logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विराट शिव गुरु महोत्सव 2026 की सफलता को लेकर निमी में बैठक, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प, प्रशासन से सहयोग की अपील शेखोपुरसराय (शेखपुरा)। शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत निमी हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित होने वाले विराट शिव गुरु महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान महोत्सव को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि शिव गुरु महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर गुड्डू सिंह एवं सत्तो सिंह सहित उपस्थित लोगों ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इस दिशा में विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।

1 hr ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
1 hr ago

विराट शिव गुरु महोत्सव 2026 की सफलता को लेकर निमी में बैठक, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प, प्रशासन से सहयोग की अपील शेखोपुरसराय (शेखपुरा)। शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत निमी हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित होने वाले विराट शिव गुरु महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न

717dc94f-8ab9-42e6-bd96-22a5b1304da2

गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान महोत्सव को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि शिव गुरु महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर अपनी

3e09ca93-5ab9-45a3-963a-fcafdac8f6cb

जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर गुड्डू सिंह एवं सत्तो सिंह सहित उपस्थित लोगों ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इस दिशा में विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।

More news from Bihar and nearby areas
  • विराट शिव गुरु महोत्सव 2026 की सफलता को लेकर निमी में बैठक, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प, प्रशासन से सहयोग की अपील शेखोपुरसराय (शेखपुरा)। शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत निमी हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित होने वाले विराट शिव गुरु महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान महोत्सव को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि शिव गुरु महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर गुड्डू सिंह एवं सत्तो सिंह सहित उपस्थित लोगों ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इस दिशा में विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।
    3
    विराट शिव गुरु महोत्सव 2026 की सफलता को लेकर निमी में बैठक, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प, प्रशासन से सहयोग की अपील
शेखोपुरसराय (शेखपुरा)। शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत निमी हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित होने वाले विराट शिव गुरु महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान महोत्सव को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि शिव गुरु महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर गुड्डू सिंह एवं सत्तो सिंह सहित उपस्थित लोगों ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इस दिशा में विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    1 hr ago
  • करंडे थाना क्षेत्र में 25 लीटर चुलाई शराब बरामद, आरोपी फरार तथा शराब बनाने के उपकरण भी जब्त। करंडे थाना क्षेत्र में 25 लीटर चुलाई शराब बरामद, आरोपी फरार तथा शराब बनाने के उपकरण भी जब्त। करंडे थाना क्षेत्र के उकसी गांव से करीब दो किलोमीटर पश्चिम बधार इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 25 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला एक बड़ा सिलेंडर, बर्तन समेत अन्य सामग्री भी जब्त की गई। हालांकि, पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद आरोपी फरार होने में सफल रहा।मामले में उकसी गांव निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र भीमसेन महतो को आरोपी बताया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में चुलाई शराब बनाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 25 लीटर चुलाई शराब के साथ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी भीमसेन महतो पुलिस को देखकर घटनास्थल से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने मौके से बरामद शराब और शराब बनाने की सामग्री को जब्त कर लिया। फरार आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस संबंध में करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने रविवार की सुबह 10 बजे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस फरार आरोपी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
    1
    करंडे थाना क्षेत्र में 25 लीटर चुलाई शराब बरामद, आरोपी फरार तथा शराब बनाने के उपकरण भी जब्त। 
करंडे थाना क्षेत्र में 25 लीटर चुलाई शराब बरामद, आरोपी फरार तथा शराब बनाने के उपकरण भी जब्त। करंडे थाना क्षेत्र के उकसी गांव से करीब दो किलोमीटर पश्चिम बधार इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 25 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला एक बड़ा सिलेंडर, बर्तन समेत अन्य सामग्री भी जब्त की गई। हालांकि, पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद आरोपी फरार होने में सफल रहा।मामले में उकसी गांव निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र भीमसेन महतो को आरोपी बताया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में चुलाई शराब बनाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 25 लीटर चुलाई शराब के साथ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गई।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी भीमसेन महतो पुलिस को देखकर घटनास्थल से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने मौके से बरामद शराब और शराब बनाने की सामग्री को जब्त कर लिया। फरार आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस संबंध में करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने रविवार की सुबह 10 बजे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस फरार आरोपी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • लखीसराय। ड्रोन से खेतों में होगा दवा और उर्वरक का छिड़काव, छोटे किसानों को मिल रही 50% सब्सिडी अनुसूचित जाति-जनजाति के किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने की पहल, 3,675 एकड़ का लक्ष्य निर्धारित लखीसराय। खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों की लागत कम करने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से ड्रोन तकनीक से फसलों में कीटनाशक एवं तरल उर्वरक के छिड़काव की योजना चलाई जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लखीसराय जिले में कुल 3,675 एकड़ में छिड़काव का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत विशेष रूप से छोटे एवं सीमांत अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। पौधा संरक्षण संभाग की ओर से चानन प्रखंड की जानकीडीह, कछुआ और महजनवां पंचायतों में धान की फसल पर ड्रोन से छिड़काव कराया जा रहा है। फसल की अवस्था, कीट-व्याधि की पहचान और अनुशंसित पौधा संरक्षण उपायों के आधार पर फॉल्स स्मट, पीला तना छेदक और भूरा तना मधुआ जैसी समस्याओं के प्रबंधन के लिए यह पहल की गई है। ड्रोन से कम समय में प्रभावी छिड़काव होने से किसानों को खेती में आधुनिक तकनीक का लाभ मिल रहा है। लाभुक किसानों में उत्साह योजना के तहत जानकीडीह पंचायत के ऋषिदेव कुमार, ज्ञानदेव बिंद और महेश बिंद, कछुआ पंचायत के ब्रह्मदेव कोढ़ा, सनोज कोढ़ा और पप्पू कोढ़ा तथा महजनवां पंचायत के बजरंगी कोढ़ा और सीताराम कोढ़ा सहित अन्य किसानों को लाभ मिल रहा है। ड्रोन तकनीक से छिड़काव को लेकर किसानों में उत्साह और संतोष देखा जा रहा है। सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण, लखीसराय अंकित आनंद ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य आधुनिक कृषि तकनीक को छोटे एवं सीमांत अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के किसानों तक पहुंचाना है। इससे किसानों को कृषि की मुख्यधारा से जोड़ने, खेती की लागत कम करने और उनकी आय बढ़ाने के नए अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी। 419 रुपये प्रति एकड़ है छिड़काव की निर्धारित लागत योजना के तहत ड्रोन से छिड़काव की निर्धारित लागत 419 रुपये प्रति एकड़ है। इस पर सरकार की ओर से 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इसके अनुसार किसानों को लगभग 210 रुपये प्रति एकड़ भुगतान करना होगा, जबकि शेष राशि सरकार अनुदान के रूप में वहन करेगी। इसके अतिरिक्त योजना के प्रावधानों के अनुसार जैविक एवं रासायनिक तरल उर्वरक, फफूंदनाशी, कीटनाशी, खरपतवारनाशी तथा अन्य अनुमन्य कृषि रसायनों पर अधिकतम 200 रुपये प्रति एकड़ की अतिरिक्त छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन कर उठा सकते हैं लाभ योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान कृषि विभाग, बिहार सरकार के आधिकारिक डीबीटी पोर्टल पर स्व-घोषणा पत्र भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक किसान अधिकतम 15 एकड़ क्षेत्र के लिए आवेदन कर सकता है। योजना का लाभ 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर दिया जाएगा। पौधा संरक्षण संभाग का लक्ष्य आधुनिक कृषि तकनीक को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े किसानों तक पहुंचाना है, ताकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
    1
    लखीसराय। ड्रोन से खेतों में होगा दवा और उर्वरक का छिड़काव, छोटे किसानों को मिल रही 50% सब्सिडी
अनुसूचित जाति-जनजाति के किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने की पहल, 3,675 एकड़ का लक्ष्य निर्धारित
लखीसराय। खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और किसानों की लागत कम करने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से ड्रोन तकनीक से फसलों में कीटनाशक एवं तरल उर्वरक के छिड़काव की योजना चलाई जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लखीसराय जिले में कुल 3,675 एकड़ में छिड़काव का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत विशेष रूप से छोटे एवं सीमांत अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
पौधा संरक्षण संभाग की ओर से चानन प्रखंड की जानकीडीह, कछुआ और महजनवां पंचायतों में धान की फसल पर ड्रोन से छिड़काव कराया जा रहा है। फसल की अवस्था, कीट-व्याधि की पहचान और अनुशंसित पौधा संरक्षण उपायों के आधार पर फॉल्स स्मट, पीला तना छेदक और भूरा तना मधुआ जैसी समस्याओं के प्रबंधन के लिए यह पहल की गई है। ड्रोन से कम समय में प्रभावी छिड़काव होने से किसानों को खेती में आधुनिक तकनीक का लाभ मिल रहा है।
लाभुक किसानों में उत्साह
योजना के तहत जानकीडीह पंचायत के ऋषिदेव कुमार, ज्ञानदेव बिंद और महेश बिंद, कछुआ पंचायत के ब्रह्मदेव कोढ़ा, सनोज कोढ़ा और पप्पू कोढ़ा तथा महजनवां पंचायत के बजरंगी कोढ़ा और सीताराम कोढ़ा सहित अन्य किसानों को लाभ मिल रहा है। ड्रोन तकनीक से छिड़काव को लेकर किसानों में उत्साह और संतोष देखा जा रहा है।
सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण, लखीसराय अंकित आनंद ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य आधुनिक कृषि तकनीक को छोटे एवं सीमांत अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के किसानों तक पहुंचाना है। इससे किसानों को कृषि की मुख्यधारा से जोड़ने, खेती की लागत कम करने और उनकी आय बढ़ाने के नए अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी।
419 रुपये प्रति एकड़ है छिड़काव की निर्धारित लागत
योजना के तहत ड्रोन से छिड़काव की निर्धारित लागत 419 रुपये प्रति एकड़ है। इस पर सरकार की ओर से 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इसके अनुसार किसानों को लगभग 210 रुपये प्रति एकड़ भुगतान करना होगा, जबकि शेष राशि सरकार अनुदान के रूप में वहन करेगी। इसके अतिरिक्त योजना के प्रावधानों के अनुसार जैविक एवं रासायनिक तरल उर्वरक, फफूंदनाशी, कीटनाशी, खरपतवारनाशी तथा अन्य अनुमन्य कृषि रसायनों पर अधिकतम 200 रुपये प्रति एकड़ की अतिरिक्त छूट का लाभ भी दिया जा रहा है।
ऑनलाइन आवेदन कर उठा सकते हैं लाभ
योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान कृषि विभाग, बिहार सरकार के आधिकारिक डीबीटी पोर्टल पर स्व-घोषणा पत्र भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक किसान अधिकतम 15 एकड़ क्षेत्र के लिए आवेदन कर सकता है। योजना का लाभ 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर दिया जाएगा।
पौधा संरक्षण संभाग का लक्ष्य आधुनिक कृषि तकनीक को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े किसानों तक पहुंचाना है, ताकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • "हत्या" के काण्ड में वांछित एवं जिले के "टॉप-10 अपराधकर्मी" में शामिल अपराधी सिकंदर साव गिरफ्तार "हत्या" के काण्ड में वांछित एवं जिले के "टॉप-10 अपराधकर्मी" में शामिल अपराधी सिकंदर साव गिरफ्तार इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि दिनांक-18.05.2024 को वादिनी मंजू देवी द्वारा पुलिस के समक्ष बयान दिया गया था कि इनके पड़ोसी अशोक साव, सिकंदर साव एवं अन्य के द्वारा गोली मारकर इनकी सास को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है तथा ननद बसंती देवी उर्फ वाषो देवी की हत्या कर दी गई है। उक्त घटना के संबंध में वादिनी के फर्दब्यान के आधार पर लखीसराय थाना कांड संख्या-311/24, दिनांक-18.05.2024, धारा-302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया था। उक्त कांड में लखीसराय थाना द्वारा 04 अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप-पत्र समर्पित किया जा चुका था तथा अन्य के विरूद्ध अनुसंधान जारी था एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था।पुलिस अधीक्षक लखीसराय के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले के टॉप-10 अपराधियों, कांड में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में आज दिनांक-24.10.2026 को गठित टीम के द्वारा हत्या के कांड में वांछित एवं जिले के टॉप-10 अपराधकर्मी में शामिल सिंकदर साव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मी सिकंदर साव को अन्य कांडों में रिमांड कराया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता- सिकंदर साव, पे०- रामजी साह, सा० धर्मरायचक, थाना लखीसराय, जिला लखीसराय अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1. लखीसराय थाना काण्ड संख्या-311/24, दिनांक 18.05.2024, धारा 302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट। 2. लखीसराय थाना काण्ड संख्या-827/23, दिनांक-26.10.2023, धारा 342/323/307/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट। 3. लखीसराय थाना काण्ड संख्या-981/23, दिनांक 14.12.2023, धारा-341/323/307/354 (a)/504/506/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट । 4. लखीसराय थाना काण्ड संख्या-303/24, दिनांक 16.05.2024, धारा-341/323/337/307 /504/506/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट । 5. लखीसराय थाना काण्ड संख्या-299/23, दिनांक 02.05.2023, धारा-341/323/325/379 /354/307/448 भा०द०वि० । छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी- 1. पु०नि० अशोक कुमार, थानाध्यक्ष, लखीसराय थाना 2. पु०अ०नि० सौरव कुमार, लखीसराय थाना 3. सशस्त्र बल, लखीसराय थाना 4. DIU एवं STF, लखीसराय।
    1
    "हत्या" के काण्ड में वांछित एवं जिले के "टॉप-10 अपराधकर्मी" में शामिल अपराधी सिकंदर साव गिरफ्तार
"हत्या" के काण्ड में वांछित एवं जिले के "टॉप-10 अपराधकर्मी" में शामिल अपराधी सिकंदर साव गिरफ्तार इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि
दिनांक-18.05.2024 को वादिनी मंजू देवी द्वारा पुलिस के समक्ष बयान दिया गया था कि इनके पड़ोसी अशोक साव, सिकंदर साव एवं अन्य के द्वारा गोली मारकर इनकी सास को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है तथा ननद बसंती देवी उर्फ वाषो देवी की हत्या कर दी गई है। उक्त घटना के संबंध में वादिनी के फर्दब्यान के आधार पर लखीसराय थाना कांड संख्या-311/24, दिनांक-18.05.2024, धारा-302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया था।
उक्त कांड में लखीसराय थाना द्वारा 04 अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप-पत्र समर्पित किया जा चुका था तथा अन्य के विरूद्ध अनुसंधान जारी था एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था।पुलिस अधीक्षक लखीसराय के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले के टॉप-10 अपराधियों, कांड में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में आज दिनांक-24.10.2026 को गठित टीम के द्वारा हत्या के कांड में वांछित एवं जिले के टॉप-10 अपराधकर्मी में शामिल सिंकदर साव को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधकर्मी सिकंदर साव को अन्य कांडों में रिमांड कराया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता-
सिकंदर साव, पे०- रामजी साह, सा० धर्मरायचक, थाना लखीसराय, जिला लखीसराय
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. लखीसराय थाना काण्ड संख्या-311/24, दिनांक 18.05.2024, धारा 302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।
2. लखीसराय थाना काण्ड संख्या-827/23, दिनांक-26.10.2023, धारा 342/323/307/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।
3. लखीसराय थाना काण्ड संख्या-981/23, दिनांक 14.12.2023, धारा-341/323/307/354 (a)/504/506/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।
4. लखीसराय थाना काण्ड संख्या-303/24, दिनांक 16.05.2024, धारा-341/323/337/307 /504/506/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।
5. लखीसराय थाना काण्ड संख्या-299/23, दिनांक 02.05.2023, धारा-341/323/325/379 /354/307/448 भा०द०वि० ।
छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी-
1. पु०नि० अशोक कुमार, थानाध्यक्ष, लखीसराय थाना
2. पु०अ०नि० सौरव कुमार, लखीसराय थाना
3. सशस्त्र बल, लखीसराय थाना
4. DIU एवं STF, लखीसराय।
    user_CHANDAN MISHRA6936
    CHANDAN MISHRA6936
    Local News Reporter लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • पकरीबरावां के फारूक मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख पकरीबरावां के फारूक मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
    1
    पकरीबरावां के फारूक मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
पकरीबरावां के फारूक मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    14 hrs ago
  • अनंत सिंह के निष्कासन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान | JDU की कार्रवाई पर क्या बोले मांझी? बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU से निष्कासित किए जाने के बाद सियासी हलचल तेज है। इस मामले पर गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। मांझी ने कहा कि पार्टी के खिलाफ काम करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करना पार्टी प्रमुख का अधिकार है। उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। वहीं, इस कार्रवाई का आगे क्या राजनीतिक असर होगा, यह आने वाला समय बताएगा। देखिए पूरी खबर और सुनिए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बयान।
    1
    अनंत सिंह के निष्कासन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान | JDU की कार्रवाई पर क्या बोले मांझी?
बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU से निष्कासित किए जाने के बाद सियासी हलचल तेज है। इस मामले पर गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
मांझी ने कहा कि पार्टी के खिलाफ काम करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करना पार्टी प्रमुख का अधिकार है। उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। वहीं, इस कार्रवाई का आगे क्या राजनीतिक असर होगा, यह आने वाला समय बताएगा।
देखिए पूरी खबर और सुनिए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बयान।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    8 min ago
  • जदयू से निकाले जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के बदले तेवर, पार्टी नेतृत्व पर दिखी तल्खी, बोले—‘जनता मालिक है’; छोटे सरकार के इस बयान से बिहार की सियासत में हलचल तेज, क्या जदयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह दिखाएंगे अपनी सियासी ताकत, क्या मोकामा की राजनीति में शुरू होगा नया अध्याय?
    1
    जदयू से निकाले जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के बदले तेवर, पार्टी नेतृत्व पर दिखी तल्खी, बोले—‘जनता मालिक है’; छोटे सरकार के इस बयान से बिहार की सियासत में हलचल तेज, क्या जदयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह दिखाएंगे अपनी सियासी ताकत, क्या मोकामा की राजनीति में शुरू होगा नया अध्याय?
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    51 min ago
  • श्री बाबू की जयंती समारोह में शामिल होने पटना रवाना हुआ बरबीघा का जन-सैलाब श्री बाबू की जयंती समारोह में शामिल होने पटना रवाना हुआ बरबीघा का जन-सैलाब । गौरतलब है कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) की 139वीं जयंती के अवसर पर रविवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना हुआ। पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी त्रिशूलधारी सिंह और बरबीघा नगर परिषद के पूर्व सभापति रौशन कुमार की संयुक्त अगुआई में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक समारोह में भाग लेने के लिए पटना पहुंचे। काफिले की रवानगी के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्री बाबू के सम्मान में नारे लगाए गए। गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी क्षेत्र में चर्चा का विषय रही। आयोजकों के अनुसार, बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने समारोह में शामिल होने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी त्रिशूलधारी सिंह और पूर्व सभापति रौशन कुमार ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के शिल्पकार थे। उन्होंने राज्य के विकास, सामाजिक समरसता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। दोनों नेताओं ने कहा कि श्री बाबू की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।पटना के बापू सभागार में आयोजित इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई थी। समारोह को लेकर पहले से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और श्री बाबू के समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल था।बरबीघा से बड़ी संख्या में लोगों के पटना रवाना होने को श्री बाबू के प्रति सम्मान और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पूर्व सभापति इसकी जानकारी रविवार की सुबह 10 बजे दिए।
    1
    श्री बाबू की जयंती समारोह में शामिल होने पटना रवाना हुआ बरबीघा का जन-सैलाब
श्री बाबू की जयंती समारोह में शामिल होने पटना रवाना हुआ बरबीघा का जन-सैलाब । गौरतलब है कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) की 139वीं जयंती के अवसर पर रविवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना हुआ। पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी त्रिशूलधारी सिंह और बरबीघा नगर परिषद के पूर्व सभापति रौशन कुमार की संयुक्त अगुआई में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक समारोह में भाग लेने के लिए पटना पहुंचे।
काफिले की रवानगी के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्री बाबू के सम्मान में नारे लगाए गए। गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी क्षेत्र में चर्चा का विषय रही। आयोजकों के अनुसार, बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने समारोह में शामिल होने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
इस मौके पर पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी त्रिशूलधारी सिंह और पूर्व सभापति रौशन कुमार ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के शिल्पकार थे। उन्होंने राज्य के विकास, सामाजिक समरसता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। दोनों नेताओं ने कहा कि श्री बाबू की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।पटना के बापू सभागार में आयोजित इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई थी। समारोह को लेकर पहले से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और श्री बाबू के समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल था।बरबीघा से बड़ी संख्या में लोगों के पटना रवाना होने को श्री बाबू के प्रति सम्मान और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। पूर्व सभापति इसकी जानकारी रविवार की सुबह 10 बजे दिए।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.