logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसडीएम ने सेमरी स्थित उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा नर्मदा टाइम्स, सोहागपुर। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोहागपुर एसडीएम सुश्री प्रियंका भल्लावी सहित राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम द्वारा सेमरी हरचंद मंडी परिसर स्थित चना उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे पेयजल, शेड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें। इसके साथ ही अधिकारियों ने केंद्रों पर प्रतीक्षारत किसानों की तौल प्रक्रिया को तेज करने एवं तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि उपार्जन कार्य में गति आए और किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

12 hrs ago
user_Aadab Khan
Aadab Khan
Local News Reporter सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago
1ab66d23-f68f-44f9-856e-14c7a621b938

एसडीएम ने सेमरी स्थित उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा नर्मदा टाइम्स, सोहागपुर। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोहागपुर एसडीएम सुश्री प्रियंका भल्लावी सहित राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम द्वारा सेमरी हरचंद मंडी परिसर स्थित चना उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे पेयजल, शेड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें। इसके साथ ही अधिकारियों ने केंद्रों पर प्रतीक्षारत किसानों की तौल प्रक्रिया को तेज करने एवं तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि उपार्जन कार्य में गति आए और किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • एसडीएम ने किया शासकीय अस्पताल और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश सोहागपुर। शुक्रवार को एसडीएम प्रियंका भल्लावी ने अनुभाग अंतर्गत नव निर्मित शासकीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से प्रसूति वार्ड का जायजा लेकर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच की। एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को समय पर उपचार, स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए प्रसूता महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
    1
    एसडीएम ने किया शासकीय अस्पताल और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
सोहागपुर। शुक्रवार को एसडीएम प्रियंका भल्लावी ने अनुभाग अंतर्गत नव निर्मित शासकीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से प्रसूति वार्ड का जायजा लेकर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच की। एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को समय पर उपचार, स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए प्रसूता महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोहागपुर (नर्मदापुरम)- ग्राम- टूराखापा निवासी श्री शुभम लांझेश, टेकू सिंह लांझेश एवं रोहन लांझेश द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री राधेलाल जी लांझेश की गंगाजली पूजन व रसोई के कार्यक्रम के उपरांत यहां पर भी राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को मिष्ठान नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। ईश्वर आपके पिताजी की दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
    1
    सोहागपुर (नर्मदापुरम)- ग्राम- टूराखापा निवासी श्री शुभम लांझेश, टेकू सिंह लांझेश एवं रोहन लांझेश द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री राधेलाल जी लांझेश की गंगाजली पूजन व रसोई के कार्यक्रम के उपरांत यहां पर भी राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को मिष्ठान नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।
ईश्वर आपके पिताजी की दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अंडरब्रिज के पास स्मैक बेचने की तैयारी में थे तीन युवक, 80 हजार की ड्रग्स सहित गिरफ्तार नर्मदापुरम् पिपरिया 01/5/2026  ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया। नर्मदापुरम जिले की पिपरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15.19 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर एसडीओपी मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक ट्रेन से उतरकर मंडी रोड स्थित अंडरब्रिज के पास मैदान में स्मैक बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को मौके से पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आदर्श (18) निवासी विनोबा वार्ड और रवि (19) निवासी अंबेडकर वार्ड पिपरिया बताए। तलाशी लेने पर आदर्श के पास से पारदर्शी पन्नी में रखा स्मैक पाउडर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह मादक पदार्थ राजवीर उर्फ विक्की सिलावट को देने आए थे, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन धाराओं में केस दर्ज: तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जब्त सामग्री: 15.19 ग्राम स्मैक पाउडर (कीमत करीब 80 हजार रुपए) 3 मोबाइल फोन (कीमत करीब 30 हजार रुपए) 1,000 रुपए नगद इनकी रही भूमिका: कार्रवाई में निरीक्षक आदित्य सेन, उप निरीक्षक अमित सिंह भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक पंकज नामदेव, प्रधान आरक्षक हरिओम, नंदकिशोर तथा आरक्षक चंद्रप्रकाश, अजय चौहान और रोहित ठाकुर की अहम भूमिका रही।
    1
    अंडरब्रिज के पास स्मैक बेचने की तैयारी में थे तीन युवक, 80 हजार की ड्रग्स सहित गिरफ्तार
नर्मदापुरम् पिपरिया 01/5/2026 
( छगन कुशवाहा )
पिपरिया। नर्मदापुरम जिले की पिपरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15.19 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर एसडीओपी मोहित कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक ट्रेन से उतरकर मंडी रोड स्थित अंडरब्रिज के पास मैदान में स्मैक बेचने की फिराक में हैं।
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को मौके से पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आदर्श (18) निवासी विनोबा वार्ड और रवि (19) निवासी अंबेडकर वार्ड पिपरिया बताए। तलाशी लेने पर आदर्श के पास से पारदर्शी पन्नी में रखा स्मैक पाउडर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह मादक पदार्थ राजवीर उर्फ विक्की सिलावट को देने आए थे, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इन धाराओं में केस दर्ज:
तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
जब्त सामग्री:
15.19 ग्राम स्मैक पाउडर (कीमत करीब 80 हजार रुपए)
3 मोबाइल फोन (कीमत करीब 30 हजार रुपए)
1,000 रुपए नगद
इनकी रही भूमिका:
कार्रवाई में निरीक्षक आदित्य सेन, उप निरीक्षक अमित सिंह भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक पंकज नामदेव, प्रधान आरक्षक हरिओम, नंदकिशोर तथा आरक्षक चंद्रप्रकाश, अजय चौहान और रोहित ठाकुर की अहम भूमिका रही।
    user_Chhagan Kushawaha
    Chhagan Kushawaha
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • नर्मदापुरम। बैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री खेड़ापति कीर्तन मण्डल द्वारा सेठानी घाट पर शीतल पेय (शर्बत) वितरण सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं और आमजन को राहत मिली। मण्डल के सदस्य श्री सोमनाथ सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पेय उपलब्ध कराना मण्डल की परंपरा का हिस्सा है। कार्यक्रम में मण्डल के कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनमें सुरेश अग्रवाल, रोहित दुबे, गोविंद सराठे, जीवन मीना, प्रमोद दुबे, एडवोकेट बलवंत सिंह यादव, प्रदीप तंवर, अतुल नायर, प्रेम सिंह, सक्षम पाठक, नितिन खण्डेलवाल, प्रवीण नवलानी, आदित्य दुबे, मनोज अग्रवाल, अधिराज सिंह, रानी सराठे, सुषमा सोनी, राधा यादव और जिया नवलानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मण्डल के इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
    1
    नर्मदापुरम। बैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री खेड़ापति कीर्तन मण्डल द्वारा सेठानी घाट पर शीतल पेय (शर्बत) वितरण सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं और आमजन को राहत मिली।
मण्डल के सदस्य श्री सोमनाथ सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पेय उपलब्ध कराना मण्डल की परंपरा का हिस्सा है।
कार्यक्रम में मण्डल के कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनमें सुरेश अग्रवाल, रोहित दुबे, गोविंद सराठे, जीवन मीना, प्रमोद दुबे, एडवोकेट बलवंत सिंह यादव, प्रदीप तंवर, अतुल नायर, प्रेम सिंह, सक्षम पाठक, नितिन खण्डेलवाल, प्रवीण नवलानी, आदित्य दुबे, मनोज अग्रवाल, अधिराज सिंह, रानी सराठे, सुषमा सोनी, राधा यादव और जिया नवलानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मण्डल के इस सेवा कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Santram Chouhan
    10
    Post by Santram Chouhan
    user_Santram Chouhan
    Santram Chouhan
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हादसे और बचाव का विवरण:घटना: 75 वर्षीय बेटी बाई (निवासी जिला नरसिंहपुर) गाड़ी संख्या 20103 के रवाना होते समय चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थीं, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया।RPF की भूमिका: महिला को गिरते देख पास ही ड्यूटी पर मौजूद RPF के एएसआई प्रकाश बिल्लोरे और महिला आरक्षक प्रज्ञा ने तुरंत दौड़कर ट्रेन रुकवाई और महिला को प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच के गैप से बाहर निकाला।परिणाम: महिला को हल्की चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इटारसी के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।वायरल वीडियो: घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें RPF जवानों की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता की जमकर तारीफ हो रही है। यात्रियों के लिए सलाह:RPF ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें।
    1
    हादसे और बचाव का विवरण:घटना: 75 वर्षीय बेटी बाई (निवासी जिला नरसिंहपुर) गाड़ी संख्या 20103 के रवाना होते समय चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थीं, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया।RPF की भूमिका: महिला को गिरते देख पास ही ड्यूटी पर मौजूद RPF के एएसआई प्रकाश बिल्लोरे और महिला आरक्षक प्रज्ञा ने तुरंत दौड़कर ट्रेन रुकवाई और महिला को प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच के गैप से बाहर निकाला।परिणाम: महिला को हल्की चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इटारसी के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।वायरल वीडियो: घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें RPF जवानों की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता की जमकर तारीफ हो रही है।
यात्रियों के लिए सलाह:RPF ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    12 hrs ago
  • एमपीएल वुमन लीग ड्राफ्ट संपन्न: “देश की सबसे बड़ी लीग” बना एमपीएल , धवन बोले— मध्य प्रदेश क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल ग्वालियर के इम्पीरियल गोल्फ रिसोर्ट में आज मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग (एमपीएल ) के वुमन विंग का भव्य टीम ड्राफ्ट आयोजित हुआ। इस खास मौके पर एमपीएल के संस्थापक एवं एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ शिखर धवन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। “तीन साल में ही देश की सबसे बड़ी लीग” — सिंधिया कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महानआर्यमन सिंधिया ने कहा कि एमपीएल ने मात्र तीन वर्षों में देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के रूप में पहचान बना ली है। उन्होंने बताया कि आज आईपीएल और अन्य बड़ी लीगों में एमपीएल से जुड़े खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने वुमन लीग की पाँचों टीमों के मालिकों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल मध्य प्रदेश क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। धवन ने की सराहना, बोले—बदलाव साफ दिख रहा शिखर धवन अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ‘द वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ की स्थापना और एमपीएल वुमन लीग की पहल को ऐतिहासिक बताया। धवन ने कहा कि पिछले 2–3 वर्षों में मध्य प्रदेश क्रिकेट में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है और इसका श्रेय महानआर्यमन सिंधिया की दूरदर्शिता को जाता है। सबा करीम ने याद किए माधवराव सिंधिया सबा करीम ने इस अवसर पर माधवराव सिंधिया को याद करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने वुमन स्टेट लीग को लेकर उत्साह जताया और इसे महिला क्रिकेट के लिए बड़ा कदम बताया। पाँच टीमों ने चुनी अपनी स्क्वॉड इस बार एमपीएल वुमन लीग में कुल 303 महिला खिलाड़ियों के पूल से पाँच टीमों ने अपनी-अपनी स्क्वॉड तैयार की: चंबल घड़ियाल ग्वालियर शेरनी रॉयल निमाड़ ईगल्स भोपाल वूल्व्स बुंदेलखंड बुल्स पिछले वर्ष जहाँ तीन टीमें थीं, इस बार संख्या बढ़कर पाँच हो गई है। इंदौर में होगा एमपीएल 2026 एमपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 3 जून से इंदौर में होगी। करीब 28 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर एमपीएल वुमन लीग का यह ड्राफ्ट न सिर्फ महिला क्रिकेट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम साबित हुआ, बल्कि मध्य प्रदेश को देश के क्रिकेट मानचित्र पर और मजबूत करने का संकेत भी दे गया।
    1
    एमपीएल वुमन लीग ड्राफ्ट संपन्न: “देश की सबसे बड़ी लीग” बना एमपीएल , धवन बोले— मध्य प्रदेश  क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल
ग्वालियर के इम्पीरियल गोल्फ रिसोर्ट में आज मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग (एमपीएल ) के वुमन विंग का भव्य टीम ड्राफ्ट आयोजित हुआ। इस खास मौके पर एमपीएल के संस्थापक एवं एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ शिखर धवन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
“तीन साल में ही देश की सबसे बड़ी लीग” — सिंधिया
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महानआर्यमन सिंधिया ने कहा कि एमपीएल ने मात्र तीन वर्षों में देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के रूप में पहचान बना ली है। उन्होंने बताया कि आज आईपीएल और अन्य बड़ी लीगों में एमपीएल से जुड़े खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
उन्होंने वुमन लीग की पाँचों टीमों के मालिकों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल मध्य प्रदेश क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
धवन ने की सराहना, बोले—बदलाव साफ दिख रहा
शिखर धवन अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ‘द वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ की स्थापना और एमपीएल वुमन लीग की पहल को ऐतिहासिक बताया।
धवन ने कहा कि पिछले 2–3 वर्षों में मध्य प्रदेश क्रिकेट में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है और इसका श्रेय महानआर्यमन सिंधिया की दूरदर्शिता को जाता है।
सबा करीम ने याद किए माधवराव सिंधिया
सबा करीम ने इस अवसर पर माधवराव सिंधिया को याद करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने वुमन स्टेट लीग को लेकर उत्साह जताया और इसे महिला क्रिकेट के लिए बड़ा कदम बताया।
पाँच टीमों ने चुनी अपनी स्क्वॉड
इस बार एमपीएल वुमन लीग में कुल 303 महिला खिलाड़ियों के पूल से पाँच टीमों ने अपनी-अपनी स्क्वॉड तैयार की:
चंबल घड़ियाल
ग्वालियर शेरनी
रॉयल निमाड़ ईगल्स
भोपाल वूल्व्स
बुंदेलखंड बुल्स
पिछले वर्ष जहाँ तीन टीमें थीं, इस बार संख्या बढ़कर पाँच हो गई है।
इंदौर में होगा एमपीएल 2026
एमपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 3 जून से इंदौर में होगी। करीब 28 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
कुल मिलाकर एमपीएल वुमन लीग का यह ड्राफ्ट न सिर्फ महिला क्रिकेट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम साबित हुआ, बल्कि मध्य प्रदेश को देश के क्रिकेट मानचित्र पर और मजबूत करने का संकेत भी दे गया।
    user_मीडिया लाइन
    मीडिया लाइन
    सैखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • वैशाख पूर्णिमा पर नर्मदा घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब, दिनभर चलता रहा स्नान-भंडारा सोहागपुर। वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर नर्मदा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। तड़के सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे और दोपहर 1 बजे तक तक आस्था की डुबकी का सिलसिला जारी रहा।अजेरा, माछा, भटगांव, सांकला, रेवा बनखेड़ी, रामनगर, पामली और ईशरपुर के नर्मदा घाट भक्तों से खचाखच भरे रहे।श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।घाटों पर कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे दिन क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहने की संभावना है।
    1
    वैशाख पूर्णिमा पर नर्मदा घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब, दिनभर चलता रहा स्नान-भंडारा
सोहागपुर। वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर नर्मदा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। तड़के सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे और दोपहर 1 बजे तक तक आस्था की डुबकी का सिलसिला जारी रहा।अजेरा, माछा, भटगांव, सांकला, रेवा बनखेड़ी, रामनगर, पामली और ईशरपुर के नर्मदा घाट भक्तों से खचाखच भरे रहे।श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।घाटों पर कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे दिन क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहने की संभावना है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.