Shuru
Apke Nagar Ki App…
राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रदेश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की, दी शुभकामनाएं राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रदेश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की, दी शुभकामनाएं
Anupam Singh patrkar
राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रदेश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की, दी शुभकामनाएं राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रदेश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की, दी शुभकामनाएं
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रदेश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की, दी शुभकामनाएं राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रदेश वासियो को स्वतंत्रता दिवस की, दी शुभकामनाएं1
- 15 अगस्त पर अनूपपुर नगर पालिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा उपेक्षित, कांग्रेस ने जताया आक्रोश अनूपपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरा देश राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ आजादी का पर्व मना रहा था, वहीं अनूपपुर नगर पालिका परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा कथित रूप से धूल और उपेक्षा के बीच पड़ी नजर आई। कांग्रेस नेताओं ने इसे महात्मा गांधी का अपमान बताते हुए नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। कांग्रेस के अनुसार, नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रतिमा की साफ-सफाई और सम्मान की व्यवस्था नहीं किए जाने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान और वरिष्ठ नेता आशीष त्रिपाठी ने स्वयं झाड़ू और पानी उठाकर गांधी प्रतिमा की साफ-सफाई की। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस ने उठाए प्रशासन पर सवाल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ-सफाई तक नहीं होना नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूछा कि यह प्रशासनिक लापरवाही है या महापुरुषों के प्रति उदासीनता? कांग्रेस ने कहा कि महापुरुष किसी राजनीतिक दल की बपौती नहीं हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सम्मान करना हर नागरिक और प्रशासन की जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस के दिन उनकी प्रतिमा को उपेक्षित स्थिति में छोड़ना देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों का अपमान है। कांग्रेस ने नगर पालिका प्रशासन से जवाबदेही तय करने और भविष्य में राष्ट्रीय महापुरुषों की प्रतिमाओं की नियमित साफ-सफाई एवं सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- मुस्लिम महिला ने कह दी बहुत बड़ी बात 40 साल की उम्र में 80 साल का तजुर्बा है......1
- शहडोल कलेक्टर पाठ जयसवाल जी ने स्टेडियम में फहराया झंडा झंडा1
- नन्हे कदमों में आजादी का उत्सव, मासूम मुस्कानों ने मोहा मन मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। स्वतंत्रता दिवस का पावन अवसर नई लेदरी स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए उमंग, उल्लास और देशभक्ति से भरा रहा। तिरंगे की शान में सजे विद्यालय परिसर में जब छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, तो पूरा माहौल भावनाओं और तालियों से गूंज उठा। बच्चों के मासूम चेहरे, उत्साह से भरे कदम और आजादी के जश्न में डूबा उनका नृत्य हर किसी के दिल को छू गया। ऐसा लगा मानो इन नन्हे कदमों में ही देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर दिखाई दे रही हो। उनकी प्रस्तुति ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी यादगार बना दिया। इन बच्चों के लिए आजादी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि खुशियों, सपनों और खुले आसमान में उड़ान भरने का एहसास है। उनकी खिलखिलाती मुस्कान और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और नागरिकों को भाव-विभोर कर दिया। सेंट जोसेफ स्कूल के इन नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से संदेश दिया कि देश का भविष्य इन्हीं मासूम हाथों और सपनों में पल रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों की यह मनमोहक प्रस्तुति लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बनी रहेगी।1
- पीएम राहत योजना:मध्य प्रदेश में दुर्घटना पीड़ितों के लिए बनी ' जीवनदायनी ' मध्यप्रदेश राज्य में पीएम राहत योजना का बड़ा असर, सडक दुर्घटना में जीवन रक्षा. पीएम राहत योजना से सड़कों पर बच रही जिंदगीया।1
- स्वतंत्रता दिवस पर ‘पीएम पोषण’ के तहत विशेष भोज आयोजित राज्यमंत्री जायसवाल ने आश्रम के विद्यार्थियों संग बैठकर किया भोजन अनूपपुर - स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिले में ‘पीएम पोषण योजना’ के अंतर्गत विशेष भोज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित परसवार स्थित ‘राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह बालक आश्रम (अंग्रेजी माध्यम)’ में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल शामिल हुए। राज्यमंत्री जायसवाल ने विद्यार्थियों के साथ पंक्ति में बैठकर विशेष भोज का आनंद लिया और बच्चों से सीधे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सामाजिक समरसता और सहभागिता की भावना का विकास होता है। विशेष भोज में विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ स्थानीय मोटे अनाजों (श्री अन्न) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष रूप से कोदो-कुटकी से तैयार खीर परोसी गई। इसके अतिरिक्त बच्चों को सब्जी-पूरी और स्वादिष्ट लड्डू भी वितरित किए गए। जिला मुख्यालय के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस पर जिले की समस्त लक्षित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में भी गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक विशेष भोज का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय खान-पान एवं मोटे अनाजों के उपयोग को बढ़ावा देना रहा। विशेष भोज के पश्चात राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। खबर जिला जनसंपर्क कार्यालय के समाचार पर आधारित1
- मासूम से अभद्रता करने वाले नगर परिषद कर्मचारी निलंबित वीडियो वायरल होने पर सीएमओ की त्वरित कार्रवाई। जैतहरी नगर परिषद कार्यालय में मिठाई मांगने गए एक मासूम बच्चे के बाल पकड़कर घसीटने का शर्मनाक मामला सामने आया है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और मासूम के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।2