logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात रैली निकाला गया ग्राम पंचायत नवगई में

1 hr ago
user_Santlal Urre
Santlal Urre
Waiter/Waitress सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात रैली निकाला गया ग्राम पंचायत नवगई में

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बरसात में धधका बिजली ट्रांसफार्मर, पीडब्ल्यूडी तिराहे पर मचा हड़कंप भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर हादसे ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल, बाल-बाल बचे राहगीर मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ के बेहद भीड़भाड़ वाले मेन रोड स्थित पीडब्ल्यूडी तिराहे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज बरसात के बीच अचानक बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर आग की लपटों से घिर गया और आतिशबाजी की तरह तेज आवाज के साथ जलने लगा। आग का भयावह मंजर देखकर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में कोहराम मच गया। सबसे गंभीर सवाल यह है कि शहर के व्यस्ततम और आवागमन वाले इलाके में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर की सुरक्षा व्यवस्था आखिर कितनी पुख्ता है? बरसात के मौसम में बिजली उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव को लेकर यदि समय रहते गंभीरता बरती जाती, तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था। आग लगने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण हादसा बड़ा रूप ले सकता था। गनीमत रही कि आग के दौरान कोई बड़ा जनहानि हादसा सामने नहीं आया। यह घटना महज एक ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना नहीं, बल्कि शहर की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। अब जरूरत है कि विद्युत विभाग भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों और विद्युत उपकरणों का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच करे, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की नौबत न आए।
    3
    बरसात में धधका बिजली ट्रांसफार्मर, पीडब्ल्यूडी तिराहे पर मचा हड़कंप
भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर हादसे ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल, बाल-बाल बचे राहगीर

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
मनेन्द्रगढ़ के बेहद भीड़भाड़ वाले मेन रोड स्थित पीडब्ल्यूडी तिराहे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज बरसात के बीच अचानक बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर आग की लपटों से घिर गया और आतिशबाजी की तरह तेज आवाज के साथ जलने लगा। आग का भयावह मंजर देखकर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में कोहराम मच गया।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि शहर के व्यस्ततम और आवागमन वाले इलाके में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर की सुरक्षा व्यवस्था आखिर कितनी पुख्ता है? बरसात के मौसम में बिजली उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव को लेकर यदि समय रहते गंभीरता बरती जाती, तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था।
आग लगने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण हादसा बड़ा रूप ले सकता था। गनीमत रही कि आग के दौरान कोई बड़ा जनहानि हादसा सामने नहीं आया।
यह घटना महज एक ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना नहीं, बल्कि शहर की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। अब जरूरत है कि विद्युत विभाग भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों और विद्युत उपकरणों का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच करे, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की नौबत न आए।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • *राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित* *रायगढ़ पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि — कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व और सराहनीय पुलिस सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान* *रायगढ़, 15 अगस्त* । रायपुर में 15 अगस्त 2026 को आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इनमें रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालीन समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता तथा पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान है। वर्ष 2026 के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम राष्ट्रपति पुलिस पदकों के लिए घोषित किए गए थे, जिनमें श्री शशि मोहन सिंह का नाम सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों में शामिल है। श्री शशि मोहन सिंह ने वर्ष 1997 में राज्य पुलिस सेवा में चयनित होकर अपने पुलिस सेवाकाल की शुरुआत की। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, इटारसी और भोपाल सहित विभिन्न स्थानों पर सेवाएं देने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के पश्चात उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी पुलिसिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। कठिन परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा और जनसेवा के मोर्चे पर उनके कार्य ने उन्हें एक सशक्त और अनुभवी पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई। पुलिस सेवा के साथ श्री शशि मोहन सिंह के व्यक्तित्व का एक रचनात्मक पक्ष भी रहा है। वे एक अच्छे अभिनेता, कवि और लेखक के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। अपनी रचनात्मक अभिरुचियों के माध्यम से उन्होंने समाज और पुलिसिंग के बीच बेहतर संवाद, संवेदनशील पुलिसिंग तथा सकारात्मक सामाजिक संदेशों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। पुलिस सेवा में उनके कार्यों और व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों के लिए उन्हें समय-समय पर अलग-अलग मंचों पर सम्मानित भी किया जाता रहा है। आज का दिन छत्तीसगढ़ पुलिस और रायगढ़ पुलिस के लिए विशेष गौरव का अवसर है। जब स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के सीने पर सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक सुशोभित हुआ, तो यह सम्मान केवल एक अधिकारी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके लंबे सेवाकाल में निभाई गई जिम्मेदारियों, नेतृत्व और कर्तव्य के प्रति समर्पण की पहचान बन गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान से रायगढ़ पुलिस परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। श्री शशि मोहन सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, पुलिस परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों तथा शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
    3
    *राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित*
*रायगढ़ पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि — कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व और सराहनीय पुलिस सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान*
*रायगढ़, 15 अगस्त* । रायपुर में 15 अगस्त 2026 को आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इनमें रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालीन समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता तथा पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान है। वर्ष 2026 के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम राष्ट्रपति पुलिस पदकों के लिए घोषित किए गए थे, जिनमें श्री शशि मोहन सिंह का नाम सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों में शामिल है।
श्री शशि मोहन सिंह ने वर्ष 1997 में राज्य पुलिस सेवा में चयनित होकर अपने पुलिस सेवाकाल की शुरुआत की। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, इटारसी और भोपाल सहित विभिन्न स्थानों पर सेवाएं देने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के पश्चात उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी पुलिसिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। कठिन परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा और जनसेवा के मोर्चे पर उनके कार्य ने उन्हें एक सशक्त और अनुभवी पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई।
पुलिस सेवा के साथ श्री शशि मोहन सिंह के व्यक्तित्व का एक रचनात्मक पक्ष भी रहा है। वे एक अच्छे अभिनेता, कवि और लेखक के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। अपनी रचनात्मक अभिरुचियों के माध्यम से उन्होंने समाज और पुलिसिंग के बीच बेहतर संवाद, संवेदनशील पुलिसिंग तथा सकारात्मक सामाजिक संदेशों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। पुलिस सेवा में उनके कार्यों और व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों के लिए उन्हें समय-समय पर अलग-अलग मंचों पर सम्मानित भी किया जाता रहा है।
आज का दिन छत्तीसगढ़ पुलिस और रायगढ़ पुलिस के लिए विशेष गौरव का अवसर है। जब स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के सीने पर सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक सुशोभित हुआ, तो यह सम्मान केवल एक अधिकारी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके लंबे सेवाकाल में निभाई गई जिम्मेदारियों, नेतृत्व और कर्तव्य के प्रति समर्पण की पहचान बन गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान से रायगढ़ पुलिस परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। श्री शशि मोहन सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, पुलिस परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों तथा शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • सीएमडी हरीश दुहन ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों व प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
    4
    सीएमडी हरीश दुहन ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों व प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • कैंची से हमला करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    1
    कैंची से हमला करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • रेणुकूट व्यापार मंडल ने मनाया 80 वा स्वतंत्रता दिवस , जिसमें सभी व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व्यापार मंडल अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता जी ने सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा निशा सिंह जी ने ध्वजा रोहण किया रेणुकूट के सभी गनमैन व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई आइए देखते हैं यहां की कुछ गलतियां
    1
    रेणुकूट व्यापार मंडल ने मनाया 80 वा स्वतंत्रता दिवस , जिसमें सभी व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व्यापार मंडल अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता जी ने सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी  पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षा निशा सिंह जी ने ध्वजा रोहण किया रेणुकूट के सभी गनमैन व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई आइए देखते हैं यहां की कुछ गलतियां
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    15 hrs ago
  • विंढमगंज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, विद्यालयों की प्रभातफेरी से गूंजा क्षेत्र विंढमगंज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, विद्यालयों की प्रभातफेरी से गूंजा क्षेत्र विंढमगंज, सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विंढमगंज क्षेत्र में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह 8 बजे विंढमगंज थाना परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। वहीं भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भव्य प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। करीब एक किलोमीटर तक बच्चों की कतार सड़क पर दिखाई दी, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। छात्र-छात्राएं देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय बुटवेढवा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामजी पब्लिक स्कूल एवं बंशीधर सिटी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी प्रभातफेरी निकाली। विभिन्न विद्यालयों की प्रभातफेरी के दौरान सड़क पर बच्चों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दीं। बच्चों के हाथों में तिरंगा और देशभक्ति नारों से वातावरण गूंजता रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सभी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को याद किया और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। पूरे विंढमगंज क्षेत्र में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यालयों के कार्यक्रमों में शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
    3
    विंढमगंज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, विद्यालयों की प्रभातफेरी से गूंजा क्षेत्र

विंढमगंज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, विद्यालयों की प्रभातफेरी से गूंजा क्षेत्र
विंढमगंज, सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विंढमगंज क्षेत्र में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह 8 बजे विंढमगंज थाना परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।
वहीं भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भव्य प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। करीब एक किलोमीटर तक बच्चों की कतार सड़क पर दिखाई दी, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। छात्र-छात्राएं देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय बुटवेढवा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामजी पब्लिक स्कूल एवं बंशीधर सिटी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी प्रभातफेरी निकाली। विभिन्न विद्यालयों की प्रभातफेरी के दौरान सड़क पर बच्चों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दीं। बच्चों के हाथों में तिरंगा और देशभक्ति नारों से वातावरण गूंजता रहा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सभी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को याद किया और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
पूरे विंढमगंज क्षेत्र में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यालयों के कार्यक्रमों में शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
    user_OM PRAKASH RAWAT
    OM PRAKASH RAWAT
    Social worker दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस 2026: लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया तिरंगा, देशभर में जश्न 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳 देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूरा देश राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
    1
    स्वतंत्रता दिवस 2026: लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया तिरंगा, देशभर में जश्न
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूरा देश राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 🇮🇳
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्!
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • तिरंगे की शान में नई लेदरी, मेधावी बच्चों का सम्मान बना स्वतंत्रता दिवस का गौरवपूर्ण क्षण मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत नई लेदरी में देशभक्ति और गौरव का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विधिवत तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे, पार्षदगण, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। तिरंगे के नीचे आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और नागरिकों का उत्साह देखते ही बना। समारोह का सबसे प्रेरणादायक क्षण उस समय आया, जब नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। मेधावी बच्चों के सम्मान ने समारोह को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए शिक्षा, प्रतिभा और मेहनत को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। अध्यक्ष राणा ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता पूरे नगर के लिए गर्व का विषय है। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने से अन्य बच्चों में भी बेहतर प्रदर्शन करने और अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई लेदरी में तिरंगे का सम्मान, राष्ट्रभक्ति का उत्साह और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एक साथ देखने को मिला। समारोह ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की मजबूत नींव केवल विकास से नहीं, बल्कि शिक्षित, प्रतिभावान और जिम्मेदार नई पीढ़ी से भी तैयार होती है।
    4
    तिरंगे की शान में नई लेदरी, मेधावी बच्चों का सम्मान बना स्वतंत्रता दिवस का गौरवपूर्ण क्षण

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। 
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत नई लेदरी में देशभक्ति और गौरव का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विधिवत तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे, पार्षदगण, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। तिरंगे के नीचे आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और नागरिकों का उत्साह देखते ही बना।
समारोह का सबसे प्रेरणादायक क्षण उस समय आया, जब नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। मेधावी बच्चों के सम्मान ने समारोह को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए शिक्षा, प्रतिभा और मेहनत को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
अध्यक्ष राणा ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता पूरे नगर के लिए गर्व का विषय है। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने से अन्य बच्चों में भी बेहतर प्रदर्शन करने और अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई लेदरी में तिरंगे का सम्मान, राष्ट्रभक्ति का उत्साह और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एक साथ देखने को मिला। समारोह ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की मजबूत नींव केवल विकास से नहीं, बल्कि शिक्षित, प्रतिभावान और जिम्मेदार नई पीढ़ी से भी तैयार होती है।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए इंदिरा विहार कॉलोनी में 80 पौधों का रोपण किया गया। यह पहल स्वतंत्रता के 80वें वर्ष को प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ जोड़ने का संदेश देती है। पौधरोपण कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र, एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण - श्रीमती अनिता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर CMD SECL श्री हरीश दुहन ने कहा कि “80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर SECL परिवार ने एक हरित पहल करते हुए 80 पौधों का रोपण किया है। यह केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का हमारा संकल्प है। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए SECL सतत एवं उत्तरदायी खनन की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।” उन्होंने कहा कि SECL ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और हरित पहलों को भी समान महत्व दे रहा है। खनन क्षेत्रों में पुनर्वास, भूमि पुनर्विकास, पौधरोपण तथा इको-पार्क जैसी पहलों के माध्यम से कंपनी खनन के बाद भूमि को पर्यावरणीय एवं सामाजिक उपयोग के लिए विकसित करने की दिशा में कार्यरत है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी सामूहिक जिम्मेदारी को दोहराया।
    4
    80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए इंदिरा विहार कॉलोनी में 80 पौधों का रोपण किया गया। यह पहल स्वतंत्रता के 80वें वर्ष को प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ जोड़ने का संदेश देती है।
पौधरोपण कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र, एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण -  श्रीमती अनिता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर CMD SECL श्री हरीश दुहन ने कहा कि “80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर SECL परिवार ने एक हरित पहल करते हुए 80 पौधों का रोपण किया है। यह केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का हमारा संकल्प है। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए SECL सतत एवं उत्तरदायी खनन की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।”
उन्होंने कहा कि SECL ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और हरित पहलों को भी समान महत्व दे रहा है। खनन क्षेत्रों में पुनर्वास, भूमि पुनर्विकास, पौधरोपण तथा इको-पार्क जैसी पहलों के माध्यम से कंपनी खनन के बाद भूमि को पर्यावरणीय एवं सामाजिक उपयोग के लिए विकसित करने की दिशा में कार्यरत है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी सामूहिक जिम्मेदारी को दोहराया।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.