देवनपारा में युवक पर हमला, मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीना मिल्कीपुर अयोध्या हैरिग्टनगंज के इनायतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घुरेहटा निवासी रोकेश मिश्रा 30 मार्च 2026 की रात लगभग 9 बजे अपने बहनोई नरेंद्र देव पाठक के घर से लौट रहे थे। जैसे ही वह देवन पारा के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सुदीश उर्फ डब्बू, अमित कुमार यादव और विकास कुमार ने मिलकर रोकेश मिश्रा के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल फोन और करीब 6,160 रुपये नकद भी छीन लिए गए। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। बाद में उन्होंने थाना इंयातनगर में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
देवनपारा में युवक पर हमला, मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीना मिल्कीपुर अयोध्या हैरिग्टनगंज के इनायतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घुरेहटा निवासी रोकेश मिश्रा 30 मार्च 2026 की रात लगभग 9 बजे अपने बहनोई नरेंद्र देव पाठक के घर से लौट रहे थे। जैसे ही वह देवन पारा के पास
पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सुदीश उर्फ डब्बू, अमित कुमार यादव और विकास कुमार ने मिलकर रोकेश मिश्रा के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल फोन और करीब 6,160 रुपये नकद भी छीन लिए गए। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के
बाद पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। बाद में उन्होंने थाना इंयातनगर में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिग्टनगंज के इनायतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घुरेहटा निवासी रोकेश मिश्रा 30 मार्च 2026 की रात लगभग 9 बजे अपने बहनोई नरेंद्र देव पाठक के घर से लौट रहे थे। जैसे ही वह देवन पारा के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सुदीश उर्फ डब्बू, अमित कुमार यादव और विकास कुमार ने मिलकर रोकेश मिश्रा के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल फोन और करीब 6,160 रुपये नकद भी छीन लिए गए। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। बाद में उन्होंने थाना इंयातनगर में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।3
- ब्रेकिंग अयोध्या। कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से अग्नि देव ने मचाया तांडव, 9 घरों की गृहस्थी जलकर हुई खाक। एक गाय और दो बछड़ों की जलकर हुई मौत। एक भैंस व उसका बच्चा भी गंभीर रूप झुलसा। भीषण आग की चपेट में आया 14 वर्षीय किशोर भी गंभीर झुलसा। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने का लगाया आरोप, समय से पहुंचती फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो आग पर जल्द पाया जा सकता था काबू। पुलिस और ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू। थाना कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र के कुंभी मजरे डंडिया गांव का मामला।1
- अयोध्या | ब्यूरो रिपोर्ट (दुर्गा सिंह) अयोध्या समेत समूचे मंडल में शनिवार की रात मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाया। रात लगभग 9 बजे तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश और गरज-चमक ने आम जनमानस को दहला कर रख दिया। मौसम विभाग ने क्षेत्र में ओले गिरने की भी आशंका जताई है। तेज हवाओं के चलते मंडल के कई हिस्सों में पेड़ गिर गए हैं, जिससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सबसे बुरा हाल अन्नदाताओं का है; खेतों में गेहूं की फसल पककर मड़ाई के लिए तैयार खड़ी थी, लेकिन इस बेमौसम बरसात ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कुदरत के इस 'आतंक' से भयभीत किसान अब ऊपर वाले को कोसते नजर आ रहे हैं। देर रात तक मंडल के कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे।1
- वायरल वीडियो मामला अयोध्या पूरा बाजार विकासखंड क्षेत्र के रामपुर हलवारा गांव में मकान पर गेट लगाने के लिए पिलर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया और आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और औजारों से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल दर्शननगर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, कोतवाली प्रभारी अयोध्या व चौकी प्रभारी दर्शननगर सहित पुलिस बल मौजूद रहा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।1
- अयोध्या । जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, रामनगरी में दो पक्षों में जम कर चले लाठी डंडा ईंट पत्थर और फावड़ा, दोनों पक्षों में कई लोग घायल, निषाद और यादव परिवार के बीच में हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के रामपुर हलवारा का बताया जा रहा है वीडियो, निषाद परिवार के कई लोग घायल, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अयोध्या से लखनऊ हायर सेंटर के लिए किया गया रेफर, पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज गिरफ्तारी का कर रही है प्रयास।1
- किसान खेतों से गेहूं जल्दी घर सुरक्षित पहुंचाए आज और कल तेज गति से बारिश आंधी तूफान आने का अलर्ट जारी किया गया है ।।।।।। आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ।।। रिपोर्टर Lal Chand Soni1
- अयोध्या एन एच 27 साई दाता कुटिया सर्विस रोड पर भारी जल भराव है जिसके कारण सर्विस रोड पर चलना दुश्वार है आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है नगर निगम की लापरवाही घोर दिखाई दे रही है1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज स्थित हनुमानगढ़ी प्रांगण में 5 एवं 6 अप्रैल 2026 को श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक महोत्सव का आयोजन हनुमानगढ़ी के पुजारी पंडित जगदंबा प्रसाद के मार्गदर्शन में तथा समस्त बाजारवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 5 अप्रैल, रविवार को निशान यात्रा के साथ होगी, जो श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में निकाली जाएगी। यात्रा के पश्चात हनुमानगढ़ी प्रांगण में दही हांडी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन होगा, जो इस दिन का मुख्य आकर्षण रहेगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे। महोत्सव के दूसरे दिन 6 अप्रैल, सोमवार को सायं 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर्णा मिश्रा, अनंत मिश्रा, वंदिका तिवारी, आकाश गुप्ता एवं पंडित प्रभव शर्मा जैसे प्रसिद्ध भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। दो दिवसीय इस आयोजन में भव्य दरबार, अखंड ज्योति, इत्र वर्षा, छप्पन भोग, फूलों की होली एवं राधा की रसोई जैसे विविध धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।4