logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशा विरोधी अलख जगाएगी उपमंडल स्तरीय समिति 18 को ग्राम पंचायत भौंखर में आयोजित की जाएगी कार्यशाला हमीरपुर नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोरंज की उपमंडल स्तरीय नशा निवारण समिति विशेष प्रयास कर रही है और कई जागरुकता गतिविधियां आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में 18 फरवरी को ग्राम पंचायत भौंखर में नशा जागरुकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी। एसडीएम एवं उपमंडल स्तरीय नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके नशा मुक्त अभियान की समीक्षा की तथा भौंखर में आयोजित की जाने वाली कार्यशाला की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों का सक्रिय सहयोग बहुत जरूरी है। इसके लिए आम लोगों में जागरुकता सबसे जरूरी है। इसी के मद्देनजर उपमंडल स्तरीय समिति जन जागरुकता पर विशेष जोर दे रही है। एसडीएम ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी जागरुकता कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं। बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव चंदेल, डिग्री कालेज से डॉ. प्रिंस ठाकुर, सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, भोरंज के थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार, बीएमओ कार्यालय से संजीव कतना, आईटीआई के प्रशिक्षण प्रभारी संजीव कुमार धीमान और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया

12 hrs ago
user_खबरी लाल
खबरी लाल
रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
12 hrs ago

नशा विरोधी अलख जगाएगी उपमंडल स्तरीय समिति 18 को ग्राम पंचायत भौंखर में आयोजित की जाएगी कार्यशाला हमीरपुर नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोरंज की उपमंडल स्तरीय नशा निवारण समिति विशेष प्रयास कर रही है और कई जागरुकता गतिविधियां आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में 18 फरवरी को ग्राम पंचायत भौंखर में नशा जागरुकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी। एसडीएम एवं उपमंडल स्तरीय नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके नशा मुक्त अभियान की समीक्षा की तथा भौंखर में आयोजित की जाने वाली कार्यशाला की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों का सक्रिय सहयोग बहुत जरूरी है। इसके लिए आम लोगों में जागरुकता सबसे जरूरी है। इसी के मद्देनजर उपमंडल स्तरीय समिति जन जागरुकता पर विशेष जोर दे रही है। एसडीएम ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी जागरुकता कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं। बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव चंदेल, डिग्री कालेज से डॉ. प्रिंस ठाकुर, सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, भोरंज के थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार, बीएमओ कार्यालय से संजीव कतना, आईटीआई के प्रशिक्षण प्रभारी संजीव कुमार धीमान और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • सुजानपुर : जिला प्रशासन द्वारा टोणी देवी - उहल - कक्कड़ सड़क को रिपेयरिंग के लिए 20 फरवरी तक बंद किए जाने के नोटिफिकेशन पर सुजानपुर के कांग्रेस विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने कड़ा संज्ञान लिया है । उन्होंने कहा कि झोखर क्षेत्र में डंगा गिरने से लोग पहले ही भारी परेशानियों से जूझ रहे हैं और अब पूरे मार्ग को बंद कर देना आम जनता के लिए मुश्किलें बढ़ने वाला काम है । विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने कहा कि इन दिनों विवाह - शादियों का सीजन चल रहा है। इसके अलावा छात्र ,कर्मचारी और मरीज रोजाना इसी सड़क से आवाजाही करते हैं । ऐसे में टोणी देवी -उहल - कक्कड़ सड़क को पूरी तरह से बंद करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है । उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विधायक ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत की है और उन्हें निर्देश दिए हैं कि मरम्मत कार्य के दौरान सड़क को पूरी तरह बंद ना किया जाए । साथ ही कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने को कहा गया है। जनता को राहत देने के लिए विधायक ने झोखर के दोनों और शटल बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे छात्राओं ,कर्मचारीयों ,मरीजों और आम लोगों को सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के दोनों तरफ बस सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें अनावश्यक पैदल चलने या निजी साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने भरोसा दिलाया है कि वे स्वयं इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए उनकी प्राथमिकता है और किसी भी सूरत में लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
    1
    सुजानपुर : 
जिला प्रशासन द्वारा टोणी देवी - उहल - कक्कड़ सड़क को रिपेयरिंग के लिए 20 फरवरी तक बंद किए जाने के नोटिफिकेशन पर सुजानपुर के कांग्रेस विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने  कड़ा संज्ञान लिया है । उन्होंने कहा कि झोखर क्षेत्र में डंगा गिरने से लोग पहले ही भारी परेशानियों से जूझ रहे हैं और अब पूरे मार्ग को बंद कर देना आम जनता के लिए मुश्किलें बढ़ने वाला काम है । विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने कहा कि इन दिनों विवाह - शादियों का सीजन चल रहा है। इसके अलावा छात्र ,कर्मचारी और मरीज रोजाना इसी सड़क से आवाजाही करते हैं । ऐसे में टोणी देवी -उहल - कक्कड़ सड़क को पूरी तरह से बंद करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है । उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विधायक ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत की है और उन्हें निर्देश दिए हैं कि  मरम्मत कार्य के दौरान सड़क को पूरी तरह बंद ना किया जाए । साथ ही कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने को कहा गया है। 
जनता को राहत देने के लिए विधायक ने झोखर के दोनों और शटल बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे छात्राओं ,कर्मचारीयों ,मरीजों और आम लोगों को सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के दोनों तरफ बस सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें अनावश्यक पैदल चलने या निजी साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 
कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने भरोसा दिलाया है कि वे स्वयं इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए उनकी प्राथमिकता है और किसी भी सूरत में लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ऊना। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का बैंड-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले श्री राधा कृष्ण के दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने मुख्यमंत्री को पगड़ी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गगरेट के विधायक राकेश कालिया, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, महाधिवक्ता अनुप रत्न, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं और जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संतों का सानिध्य सदैव मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज द्वारा समाज को परोपकार, सेवा और मानव कल्याण की जो शिक्षाएं दी जा रही हैं, उन्हें हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब वर्गों और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि विपरीत और विकट परिस्थितियों में भी प्रदेश सरकार ने जनता के हित में फैसले लेकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास किया है।
    1
    ऊना।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का बैंड-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले श्री राधा कृष्ण के दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने मुख्यमंत्री को पगड़ी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गगरेट के विधायक राकेश कालिया, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, महाधिवक्ता अनुप रत्न, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं और जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संतों का सानिध्य सदैव मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज द्वारा समाज को परोपकार, सेवा और मानव कल्याण की जो शिक्षाएं दी जा रही हैं, उन्हें हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब वर्गों और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि विपरीत और विकट परिस्थितियों में भी प्रदेश सरकार ने जनता के हित में फैसले लेकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास किया है।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने झंडूता की जनता को करोड़ों की सौगात दी। मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार द्वारा रखी गई मांगों को पूरा किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं को सीबीएसई बनाने की घोषणा की। इसके अलावा बरठीं में पुलिस चौकी खोली जाएगी। यही नहीं सिविल अस्पताल बरठीं में जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी। खास बात यह रही है कि बरठीं और झंडूता क्षेत्र की दूरी कम करने वाले री रड़ोह पुल के लिए भी मुख्यमंत्री ने अढ़ाई करोड़ की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा मलांगण स्कूल को अपग्रेड करने के अलावा शाहतलाई में उप तहसील खोलने का भी ऐलान किया। गुरूवार को बरठीं में मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आम जनता के हितों के लिए निर्णय लिए हैं। सरकार के निर्णयों का लाभ जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। लेकिन भाजपा नेता लगातार राजनीति करने पर ही उतारू रहते हैं। जबकि जनता के हितों के हितों के लिए हुए निर्णयों को लेकर भाजपा नेताओं को भी सहयोग करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार द्वारा लगातार झंडूता क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जाता है और प्रदेश सरकार की ओर से इस क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी भविष्य में भी प्रदेश की सरकार जनता के हितों के लिए निर्णय लेगी।
    1
    झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने झंडूता की जनता को करोड़ों की सौगात दी। मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार द्वारा रखी गई मांगों को पूरा किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं को सीबीएसई बनाने की घोषणा की। इसके अलावा बरठीं में पुलिस चौकी खोली जाएगी। यही नहीं सिविल अस्पताल बरठीं में जल्द ही चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी। खास बात यह रही है कि बरठीं और झंडूता क्षेत्र की दूरी कम करने वाले री रड़ोह पुल के लिए भी मुख्यमंत्री ने अढ़ाई करोड़ की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा मलांगण स्कूल को अपग्रेड करने के अलावा शाहतलाई में उप तहसील खोलने का भी ऐलान किया। 
गुरूवार को बरठीं में मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आम जनता के हितों के लिए निर्णय लिए हैं। सरकार के निर्णयों का लाभ जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। लेकिन भाजपा नेता लगातार राजनीति करने पर ही उतारू रहते हैं। जबकि जनता के हितों के हितों के लिए हुए निर्णयों को लेकर भाजपा नेताओं को भी सहयोग करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार द्वारा लगातार झंडूता क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जाता है और प्रदेश सरकार की ओर से इस क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी भविष्य में भी प्रदेश की सरकार जनता के हितों के लिए निर्णय लेगी।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण तथा प्रतियोगिता बारे मीडिया से सांझा की जानकारी।
    1
    पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण तथा प्रतियोगिता बारे मीडिया से सांझा की जानकारी।
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Make every arrival feel special with a statement Double Door Entrance — modern, majestic, memorable. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Make every arrival feel special with a statement Double Door Entrance — modern, majestic, memorable.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रिपोर्ट –5 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज तहसील की तलाड़ा पंचायत के पूर्व उप प्रधान सुभाष ठाकुर को पंचायत में बेहतर कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अपनी पंचायत के लोगों के हितों की अनेकों लड़ाइयां लड़ी और विकास कार्यों में योगदान दिया। वीरवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।
    1
    रिपोर्ट –5 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
सैंज तहसील की तलाड़ा पंचायत के पूर्व उप प्रधान सुभाष ठाकुर को पंचायत में बेहतर कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अपनी पंचायत के लोगों के हितों की अनेकों लड़ाइयां लड़ी और विकास कार्यों में योगदान दिया। वीरवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार अपने गृह जिले में पहुंचने पर कुलदीप सिंह पठानिया का शानदार स्वागत किया गया। वीरवार को जिला हमीरपुर के प्रवेश द्वार उखली में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, विभिन्न बोर्डों.निगमों के निदेशक मंडल के सदस्यों, जिला के अन्य कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने कुलदीप सिंह पठानिया का स्वागत किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। बाइट कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के विकास को रोक रही है। आपदा की ग्रांट केंद्र की तरफ से जारी नहीं की गई है तथा आर आरडीजी को बंद किया गया है। इसका असर अगे कई सालों तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था और लोगों पर होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। बाइट कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री हिमाचल के हकों की आवाज उठाने के लिए केंद्र सरकार के पास गए थे। उसका कोई असर नहीं हुआ। आपदा में बहुत सारा सेब मार्केट में नहीं पहुंच सका जिस कारण बागवानों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरकार हिमाचल के विकास में हर तरह की अड़चन अड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों से केंद्र सरकार ने अपना कोई योगदान हिमाचल को नहीं दिया है।
    1
    हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार अपने गृह जिले में पहुंचने पर कुलदीप सिंह पठानिया का शानदार स्वागत किया गया।
वीरवार को जिला हमीरपुर के प्रवेश द्वार उखली में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, विभिन्न बोर्डों.निगमों के निदेशक मंडल के सदस्यों, जिला के अन्य कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने कुलदीप सिंह पठानिया का स्वागत किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।
बाइट
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के विकास को रोक रही है। आपदा की ग्रांट केंद्र की तरफ से जारी नहीं की गई है तथा आर आरडीजी को बंद किया गया है। इसका असर अगे कई सालों तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था और लोगों पर होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है।
बाइट
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री हिमाचल के हकों की आवाज उठाने के लिए केंद्र सरकार के पास गए थे। उसका कोई असर नहीं हुआ। आपदा में बहुत सारा सेब मार्केट में नहीं पहुंच सका जिस कारण बागवानों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सरकार हिमाचल के विकास में हर तरह की अड़चन अड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों से केंद्र सरकार ने अपना कोई योगदान हिमाचल को नहीं दिया है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने घुमारवीं में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिमाचल में राजस्थान टीम को हराकर जीत की और नेशनल किताब अपने नाम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ी को सम्मानित किया। वहीं उन्होंने कहा खिलाड़ियों को लेकर बेहतर प्रयास कर रही है और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार की ओर से आम लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है और जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। वही इस दौरान घुमारवीं में आयोजित फाइनल मुकाबले में हिमाचल और राजस्थान के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वहीं मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों ने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करें और अपने जिला प्रदेश का नाम चमकाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलें बच्चों को अनुशासन सिखाती हैं। वही प्रतिस्पर्धा की भावना भी खेलों से जागृत होती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सरकार की ओर से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी आवाहन किया कि खिलाड़ी कड़ी मेहनत करें और आगे बढ़ें
    1
    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने घुमारवीं में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिमाचल में राजस्थान टीम को हराकर जीत की और नेशनल किताब अपने नाम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ी को सम्मानित किया। वहीं उन्होंने कहा खिलाड़ियों को लेकर बेहतर प्रयास कर रही है और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार की ओर से आम लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है और जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। वही इस दौरान घुमारवीं में आयोजित फाइनल मुकाबले में हिमाचल और राजस्थान के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वहीं मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों ने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करें और अपने जिला प्रदेश का नाम चमकाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलें बच्चों को अनुशासन सिखाती हैं। वही प्रतिस्पर्धा की भावना भी खेलों से जागृत होती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सरकार की ओर से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी आवाहन किया कि खिलाड़ी कड़ी मेहनत करें और आगे बढ़ें
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मालाणा गांव के आकाश ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित 69th राष्ट्रीय स्तरीय जूडो खेल प्रतियोगिता 40 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर मालाणा गांव और जिला कुल्लू का नाम रोशन किया
    1
    मालाणा गांव के आकाश ठाकुर  ने नई दिल्ली में आयोजित 69th राष्ट्रीय स्तरीय जूडो खेल 
प्रतियोगिता 40 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर मालाणा गांव और जिला कुल्लू का नाम रोशन किया
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.