एस.डी. शिक्षण संस्थान में ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने फीता काटकर किया कम्प्यूटर शिक्षा का उद्घाटन सुल्तानपुर-ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अब शहर जैसी तकनीकी सुविधाएं मिलेंगी। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बल्दीराय के एस.डी. शिक्षण संस्थान, इसौली रोड अलियाबाद में कम्प्यूटर शिक्षा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि "डिजिटल युग में कम्प्यूटर शिक्षा अनिवार्य है। आने वाला समय तकनीक का है। इस पहल से बल्दीराय क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और आगे की पढ़ाई में आगे बढ़ने का नया मंच मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की मंशा है कि हर गांव का बच्चा डिजिटल रूप से साक्षर हो।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार नई कम्प्यूटर लैब में छात्रों को बेसिक कम्प्यूटर, इंटरनेट और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। संस्थान में अब कम्प्यूटर शिक्षा को अनिवार्य किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक हेरीमन द्विवेदी ने कहा "यह लैब बच्चों के सपनों को पंख देगी"। प्रबंधक संदीप द्विवेदी ने कहा "हमारा प्रयास है कि हर छात्र कम्प्यूटर में निपुण होकर निकले. प्रधानाचार्या अर्पणा द्विवेदी ने कहा कि "हमारा लक्ष्य है हर बच्चे को तकनीकी शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना । उन्होंने ब्लॉक प्रमुख के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं शशि यादव, आफ़्सा, अजय मौर्य, खुशनुमा, ज्योति दुबे, सुषमा यादव, निधि शुक्ला, फरहीन, हाफिज सलाउद्दीन, दिलीप यादव, आरती मौर्य, पवन कुमार यादव और समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

- दो वर्षों से खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई; ग्राम सचिव का गैर-जिम्मेदाराना जवाब मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर जोहन के पूरे कुटिया में सड़क किनारे लगा इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले लगभग दो वर्षों से खराब पड़ा है। हैंडपंप के चारों ओर घास-फूस उग आने से यह पूरी तरह उपेक्षित दिखाई दे रहा है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दैनिक भास्कर संवाददाता द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने पर हैंडपंप खराब मिला। ग्रामीण शिवनारायण ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान से हैंडपंप ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण विमला ने बताया कि यह स्थान मुख्य मार्ग पर होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को पानी की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए हैंडपंप का चालू होना बेहद जरूरी है। विनय पांडे, राम केवल और राजेश सहित अन्य ग्रामीणों ने भी शीघ्र मरम्मत की मांग उठाई। जब इस संबंध में ग्राम सचिव अतुल वर्मा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने पहले अपनी तबीयत खराब और खांसी होने की बात कही। संवाददाता द्वारा हैंडपंप की समस्या बताने पर उन्होंने कहा, "मेरी जान ज्यादा जरूरी है कि नल। मैंने तो आपका फोन इसलिए उठाया कि कोई इमरजेंसी होगी।" सचिव का यह जवाब ग्रामीणों की समस्या के प्रति उदासीन और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है, जिससे लोगों में नाराजगी है। वहीं, खंड विकास अधिकारी आर.एन. भारती ने बताया कि मामले की जांच कराकर खराब हैंडपंप की जल्द मरम्मत कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा मिल सके।1
- Post by Suresh kumar YaDav gi1
- नाम पूछा... फिर मार दी गोली! कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत, देशभर में आक्रोश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हमले में छत्तीसगढ़ के दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले आतंकियों ने कथित तौर पर उनके नाम पूछे थे। घटना की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच और आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। #JammuKashmir #Kulgam #TerrorAttack #TRF #LashkarETaiba #Chhattisgarh #MigrantWorkers #BreakingNews #IndiaNews #Kashmir #Terrorism #TrendingNews #ERadioIndia1
- सम्पूर्ण समाधान दिवस में 294 शिकायतें मिलीं, 25 का मौके पर निस्तारण, डीएम ने समयबद्ध निपटारे के दिए कड़े निर्देश सम्पूर्ण समाधान दिवस में 294 शिकायतें मिलीं, 25 का मौके पर निस्तारण, डीएम ने समयबद्ध निपटारे के दिए कड़े निर्देश सुलतानपुर-शासन के निर्देश पर अगस्त के प्रथम शनिवार को तहसील सदर सभागार में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने जनसामान्य की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर शिकायतें सुनने और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन की सेवा है और हर शिकायत का निष्पक्ष व संवेदनशील निस्तारण होना चाहिए। बैठक में आईजीआरएस, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, कानून-व्यवस्था और निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा की गई। डीएम ने विद्युत विभाग को शिकायत निस्तारण की कार्यप्रणाली और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। राजस्व, पुलिस और विकास विभाग के अधिकारियों को लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों से तथ्यपरक आख्या लेकर धरातल पर समाधान करने को कहा गया। शिकायतकर्ताओं के लिए बैठने और पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जनपद में स्वच्छता को प्राथमिकता से मजबूत किया जा रहा है और कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे, इसकी नियमित मॉनिटरिंग होगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 294 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 25 का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से रहीं, जिनमें राशन और आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निपटारा हुआ। विद्युत व अन्य विभागों की जिन शिकायतों का निपटारा संभव था, उन्हें भी मौके पर हल किया गया। शेष मामलों में फील्ड विजिट के बाद एक सप्ताह के भीतर निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विद्युत, फार्मर रजिस्ट्री, चिकित्सा और पूर्ति विभाग द्वारा मेगा कैंप लगाकर अलग-अलग सहायता काउंटर स्थापित किए गए। जिन मामलों का तत्काल निस्तारण नहीं हो सका, उनमें शिकायतकर्ताओं को समाधान की तिथि और समय की जानकारी दी गई। डीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और सभी विभागाध्यक्षों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर साप्ताहिक रिपोर्ट कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही पर तत्काल रिपोर्ट और कार्रवाई के आदेश दिए। इसी क्रम में जनपद की अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतें सुनी गईं और निस्तारण की कार्यवाही शुरू की गई।1
- जमीन विवाद बना जानलेवा, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद 5 पर हत्या का मुकदमा सुल्तानपुर-बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे नटौली गांव में जमीन विवाद के चलते 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामसुंदर कोरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उनका शव घर के पास संदिग्ध हालत में पाया गया। मृतक के पुत्र शिवनाथ की तहरीर पर बल्दीराय पुलिस ने गांव के पांच नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही बल्दीराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और एसपी चारु निगम भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मौत के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि पुराना जमीन विवाद ही इस घटना की वजह हो सकता है। फिलहाल गांव में कानून-व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है।1