logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़: औरैया में गूँजा 'मिशन 85', सपा ने मनाई मान्यवर कांशीराम की जयंती औरैया: जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज के प्रणेता मान्यवर कांशीराम की जयंती धूमधाम से मनाई। सपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि पिछड़ों और दलितों को एकजुट करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान 'सपा-बसपा' की साझा विरासत और सामाजिक न्याय की विचारधारा पर ज़ोर दिया गया।

6 hrs ago
user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज़: औरैया में गूँजा 'मिशन 85', सपा ने मनाई मान्यवर कांशीराम की जयंती औरैया: जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज के प्रणेता मान्यवर कांशीराम की जयंती धूमधाम से मनाई। सपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि पिछड़ों और दलितों को एकजुट करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान 'सपा-बसपा' की साझा विरासत और सामाजिक न्याय की विचारधारा पर ज़ोर दिया गया।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बेला–दिबियापुर मार्ग पर सुजानपुरवा के पास नंदपुर मोड़ के निकट हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अनाया (6 वर्ष) पुत्री नौशाद मंसूरी निवासी सुजानपुरवा के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि हादसे के समय बच्ची सड़क के पास थी, तभी तेज गति से आए पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मृतक बच्ची के परिवार में माता नसरीन, बहन जोया और बड़ा भाई गोलू हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस दर्दनाक हादसे को लेकर गहरा दुख और आक्रोश देखा गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम, एरवाकटरा थाना प्रभारी विनेश जादौन तथा कोतवाली बिधूना के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना कर फरार हुए पिकअप वाहन की तलाश पुलिस द्वारा तेजी से की जा रही है।
    1
    औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बेला–दिबियापुर मार्ग पर सुजानपुरवा के पास नंदपुर मोड़ के निकट हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक बच्ची की पहचान अनाया (6 वर्ष) पुत्री नौशाद मंसूरी निवासी सुजानपुरवा के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि हादसे के समय बच्ची सड़क के पास थी, तभी तेज गति से आए पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मृतक बच्ची के परिवार में माता नसरीन, बहन जोया और बड़ा भाई गोलू हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस दर्दनाक हादसे को लेकर गहरा दुख और आक्रोश देखा गया।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम, एरवाकटरा थाना प्रभारी विनेश जादौन तथा कोतवाली बिधूना के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना कर फरार हुए पिकअप वाहन की तलाश पुलिस द्वारा तेजी से की जा रही है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी द्वारा बहुजन समाज के महान नेता संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर रविवार 15 मार्च को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा कांशीराम के जीवन,संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। इस अवसर पर बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व विधायक विनोद उर्फ कक्का यादव, वरिष्ठ सपा नेता लालजी शुक्ला, अनवर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव, श्याम बाबू यादव, बबलू नायक, समरथपाल, योगेश विरासिया, मधु यादव, रश्मि यादव, स्नेह लता, बाबा राम नरेश, महेंद्र त्रिपाठी, खुशी लाल निषाद, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव तथा पूर्व विधायक मदन गौतम सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम ने देश में सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने समाज के पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा से सामाजिक न्याय और समानता की पक्षधर रही है। उन्होंने बताया कि समाजवादी आंदोलन के प्रमुख नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव ने कांशीराम को इटावा से सांसद बनने का अवसर दिलाया था, जो उस समय सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बन गया। नेताओं ने कहा कि कांशीराम के विचार समाज को बराबरी और न्याय की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
    3
    औरैया।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी द्वारा बहुजन समाज के महान नेता संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर  रविवार 15 मार्च को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा कांशीराम के जीवन,संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की।                                            
इस अवसर पर बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व विधायक विनोद उर्फ कक्का यादव, वरिष्ठ सपा नेता लालजी शुक्ला, अनवर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव, श्याम बाबू यादव, बबलू नायक, समरथपाल, योगेश विरासिया, मधु यादव, रश्मि यादव, स्नेह लता, बाबा राम नरेश, महेंद्र त्रिपाठी, खुशी लाल निषाद, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव तथा पूर्व विधायक मदन गौतम सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम ने देश में सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने समाज के पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। 
सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा से सामाजिक न्याय और समानता की पक्षधर रही है। उन्होंने बताया कि समाजवादी आंदोलन के प्रमुख नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव ने कांशीराम को इटावा से सांसद बनने का अवसर दिलाया था, जो उस समय सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बन गया। नेताओं ने कहा कि कांशीराम के विचार समाज को बराबरी और न्याय की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास इलाके में आवारा सांडों की खतरनाक लड़ाई का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दो सांड सड़क पर आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दो साइकिल सवार युवक वहां से गुजर रहे थे। अचानक सांडों की लड़ाई उनके पास पहुंच गई और वे उसकी चपेट में आ गए। स्थिति को भांपते हुए दोनों साइकिल सवारों ने तुरंत साइकिल से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान उनकी साइकिलें सांडों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गईं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर लड़ रहे दोनों सांड काफी आक्रामक थे और एक-दूसरे को जोरदार टक्कर मार रहे थे। साइकिल सवारों के अचानक सामने आ जाने से उनकी जान खतरे में पड़ गई, लेकिन समय रहते कूद जाने से वे बाल-बाल बच गए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग भी डर के कारण दूर हट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार सांडों की लड़ाई के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को खतरे का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
    1
    शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास इलाके में आवारा सांडों की खतरनाक लड़ाई का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दो सांड सड़क पर आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दो साइकिल सवार युवक वहां से गुजर रहे थे। अचानक सांडों की लड़ाई उनके पास पहुंच गई और वे उसकी चपेट में आ गए। स्थिति को भांपते हुए दोनों साइकिल सवारों ने तुरंत साइकिल से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान उनकी साइकिलें सांडों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गईं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर लड़ रहे दोनों सांड काफी आक्रामक थे और एक-दूसरे को जोरदार टक्कर मार रहे थे। साइकिल सवारों के अचानक सामने आ जाने से उनकी जान खतरे में पड़ गई, लेकिन समय रहते कूद जाने से वे बाल-बाल बच गए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग भी डर के कारण दूर हट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार सांडों की लड़ाई के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को खतरे का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग औरैया संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली युवती, घटना के समय घर पर अकेली थी युवती, मां घास लेने खेत पर गई थी और पिता काम करने बाहर गए थे, बाहर का मैंन गेट भी अंदर से बंद था, मां ने घर आने के बाद पड़ोसियों की छत से उतर कर अंदर देखा तो उड़े होश, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, बिधूना कोतवाली क्षेत्र के चिरकुआ गांव का मामला
    1
    ब्रेकिंग औरैया
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली युवती,
घटना के समय घर पर अकेली थी युवती,
मां घास लेने खेत पर गई थी और पिता काम करने बाहर गए थे, 
बाहर का मैंन गेट भी अंदर से बंद था,
मां ने घर आने के बाद पड़ोसियों की छत से उतर कर अंदर देखा तो उड़े होश,
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी,
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के चिरकुआ गांव का मामला
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया: जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज के प्रणेता मान्यवर कांशीराम की जयंती धूमधाम से मनाई। सपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि पिछड़ों और दलितों को एकजुट करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान 'सपा-बसपा' की साझा विरासत और सामाजिक न्याय की विचारधारा पर ज़ोर दिया गया।
    1
    औरैया: जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज के प्रणेता मान्यवर कांशीराम की जयंती धूमधाम से मनाई। सपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
वक्ताओं ने उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि पिछड़ों और दलितों को एकजुट करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान 'सपा-बसपा' की साझा विरासत और सामाजिक न्याय की विचारधारा पर ज़ोर दिया गया।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *कस्बा बिधूना के मोहल्ला जवाहरनगर में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई।* *आग लगने से घर के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।* *घर में खड़ी दो बाइक हीरो स्प्लेंडर और टीवीएस अपाचे, इन्वर्टर-बैटरा व गृहस्थी का सामान आग में नष्ट।* *मकान बीएसएफ जवान विशाल कुमार का है, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात हैं।* *घटना के समय घर में मौजूद 6 लोग सो रहे थे, धुआं और लपटें उठने पर मची अफरा-तफरी।* *पड़ोसियों ने समरसेबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया।* *सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।* *पीड़ित परिवार के अनुसार अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ।*
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*कस्बा बिधूना के मोहल्ला जवाहरनगर में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई।*
*आग लगने से घर के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।*
*घर में खड़ी दो बाइक हीरो स्प्लेंडर और टीवीएस अपाचे, इन्वर्टर-बैटरा व गृहस्थी का सामान आग में नष्ट।*
*मकान बीएसएफ जवान विशाल कुमार का है, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात हैं।*
*घटना के समय घर में मौजूद 6 लोग सो रहे थे, धुआं और लपटें उठने पर मची अफरा-तफरी।*
*पड़ोसियों ने समरसेबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया।*
*सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।*
*पीड़ित परिवार के अनुसार अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ।*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Shiv avtari Guru Gorakh nath ji
    1
    Shiv avtari Guru Gorakh nath ji
    user_Deva nath
    Deva nath
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में रविवार 15 मार्च को शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर स्थित मैथल आदर्श विद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम उत्साह एवं धूमधाम पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने एक दूसरे को अभी गुलाल लगाकर गले मिले। इसके साथ ही होली त्यौहार की शुभकामनाएं प्रदान की हैं। इसके अलावा एक जुटता के साथ समाज के लोगों को जागरुक कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक दूसरे के माथे पर अवीर- गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिले। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि आज हम सभी बंधुओं को आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ाने की बड़ी आवश्यकता है। संगठन में ही शक्ति है। इस लिए स्वजातीय बंधुओं को एकजुटता दिखाने की विशेष जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज के लोगों को जागरूक करते हुए उनके हकों व अधिकारों के लिए हर संभव प्रयास करने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिनिधि रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि होली मिलन जैसे कार्यक्रमों से समाज के लोगों में जागृति आती है। इसके साथ ही आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ता है। समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। मैथिल शर्मा समाज के जिला अध्यक्ष नाथूराम शर्मा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है इसके लिए एक जुटता प्रदर्शित करना अनिवार्य है। संगठन की मजबूती से ही समाज का उत्थान संभव है। समाज के उत्थान के लिए हम सभी को मिलजुल कर भाईचारा के साथ काम करने की बहुत जरूरत है। होली मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व उपनिरीक्षक राम आसरे शर्मा, संगठन के महामंत्री मुकेश शर्मा, समाजसेवी राम कुमार शर्मा, प्रबंधक चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रबंधक राजेश शर्मा, लालू शर्मा, मोहन शर्मा सहित अन्य स्वजातीय बंधु मौजूद रहें।
    2
    औरैया। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में रविवार 15 मार्च को शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर स्थित मैथल आदर्श विद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम उत्साह एवं धूमधाम पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने एक दूसरे को अभी गुलाल लगाकर गले मिले। इसके साथ ही होली त्यौहार की शुभकामनाएं प्रदान की हैं। इसके अलावा एक जुटता के साथ समाज के लोगों को जागरुक कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक दूसरे के माथे पर अवीर- गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिले। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि आज हम सभी बंधुओं को आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ाने की बड़ी आवश्यकता है। संगठन में ही शक्ति है। इस लिए स्वजातीय बंधुओं को एकजुटता दिखाने की विशेष जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज के लोगों को जागरूक करते हुए उनके हकों व अधिकारों के लिए हर संभव प्रयास करने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिनिधि रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि होली मिलन जैसे कार्यक्रमों से समाज के लोगों में जागृति आती है। इसके साथ ही आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ता है। समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। मैथिल शर्मा समाज के जिला अध्यक्ष नाथूराम शर्मा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है इसके लिए एक जुटता प्रदर्शित करना अनिवार्य है। संगठन की मजबूती से ही समाज का उत्थान संभव है। समाज के उत्थान के लिए हम सभी को मिलजुल कर भाईचारा के साथ काम करने की बहुत जरूरत है। 
होली मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व उपनिरीक्षक राम आसरे शर्मा, संगठन के महामंत्री मुकेश शर्मा, समाजसेवी राम कुमार शर्मा, प्रबंधक चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रबंधक राजेश शर्मा, लालू शर्मा, मोहन शर्मा सहित अन्य स्वजातीय बंधु मौजूद रहें।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र स्थित चिरकुआ गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती का शव उसके घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त युवती घर में बिल्कुल अकेली थी। उसकी माँ खेत पर घास लेने गई थी और पिता काम के सिलसिले में बाहर थे। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण, जब माँ वापस लौटी तो उन्हें पड़ोसियों की छत के रास्ते घर में दाखिल होना पड़ा, जहाँ बेटी का शव देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है और शव को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
    2
    औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र स्थित चिरकुआ गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती का शव उसके घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।
घटना के वक्त युवती घर में बिल्कुल अकेली थी। उसकी माँ खेत पर घास लेने गई थी और पिता काम के सिलसिले में बाहर थे। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण, जब माँ वापस लौटी तो उन्हें पड़ोसियों की छत के रास्ते घर में दाखिल होना पड़ा, जहाँ बेटी का शव देख उनके होश उड़ गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है और शव को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.