मान्यता प्राप्त सभी राष्ट्रीय दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन ने पुनिरीक्षण के संबंध में विचार विमर्श हेतु बैठक आयोजित की गई इटावा 17 फरवरी, 2026- अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। । उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में विद्यमान है अगर वह अपना नाम कहीं दूसरी जगह दर्ज कराना चाहते हैं तो वह फॉर्म 08 भरकर उसे स्थानांतरण करेंगे ना कि फॉर्म 6 भरेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिनकी जनसुनवाई दिनांक 21 जनवरी 2026 से चल रही है तथा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की भी नोटिस आयोग के निर्देशानुसार जनरेट किया जाना प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अपील की की अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें। उन्होंने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी कि सूची तैयार है एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में तीन अभिलेख ही लगाने है साथ ही कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर सुनवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार आवेदक के आधार कार्ड, पैन कार्ड भी मान्य कर दिया गया है साथ ही साथ उन्होंने यह भी अवगत कराया कि ए0ई0आर0ओ0 द्वारा सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नो मैपिंग केस में आवेदक के मार्कशीट, पासपोर्ट, जन्मप्रमाण पत्र, जाति प्रमाण मान्य हैं। उन्होंने कहा कि बी0एल0ओ0 घर-घर जाकर नोटिस देंगे एवं आवेदक के फोटो एवं इसकी प्रक्रिया वही है एवं नोटिस भी वही है जैसा नो मैपिंग में है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम बिना सुनवाई के काटा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मतदाता विदेश में रह रहे है उन्हें वहीं कि नागरिकता मिल गई है वह व्यक्ति फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकता है साथ ही उन्होंने बताया कि सुनवाई 27 मार्च तक की जाएगी। उक्त बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी न्यायिक दीप शिखा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, कृपा नारायण तिवारी भाजपा, सत्येंद्र राजपूत भाजपा, प्रदीप शाक्य बबलू जिलाध्यक सपा, उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी, संजीव भदौरिया भाजपा, वाचस्पति द्विवेदी इंडियन नेशनल कांग्रेस, इकरार अहमद आम आदमी पार्टी, मोहित जाटव बहुजन समाज पार्टी, प्रेम शंकर माकपा सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे।
मान्यता प्राप्त सभी राष्ट्रीय दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन ने पुनिरीक्षण के संबंध में विचार विमर्श हेतु बैठक आयोजित की गई इटावा 17 फरवरी, 2026- अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। । उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में विद्यमान है अगर वह अपना नाम कहीं दूसरी जगह दर्ज
कराना चाहते हैं तो वह फॉर्म 08 भरकर उसे स्थानांतरण करेंगे ना कि फॉर्म 6 भरेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिनकी जनसुनवाई दिनांक 21 जनवरी 2026 से चल रही है तथा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की भी नोटिस आयोग के निर्देशानुसार जनरेट किया जाना प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अपील की की अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें। उन्होंने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी कि सूची तैयार है एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में तीन अभिलेख ही लगाने है साथ ही कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी
में बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर सुनवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार आवेदक के आधार कार्ड, पैन कार्ड भी मान्य कर दिया गया है साथ ही साथ उन्होंने यह भी अवगत कराया कि ए0ई0आर0ओ0 द्वारा सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नो मैपिंग केस में आवेदक के मार्कशीट, पासपोर्ट, जन्मप्रमाण पत्र, जाति प्रमाण मान्य हैं। उन्होंने कहा कि बी0एल0ओ0 घर-घर जाकर नोटिस देंगे एवं आवेदक के फोटो एवं इसकी प्रक्रिया वही है एवं नोटिस भी वही है जैसा नो मैपिंग में है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम बिना सुनवाई के काटा
नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मतदाता विदेश में रह रहे है उन्हें वहीं कि नागरिकता मिल गई है वह व्यक्ति फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकता है साथ ही उन्होंने बताया कि सुनवाई 27 मार्च तक की जाएगी। उक्त बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी न्यायिक दीप शिखा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, कृपा नारायण तिवारी भाजपा, सत्येंद्र राजपूत भाजपा, प्रदीप शाक्य बबलू जिलाध्यक सपा, उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी, संजीव भदौरिया भाजपा, वाचस्पति द्विवेदी इंडियन नेशनल कांग्रेस, इकरार अहमद आम आदमी पार्टी, मोहित जाटव बहुजन समाज पार्टी, प्रेम शंकर माकपा सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे।
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र मदद मागो तो मुझे बंद मारपीट करते है शादी की हुई पत्नी को नही रहने देते रोते बिलखते परिवार की कोई मदद नही करते है पुलिस पतनी का मेटर बनाने के लिए मेरी ही लूटपाट करवा दी अपराधियो को बचाने लिये यही सिलसिला 40वर्ष से चल रहा है ,सतेन्द्र केवट1
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Devendra singh Bhadauriya1
- अजीतमल कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और SOG की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में हुई किसान हत्या की घटना का लगभग 72 घंटे में सफल अनावरण कर दिया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि खेतों पर रखवाली करने गए किसान अर्जुन सिंह की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी बहन के दोस्त ने ही की थी। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त मृतक की बहन से बातचीत करता था। जब इसकी जानकारी अर्जुन सिंह को हुई तो उसने इसका विरोध किया, बहन को डांटा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। इसी बात से नाराज होकर अभियुक्त ने सुनियोजित तरीके से किसान अर्जुन सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।1
- *यूपी – मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले 7 शूटर गिरफ्तार। मुख्य शूटर दीपक चंद्र है। उसके साथी विष्णु कुशवाहा, जतिन भारद्वाज, विशाल, सोनू, रितिक, सनी भी पकड़े गए। ये सभी आगरा, नोएडा, इटावा के रहने वाले हैं। सिर्फ दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई। STF UP और हरियाणा को सफलता मिली। सभी आरोपियों को मुंबई ले जाया गया।*1
- ग्राम गंसरा में भव्य कुश्ती दंगल, सामाजिक एकता का बना प्रतीक..। भरथना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंसरा में पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का दिल जीत लिया। गांव के इस खेल महोत्सव में भारी जनसमूह उमड़ा और पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल का शुभारंभ वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं प्रदेश संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे लगातार क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, किसानों और आम जनता की समस्याओं को उठाना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना उनके कार्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम में पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं राष्ट्रीय संरक्षक, भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र डॉ. रामयस सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा उर्मेंद्र पुष्कर, ब्लॉक अध्यक्ष चकरनगर आदित्य त्यागी, प्रसिद्ध जय पहलवान तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया और खेल भावना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- जसवंतनगर:हरदोई जिले में 65 साल पहले डकैतों द्वारा अगवा की गई एक महिला आखिरकार अपने मायके लौट आईं। आज उनकी उम्र करीब 80 वर्ष है, लेकिन जब उन्होंने अपने गांव की मिट्टी को पहचाना तो वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा। बताया जाता है कि 1961-62 में डकैती के दौरान 15 वर्ष की उम्र में ‘रामश्री’ को डकैत उठा ले गए थे। बाद में उन्हें छुड़ाया गया और उन्होंने नई जिंदगी बसा ली, लेकिन मायके की याद कभी नहीं भूलीं। उनकी बेटी सीमा की कोशिशों से आखिरकार 65 साल बाद मां अपने रिश्तेदारों से मिल सकीं। आंसुओं और भावनाओं से भरा यह मिलन लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी.1
- vapi Gujarat to bharatpur JN3