दुद्धी में चार को काटा अज्ञात सर्प/जहरीले जंतु, तीन का इलाज जारी, एक को परिजन ले गए अन्यत्र दुद्धी (सोनभद्र)। क्षेत्र में शनिवार को चार अलग अलग घटनाओं में दो महिलाओं, एक किशोर और एक युवक को अज्ञात सर्प/ जहरीले जंतु ने काट लिया। तीन मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक महिला को परिजन बीच उपचार से ही उठाकर अन्यत्र के लिए ले गए। पहली घटना कोन थाना क्षेत्र के ग्राम कुडूवा तूमिया निवासी चिंता देवी (40)पत्नी संकटाप्रसाद को शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर के बाहर टहलते समय किसी अज्ञात सर्प ने दाएं पैर में काट लिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन उन्हें तुरंत निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, उपचार के दौरान ही परिजन अपने जिद से मरीज को बिस्तर से उठाया और अन्यत्र ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि सर्पदंश के बाद बीच में उपचार छोड़ना या मरीज को ले जाना जानलेवा हो सकता है, क्योंकि विष शरीर में तेजी से फैलता है,परिजन अपने जिद पर मरीज को ले गए । दूसरी घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जाताजुआ निवासी मालती देवी (45)पत्नी रामगुलाब यादव शनिवार दोपहर करीब 1 बजे धान के खेत में खाद डालने गई थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात जहरीले जंतु ने उनके दाएं पैर में काट लिया। घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस टीम के ईएमटी पंकज और चालक बंशी यादव मौके पर पहुंचे और मरीज को सीएचसी दुद्धी ले आए।जहां डॉ. मनोहर सिंह की निगरानी में उनका उपचार किया गया और फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है। तीसरी घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बघाडू निवासी अंकुश (10)पुत्र संजय सिंह को आज ही अपराह्न करीब 3 बजे घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर अपने दोस्तों के साथ खेलते समय किसी अज्ञात सर्प ने बाएं पैर में काट लिया। परिजन अंकुश को तुरंत निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में उसका भी इलाज जारी है । चौथी घटना कस्बे से लगे धनौरा गांव के एक युवक को भी शाम 4 बजे किसी अज्ञात जहरीले जंतु ने काट लिया। उसका भी इलाज सीएचसी दुद्धी में डॉ विनोद सिंह के देखरेख में चल रहा है।
दुद्धी में चार को काटा अज्ञात सर्प/जहरीले जंतु, तीन का इलाज जारी, एक को परिजन ले गए अन्यत्र दुद्धी (सोनभद्र)। क्षेत्र में शनिवार को चार अलग अलग घटनाओं में दो महिलाओं, एक किशोर और एक युवक को अज्ञात सर्प/ जहरीले जंतु ने काट लिया। तीन मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक महिला को परिजन बीच उपचार से ही उठाकर अन्यत्र के लिए ले गए। पहली घटना कोन थाना क्षेत्र के ग्राम कुडूवा तूमिया निवासी चिंता देवी (40)पत्नी संकटाप्रसाद को शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर के बाहर टहलते समय किसी अज्ञात सर्प ने दाएं पैर में काट लिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन उन्हें तुरंत निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने
प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, उपचार के दौरान ही परिजन अपने जिद से मरीज को बिस्तर से उठाया और अन्यत्र ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि सर्पदंश के बाद बीच में उपचार छोड़ना या मरीज को ले जाना जानलेवा हो सकता है, क्योंकि विष शरीर में तेजी से फैलता है,परिजन अपने जिद पर मरीज को ले गए । दूसरी घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जाताजुआ निवासी मालती देवी (45)पत्नी रामगुलाब यादव शनिवार दोपहर करीब 1 बजे धान के खेत में खाद डालने गई थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात जहरीले जंतु ने उनके दाएं पैर में काट लिया। घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस टीम के ईएमटी पंकज और चालक बंशी यादव मौके पर पहुंचे और मरीज को सीएचसी दुद्धी ले आए।जहां डॉ.
मनोहर सिंह की निगरानी में उनका उपचार किया गया और फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है। तीसरी घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बघाडू निवासी अंकुश (10)पुत्र संजय सिंह को आज ही अपराह्न करीब 3 बजे घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर अपने दोस्तों के साथ खेलते समय किसी अज्ञात सर्प ने बाएं पैर में काट लिया। परिजन अंकुश को तुरंत निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में उसका भी इलाज जारी है । चौथी घटना कस्बे से लगे धनौरा गांव के एक युवक को भी शाम 4 बजे किसी अज्ञात जहरीले जंतु ने काट लिया। उसका भी इलाज सीएचसी दुद्धी में डॉ विनोद सिंह के देखरेख में चल रहा है।
- दुद्धी में चार को काटा अज्ञात सर्प/जहरीले जंतु, तीन का इलाज जारी, एक को परिजन ले गए अन्यत्र दुद्धी (सोनभद्र)। क्षेत्र में शनिवार को चार अलग अलग घटनाओं में दो महिलाओं, एक किशोर और एक युवक को अज्ञात सर्प/ जहरीले जंतु ने काट लिया। तीन मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक महिला को परिजन बीच उपचार से ही उठाकर अन्यत्र के लिए ले गए। पहली घटना कोन थाना क्षेत्र के ग्राम कुडूवा तूमिया निवासी चिंता देवी (40)पत्नी संकटाप्रसाद को शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर के बाहर टहलते समय किसी अज्ञात सर्प ने दाएं पैर में काट लिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन उन्हें तुरंत निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, उपचार के दौरान ही परिजन अपने जिद से मरीज को बिस्तर से उठाया और अन्यत्र ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि सर्पदंश के बाद बीच में उपचार छोड़ना या मरीज को ले जाना जानलेवा हो सकता है, क्योंकि विष शरीर में तेजी से फैलता है,परिजन अपने जिद पर मरीज को ले गए । दूसरी घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जाताजुआ निवासी मालती देवी (45)पत्नी रामगुलाब यादव शनिवार दोपहर करीब 1 बजे धान के खेत में खाद डालने गई थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात जहरीले जंतु ने उनके दाएं पैर में काट लिया। घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस टीम के ईएमटी पंकज और चालक बंशी यादव मौके पर पहुंचे और मरीज को सीएचसी दुद्धी ले आए।जहां डॉ. मनोहर सिंह की निगरानी में उनका उपचार किया गया और फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है। तीसरी घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बघाडू निवासी अंकुश (10)पुत्र संजय सिंह को आज ही अपराह्न करीब 3 बजे घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर अपने दोस्तों के साथ खेलते समय किसी अज्ञात सर्प ने बाएं पैर में काट लिया। परिजन अंकुश को तुरंत निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में उसका भी इलाज जारी है । चौथी घटना कस्बे से लगे धनौरा गांव के एक युवक को भी शाम 4 बजे किसी अज्ञात जहरीले जंतु ने काट लिया। उसका भी इलाज सीएचसी दुद्धी में डॉ विनोद सिंह के देखरेख में चल रहा है।3
- कनहर परियोजना के भारी वाहनों से हरनाकछार की सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से मांगी तत्काल मरम्मत। कनहर परियोजना के भारी वाहनों से हरनाकछार की सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से मांगी तत्काल मरम्मत ओवरफ्लाई निर्माण में हाइड्रा, जेसीबी, पोकलेन और हाईवा की आवाजाही से सड़क पर बढ़ा दबाव; ग्राम प्रधान ने अधिकारियों को भेजा शिकायत पत्र विंढमगंज/हरनाकछार, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र विंढमगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में कनहर परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग के कार्य में लगे भारी वाहनों और मशीनों की लगातार आवाजाही से गांव की सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि हरनाकछार में सिंचाई विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से ओवरफ्लाई से संबंधित निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्य के दौरान क्रेन, हाइड्रा, जेसीबी, पोकलेन, मिक्सर मशीन और भारी हाईवा वाहनों का आवागमन इसी ग्रामीण मार्ग से हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर जगह-जगह बड़ी सोलिंग एवं अन्य निर्माण सामग्री डालकर छोड़ दी गई है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि सामान्य आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। मामले को लेकर ग्राम प्रधान रीना देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। ग्राम प्रधान की ओर से पंचायत के लेटर पैड पर सड़क की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराए जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर सड़क की वास्तविक स्थिति देखें और निर्माण कार्य से हुए नुकसान का आकलन कराएं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब चार महीने पहले सड़क बेहतर स्थिति में थी, लेकिन कनहर परियोजना के निर्माण कार्य में भारी वाहनों की आवाजाही के बाद मार्ग की स्थिति खराब हो गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था/ठेकेदार से क्षतिग्रस्त सड़क की नियमानुसार मरम्मत कराकर उसे फिर से दुरुस्त कराया जाए। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, जिलाधिकारी सोनभद्र एवं संबंधित उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल स्थलीय जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास परियोजना का कार्य चलता रहे, लेकिन इसके साथ ग्रामीणों के आवागमन वाले मार्ग की सुरक्षा और मरम्मत की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए। भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ की अपील: इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें और संबंधित विभाग एवं अधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि सड़क की समस्या का स्थलीय निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जा सके और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।3
- इंडियन आर्मी सेवा के जवान के घर पर हमलावरों ने बोला हमला अनपरा पुलिस एक तरफ़ा करती करवाई इंडियन आर्मी सेवा के जवान के घर पर हमलावरों ने किया हमला अनपरा थाना अध्यक्ष ने एक तरफ की कार्रवाई सेना के जवान ने एसपी सोनभद्र कार्रवाई की मांग देखें वीडियो के माध्यम से1
- दुद्धी में 14 वर्षीय बालिका के अपहरण से हड़कंप, कोतवाली में एफआईआर दर्ज दुद्धी में 14 वर्षीय बालिका के अपहरण से हड़कंप, कोतवाली में एफआईआर दर्ज1
- 🐄 सोनभद्र में गो सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 🙏 डीएम चर्चित गौड़ ने गौशाला पहुंचकर गोवंशों की पूजा की और गुड़, फल व चारा खिलाया। सड़कों पर भटकने वाले गोवंशों को सुरक्षित आश्रय स्थल पहुंचाने के लिए हर नगर क्षेत्र में कमेटी गठित की गई है। #Sonbhadra #गोसेवा #गौसंरक्षण #DMSonbhadra Yogi Adityanath DM Sonbhadra SP Sonbhadra1
- बीमारी के बाद तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत,सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम दुद्धी (सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम कचनरवा टोला लकवाखाड़ी निवासी 35 वर्षीय लल्लू पुत्र स्व. जवाहिर की शनिवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।बताया गया कि वह पिछले लंबे समय से अपने ससुराल ग्राम जोरूखाड़ में रह रहे थे। परिजनों और ग्राम प्रधान विमल यादव के अनुसार ,लल्लू यादव टीबी की बीमारी से पीड़ित थे। छह महीने का दवा कोर्स पूरा करने के बाद उन्होंने दवा खाना बंद कर दिया था और हाल फिलहाल तक उनका स्वास्थ्य ठीक था। हालांकि, बीते दो तीन दिनों से उनकी तबीयत अचानक फिर से बिगड़ने लगी। आज शनिवार सुबह परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजन शव को वापस सीएचसी दुद्धी लाए, जहां डॉ. मनोहर सिंह ने जांच के बाद लल्लू को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही सीएचसी परिसर में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया और चीख पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पांच बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान विमल यादव ने दुखी परिजनों को सांत्वना दी और हर सहयोग में जुटे रहे।2
- 🛑धुरकी पनघटवा डैम में एक युवक कि मौत #short #reels #trending #viral #short #reels #पनघटवा_डैम 🛑धुरकी पनघटवा डैम में एक युवक कि मौत #short #reels #trending #viral #short #reels #पनघटवा_डैम1
- पनघटवा डैम में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, चार घंटे बाद बरामद हुआ शव धुरकी से आशिष कुमार की रिपोर्ट पनघटवा डैम में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, चार घंटे बाद बरामद हुआ शव धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पनघटवा डैम में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 20 वर्षीय युवक निलेश कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मृतक निलेश कुमार छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया गया है। उसके पिता का नाम विजय प्रसाद है। जानकारी के अनुसार निलेश कुमार अपने रिश्तेदार के यहां डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव आया हुआ था। इसी दौरान वह अपने करीब आठ दोस्तों के साथ पनघटवा डैम घूमने पहुंचा था। सभी लोग डैम के आसपास घूम रहे थे। इसी बीच निलेश कुमार अपने साथियों के साथ पानी में नहाने लगा। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। निलेश को डूबता देख उसके साथियों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वे उसे बाहर नहीं निकाल सके। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल धुरकी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। करीब चार घंटे तक चले प्रयास के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से निलेश कुमार का शव डैम के गहरे पानी से बरामद किया गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है। थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने लोगों से अपील की है कि डैम, नदी एवं अन्य जलाशयों में नहाने के दौरान विशेष सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें।इस मौके पर मुखिया सगुनी राम युवा समाजसेवी मनोज सिंह, राधेश्याम पासवान, रामप्रवेश राम कामदेव यादव राजेंद्र राम,एवं काफी संख्या में लोग थे3