Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mayawati Guest House Kand पर बड़ा बयान: "2 जून को क्या हुआ था भूल गए?"
Akash Modanwal
Mayawati Guest House Kand पर बड़ा बयान: "2 जून को क्या हुआ था भूल गए?"
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भव्य कलश यात्रा के साथ सहजनवा में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ, शिवमय हुआ नगर भव्य कलश यात्रा के साथ सहजनवा में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ, शिवमय हुआ नगर सहजनवा, गोरखपुर। ऋषि सेवा समिति, सहजनवा के तत्वावधान में मंडी समिति पूर्वी गेट स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस काशी से पधारे प्रख्यात संत राघव ऋषि जी महाराज ने श्रद्धालुओं को शिवमहापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि श्रावण मास में शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से मनुष्य के साधन और साधना दोनों को स्थिरता प्राप्त होती है तथा जीवन में आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। संत राघव ऋषि जी ने कहा कि शिवमहापुराण में 24 हजार श्लोक और सात संहिताएं वर्णित हैं। तीर्थ स्नान से जहां शरीर पवित्र होता है, वहीं शिवपुराण कथा का श्रवण मन, वचन और कर्म को पवित्र बनाकर सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति कराता है। उन्होंने कथा के दौरान देवराज नामक ब्राह्मण का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि सांसारिक मोह और दुर्गुणों में फंसा व्यक्ति भी यदि श्रद्धा और विश्वास के साथ शिवपुराण का श्रवण करे तो भगवान शिव की कृपा से उसे मुक्ति प्राप्त हो सकती है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व सहजनवा कस्बे के काली मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। संत राघव ऋषि जी के नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा थाना चौराहा एवं तहसील मार्ग से होते हुए कथा स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ इसका समापन हुआ। कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किया, जबकि पुरुष श्रद्धालु हाथों में धर्मध्वजा लेकर नंदी महाराज की प्रतिमा के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। बैंड-बाजों, वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल गीतों और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान रमेश प्रताप सिंह सपत्नीक शिवपुराण की पवित्र पोथी एवं प्रधान कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दूबे, श्रीप्रकाश शुक्ल, नागेंद्र सिंह, सुधाकर पांडेय, अरविंद तिवारी, अजय यादव, राकेश दूबे, हनुमान अग्रहरि, महेश कसौधन, राजन मिश्र, अशोक अग्रहरि, भगीरथ पाठक, ज्ञान अग्रहरि, विष्णु सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।1
- सभी फेसबुक फ्रेंड को मेरे तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं एवं दिल से धन्यवाद1
- सावन का पहला सोमवार आया हम लोग दर्शन करने बाबा का फर्स्ट टाइम दोस्तों फॉलो में1
- लड़के को समोसे में जहर देने का आरोप, जांच में नहीं मिली पुष्टि—CO आलापुर का बयान #viral #followers #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice1
- क्यू0आर0 कोड/फर्जी यू0टी0आर0 के माध्यम से धोखाधडी कर इलेक्ट्रानिक सामान हडपने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 16 अदद विभिन्न इलेक्ट्रानिक्स एवं अन्य सामान बरामद1
- 🚨 अम्बेडकरनगर: समोसे में ज़हर खिलाने के कथित मामले पर पुलिस का बयान अम्बेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में युवक को समोसे में ज़हर खिलाने के कथित मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के अनुसार, भभौरा गांव निवासी सीमा ने शिकायत दी थी कि उनके बेटे अंशु को अन्नी वर्मा व अन्य लोगों ने ट्यूबवेल पर समोसे में ज़हर मिलाकर खिलाया। जांच में सामने आया कि 30 जुलाई को सभी ने साथ बैठकर समोसे खाए थे, जिसके बाद अंशु की तबीयत बिगड़ गई। अंशु को पहले सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ज़हर खिलाने के लक्षण नहीं मिले हैं और हत्या की नीयत से ज़हर देने की पुष्टि भी नहीं हुई है। मामले की गहन जांच जारी है। क्षेत्राधिकारी आलापुर ने बताया कि जांच के आधार पर आगे आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। #AmbedkarNagar #Rajesultanpur #PoliceUpdate #BreakingNews #UPPolice #AmbedkarNagarNews1
- दिव्यांश एजेंसी गिड़ा गोरखपुर एसिड फिनाइल टॉयलेट क्लीनर के थोक विक्रेता1
- संत कबीर नगर यातायात विभाग को मिली इंटरसेप्टर गाड़ी, संचालन की जिम्मेदारी संजय राय को सौंपी गई_______________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप मीना के निर्देशन में हाईवे पर ओवरस्पीडिंग पर कसेगा शिकंजा................................... संत कबीर नगर 05 अगस्त 2026। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की अनियंत्रित गति को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात विभाग को आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया है। इस वाहन के संचालन की पूरी जिम्मेदारी यातायात विभाग के अनुभवी कर्मी संजय राय को दी गई है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार के पर्यवेक्षण और यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में यह पहल शुरू की गई है। संत कबीर नगर से गुजरने वाले हाईवे पर रोजाना भारी और हल्के वाहनों का दबाव रहता है। पिछले कुछ समय में तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण कई गंभीर हादसे हुए। इन घटनाओं को देखते हुए विभाग को तकनीकी रूप से मजबूत करने का निर्णय लिया गया। नए इंटरसेप्टर वाहन में अत्याधुनिक स्पीड रडार, हाई रेजोल्यूशन कैमरे और वायरलेस संचार प्रणाली लगाई गई है। इसकी मदद से अब दूर से ही तेज गति वाले वाहनों की पहचान कर उनका फोटो और वीडियो साक्ष्य तैयार किया जा सकेगा। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कहा कि इस वाहन का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में भय नहीं बल्कि अनुशासन पैदा करना है। जब चालकों को पता होगा कि हाईवे पर लगातार निगरानी हो रही है तो वे स्वतः गति सीमा का पालन करेंगे। उन्होंने यातायात टीम को निर्देशित किया है कि हर कार्रवाई के साथ चालकों को सीट बेल्ट, हेलमेट और गति सीमा के प्रति जागरूक भी किया जाए। इसी क्रम में यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में स्कूल, कॉलेज और प्रमुख बाजारों में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय राय को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे इंटरसेप्टर का अधिकतम और सही उपयोग कर सकें। क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार नियमित रूप से गश्त का निरीक्षण करेंगे। प्राथमिकता उन स्थानों को दी जाएगी जो दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इंटरसेप्टर के माध्यम से दिन और रात दोनों समय निगरानी संभव होगी। इसके अलावा दुर्घटना होने पर यह वाहन तुरंत थाने और एंबुलेंस से समन्वय कर मदद पहुंचाने का काम भी करेगा। संजय राय ने बताया कि पहले तेज वाहनों को पकड़ने के लिए पीछा करना पड़ता था जिससे समय भी लगता था और जोखिम भी बढ़ जाता था। अब तकनीक के सहारे बिना भागदौड़ के ही नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो सकेगी। इससे विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा। यातायात विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि हाईवे पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा का ध्यान रखें, ओवरटेक सोच समझकर करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं। यह इंटरसेप्टर सजा के लिए नहीं बल्कि हर परिवार को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए लाया गया है। प्रशासन का मानना है कि तकनीक, सख्त निगरानी और जनता की भागीदारी से संत कबीर नगर को दुर्घटना मुक्त बनाया जा सकता है। इंटरसेप्टर वाहन और संजय राय के नेतृत्व में इसकी गश्त इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।4
- *साप्ताहिक बाजार नाथनगर में थाना महुली पुलिस द्वारा पैदल गश्त एवं जनसंवाद* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा नाथनगर के साप्ताहिक बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान बाजार में आने वाले दुकानदारों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर आगामी श्रावण मास एवं बारावफात पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। पुलिस टीम द्वारा लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए लोगों में सुरक्षा का विश्वास उत्पन्न किया गया तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखी गई। थाना महुली पुलिस ने आमजन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस निरंतर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है।4