Shuru
Apke Nagar Ki App…
NEET मामले को लेकर ओ पी चौधरी ने राजनीति करने वालों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस तरह की बयानबाजी और रवैये की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि बच्चों के नाम पर राजनीतिक रोटी सेकना बेहद निंदनीय है।
Raigarh Chhattisgarh
NEET मामले को लेकर ओ पी चौधरी ने राजनीति करने वालों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस तरह की बयानबाजी और रवैये की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि बच्चों के नाम पर राजनीतिक रोटी सेकना बेहद निंदनीय है।
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की बाराद्वार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा राज्य के बालेश्वर से एक गुमशुदा/अपहृत नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस बालक को परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस सफल कार्रवाई को पुलिस की सतर्कता और प्रभावी समन्वय का परिणाम माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। इस संबंध में थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 239/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम को उड़ीसा रवाना किया गया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास, तकनीकी जानकारी और स्थानीय पुलिस के समन्वय से उड़ीसा के बालेश्वर में नाबालिग बालक का पता लगाया और उसे सकुशल बरामद कर नियमानुसार थाना बाराद्वार लाया, जिसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक अयूब खान तथा आरक्षक जितेंद्र सिदार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।1
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने जिले के सभी बैंकों तथा माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक ली। इस बैठक में बैंकवार हितग्राहियों को दिए गए लोन, ऋण और वसूल की गई राशि की पूरी जानकारी ली गई। इसके साथ ही जिले के निवासियों के नाम से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा की गई धोखाधड़ी के मामलों और प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों ने सभी बैंकर्स को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक लोन देने वाले केस में आवेदक, गवाह और उनके द्वारा दर्शाई गई चल व अचल संपत्ति का भौतिक सत्यापन जरूर करें। कलेक्टर ने कहा कि बैंक और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों का काम केवल लोन देना नहीं है, बल्कि ग्राहक को जागरूक करना भी है। यदि कोई व्यक्ति किसी पुरुष या महिला को गुमराह कर धोखाधड़ी कर रहा है, तो बैंक की यह ड्यूटी बनती है कि वह आवेदक को समझाए कि लोन उसके नाम पर लिया जा रहा है और भविष्य में भुगतान उसी को करना होगा। इसके अलावा वसूली के मामलों में महिलाओं और बिहान की महिला सदस्यों को पर्याप्त समय देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में सभी बैंक और माइक्रो फाइनेंस कंपनियां वसूली के केस में नियमानुसार ही नोटिस जारी करें और वसूली भी पूरी शालीनता से करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वसूली के दौरान किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए।1
- रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र में वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी कृष्ण कुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस की प्रारंभिक जांच में अब तक 10 से 15 पीड़ितों से 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हो चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई 20 लाख रुपये मूल्य की एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब रायगढ़ के बाजीराव पारा निवासी 32 वर्षीय सद्दाम हुसैन और उनके साथी सुरेश मानिकपुरी ने तमनार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पड़िगांव निवासी आरोपी कृष्ण कुमार साहू ने वाहन व्यापार के नाम पर सद्दाम हुसैन से 22 लाख रुपये और सुरेश मानिकपुरी से 22 लाख 40 हजार रुपये, यानी कुल 44 लाख 40 हजार रुपये नगद और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से ऐंठ लिए थे। जब पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने अपनी भूमि खसरा नंबर 428/4 (रकबा 0.049 हेक्टेयर) बेचने का झांसा देकर सौदा किया, लेकिन बाद में उस जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य महिला के नाम कर दी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पुरुषोत्तम सिदार, दिनेश शर्मा, संतोष साहू और मनोज सारथी सहित कई अन्य लोगों से भी लाखों रुपये की ठगी की है। इस मामले में तमनार पुलिस ने अपराध क्रमांक 179/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) में मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में 38 वर्षीय आरोपी कृष्ण कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इस सफल कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल यादव, सहायक उप निरीक्षक सुरति लाल सिदार और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। मामले पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ठगी करने वालों को कानून के साथ-साथ अपनी काली कमाई का भी हिसाब देना होगा और आर्थिक अपराधों में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।1
- छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट की खूबसूरत वादियों में बारिश के सुहावने मौसम के बीच नए छत्तीसगढ़ी गीत 'सांवली सलोनी' की शूटिंग की जा रही है। जशपुर जिले के रहने वाले गौरव गुप्ता अपने यूट्यूब चैनल 'टी म्यूजिक' के माध्यम से राज्य के पर्यटन, प्राकृतिक सुंदरता और क्षेत्रीय बोली को देश-विदेश तक पहुंचा रहे हैं। इस नए गीत में सीतापुर के स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है। इसे रामा लहरे और भीमा बंजारे ने अपनी आवाज दी है, जबकि दिलीप रजक और यशिका निराला अपनी टीम के साथ इसमें अभिनय कर रहे हैं। पहाड़ों और झरनों के बीच फिल्माया जा रहा यह सुमधुर गीत जल्द ही 'टी म्यूजिक' यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होगा। पांच साल पहले शुरू किए गए गौरव गुप्ता के इस प्रयास को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और उनके चैनल पर बस्तर, जशपुर, रायपुर, कोरबा तथा सरगुजा के पर्यटन और संस्कृति को दर्शाने वाले कई गीत पहले से लोकप्रिय हैं। अपने सबसे बड़े आगामी प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए गौरव गुप्ता ने बताया कि वे जल्द ही जशपुर का गौरव रहे स्व. दिलीप सिंह जूदेव के जीवन पर एक बायोपिक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट की तैयारियां अगले महीने से शुरू होंगी और इसे सफल बनाने के लिए उन्होंने राज्य सरकार के सहयोग की अपेक्षा जताई है।3
- NEET मामले को लेकर ओ पी चौधरी ने राजनीति करने वालों पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस तरह की बयानबाजी और रवैये की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि बच्चों के नाम पर राजनीतिक रोटी सेकना बेहद निंदनीय है।1
- छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में अचानक आग लग गई है। आग लगने के दौरान तेज धमाके के साथ फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर आग बुझाने की कवायद लगातार जारी है।1