Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेज रफ्तार बाइक पर शिव तांडव - अंबेडकर नगर के सड़क पर स्टंट बाज बाइकर्स का खौफनाक खेल - वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबर्दस्त ढंग से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों में दहशत है कि हाईवे पर बाइकर्स शिव तांडव तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार होते हुए कर रहा है । वैसे इस वीडियो को प्रशासन ने संज्ञान में ले लिया है ।
ABN News Plus
तेज रफ्तार बाइक पर शिव तांडव - अंबेडकर नगर के सड़क पर स्टंट बाज बाइकर्स का खौफनाक खेल - वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबर्दस्त ढंग से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों में दहशत है कि हाईवे पर बाइकर्स शिव तांडव तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार होते हुए कर रहा है । वैसे इस वीडियो को प्रशासन ने संज्ञान में ले लिया है ।
More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
- अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जनसभा की तैयारियों के मद्देनज़र मंडलायुक्त अयोध्या एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को जनसभा के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।1
- हल्दी में 'चावल' का ऐसा घोटाला: अब दाल-भात के साथ हल्दी भी चबाकर खाइए! ⚓ अजीत मिश्रा (खोजी) वाह रे हमारे देश के मिलावटखोरों का टैलेंट! अल्बर्ट आइंस्टीन और थॉमस एडिसन भी अगर आज जिंदा होते, तो कानपुर के इस 'वैज्ञानिक' कारनामे को देखकर अपना माथा पीट लेते। कानपुर की पीतांबरा इंटरप्राइजेज ने मसाले की दुनिया में एक ऐसी क्रांतिकारी खोज कर डाली है, जिसके बाद अब आपको अलग से चावल उबालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दाल में तड़का लगाइए और चावल रूपी हल्दी सीधे पेट के अंदर! खाद्य विभाग ने जब इस 'हाई-टेक' मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा, तो वहां का नजारा किसी साइंस फिक्शन फिल्म से कम नहीं था। पूरी छापामारी में असली हल्दी का एक टुकड़ा तक नहीं मिला। जी हां, आपने सही पढ़ा! बिना हल्दी के हल्दी बनाने का यह चमत्कार सिर्फ हमारे देश के शातिर दिमाग ही कर सकते हैं। जांच में पता चला कि फैक्ट्री मालिक महोदय चावल के छोटे-छोटे टुकड़ों को खतरनाक लिक्विड कलर में नहला-धुलाकर बिल्कुल असली हल्दी जैसा रूप दे रहे थे। मौके से 77 बोरी चावल के टुकड़े, 42 बोरी नकली हल्दी पाउडर, और मिलावटी मिर्च-धनिया पाउडर के साथ-साथ रंग का जखीरा बरामद हुआ। कुल मिलाकर करीब 8 लाख रुपये का यह 'जहरीला माल' जब्त किया गया है। सोचिए जरा... आप रोज सुबह जो हल्दी वाला दूध पीकर इम्युनिटी बढ़ाने का भ्रम पाल रहे थे, असल में वो आपकी आंतों में पुलाव और बिरयानी की नींव रख रहा था! कल को हो सकता है कि लोग कहें, "भाई, आज की सब्जी में हल्दी कम चावल का स्वाद ज्यादा आ रहा है!" अब इंतजार इस बात का है कि अगली बार चाय की पत्ती में कौन सी सूखी घास और दूध में किस-किस केमिकल की फैक्ट्री पकड़ी जाती है। तब तक के लिए आप भी सावधान रहिए, खाइए-पीडि़ए और भगवान भरोसे अपनी सेहत बचाइए! #नकलीहल्दी #कानपुरन्यूज #मिलावटखोरी #फूडसेफ्टी #सावधानइंडिया #वायरलन्यूज #KampurNews #FoodAdulteration1
- आर यस फ्लोर मिल एवं ऑयल मिल का संपन्न हुआ भव्य उद्घाटन समारोह मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। विकासखंड मोतिगरपुर के खनुहट-करनाईतपुर स्थित राम सहाय के प्रतिष्ठान आर.एस. फ्लोर मिल एवं ऑयल मिल का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया तथा संचालक को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस मिल के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों एवं आम लोगों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।3
- 🚨 अम्बेडकरनगर: समोसे में ज़हर खिलाने के कथित मामले पर पुलिस का बयान अम्बेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में युवक को समोसे में ज़हर खिलाने के कथित मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के अनुसार, भभौरा गांव निवासी सीमा ने शिकायत दी थी कि उनके बेटे अंशु को अन्नी वर्मा व अन्य लोगों ने ट्यूबवेल पर समोसे में ज़हर मिलाकर खिलाया। जांच में सामने आया कि 30 जुलाई को सभी ने साथ बैठकर समोसे खाए थे, जिसके बाद अंशु की तबीयत बिगड़ गई। अंशु को पहले सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ज़हर खिलाने के लक्षण नहीं मिले हैं और हत्या की नीयत से ज़हर देने की पुष्टि भी नहीं हुई है। मामले की गहन जांच जारी है। क्षेत्राधिकारी आलापुर ने बताया कि जांच के आधार पर आगे आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। #AmbedkarNagar #Rajesultanpur #PoliceUpdate #BreakingNews #UPPolice #AmbedkarNagarNews1
- Mayawati Guest House Kand पर बड़ा बयान: "2 जून को क्या हुआ था भूल गए?"1
- कानपुर नगर के थाना सचेण्डी के हाता गम्भीरपुर में दबंगों द्वारा सड़क पर कब्जा ग्रामीणो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्राम हाता गम्भीरपुर में प्राथमिक विद्यालय के बगल से करीब 20फुट चौड़ी सड़क खेतों को जाती है जो कि सरकारी नक्शे में भी है जिस पर गांव के ही मुन्ना श्री चन्दर धर्मेन्द्र पुत्र गण नन्हू प्रसाद ने स्कूल कि दीवार से सटा कर सड़क की तरफ करीब 10फुट चौड़ी दीवार खड़ी कर ली है इस प्रकरण को लेकर जब गांव बालों ने उपरोक्त सभी लोगो से कहा कि वह लोग ग़लत कर रहे हैं तो उपरोक्त सभी लोगो ने गांव बालों को भद्दी भद्दी गालियां देने लगें और कहा कि जाओ जो करना है कर लो हमें किसी भी अधिकारी का कोई भी डर नहीं है सभी हमारे परिचित हैं मेरा तुम सभी लोग कुछ भी नहीं कर सकते हो जब इस सन्दर्भ में तहसील में शिकायत की तब बहा से लेखपाल हिमांशु बर्मा मौके पर पहुंचे और देख कर गांव बालों को उल्टा सीधा बोला और बहा से चला गया गांव बालों का कहना है कि लेखपाल ने उपरोक्त दवंग लोगों से लेन देन कर लिया है इस सन्दर्भ में जब गांव बालों से पूछा गया कि क्या यह सच है कि लेखपाल ने सौदा किया है तो मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि हां सौदा किया गया है इस कारण कोई भी सुनवाई नहीं हुई है कल वर्षा होने के कारण उधर से एक बच्ची निकल रही थी जो कीचड़ में फस गई और काफी घायल हो गयी जिसे गांव के दो लोगों ने बच्ची को बाहर निकाल कर उसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर अब बच्ची ठीक है लेकिन यह बिषय बिचारनीय है कि अगर अधिकारी ही ऐसा करेंगे तो तो जनता अपनी आवाज किसको सुनाएंगी1
- अतरौलिया में दर्दनाक हादसा — खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत, परिवार में मचा कोहराम1