जैनपुर शिवधाम ऋषि आश्रम में श्री रामकथा के सातवें दिन लंका कांड का भावपूर्ण वर्णन औरैया। जनपद के अजीतमल तहसील क्षेत्र स्थित जैनपुर नहर की पटरी पर बने शिवधाम ऋषि आश्रम में आयोजित श्री रामकथा के सातवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास पंडित राज नारायण शास्त्री (राजा पंडित) रामायनी ने लंका कांड का मार्मिक और ओजस्वी वर्णन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि जब मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो गए, तब भगवान राम का करुण भाव और हनुमान जी का समर्पण मानव जीवन में भाईचारे, त्याग और निष्ठा की मिसाल प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग हमें सिखाता है कि विपत्ति के समय धैर्य और विश्वास ही सबसे बड़ा संबल होता है। इसके पश्चात सती सुलोचना प्रसंग का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने पतिव्रता धर्म की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि सुलोचना का चरित्र नारी के त्याग, श्रद्धा और अटूट विश्वास का प्रतीक है। कुंभकरण वध की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि अधर्म और अन्याय का अंत निश्चित है, चाहे वह कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो। भगवान राम का आदर्श जीवन हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। वरिष्ठ नेता बाबा रामनरेश ने भी कथा की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए सौभाग्यपूर्ण बताया। कार्यक्रम में सपा नेता अहवरन सिंह निषाद, योगेश विरासिया, पूर्व प्रधान बलभद्र सिंह यादव, पूर्व प्रधान राम सिंह निषाद, सुंदर गुर्जर, गजराज कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के व्यवस्थापक बाबा प्रेम गिरि महाराज ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। संपूर्ण वातावरण भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ग्रामीणों में कथा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और आगामी दिवस की कथा के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
जैनपुर शिवधाम ऋषि आश्रम में श्री रामकथा के सातवें दिन लंका कांड का भावपूर्ण वर्णन औरैया। जनपद के अजीतमल तहसील क्षेत्र स्थित जैनपुर नहर की पटरी पर बने शिवधाम ऋषि आश्रम में आयोजित श्री रामकथा के सातवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास पंडित राज नारायण शास्त्री (राजा पंडित) रामायनी ने लंका कांड का मार्मिक और ओजस्वी वर्णन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि जब मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो गए, तब भगवान राम का करुण भाव और हनुमान जी का समर्पण मानव जीवन में भाईचारे, त्याग और निष्ठा की मिसाल प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग हमें
सिखाता है कि विपत्ति के समय धैर्य और विश्वास ही सबसे बड़ा संबल होता है। इसके पश्चात सती सुलोचना प्रसंग का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने पतिव्रता धर्म की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि सुलोचना का चरित्र नारी के त्याग, श्रद्धा और अटूट विश्वास का प्रतीक है। कुंभकरण वध की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि अधर्म और अन्याय का अंत निश्चित है, चाहे वह कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो। भगवान राम का आदर्श जीवन हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे
कार्यक्रम समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। वरिष्ठ नेता बाबा रामनरेश ने भी कथा की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए सौभाग्यपूर्ण बताया। कार्यक्रम में सपा नेता अहवरन सिंह निषाद, योगेश विरासिया, पूर्व प्रधान बलभद्र सिंह यादव, पूर्व प्रधान राम सिंह निषाद, सुंदर गुर्जर, गजराज कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के व्यवस्थापक बाबा प्रेम गिरि महाराज ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। संपूर्ण वातावरण भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ग्रामीणों में कथा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और आगामी दिवस की कथा के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
- औरैया। जनपद के अजीतमल तहसील क्षेत्र स्थित जैनपुर नहर की पटरी पर बने शिवधाम ऋषि आश्रम में आयोजित श्री रामकथा के सातवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास पंडित राज नारायण शास्त्री (राजा पंडित) रामायनी ने लंका कांड का मार्मिक और ओजस्वी वर्णन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि जब मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो गए, तब भगवान राम का करुण भाव और हनुमान जी का समर्पण मानव जीवन में भाईचारे, त्याग और निष्ठा की मिसाल प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग हमें सिखाता है कि विपत्ति के समय धैर्य और विश्वास ही सबसे बड़ा संबल होता है। इसके पश्चात सती सुलोचना प्रसंग का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने पतिव्रता धर्म की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि सुलोचना का चरित्र नारी के त्याग, श्रद्धा और अटूट विश्वास का प्रतीक है। कुंभकरण वध की कथा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि अधर्म और अन्याय का अंत निश्चित है, चाहे वह कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो। भगवान राम का आदर्श जीवन हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। वरिष्ठ नेता बाबा रामनरेश ने भी कथा की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए सौभाग्यपूर्ण बताया। कार्यक्रम में सपा नेता अहवरन सिंह निषाद, योगेश विरासिया, पूर्व प्रधान बलभद्र सिंह यादव, पूर्व प्रधान राम सिंह निषाद, सुंदर गुर्जर, गजराज कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के व्यवस्थापक बाबा प्रेम गिरि महाराज ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। संपूर्ण वातावरण भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ग्रामीणों में कथा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और आगामी दिवस की कथा के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।3
- औरैया हर बच्चे की प्रतिभा को सलाम' की थीम पर हुआ बाल मेले का आयोजन पीबीआरपी अकादमी औरैया में शनिवार को बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मेले का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक श्री संतोष कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष डॉ प्रियंका पाण्डेय एवं डॉ. ललित कुमार पांडे, विद्यालय प्रबंधक डॉ. सोनम पांडे एवं इंजीनियर दिनेश पांडे भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं, खेलों और स्वयं द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए, जिनमें चाट, अंकुरित अनाज, सैंडविच, चाइनीज़ फूड, केक,ब्रेड पकोड़ा, कॉफी एवं जूस आदि शामिल रहे। बच्चों ने ग्राहकों से बातचीत कर बिक्री की और धन प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त की। मेले में अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास झलक रहा था। विद्यालय प्रबंध समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही एवं सर्वश्रेष्ठ स्टॉल को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में समस्त स्टाफ का पूर्ण योगदान रहा।6
- औरैया में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रभाव और ई-कॉमर्स कंपनियों की कथित मनमानी के विरोध में जनपद के व्यापारियों ने विरोध तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल औरैया इकाई के बैनर तले व्यापारियों ने क्षेत्रीय सांसद जितेंद्र दोहरे को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई (बबलू) के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार को पारंपरिक बाजार के लिए “धीमा जहर” बताया। ज्ञापन में कंपटीशन एक्ट 2002 के उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया गया कि चुनिंदा विक्रेताओं और निजी लेबल को बढ़ावा देकर छोटे व्यापारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाकर ऑनलाइन कंपनियों पर नियंत्रण लगाने की मांग की। सांसद जितेंद्र दोहरे ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संसद और संबंधित मंत्रालयों तक मजबूती से मामला पहुंचाने का आश्वासन दिया।1
- औरैया। थाना अछल्दा पुलिस ने शनिवार को बकरी चोरी गिरोह के पाँच सदस्यों नीरज तिवारी , सान मोहम्मद, शहादत खाँ , अकील, व सोएब आलम को कमारा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी दिन में व्यापारी बन रैकी करते और रात में चोरी को अंजाम देते थे। टीम ने उनके पास से 5 बकरियाँ, .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस और ₹2,000 नकद बरामद किए। नीरज तिवारी पर हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट समेत 8 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी अभिषेक भारती के निर्देशन, एएसपी के नेतृत्व और सीओ बिधूना के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा की टीम (उ.नि. राजेन्द्र प्रसाद, उ.नि. राशिद हुसैन, हेका धीरज कुमार, का. विनोद, का. पवन प्रताप) ने कार्रवाई की। अभियुक्तों पर मु.अ.सं. 19/26 धारा 305A/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही जारी।1
- *थाना अछल्दा पुलिस द्वारा 05 बकरी चोर अभियुक्तगण को चोरी की बकरियो व अवैध अवैध असलहा/कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद औरैया के दिशा निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद औरैया के कुशल नेतृत्व व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बिधूना के निकट पर्वेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक अछल्दा द्वारा गठित टीम द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत थाना अछल्दा क्षेत्र से आज दिनांक 22/02/26 को समय 02.02 बजे कमारा नहर पुल से करीब 50 कदम आगे बेलीपुर की ओर से मु0अ0सं0 19/26 धारा 305A/317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 05 अभियुक्तगण- नीरज तिवारी 2. सान मोहम्मद 3.शहादत खाँ 4. अकील 5. सोएब आलम को चोरी की पाँच बकरियो व अवैध अवैध असलहा/कारतूस तथा कुल दो हजार रूपये नकद सहित गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । अपराध करने का तरीका- अभियुक्तगणों द्वारा दिन में व्यापारी बनकर रैकी करना एवं रात्रि में चोरी कर लेना। *पंजीकृत अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *बरामदगी-* 1. पाँच अदद बकरी 2. एक अदद तमंचा .315 बोर 3. दो जिंदा कारतूस .315 बोर 4. कुल दो हजार रूपये नकद *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1.नीरज तिवारी पुत्री जवाहर लाल तिवारी निवासी दुर्गानगर गढी थाना तिर्वा जनपद कन्नौज हाल पता सुरेन्द्र नगर रावतपुर थाना रावतपुर जनपद कानपुर नगर उम्र 35 वर्ष 2.सान मोहम्मद पुत्र रज्जाक निवासी बग्दौती मंधना थाना विठूर कमिश्नरेट कानपुर नगर हाल निवास खानपुर पाता थाना फफूँद जनपद औरैया उम्र 35 वर्ष 3.शहादत खाँ पुत्र सुन्नेश अली निवासी सेनपुर थाना कोतबाली औरैया जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष 4.अकील पुत्र सईद निवासी रहमतनगर थाना चौबेपुर जनपद कानपुर कमिश्नरेट उम्र 28 वर्ष 5.सोएब आलम पुत्र अजमेरी निवासी शान्ति नगर थाना चौबेपुर कानपुर कमिश्नरेट उम्र 26 वर्ष *01. अभि0 नीरज तिवारी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 253/22 धारा 120-B/201/302/394/411/413 भादवि0 व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट थाना बेला जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 255/22 धारा 307 भादवि0 थाना बेला जनपद औरैया। 3.मु0अ0सं0 590/16 धारा 323/324/504 भादवि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 4.मु0अ0सं0 145/19 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 5.मु0अ0सं0 384/19 धारा 392/411 भादवि0 थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 6.मु0अ0सं0 421/19 धारा 307 भादवि0 थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 7.मु0अ0सं0 422/19 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 8.मु0अ0सं0 370/20 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 9.मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। 10.मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *02. अभि0 सान मोहम्मद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *03.अभि0 शहादत खाँ पुत्र सुन्नेश अली उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *04.अभि0 अकील पुत्र सईद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *05.अभि0 सोएब आलम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *गिरफ्तारकर्ता टीम-* 01. श्री पंकज मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना अछल्दा जनपद औरैया। 02. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद थाना अछल्दा जनपद औरैया। 03. उ0नि0 राशिद हुसैन थाना अछल्दा जनपद औरैया। 04. हे0का0 धीरज कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया। 05. का0 विनोद कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया। 06. का0 पवन प्रताप सिह थाना अछल्दा जनपद औरैया। 07. का0 विनोद कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया।2
- यूजीसी के बिरोध में अब धर्माचार्य भी आगे आये केंद्र की भाजपा सरकार ने यूजीसी एक्ट बनाकर अपने पैर में कुल्हाड़ी मारने जैसा कार्य किया है, क्योंकि अब यूजीसी के बिरोध में सनातनी धर्माचार्यों ने बोलना सुरु कर दिया है,1
- औरैया। जनपद के फफूँद चौराहा स्थित संत रविदास एवं डॉ. अम्बेडकर धर्मशाला में सामाजिक क्रांति के जनक महान संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संत गाडगे जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।2
- औरैया, 22 फरवरी 2026। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.), औरैया द्वारा यमुना तट की समस्याओं को लेकर रविवार प्रातः 7 बजे तट स्थित राम झरोखा पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने की। बैठक में यमुना तट पर स्थित बदहाल अंत्येष्टि स्थलों के समतलीकरण तथा क्षतिग्रस्त स्नान कुंड के जीर्णोद्धार पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता (एडवोकेट) ने बताया कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से अंत्येष्टि स्थल गड्ढों में तब्दील हो गए हैं, जिससे लोगों को अपने परिजनों की अंत्येष्टि करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंत्येष्टि के बाद स्नान की परंपरा है, किंतु तट पर स्थित स्नान कुंड अत्यंत क्षतिग्रस्त है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। प्रतिदिन औरैया नगर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग दस अंत्येष्टियां यहां संपन्न होती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यमुना तट की समस्याओं के निराकरण हेतु शीघ्र ही जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर आदित्य लक्ष्यकार, सतीश चंद्र, सुधीर कुमार, अजय कुमार, राम प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।3