अयोध्या/जाना बाजार/ खजूरीपुर वनविभाग की एक आत्म घातीलापरवाही के कारण शनिवार दोपहर क्षेत्र की जंगल में भीषण गर्मी आग लग गई। विडम्बना यह रही कि आग बुझाने की जिम्मेदारी विभाग का एक संविदा कर्मी माली इस घटना का मुख्य आरोपी निकला। आरोपी माली ने स्वीकारी कि आग हमने ही लगाई है। उसने बताया कि जुलाई, अगस्त में पौधारोपण की तैयारी में अग्रिम खुदाई जो ट्रैक्टर के मध्यम से हो रही है, जिसमें घास फूस के अधिपत्त से खुदाई होने में अड़चन हो रही थी। उसी के चलते आज आग में खुद लगाया। पुराने वृक्ष चढ़े आग के भेट, गेहूं की फसल बाल बाल बची: तेज हवाओ के बीच इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जहां एक तरफ नए पौधों की तैयारी का तर्क दिया जारहा है। वही जंगल में बहुमूल्य पुराने वृक्ष आग की भेट चढ़ गए। गनीमत रही कि स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। अन्यथा जंगल से सटी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो जाती। लेकिन तब तक ग्रामीणों ने निजी प्रयासों से आग को काबू कर लिया। फिलहाल प्रशासनिक रवैया चाहे डायल 112, हो या पुलिस महकमा (वीडियो में बोलते नजर आ रहे है ।की जानबूझ कर इसने आग नहीं लगाई)जबकि दूसरी वीडियो में स्वयं माली अपनी गलती स्वीकार कर रहा है। अयोध्या/रिपोर्टर, दुर्गा सिंह
अयोध्या/जाना बाजार/ खजूरीपुर वनविभाग की एक आत्म घातीलापरवाही के कारण शनिवार दोपहर क्षेत्र की जंगल में भीषण गर्मी आग लग गई। विडम्बना यह रही कि आग बुझाने की जिम्मेदारी विभाग का एक संविदा कर्मी माली इस घटना का मुख्य आरोपी निकला। आरोपी माली ने स्वीकारी कि आग हमने ही लगाई है। उसने बताया कि जुलाई, अगस्त में पौधारोपण की तैयारी में अग्रिम खुदाई जो ट्रैक्टर के मध्यम से हो रही है,
जिसमें घास फूस के अधिपत्त से खुदाई होने में अड़चन हो रही थी। उसी के चलते आज आग में खुद लगाया। पुराने वृक्ष चढ़े आग के भेट, गेहूं की फसल बाल बाल बची: तेज हवाओ के बीच इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जहां एक तरफ नए पौधों की तैयारी का तर्क दिया जारहा है। वही जंगल में बहुमूल्य पुराने वृक्ष आग की भेट चढ़ गए। गनीमत रही कि स्थानीय
ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। अन्यथा जंगल से सटी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो जाती। लेकिन तब तक ग्रामीणों ने निजी प्रयासों से आग को काबू कर लिया। फिलहाल प्रशासनिक रवैया चाहे डायल 112, हो या पुलिस महकमा (वीडियो में बोलते नजर आ रहे है ।की जानबूझ कर इसने आग नहीं लगाई)जबकि दूसरी वीडियो में स्वयं माली अपनी गलती स्वीकार कर रहा है। अयोध्या/रिपोर्टर, दुर्गा सिंह
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग में वर्ष 2009-10 में निर्मित आदर्श तालाब आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कभी ग्रामीणों के लिए जलस्रोत और सौंदर्य का केंद्र रहा यह तालाब अब पूरी तरह सूख चुका है और झाड़-झंखाड़ में तब्दील हो गया है। तालाब के चारों ओर लगाई गई बाउंड्री और लोहे के एंगल पूरी तरह गायब हो चुके हैं, जबकि मुख्य गेट भी नहीं बचा है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां पशु-पक्षियों और मवेशियों के लिए पानी का संकट गहराता जा रहा है, वहीं इस तालाब की दुर्दशा ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रही है। सरकार द्वारा तालाबों में पानी उपलब्ध होने के दावों के बीच यह तालाब हकीकत बयां कर रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति गायादत्त यादव ने बताया कि तालाब का निर्माण उनके कार्यकाल से पहले, वर्ष 2010 में हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बनाए गए अमृत सरोवर में पर्याप्त पानी मौजूद है। वहीं ग्राम सचिव शाश्वत अचारी ने कहा कि इस तालाब की स्थिति की जानकारी नहीं थी, जांच कर शीघ्र साफ-सफाई कराई जाएगी। खंड विकास अधिकारी आर.एन. भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण शिवलाल, रामबहोर, राम आसरे और बोधिराम ने प्रशासन से तालाब की मरम्मत व सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की है, ताकि जल संकट से राहत मिल सके।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- welcome All members1
- अंबेडकर नगर मीरानपुर मुरादपुर मोहल्ले में आज दिनांक दो अप्रैल दो हजार छब्बीस दिन शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है एक ही घर के अंदर चार मासूमों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है बताया जा रहा है की अंदर का दरवाजा बंद था जबकी बच्चों की मां घर से लापता बताई जा रही है जिला अंबेडकर नगर पुलिस अधीक्षक की बाइट1
- Post by Shivaji Sonkar2
- Post by संदीप यादव संदीप यादव1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में सरकार की मातृत्व योजना के अंतर्गत मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 27 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जानकारी के अनुसार मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने सभी महिलाओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने विशेष रूप से एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, आयरन की गोलियों का नियमित सेवन करने तथा समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। हालांकि, इस बार मातृत्व दिवस पर मिलने वाली पोषण संबंधी सुविधाएं जैसे दूध और केला महिलाओं को उपलब्ध नहीं हो सकीं। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बजट के अभाव में फिलहाल ये सुविधाएं बंद हैं, लेकिन बजट प्राप्त होते ही इन्हें पुनः शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, जांच के लिए आई कुछ गर्भवती महिलाएं—कांती, मोनी, दीपा और आरती—ने महिला डॉक्टर के अभाव में अपनी समस्याएं खुलकर रखने में असहजता जताई। इस मुद्दे पर सीएचसी अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि हाल ही में सीएमओ का दौरा हुआ था, जिसमें यह समस्या उनके संज्ञान में लाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही महिला डॉक्टर की नियुक्ति कर दी जाएगी, जिससे महिलाओं को बेहतर और सहज स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- फोन से युवक को दी गई धमकी युवक नें लगाई न्याय की गुहार सुलतानपुर मोतिगर पुर की घटना1