logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खसरा-रुबेला वैक्सीन लगते ही बच्चों की हालत बिगड़ी --पांच बच्चे सीएचसी बिधूना भेजे गये, स्कूल में पुलिस व स्वस्थ्य विभाग की टीमें पहुंची बेला। थाना क्षेत्र के गांव हरदू स्थित कम्पोजिट विद्यालय में आंगनवाड़ी केंद्र के अंदर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र हरदू की एएनएम सरस्वती, आशा सुगंध, उपासना व नीलम खसरा-रुबेला की वैक्सीन लेकर पहुंची। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव से कहा की कक्षा पांच के सभी बच्चों के टीके लगने है। जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने स्कूल का मेन गेट बंद कर दिया। बच्चों का आरोप है की उन्हें लंच में घर भी नहीं जाने दिया गया। मिड डे मील में बच्चों को तहरी व दूध दिया गया था। वैक्सीन के डर से कुछ बच्चे स्कूल के बाउंड्री बाल फांद कर भाग गये। स्वास्थ्य टीम ने करीब 22 बच्चों के टीके लगाये गये। जिसमें तनवी(11) पुत्री ब्रजेश कुमार, सलोनी (12) पुत्री शिवदत्त, संतोषी (10) पुत्री दिलीप कुमार, शिवांगी (11) पुत्री अनिल कुमार, प्रतीक्षा (12) पुत्री नरेंद्र कुमार बाथम की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम फ़ोर्स के साथ पहुंचे और प्रकरण की जांच शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में सीएचसी बिधूना अधीक्षक डॉ वी पी शाक्य व सीएचसी बेला अधीक्षक डॉ जीतेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से पांचो बच्चों को सीएचसी बिधूना भेजा गया। जहां मौजूद चिकित्स्कों ने उनका उपचार कर देर शाम घर भेज दिया। -थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है की स्थिति सामान्य है। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। -सीएचसी अधीक्षक डॉ वी पी शाक्य ने बताया है की सभी बच्चे स्वस्थ्य है। उन्हें घर भेज दिया गया है।

7 hrs ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
6ef67891-1970-40ca-9c11-f885104c092c

खसरा-रुबेला वैक्सीन लगते ही बच्चों की हालत बिगड़ी --पांच बच्चे सीएचसी बिधूना भेजे गये, स्कूल में पुलिस व स्वस्थ्य विभाग की टीमें पहुंची बेला। थाना क्षेत्र के गांव हरदू स्थित कम्पोजिट विद्यालय में आंगनवाड़ी केंद्र के अंदर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र हरदू की एएनएम सरस्वती, आशा सुगंध, उपासना व नीलम खसरा-रुबेला की वैक्सीन लेकर पहुंची। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव से कहा की कक्षा पांच के सभी बच्चों के टीके लगने है। जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने स्कूल का मेन गेट बंद कर दिया। बच्चों का आरोप है की उन्हें लंच में घर भी नहीं जाने दिया गया। मिड डे मील में बच्चों को तहरी व दूध दिया गया था। वैक्सीन के डर से कुछ बच्चे स्कूल के बाउंड्री बाल फांद कर भाग गये। स्वास्थ्य टीम ने करीब 22 बच्चों के टीके लगाये गये। जिसमें तनवी(11) पुत्री ब्रजेश कुमार, सलोनी (12) पुत्री शिवदत्त, संतोषी (10) पुत्री दिलीप कुमार, शिवांगी (11) पुत्री अनिल कुमार, प्रतीक्षा (12) पुत्री नरेंद्र कुमार बाथम की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम फ़ोर्स के साथ पहुंचे और प्रकरण की जांच शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में सीएचसी बिधूना अधीक्षक डॉ वी पी शाक्य व सीएचसी बेला अधीक्षक डॉ जीतेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से पांचो बच्चों को सीएचसी बिधूना भेजा गया। जहां मौजूद चिकित्स्कों ने उनका उपचार कर देर शाम घर भेज दिया। -थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है की स्थिति सामान्य है। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। -सीएचसी अधीक्षक डॉ वी पी शाक्य ने बताया है की सभी बच्चे स्वस्थ्य है। उन्हें घर भेज दिया गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Monu Rajput
    3
    Post by Monu Rajput
    user_Monu Rajput
    Monu Rajput
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Jeetu Kamal
    2
    Post by Jeetu Kamal
    user_Jeetu Kamal
    Jeetu Kamal
    Classified ads newspaper publisher भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।* *टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।* *जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।* *सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।* *ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।* *दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल*
*बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।*
*टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।*
*जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।*
*सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।*
*ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।*
*दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • बुधवार को शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई,तहसील क्षेत्र के सभी सेंट्रो पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा,उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने भी सेंट्रो पर पहुंचकर निरीक्षण किया,सुबह प्रथम पाली में 8,30 बजे पेपर को लेकर परीक्षार्थी 30 मिनट पहले ही पहुंच गए,हालंकि मौसम में ठंडक होने से परीक्षार्थियों को सुबह की पाली में ठंड का भी सामना करना पड़ा,नगर के स्वामी सदानंद राजकीय कन्या इंटर कालेज, डाक्टर राम मनोहर लोहिया इंटर कालेज, वी ए एन एम इंटर कालेज आदि सहित दर्जनों सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन कराने के लिए उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने कई सेंटरों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए,थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर प्रत्येक परीक्षा सेंटर पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा,और उनके द्वारा पुलिस बल के साथ भ्रमण किया गया।
    1
    बुधवार को शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई,तहसील क्षेत्र के सभी सेंट्रो पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा,उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने भी सेंट्रो पर पहुंचकर निरीक्षण किया,सुबह प्रथम पाली में 8,30 बजे पेपर को लेकर परीक्षार्थी 30 मिनट पहले ही पहुंच गए,हालंकि मौसम में ठंडक होने से परीक्षार्थियों को सुबह की पाली में  ठंड का भी सामना करना पड़ा,नगर के स्वामी सदानंद राजकीय कन्या इंटर कालेज, डाक्टर राम मनोहर लोहिया इंटर कालेज, वी ए एन एम इंटर कालेज आदि सहित दर्जनों सेंटरों  पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन कराने के लिए उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने कई सेंटरों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए,थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर प्रत्येक परीक्षा सेंटर पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा,और उनके द्वारा पुलिस बल के साथ भ्रमण किया गया।
    user_Rachit pandey journalist
    Rachit pandey journalist
    Media company किशनी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #ब्रेकिंगन्यूज़ बुंदेलखंड हाईवे पर हुआ कार एक्सीडेंट ट्रक के कट मारने पर हुआ हादसा डिवाइडर से टकराई कार हुआ भीषण एक्सीडेंट चालक ने बताया किशन द्विवेदी %सीताराम पन्ना नाका छतरपुर मध्य प्रदेश UP 15 CR 4041 DESIRE कार में बैठी दो महिलाएं एवं चालक गंभीर रूप से घायल हुआ नौगांव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा breakingnews MDnewsAuraiya
    1
    #ब्रेकिंगन्यूज़ बुंदेलखंड हाईवे पर हुआ कार एक्सीडेंट 
ट्रक के कट मारने पर हुआ हादसा 
डिवाइडर से टकराई कार 
हुआ भीषण एक्सीडेंट 
चालक ने बताया 
किशन द्विवेदी %सीताराम 
पन्ना नाका छतरपुर मध्य प्रदेश 
UP 15 CR 4041 DESIRE 
कार में बैठी दो महिलाएं एवं चालक गंभीर रूप से घायल हुआ नौगांव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
breakingnews
MDnewsAuraiya
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अजीतमल। तहसील क्षेत्र के शेखुपुर-जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा वाचक पंडित राज नारायण (राजा पंडित) ने भगवान श्रीराम के धनुष भंग और राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। कथा के दौरान पंडित राज नारायण ने बताया कि किस प्रकार मिथिला नरेश जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए भगवान शिव के दिव्य धनुष को प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी थी। अनेक राजा-महाराजा धनुष को उठाने तक में असफल रहे, तब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम ने सहज भाव से धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई और वह भंग हो गया। धनुष टूटते ही पूरी सभा “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठी। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसके बाद कथा वाचक ने राम-सीता विवाह का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि मर्यादा और आदर्शों का मिलन था। विवाह प्रसंग के दौरान मंगल गीतों का गायन हुआ और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर आनंद व्यक्त किया। पंडित जी ने बताया कि भगवान राम का जीवन त्याग, मर्यादा और धर्म पालन का संदेश देता है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन निर्धारित समय पर जारी रहेगी और समापन दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा स्थल पर व्यवस्था सुचारु रखने के लिए स्वयंसेवक भी सक्रिय रहे। पूरे क्षेत्र में राम कथा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
    2
    अजीतमल। तहसील क्षेत्र के शेखुपुर-जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा वाचक पंडित राज नारायण (राजा पंडित) ने भगवान श्रीराम के धनुष भंग और राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा।
कथा के दौरान पंडित राज नारायण ने बताया कि किस प्रकार मिथिला नरेश जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए भगवान शिव के दिव्य धनुष को प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी थी। अनेक राजा-महाराजा धनुष को उठाने तक में असफल रहे, तब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम ने सहज भाव से धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई और वह भंग हो गया। धनुष टूटते ही पूरी सभा “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठी। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
इसके बाद कथा वाचक ने राम-सीता विवाह का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि मर्यादा और आदर्शों का मिलन था। विवाह प्रसंग के दौरान मंगल गीतों का गायन हुआ और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर आनंद व्यक्त किया। पंडित जी ने बताया कि भगवान राम का जीवन त्याग, मर्यादा और धर्म पालन का संदेश देता है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन निर्धारित समय पर जारी रहेगी और समापन दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा स्थल पर व्यवस्था सुचारु रखने के लिए स्वयंसेवक भी सक्रिय रहे। पूरे क्षेत्र में राम कथा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Jeetu Kamal
    2
    Post by Jeetu Kamal
    user_Jeetu Kamal
    Jeetu Kamal
    Classified ads newspaper publisher Bharthana, Etawah•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.