इंदौर के महू में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और महू विधानसभा के कांग्रेस नेता श्री शक्ति सिंह गोयल का जन्मदिन इस वर्ष भी बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थानीय महेश्वरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 11:00 बजे से ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगना शुरू हो गया था। दोपहर 12:00 बजे के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे श्री गोयल का स्वागत फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ किया गया। कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के कारण श्री गोयल को प्रवेश द्वार से मंच तक पहुंचने में ही आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। मंच पर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू ठाकुर और कांग्रेस नेता योगेश यादव की मौजूदगी में करीब 2 घंटे तक स्वागत का दौर चलता रहा। इस दौरान पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल ठाकुर, बाबूलाल भूत, रामेश्वर पटेल हरसोला और सरपंच विष्णु हारोड सहित मानपुर, उमरिया, सिमरोल, चोरल आदि क्षेत्रों के सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर जनपद सदस्य दिलीप सिंह गोयल, कृष्ण सिंह गोयल और नेहा ने सभी अतिथियों की अगवानी करते हुए आदर-सत्कार के साथ उन्हें भोजन कराया और अंत में श्री शक्ति सिंह गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इंदौर के महू में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और महू विधानसभा के कांग्रेस नेता श्री शक्ति सिंह गोयल का जन्मदिन इस वर्ष भी बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थानीय महेश्वरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 11:00 बजे से ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगना शुरू हो गया था। दोपहर 12:00 बजे के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे श्री गोयल का स्वागत फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ किया गया। कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के कारण श्री गोयल को प्रवेश द्वार से मंच तक पहुंचने में ही आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। मंच पर पूर्व
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू ठाकुर और कांग्रेस नेता योगेश यादव की मौजूदगी में करीब 2 घंटे तक स्वागत का दौर चलता रहा। इस दौरान पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल ठाकुर, बाबूलाल भूत, रामेश्वर पटेल हरसोला और सरपंच विष्णु हारोड सहित मानपुर, उमरिया, सिमरोल, चोरल आदि क्षेत्रों के सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर जनपद सदस्य दिलीप सिंह गोयल, कृष्ण सिंह गोयल और नेहा ने सभी अतिथियों की अगवानी करते हुए आदर-सत्कार के साथ उन्हें भोजन कराया और अंत में श्री शक्ति सिंह गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
- इंदौर के महू विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालपानी और जाम गेट पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर इंदौर ग्रामीण पुलिस ने विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। लगातार बढ़ रहे हादसों को देखते हुए पुलिस सोशल इन्फ्लूएंसर्स के माध्यम से भी लोगों को सावधानी बरतने का संदेश दे रही है। यह अभियान इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कृष्ण के निर्देशन में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों और जवानों ने खुद पातालपानी तथा जाम गेट पहुंचकर पर्यटकों को सुरक्षित पर्यटन के प्रति जागरूक किया। डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में इन पर्यटन स्थलों पर विभिन्न हादसों में 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके चलते पुलिस लगातार लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दे रही है। इस दौरान इंदौर एसडीईआरएफ की टीम ने भी पर्यटकों को आपदा प्रबंधन और बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी कि किसी व्यक्ति के पानी में डूबने की स्थिति में प्राथमिक स्तर पर किस प्रकार मदद की जा सकती है और रेस्क्यू टीम किस तरह गहरे पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालती है।4
- इंदौर के महू में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और महू विधानसभा के कांग्रेस नेता श्री शक्ति सिंह गोयल का जन्मदिन इस वर्ष भी बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थानीय महेश्वरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 11:00 बजे से ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगना शुरू हो गया था। दोपहर 12:00 बजे के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे श्री गोयल का स्वागत फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ किया गया। कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के कारण श्री गोयल को प्रवेश द्वार से मंच तक पहुंचने में ही आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। मंच पर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू ठाकुर और कांग्रेस नेता योगेश यादव की मौजूदगी में करीब 2 घंटे तक स्वागत का दौर चलता रहा। इस दौरान पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, जिला पंचायत सदस्य कन्हैयालाल ठाकुर, बाबूलाल भूत, रामेश्वर पटेल हरसोला और सरपंच विष्णु हारोड सहित मानपुर, उमरिया, सिमरोल, चोरल आदि क्षेत्रों के सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर जनपद सदस्य दिलीप सिंह गोयल, कृष्ण सिंह गोयल और नेहा ने सभी अतिथियों की अगवानी करते हुए आदर-सत्कार के साथ उन्हें भोजन कराया और अंत में श्री शक्ति सिंह गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।2
- इंदौर के खजराना में पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। खजराना पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान तस्कर के पास से 110 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।1
- मध्य प्रदेश के इंदौर में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई है। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्रों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बाहर निकले और उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। प्रश्नपत्र को लेकर अभ्यर्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली, जहाँ कुछ उम्मीदवारों ने पेपर को संतुलित बताया, तो वहीं कई अभ्यर्थियों का मानना था कि कुछ विषय उम्मीद से अधिक कठिन थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों की निगाहें इसके परिणाम पर टिक गई हैं और पेपर खत्म होने के साथ ही रिजल्ट को लेकर टेंशन का माहौल बन गया है। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ देखी गई, जहाँ अभ्यर्थी और उनके परिजन आपस में पेपर को लेकर लगातार चर्चा करते नजर आए।1
- मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में अखिल भारतीय कोइला मोची (चंवरवंश) महासंघ की भव्य प्रांतीय बैठक और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इंदौर, खरगोन, धार, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर और बड़वानी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाज के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों और समाजजनों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बैठक के दौरान समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के प्रसार, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने और मृत्यु भोज से जुड़ी अनावश्यक खर्चीली परंपराओं जैसे लहान, साड़ी वितरण व व्यंजनों पर होने वाले फिजूलखर्च को कम कर सादगीपूर्ण तरीके अपनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और उन्होंने समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी व समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रेवाराम तावड़े ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता के जरिए समाज को एक नई दिशा देना है। उन्होंने कुरीतियों को समाप्त करने, युवाओं को आगे लाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज के हित में पूरी पारदर्शिता, सक्रियता और समर्पण के साथ काम करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता और निरंतर सुधार के संकल्प के साथ हुआ।4
- इंदौर में देश भर में मासूम बच्चियों की असुरक्षा को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से तुरंत जागने की अपील की गई है। इस गंभीर चिंता के बीच यह मांग उठाई गई है कि जब तक लव जिहादियों और बलात्कारियों के लिए सख्त "मृत्युदंड" का कानूनी प्रावधान नहीं लाया जाएगा, तब तक ऐसे दुष्कर्मियों के भीतर कोई भय व्याप्त नहीं होगा। देश के लचीले कानून और इसके प्रावधानों के चलते ही ऐसे अपराधी लगातार बच निकलते हैं, जिससे मासूम बच्चियां असुरक्षित बनी हुई हैं।1
- मक्सी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए डकैती की साजिश रच रहे गुना के 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बड़ी सफलता के साथ आरोपियों के पास से ₹16.50 लाख का मशरूका भी बरामद किया है।1
- इन्दौर की ग्वाला कॉलोनी में सड़कों पर मवेशी छोड़े जा रहे हैं, जिसके कारण हो रहे हादसों में गौ माताओं की जान जा रही है। इस पूरी स्थिति को लेकर अब प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।1