Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरायकेला खरसावां के गम्हरिया प्रखंड परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला ने अपने पति पर विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। महिला का आरोप है कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ संबंध में है और इसी कारण दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पति ने भी अपने पक्ष में सफाई दी। दोनों पक्षों के बीच का यह विवाद इतना बढ़ गया कि प्रखंड परिसर में घंटों तक हंगामा चलता रहा।
DALMA NEWS live
सरायकेला खरसावां के गम्हरिया प्रखंड परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला ने अपने पति पर विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। महिला का आरोप है कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ संबंध में है और इसी कारण दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पति ने भी अपने पक्ष में सफाई दी। दोनों पक्षों के बीच का यह विवाद इतना बढ़ गया कि प्रखंड परिसर में घंटों तक हंगामा चलता रहा।
More news from झारखंड and nearby areas
- सरायकेला खरसावां के गम्हरिया प्रखंड परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला ने अपने पति पर विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। महिला का आरोप है कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ संबंध में है और इसी कारण दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पति ने भी अपने पक्ष में सफाई दी। दोनों पक्षों के बीच का यह विवाद इतना बढ़ गया कि प्रखंड परिसर में घंटों तक हंगामा चलता रहा।1
- झारखंड के सरायकेला में छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी स्कूल तक नियमित पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कल्याण विभाग की ओर से एनआर प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कुल 103 छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने सरकार की इस पहल के प्रति आभार जताया। इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपस्थित रहे, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी और जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, आत्मनिर्भर बनने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में सोनाराम बोदरा ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन और विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है और राज्य सरकार की योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को आगे बढ़ने के समान अवसर देना है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी उपस्थिति बढ़ेगी और पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार ने बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील की। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, जिला कल्याण विभाग के अधिकारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, जिन्होंने इस कदम की सराहना की।4
- सरायकेला खरसावां के कुचाई में सरकारी स्कूलों की हालत कुछ इस तरह की हो गई है कि बच्चे यहाँ पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ खेलने के लिए आते हैं।1
- दुबई में तिरला निवासी स्वर्गीय लालचंद महतो का निधन हो गया है। दिवंगत लालचंद महतो का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द उनके पैतृक गांव पहुंच सके, इसके लिए डुमरी विधायक ने सक्रिय प्रयास शुरू कर दिए हैं। डुमरी विधायक ने इस संबंध में दुबई स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों से बातचीत की है। बातचीत के दौरान विधायक ने अधिकारियों से इस मामले से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं में तेजी लाने का आग्रह किया है, ताकि पीड़ित और शोकाकुल परिवार को जल्द से जल्द राहत मिल सके। इसके साथ ही, दिवंगत लालचंद महतो के परिवार की मदद के लिए संबंधित कंपनी से उचित मुआवजा दिलाने की दिशा में भी विधायक द्वारा आवश्यक पहल की जा रही है।1
- सरायकेला-खरसवां के चौका स्थित दुबराजपुर में एनएच-33 पर एक सड़क हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।1