Shuru
Apke Nagar Ki App…
बार एसोसिएशन अमरोहा का चुनाव: 480 वोट लेकर अध्यक्ष बने कपिल चिकारा एडवोकेट जाताया सभी साथी अधिवक्ताओं का आभार Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
Jpn7 News
बार एसोसिएशन अमरोहा का चुनाव: 480 वोट लेकर अध्यक्ष बने कपिल चिकारा एडवोकेट जाताया सभी साथी अधिवक्ताओं का आभार Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Jpn7 News1
- Post by India News1
- आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अमरोहा के तत्वाधान में शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, हलपुरा, अमरोहा में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक भव्य विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सचिव/न्यायाधीश श्री अभिषेक कुमार व्यास के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में पृथ्वी दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव, जैव विविधता की रक्षा तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। प्रतिभागियों को वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। श्री लोकमान सिंह (PLV) ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 तथा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर, गरीब एवं वंचित वर्गों को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना है तथा लोगों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना है। महेश सिंह (PLV) ने किशोर-किशोरियों को उनके अधिकारों एवं सहायता तंत्र के बारे में जागरूक करते हुए बाल तस्करी, बाल श्रम एवं शोषण जैसे गंभीर अपराधों पर प्रकाश डाला। इस दौरान किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, तथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 सहित साइबर अपराध कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। शशी देवी (PLV) ने एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम में शशी देवी, राजवाला देवी, पूनम देवी, परवीन, जितेंद्र सिंह, लोकमान सिंह, महेश सिंह, प्रधानाध्यापक रोहित सिंह एवं जितेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं लगभग 165 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर के माध्यम से लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने तथा सामाजिक अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।2
- विरोध बढ़ा तो सामान छोड़कर फरार हो गए विद्युत कर्मी फोटो दिनेश कुमार प्रजापति अमरोहा। शहर के मोहल्ला बटवाल में बिजली के खंभे लगाने गई टीम का लोगों ने घेराव कर लिया। उन्होंने हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। माहौल की नजाकत को देखते हुए विद्युत कर्मचारी मौका पाकर वहां से भाग निकलते और विरोध के चले विद्युत कार्य रूक गया। प्रदर्शनकारियों ने अन्य किसी स्थान पर विद्युत पोल लगाने की मांग की। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बटवाल है। जोकि वाल्मीकि बस्ती के नाम से पहचाना जाता है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे से विद्युत विभाग की टीम ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विद्युत पोल गाढ़ने को गडढ़े कर रही थी, उसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने हंगामा करते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि पहले से ही माेहल्ली की गली छोटी है, बिजली के खंभे लगने से गली और तंग हो जाएगी। जिससे लोगों को आने वाले समय में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विद्युत पोल के विरोध जमकर हंगामा काटा और विद्युत विभाग की टीम का घेराव कर लिया। विद्युत कर्मी विरोध के चलते मौके की नाजाकत को देखते हुए सामान को छोड़कर मौके से फरार हो गए। आरोप है कि बारिश के मौसम में बिजली के खंभों पर करंट उतर आता है। इसलिए यहां पर खंभे नहीं लगने दिए जाएंगे। उन्होंने अन्य किसी स्थान पर खंभे लगाने की बात कही। इस दौरान ज्योति, सरिता, बबीता, संगीता, सुनीता, बंटी, रामू, अमित, रजत आदि लोग मौजूद रहे।3
- Deepak saini2
- रहरा थाना क्षेत्र की चौकी जल्लोपुर के आसपास कथित अवैध खनन का खेल बेखौफ चलता दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिट्टी का खनन जारी है और मिट्टी से लदे डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीधे चौकी के गेट के सामने से गुजरते नजर आ रहे हैं। वायरल फुटेज में रात के सन्नाटे को चीरते हुए वाहनों की लगातार आवाजाही दिख रही है। एक के बाद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चौकी के सामने से निकलती हैं, जिससे यह सवाल उठता है कि आखिर इतनी नजदीक हो रही इस गतिविधि से जिम्मेदार कैसे अनजान रहे? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक रात की बात नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहा सिलसिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में बिना किसी “मिलीभगत” के इतना खुला खेल संभव नहीं लगता। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो ने संदेह को और गहरा जरूर कर दिया है। लोगों का कहना है कि जब कानून के रखवालों के सामने ही नियमों की अनदेखी हो रही हो, तो आम जनता का भरोसा कमजोर पड़ना स्वाभाविक है। सूत्रों के अनुसार, रात के अंधेरे में मिट्टी का यह कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है, जिससे न सिर्फ राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि पर्यावरणीय नियमों की भी अनदेखी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि चौकी के सामने से गुजरते ट्रैक्टर-डंपरों पर कोई रोक-टोक नजर नहीं आई। खनन अधिकारी केपी मालिक बताया ने बताया वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में नहीं है जांच कर कार्रवाई की जाएगी4
- यूपी: खाई में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, 5 की मौत लखीमपुर खीरी: मुंडन कराने जा रही महिलाओं व बच्चों से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, अब तक पांच लोगों की मौत, दर्जनों घायल। राहत बचाव कार्य जारी है।1
- Post by Jpn7 News1