logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिरंगे की शान में नई लेदरी, मेधावी बच्चों का सम्मान बना स्वतंत्रता दिवस का गौरवपूर्ण क्षण मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत नई लेदरी में देशभक्ति और गौरव का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विधिवत तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे, पार्षदगण, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। तिरंगे के नीचे आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और नागरिकों का उत्साह देखते ही बना। समारोह का सबसे प्रेरणादायक क्षण उस समय आया, जब नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। मेधावी बच्चों के सम्मान ने समारोह को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए शिक्षा, प्रतिभा और मेहनत को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। अध्यक्ष राणा ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता पूरे नगर के लिए गर्व का विषय है। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने से अन्य बच्चों में भी बेहतर प्रदर्शन करने और अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई लेदरी में तिरंगे का सम्मान, राष्ट्रभक्ति का उत्साह और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एक साथ देखने को मिला। समारोह ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की मजबूत नींव केवल विकास से नहीं, बल्कि शिक्षित, प्रतिभावान और जिम्मेदार नई पीढ़ी से भी तैयार होती है।

1 day ago
user_M.D. KASIM
M.D. KASIM
चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
1 day ago

तिरंगे की शान में नई लेदरी, मेधावी बच्चों का सम्मान बना स्वतंत्रता दिवस का गौरवपूर्ण क्षण मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत नई लेदरी में देशभक्ति और गौरव का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विधिवत तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता के

लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे, पार्षदगण, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। तिरंगे के नीचे आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और नागरिकों का उत्साह देखते ही बना। समारोह का सबसे प्रेरणादायक क्षण उस समय आया, जब नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने उत्कृष्ट अंक

प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। मेधावी बच्चों के सम्मान ने समारोह को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए शिक्षा, प्रतिभा और मेहनत को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। अध्यक्ष राणा ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता पूरे नगर के लिए गर्व का विषय है। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने से अन्य बच्चों में

भी बेहतर प्रदर्शन करने और अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई लेदरी में तिरंगे का सम्मान, राष्ट्रभक्ति का उत्साह और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एक साथ देखने को मिला। समारोह ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की मजबूत नींव केवल विकास से नहीं, बल्कि शिक्षित, प्रतिभावान और जिम्मेदार नई पीढ़ी से भी तैयार होती है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • नन्हे कदमों में आजादी का उत्सव, मासूम मुस्कानों ने मोहा मन मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। स्वतंत्रता दिवस का पावन अवसर नई लेदरी स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए उमंग, उल्लास और देशभक्ति से भरा रहा। तिरंगे की शान में सजे विद्यालय परिसर में जब छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, तो पूरा माहौल भावनाओं और तालियों से गूंज उठा। बच्चों के मासूम चेहरे, उत्साह से भरे कदम और आजादी के जश्न में डूबा उनका नृत्य हर किसी के दिल को छू गया। ऐसा लगा मानो इन नन्हे कदमों में ही देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर दिखाई दे रही हो। उनकी प्रस्तुति ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी यादगार बना दिया। इन बच्चों के लिए आजादी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि खुशियों, सपनों और खुले आसमान में उड़ान भरने का एहसास है। उनकी खिलखिलाती मुस्कान और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और नागरिकों को भाव-विभोर कर दिया। सेंट जोसेफ स्कूल के इन नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से संदेश दिया कि देश का भविष्य इन्हीं मासूम हाथों और सपनों में पल रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों की यह मनमोहक प्रस्तुति लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बनी रहेगी।
    1
    नन्हे कदमों में आजादी का उत्सव, मासूम मुस्कानों ने मोहा मन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
स्वतंत्रता दिवस का पावन अवसर नई लेदरी स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए उमंग, उल्लास और देशभक्ति से भरा रहा। तिरंगे की शान में सजे विद्यालय परिसर में जब छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, तो पूरा माहौल भावनाओं और तालियों से गूंज उठा।
बच्चों के मासूम चेहरे, उत्साह से भरे कदम और आजादी के जश्न में डूबा उनका नृत्य हर किसी के दिल को छू गया। ऐसा लगा मानो इन नन्हे कदमों में ही देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर दिखाई दे रही हो। उनकी प्रस्तुति ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी यादगार बना दिया।
इन बच्चों के लिए आजादी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि खुशियों, सपनों और खुले आसमान में उड़ान भरने का एहसास है। उनकी खिलखिलाती मुस्कान और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और नागरिकों को भाव-विभोर कर दिया।
सेंट जोसेफ स्कूल के इन नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से संदेश दिया कि देश का भविष्य इन्हीं मासूम हाथों और सपनों में पल रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों की यह मनमोहक प्रस्तुति लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बनी रहेगी।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • आज दिनांक 16/08/2026 कोरबा जिला जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा पसान कुम्हारी दरी पलामू पारा ग्रामीण वार्ड पंच शिक्षक द्वारा श्रमदान रोड बनाया गया है सरपंच महोदय जी ध्यान नहीं देते हैं ग्रामीण को आने-जाने में परेशानी होता है आज दिनांक 16 08 2026 दिन रविवार कोरबा जिला जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा पसान कुम्हारी दरी पलामू पारा ग्रामीण वार्ड पंच और शिक्षक जलके दोनों मिलकर रोड़ श्रमदान रोड बनाया गया है जिसमें ग्रामीण द्वारा
    4
    आज दिनांक 16/08/2026 कोरबा जिला जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा पसान कुम्हारी दरी पलामू पारा ग्रामीण वार्ड पंच शिक्षक द्वारा श्रमदान रोड बनाया गया है सरपंच महोदय जी ध्यान नहीं देते हैं ग्रामीण को आने-जाने में परेशानी होता है
आज दिनांक 16 08 2026 दिन रविवार कोरबा जिला जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा पसान कुम्हारी दरी पलामू पारा ग्रामीण वार्ड पंच और शिक्षक जलके दोनों मिलकर रोड़ श्रमदान रोड बनाया गया है जिसमें ग्रामीण द्वारा
    user_Mohelal Rajwade
    Mohelal Rajwade
    पासन, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात रैली निकाला गया ग्राम पंचायत नवगई में
    2
    15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात रैली निकाला गया ग्राम पंचायत नवगई में
    user_Santlal Urre
    Santlal Urre
    Waiter/Waitress सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • यह तस्वीर ग्राम पंचायत बंजा के गेल्हापारा की सड़क की बदहाल स्थिति को साफ दिखा रही है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति देखने और जल्द निर्माण/मरम्मत कराने की मांग की है। यह तस्वीर ग्राम पंचायत बंजा के गेल्हापारा की सड़क की बदहाल स्थिति को साफ दिखा रही है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति देखने और जल्द निर्माण/मरम्मत कराने की मांग की है।
    1
    यह तस्वीर ग्राम पंचायत बंजा के गेल्हापारा की सड़क की बदहाल स्थिति को साफ दिखा रही है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति देखने और जल्द निर्माण/मरम्मत कराने की मांग की है।


यह तस्वीर ग्राम पंचायत बंजा के गेल्हापारा की सड़क की बदहाल स्थिति को साफ दिखा रही है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति देखने और जल्द निर्माण/मरम्मत कराने की मांग की है।
    user_Laukesh sahu
    Laukesh sahu
    भैयाथान, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रदेश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की, दी शुभकामनाएं राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रदेश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की, दी शुभकामनाएं
    1
    राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रदेश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की, दी शुभकामनाएं
राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रदेश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की, दी शुभकामनाएं
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस 2026: लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया तिरंगा, देशभर में जश्न 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳 देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूरा देश राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
    1
    स्वतंत्रता दिवस 2026: लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया तिरंगा, देशभर में जश्न
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूरा देश राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 🇮🇳
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्!
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • मुस्लिम महिला ने कह दी बहुत बड़ी बात 40 साल की उम्र में 80 साल का तजुर्बा है......
    1
    मुस्लिम महिला ने कह दी बहुत बड़ी बात 40 साल की उम्र में 80 साल का तजुर्बा है......
    user_PUBLIC MEDIA NEWS
    PUBLIC MEDIA NEWS
    Local News Reporter Pushparajgarh, Anuppur•
    8 hrs ago
  • बरसात में धधका बिजली ट्रांसफार्मर, पीडब्ल्यूडी तिराहे पर मचा हड़कंप भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर हादसे ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल, बाल-बाल बचे राहगीर मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ के बेहद भीड़भाड़ वाले मेन रोड स्थित पीडब्ल्यूडी तिराहे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज बरसात के बीच अचानक बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर आग की लपटों से घिर गया और आतिशबाजी की तरह तेज आवाज के साथ जलने लगा। आग का भयावह मंजर देखकर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में कोहराम मच गया। सबसे गंभीर सवाल यह है कि शहर के व्यस्ततम और आवागमन वाले इलाके में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर की सुरक्षा व्यवस्था आखिर कितनी पुख्ता है? बरसात के मौसम में बिजली उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव को लेकर यदि समय रहते गंभीरता बरती जाती, तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था। आग लगने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण हादसा बड़ा रूप ले सकता था। गनीमत रही कि आग के दौरान कोई बड़ा जनहानि हादसा सामने नहीं आया। यह घटना महज एक ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना नहीं, बल्कि शहर की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। अब जरूरत है कि विद्युत विभाग भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों और विद्युत उपकरणों का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच करे, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की नौबत न आए।
    3
    बरसात में धधका बिजली ट्रांसफार्मर, पीडब्ल्यूडी तिराहे पर मचा हड़कंप
भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर हादसे ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल, बाल-बाल बचे राहगीर

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
मनेन्द्रगढ़ के बेहद भीड़भाड़ वाले मेन रोड स्थित पीडब्ल्यूडी तिराहे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज बरसात के बीच अचानक बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर आग की लपटों से घिर गया और आतिशबाजी की तरह तेज आवाज के साथ जलने लगा। आग का भयावह मंजर देखकर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में कोहराम मच गया।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि शहर के व्यस्ततम और आवागमन वाले इलाके में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर की सुरक्षा व्यवस्था आखिर कितनी पुख्ता है? बरसात के मौसम में बिजली उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव को लेकर यदि समय रहते गंभीरता बरती जाती, तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था।
आग लगने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण हादसा बड़ा रूप ले सकता था। गनीमत रही कि आग के दौरान कोई बड़ा जनहानि हादसा सामने नहीं आया।
यह घटना महज एक ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना नहीं, बल्कि शहर की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। अब जरूरत है कि विद्युत विभाग भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों और विद्युत उपकरणों का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच करे, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की नौबत न आए।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.