचहरी चौक पर यूजीसी का पुतला दहन, जमकर हुई नारेबाजी* 3️⃣ *रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचा करणी सेना परिवार* 4️⃣ *राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौंपा विरोध ज्ञापन* 5️⃣ *समान शिक्षा अधिकार व निष्पक्ष न्याय की उठी मांग*
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- 1️⃣ *सिवनी में यूजीसी काला कानून 2026 के विरोध में करणी सेना का उग्र प्रदर्शन* 2️⃣ *कचहरी चौक पर यूजीसी का पुतला दहन, जमकर हुई नारेबाजी* 3️⃣ *रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचा करणी सेना परिवार* 4️⃣ *राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौंपा विरोध ज्ञापन* 5️⃣ *समान शिक्षा अधिकार व निष्पक्ष न्याय की उठी मांग*1
- खुरई ब्लॉक🔥1
- नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्कूल गेट से लगी दुकानों पर मेहरबान नगरपालिका 500 मीटर दूर नगरपालिका दफ्तर, फिर भी स्कूल गेट पर अतिक्रमण कचहरी चौक से एलआईसी ऑफिस तक ही सिमटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सिवनी। शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगरपालिका की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जहां नगरपालिका की टीमें नियमित रूप से कचहरी चौक से एलआईसी ऑफिस तक कार्रवाई करती नजर आती हैं, वहीं नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्कूल गेट से लगी दुकानों और निजी बस स्टैंड परिसर के सामने वर्षों से जमे अतिक्रमण पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हैरानी की बात यह है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्कूल गेट से लगी अतिक्रमणकारी दुकानों की दूरी नगरपालिका कार्यालय से महज लगभग 500 मीटर ही है। इसके बावजूद यहां वर्षों से बने अतिक्रमण को हटाने में नगरपालिका अब तक नाकाम साबित हुई है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्कूल के मुख्य द्वार के पास अतिक्रमण के कारण विद्यार्थियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम स्कूल समय के दौरान यहां भीड़ और अव्यवस्था बनी रहती है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर सीधा खतरा बना रहता है। नियमों के अनुसार स्कूल परिसरों के आसपास अतिक्रमण हटाना नगरपालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर आंखें मूंदे बैठे हैं। इसी तरह निजी बस स्टैंड के सामने बने अतिक्रमण के कारण बसों के खड़े होने और यात्रियों के आवागमन में परेशानी होती है। सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।नगरवासियों का आरोप है कि नगरपालिका की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई केवल चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित होकर रह गई है। जिन स्थानों पर प्रभावशाली लोग या व्यावसायिक हित जुड़े हैं, वहां कार्रवाई से बचा जा रहा है। इससे आम जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है और नगरपालिका की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई वास्तव में जनहित में की जा रही है, तो इसे पूरे शहर में समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। विशेषकर स्कूल, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास अतिक्रमण को प्राथमिकता से हटाया जाना जरूरी है, ताकि यातायात सुचारू हो और दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके।2
- घर से लापता होने के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद बालाघाट जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र का प्रसन्न जीत रंगारी की करीब 08 वर्ष बाद वतन वापसी हो चुकी है। अब उसे घर आने का इंतजार है। प्रसन्न जीत को घर वापस लाने के लिए तिरोड़ी तहसील के महकेपार से उनके जीजा राजेश खोब्रागड़े, महकेपार रोजगार सहायक योगेन्द्र चौधरी और मोहगांव पंचायत के रोजगार सहायक आशीष वासनिक अमृतसर रवाना हो गए है।1
- विजयपुर में नगर परिषद (MC) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कस्बे में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण1
- जनपद पंचायत घंसौर की सीईओ शीतल ठाकुर को जनपद स्टॉप ने विदाई डिप्टी कलेक्टर बनने पर मिली शुभकामनाएं घंसौर। जनपद पंचायत घंसौर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शीतल ठाकुर को उनके स्थानांतरण पर दी गई विदाई एवं डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति मिलने पर दी गई शुभकामनाएं। इस अवसर पर जनपद कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने शीतल ठाकुर के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद पंचायत घंसौर में विकास कार्यों को नई दिशा मिली। उन्होंने शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई समारोह में सभी ने उन्हें डिप्टी कलेक्टर बनने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शीतल ठाकुर ने भी अपने संबोधन में घंसौर में मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और यहां की स्मृतियों को हमेशा याद रखने की बात कही।1
- मंडला शहर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे सांड और गायें कभी दुकानों, गुमटियों तो कभी शोरूम में घुसकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही आम नागरिकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंगलवार को शाम 5:00 बजे नेहरू स्मारक में दो सांड आपस में लड़ते हुए नजर आए। जिसके कारण दुकानदारों का सामान खराब हो रहा है और राहगीरों को चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके नगर पालिका द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।1
- 1️⃣ सिवनी में अवैध रेत खनन का बड़ा खेल उजागर 2️⃣ कांग्रेस के कद्दावर नेता पर रेत माफियागिरी को संरक्षण देने के आरोप 3️⃣ नियमों को ताक पर रखकर ट्रैक्टर–ट्रॉलियों से दिनदहाड़े खनन 4️⃣ रेत चोरी की शिकायतों के बावजूद खामोश खनन विभाग 5️⃣ सवालों के घेरे में माइनिंग अधिकारी, कार्रवाई से क्यों बच रहे दोषी? अगर चाहें तो मैं इन्हें1