Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमारे विधानसभा हमारा परिवार विधानसभा 59 जिला हापुड़🙏🙏🙏🙏
गौरव प्रताप कोरी
हमारे विधानसभा हमारा परिवार विधानसभा 59 जिला हापुड़🙏🙏🙏🙏
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पिलखुवा के VIP इंटर कॉलेज में फिर बवाल: छात्रा के घायल होने के बाद परिजनों से विवाद, प्रिंसिपल के व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र स्थित VIP इंटर कॉलेज एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। स्कूल का नाम पहले भी कई बार चर्चाओं में रहा है, और ताजा मामला एक मासूम छात्रा के घायल होने, परिजनों के साथ कथित मारपीट और अब स्कूल प्रबंधन, खासकर प्रिंसिपल के व्यवहार को लेकर उठते सवालों से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल परिसर के भीतर ही घायल हो गई। घटना कैसे हुई, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी, जिससे परिजनों में गहरी नाराजगी देखने को मिली। जब बच्ची के परिजन स्कूल पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के साथ जवाब मांगने लगे, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया।1
- देश में अंधविश्वास फैलाने वाले ऐसे ही पाखंडी लोग हैं, जो भोले-भाले लोगों की भावनाओं का फायदा उठाते हैं। ये लोग कभी हड्डियों, कभी ताबीज, कभी चमत्कार के नाम पर लोगों को डराकर और बहलाकर अपने जाल में फंसाते हैं। सच्चाई यह है कि मेहनत, समझदारी और सही सोच से ही जीवन आगे बढ़ता है, न कि ऐसे ढोंग से। जो व्यक्ति इन पाखंडियों से बच गया, समझो उसने अपने जीवन में बहुत बड़ी जीत हासिल कर ली। और अगर कोई व्यक्ति सब कुछ हासिल करने के बाद भी ऐसे अंधविश्वास और हड्डियों के चक्कर में पड़ता है, तो यह सिर्फ उसकी सोच पर सवाल खड़ा करता है। इससे न सिर्फ पैसे और समय की बर्बादी होती है, बल्कि मानसिक रूप से भी इंसान कमजोर होता जाता है। जागरूक बनिए, सवाल पूछिए और अंधविश्वास से दूर रहिए — क्योंकि पाखंड से नहीं, समझदारी से जिंदगी बेहतर बनती है।1
- गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 13 फरवरी 2026 का है, जब पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ गलत काम किया गया। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पहले एक सह-आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आज, 1 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी फुरकान को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है और बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- अनूपशहर, ब्राह्मण समाज ने लोकसेवा आयोग परीक्षा में 41 वीं रैंक पाने वाले हिमांशु शर्मा के घर जाकर शुभकामना दी। बुधवार को ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी ने मोहल्ला गंगा द्वारा निवासी वीरेन्द्र दत्त शर्मा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उनके पुत्र हिमांशु शर्मा ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 41वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित हुए हैं। हिमांशु की उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज अनूपशहर द्वारा उनके पिता वीरेन्द्र शर्मा माता मीना शर्मा का सम्मान किया। उन्हें और उनके पुत्र को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अध्यक्ष भाजपा मुनेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि पवित्र कौशिक, मेघांक, हिरदेश कुमार, नमन गौड़, अभिषेक पाठक, दिलीप भारद्वाज, टिल्लू शर्मा मौजूद रहे। सभी ने हिमांशु शर्मा की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- बुलंदशहर/सिकंदराबाद। भारतीय किसान यूनियन ने क्षेत्र में जर्जर विद्युत लाइनों और विभाग की कथित मनमानी को लेकर कड़ा रोष जताया है। यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत चौधरी ने अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो किसान संगठन धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा। जर्जर तार और जान-माल का खतरा। भारतीय किसान यूनियन द्वारा सौंपे गए पत्र में बताया गया कि चोला बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले गांवों कौंदू, जगतपुर, सुल्तानपुर, रसूलपुर और बेचावली में 11,000V की लाइनें अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं। खंभे नीचे से गल चुके हैं और स्पैन काफी लंबा है। वर्तमान में गेहूं की फसल पक कर तैयार है। ऐसे में तार टूटने से आग लगने और भारी जन-माल की हानि का भय बना हुआ है। संगठन का आरोप है कि बार-बार लिखित शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अवैध निर्माण और सर्वे की अनदेखी संगठन ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ककोड़ उपकेंद्र के तहत गांव बिछट सुजानपुर में नियमों को ताक पर रखकर घरों के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन खींची जा रही है, जबकि सर्वे कहीं और से था। ग्राम बिरोड़ी तगापुर में निजी आबादी वाले प्लॉट से रातों-रात जबरन एल टी लाइन निकाली गई है। किसानों का आरोप है कि ठेकेदार बिना नक्शे और एस्टीमेट के अपनी मर्जी से घनी आबादी के बीच लाइनें डाल रहे हैं, जो सुरक्षा मानकों के खिलाफ है। भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने धरने की चेतावनी ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत चौधरी ने स्पष्ट किया कि विभाग किसानों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने मांग की है कि इन सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। यदि विभाग ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो भारतीय किसान यूनियन की पूरी टीम विद्युत कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देगी। एसडीओ तेजपाल सिंह ककोड़ ने बताया सभी किसानों के ओर व्यापारियों की लिखित में समस्या प्राप्त हुई है। जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा। एसडीओ तेजपाल सिंह ने साथ ही साथ बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का या हटाने काम हमारे विभाग का नहीं है उसके लिए दूसरा विभाग लगाया गया है। सभी झज्जर लाइन ओर गले हुए पोल को जल्द से जल्द स्टीमेट बनवा कर बदलवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।2
- बुलंदशहर के चिड़वाक गाँव से प्रशासन की अनदेखी की एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहाँ वक्फ के कब्रिस्तान की बदहाली को लेकर आज सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गाँव का मुख्य कब्रिस्तान पूरी तरह भर चुका है, लेकिन दूसरी आवंटित जमीन पर दबंगों का कब्जा है। चारों तरफ गंदगी के अंबार हैं, कहीं कूड़ा पड़ा है तो कहीं गोबर के उपले पाथे जा रहे हैं। टूटी बाउंड्री वॉल के कारण यह पवित्र स्थान अब बदहाली का शिकार है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत अतिक्रमण हटाने और बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब जागता है।3
- हमारे विधानसभा हमारा परिवार विधानसभा 59 जिला हापुड़🙏🙏🙏🙏1
- महमूदाबाद (सीतापुर) के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता आयोजित की गई। संगठन मंत्री अजय प्रताप शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 4-5 मई 2026 को सीतापुर में प्रांत कार्यकारिणी बैठक आयोजित की जाएगी। इस अहम बैठक में केंद्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, प्रांत अधिकारी, जिला व महानगर स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक के सफल संचालन के लिए राहुल सिंह (व्यवस्था प्रमुख), अमन दीक्षित (यातायात प्रमुख) और विभाग संगठन मंत्री अजय प्रताप शुक्ल को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह बैठक राम जानकी पैलेस, रामपुर मथुरा रोड, महमूदाबाद में आयोजित होगी। 👉 ऐसी ही राजनीतिक और संगठनात्मक खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।1
- छोटा ट्रैक्टर एट का गांव की सड़कों पर जाकर फंस गया जिसकी वजह से दूसरा ट्रैक्टर बुलाना पड़ा जैसे ही दूसरे ट्रैक्टर में जो लगे छोटे ट्रैक्टर का आधा हिस्सा उखाड़ कर ट्रैक्टर के साथ चला गया है इसे सीखने को मिलता है कि कभी भी गांव के रास्तों को आसानी से समझ में नहीं आता है1