logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कूटरचित दस्तावेज से बैंक खाते खोल साइबर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद अयोध्या। जनपद अयोध्या की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कूटरचित दस्तावेजों के सहारे बैंक खाते खोलकर साइबर अपराध को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, आधार-पैन कार्ड, चेकबुक सहित एक कार व लैपटॉप बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम टीम ने प्रतिबिम्ब पोर्टल से प्राप्त सूचना, संदिग्ध खातों की जांच व मुखबिर की सूचना के आधार पर 17 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास मिश्रा उर्फ विकेश (44 वर्ष) निवासी रोहिणी दक्षिणी दिल्ली तथा विनय कुमार दूबे (38 वर्ष) निवासी जनपद गोण्डा (वर्तमान पता रोहिणी, दिल्ली) के रूप में हुई है। ऐसे करते थे साइबर फ्रॉड पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आधार कार्ड में नाम, पता व पिता का नाम बदलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करते थे। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों में फर्मों के नाम से चालू व बचत खाते खुलवाए जाते थे। बाद में प्राप्त एटीएम कार्ड, चेकबुक व बैंकिंग संसाधन साइबर ठग गिरोहों को बेच दिए जाते थे, जिनका उपयोग ऑनलाइन ठगी में किया जाता था। भारी मात्रा में सामान बरामद पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से— 08 मोबाइल फोन, 32 एटीएम कार्ड, 15 आधार कार्ड, 08 पैन कार्ड, 17 चेकबुक, 10 पासबुक, 13 बैंक लेटर, 05 पेमेंट बारकोड, स्वाइप मशीन, 04 मुहर, डायरी, इंक पैड, डेल कंपनी का लैपटॉप, VI सिम रैपर तथा काले रंग की हुंडई वेन्यू कार (DL8CBK5330) बरामद की है। पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार अभियुक्त विनय कुमार दूबे के खिलाफ गोण्डा, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों में साइबर अपराध व अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विकास मिश्रा के विरुद्ध भी दिल्ली व अयोध्या में आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम की भूमिका इस सफलता में थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक मो. अरशद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल राजकुमार गौड़, प्रेम प्रकाश तथा कांस्टेबल सोहन लाल, रविचन्द्र मौर्य और हरिवीर सिंह की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों के नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। Ayodhya Police Ssp Ayodhya Pro Cell Range Ayodhya Cybercrimecell Ayodhya UP Police

7 hrs ago
user_UP 42 Ayodhya Live
UP 42 Ayodhya Live
Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

कूटरचित दस्तावेज से बैंक खाते खोल साइबर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद अयोध्या। जनपद अयोध्या की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कूटरचित दस्तावेजों के सहारे बैंक खाते खोलकर साइबर अपराध को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, आधार-पैन कार्ड, चेकबुक सहित एक कार व लैपटॉप बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम टीम ने प्रतिबिम्ब पोर्टल से प्राप्त सूचना, संदिग्ध खातों की जांच व मुखबिर की सूचना के आधार पर 17 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास मिश्रा उर्फ विकेश (44 वर्ष) निवासी रोहिणी दक्षिणी दिल्ली तथा विनय कुमार दूबे (38 वर्ष) निवासी जनपद गोण्डा (वर्तमान पता रोहिणी, दिल्ली) के रूप में हुई है। ऐसे करते थे साइबर फ्रॉड पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आधार कार्ड में नाम, पता व पिता का नाम बदलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करते थे। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों में फर्मों के नाम से चालू व बचत खाते खुलवाए जाते थे। बाद में प्राप्त एटीएम कार्ड, चेकबुक व बैंकिंग संसाधन साइबर ठग गिरोहों को बेच दिए जाते थे, जिनका उपयोग ऑनलाइन ठगी में किया जाता था। भारी मात्रा में सामान बरामद पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से— 08 मोबाइल फोन, 32 एटीएम कार्ड, 15 आधार कार्ड, 08 पैन कार्ड, 17 चेकबुक, 10 पासबुक, 13 बैंक लेटर, 05 पेमेंट बारकोड, स्वाइप मशीन, 04 मुहर, डायरी, इंक पैड, डेल कंपनी का लैपटॉप, VI सिम रैपर तथा काले रंग की हुंडई वेन्यू कार (DL8CBK5330) बरामद की है। पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार अभियुक्त विनय कुमार दूबे के खिलाफ गोण्डा, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों में साइबर अपराध व अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विकास मिश्रा के विरुद्ध भी दिल्ली व अयोध्या में आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम की भूमिका इस सफलता में थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक मो. अरशद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल राजकुमार गौड़, प्रेम प्रकाश तथा कांस्टेबल सोहन लाल, रविचन्द्र मौर्य और हरिवीर सिंह की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों के नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। Ayodhya Police Ssp Ayodhya Pro Cell Range Ayodhya Cybercrimecell Ayodhya UP Police

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या में आज का टेम्प्रेचर 40°C तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही मौसम विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलने की दी गई सलाह अयोध्या। गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया, जब दोपहर का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं रात के समय कुछ राहत मिली और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। लू चलने के साथ भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं जनजीवन को प्रभावित करेंगी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, सिर ढककर बाहर निकलने और धूप में लंबे समय तक रहने से बचने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।तेज होती गर्मी के बीच प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जारी हैं, वहीं लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
    1
    अयोध्या में आज का टेम्प्रेचर 40°C
तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही
मौसम विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील
आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलने की दी गई सलाह
अयोध्या। 
गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया, जब दोपहर का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं रात के समय कुछ राहत मिली और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। लू चलने के साथ भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं जनजीवन को प्रभावित करेंगी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, सिर ढककर बाहर निकलने और धूप में लंबे समय तक रहने से बचने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।तेज होती गर्मी के बीच प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जारी हैं, वहीं लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अयोध्या नाका हनुमानगढ़ी क्षेत्र अंतर्गत 14 कोसी परिक्रमा मार्ग विकास के नाम पर 50 दुकानदार बेघर और 300 परिवार इस विकास के कारण बेघर हो रहे हैं रोजी-रोटी को लाले पड़ जाएंगे आज लोगों के घर पर चश्मा पीडब्ल्यूडी विभाग के अशोक कुमार द्वारा लगाया गया जिससे इन सभी घरों में मातम जैसा छा गया है भविष्य अंधेरा हो गया है एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी ने कहा है कि किसी का घर बेघर ना हो वहीं पर इन अधिकारियों ने मजबूर कर दिया है लाचार हो गए हैं दुकानदार व मकान मालिकों में आक्रोश भी है और निवेदन भी है सरकार से मुझे हटाया ना जाए और मुझे अपने घर में ही रहने दिया जाए
    4
    अयोध्या नाका हनुमानगढ़ी क्षेत्र अंतर्गत 14 कोसी परिक्रमा मार्ग  विकास के नाम पर 50 दुकानदार बेघर और 300 परिवार इस विकास के कारण बेघर हो रहे हैं रोजी-रोटी को लाले पड़ जाएंगे आज लोगों के घर पर चश्मा पीडब्ल्यूडी विभाग के अशोक कुमार द्वारा लगाया गया जिससे इन  सभी घरों में मातम जैसा छा गया है भविष्य अंधेरा हो गया है एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी ने कहा है कि किसी का घर बेघर ना हो वहीं पर इन अधिकारियों ने मजबूर कर दिया है लाचार हो गए हैं दुकानदार व मकान मालिकों में आक्रोश भी है और निवेदन भी है सरकार से मुझे हटाया ना जाए और मुझे अपने घर में ही रहने दिया जाए
    user_Vipin pandey
    Vipin pandey
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by हरिशंकर पांडेय
    1
    Post by हरिशंकर पांडेय
    user_हरिशंकर पांडेय
    हरिशंकर पांडेय
    स्वतंत्र पत्रकारिता हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *ब्रेकिंग लंभुआ* *नगर पंचायत लंभुआ में शासन द्वारा नामित तीनों सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न* *उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने दिलाई शपथ,एमएलसी समेत कई गणमान्य रहे मौजूद* *लंभुआ, सुल्तानपुर।* नगर पंचायत लंभुआ के सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों - सुशील कुमार सिंह उर्फ जूली सिंह, सीताराम मोदनवाल एवं मालती मिश्रा - ने ईश्वर को साक्षी मानकर संविधान और विधि द्वारा स्थापित नियमों के पालन की शपथ ली। सभी नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी लंभुआ प्रीति जैन ने नामित सभासदगणों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह 'अंगद', लंभुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, शिक्षाविद प्रवीण पाठक, डॉ. रामकृपाल वर्मा, सभासद प्रतिनिधि प्रशांत चतुर्वेदी, सभासद राजेंद्र प्रसाद यादव, सभासद घनश्याम यादव, सभासद सतीश शिल्पकार,सभासद डॉ. कमल सिद्दीकी,सभासद डॉ. केपी सिंह,सभासद जगदानंद झा,सभासद चंद्रकांत विश्वकर्मा,सभासद सुनीता,सतीश सिंह,हरिओम अग्रहरि,स्वतंत्र सिंह समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं सभासद मौजूद रहे।
    1
    *ब्रेकिंग लंभुआ* 
*नगर पंचायत लंभुआ में शासन द्वारा नामित तीनों सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न*
*उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने दिलाई शपथ,एमएलसी समेत कई गणमान्य रहे मौजूद*
*लंभुआ, सुल्तानपुर।* नगर पंचायत लंभुआ के सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
समारोह में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों - सुशील कुमार सिंह उर्फ जूली सिंह, सीताराम मोदनवाल एवं मालती मिश्रा - ने ईश्वर को साक्षी मानकर संविधान और विधि द्वारा स्थापित नियमों के पालन की शपथ ली। सभी नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी लंभुआ प्रीति जैन ने नामित सभासदगणों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया।
इस अवसर पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह 'अंगद', लंभुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, शिक्षाविद प्रवीण पाठक, डॉ. रामकृपाल वर्मा, सभासद प्रतिनिधि प्रशांत चतुर्वेदी, सभासद राजेंद्र प्रसाद यादव, सभासद घनश्याम यादव, सभासद सतीश शिल्पकार,सभासद डॉ. कमल सिद्दीकी,सभासद डॉ. केपी सिंह,सभासद जगदानंद झा,सभासद चंद्रकांत विश्वकर्मा,सभासद सुनीता,सतीश सिंह,हरिओम अग्रहरि,स्वतंत्र सिंह समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं सभासद मौजूद रहे।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    59 min ago
  • सुलतानपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कथित अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से देशभर में सख्त कानून बनाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देश की सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध धर्मांतरण के खिलाफ एक समान और प्रभावी कानून लागू किया जाना चाहिए। संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि इस प्रकार के मामलों की जांच राष्ट्रीय स्तर पर कराई जाए और जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों को शामिल किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय हित में इस विषय पर ठोस कदम उठाने की अपील की।
    1
    सुलतानपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कथित अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से देशभर में सख्त कानून बनाने की मांग की है।
कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देश की सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध धर्मांतरण के खिलाफ एक समान और प्रभावी कानून लागू किया जाना चाहिए।
संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि इस प्रकार के मामलों की जांच राष्ट्रीय स्तर पर कराई जाए और जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों को शामिल किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय हित में इस विषय पर ठोस कदम उठाने की अपील की।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #ब्रेकिंग_न्यूज़ | बाराबंकी में खाद की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई जनपद में कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई देखने को मिली। उर्वरकों की निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए 17 अप्रैल 2026 को चलाए गए विशेष अभियान में कुल 14 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की गई। ➡️ 6 दुकानों के लाइसेंस निलंबित ➡️ 4 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी फतेहपुर तहसील में कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी द्वारा 8 दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान जानबूझकर दुकान बंद कर फरार होने पर— मेसर्स गुप्ता ट्रेडर्स, मिठवारा असांरी खाद भंडार, बेलहरा का उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र निलंबित कर दिया गया। वहीं अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर— लक्ष्मी खाद भंडार परी खाद भंडार आंचल खाद भंडार, मिठवारा पोरवाल ट्रेडर्स, बेलहरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। रामनगर तहसील में निरीक्षण वरिष्ठ प्राविधिक सहायक/उर्वरक निरीक्षक द्वारा 6 दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान— मेसर्स आमिर खाद भंडार आसिफ एंड कम्पनी किसान सेवा केन्द्र न्यू इंडिया ट्रेडिंग कम्पनी, सुढ़ियामऊ के बिक्री केंद्र बंद पाए गए, जिस पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। सख्त निर्देश जारी ⚠️ उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि किसानों को उनकी जोत व फसल के अनुसार पीओएस मशीन से बिना टैगिंग के निर्धारित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध कराएं। अन्यथा की स्थिति में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अपील 📢 यदि कोई विक्रेता अधिक मूल्य वसूलता है या जबरन टैगिंग करता है तो किसान इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं: 📞 9116295764 📞 9084807227 बाराबंकी में कृषि विभाग का यह अभियान साफ संकेत दे रहा है— किसानों के हक पर डाका डालने वालों पर अब सीधी कार्रवाई होगी।
    5
    #ब्रेकिंग_न्यूज़ | बाराबंकी में खाद की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई
जनपद में कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई देखने को मिली। उर्वरकों की निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए 17 अप्रैल 2026 को चलाए गए विशेष अभियान में कुल 14 उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की गई।
➡️ 6 दुकानों के लाइसेंस निलंबित
➡️ 4 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
फतेहपुर तहसील में कार्रवाई
जिला कृषि अधिकारी द्वारा 8 दुकानों की जांच की गई।
जांच के दौरान जानबूझकर दुकान बंद कर फरार होने पर—
मेसर्स गुप्ता ट्रेडर्स, मिठवारा
असांरी खाद भंडार, बेलहरा
का उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र निलंबित कर दिया गया।
वहीं अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर—
लक्ष्मी खाद भंडार
परी खाद भंडार
आंचल खाद भंडार, मिठवारा
पोरवाल ट्रेडर्स, बेलहरा
को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
रामनगर तहसील में निरीक्षण
वरिष्ठ प्राविधिक सहायक/उर्वरक निरीक्षक द्वारा 6 दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान—
मेसर्स आमिर खाद भंडार
आसिफ एंड कम्पनी
किसान सेवा केन्द्र
न्यू इंडिया ट्रेडिंग कम्पनी, सुढ़ियामऊ
के बिक्री केंद्र बंद पाए गए, जिस पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
सख्त निर्देश जारी ⚠️
उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि किसानों को उनकी जोत व फसल के अनुसार पीओएस मशीन से बिना टैगिंग के निर्धारित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध कराएं।
अन्यथा की स्थिति में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
किसानों से अपील 📢
यदि कोई विक्रेता अधिक मूल्य वसूलता है या जबरन टैगिंग करता है तो किसान इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं:
📞 9116295764
📞 9084807227
बाराबंकी में कृषि विभाग का यह अभियान साफ संकेत दे रहा है— किसानों के हक पर डाका डालने वालों पर अब सीधी कार्रवाई होगी।
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *ऍड.आशिष जयस्वाल* *राज्यमंत्री तथा सहपालकमंत्री जिल्हा गडचिरोली* *गडचिरोली पुलिस की 'प्रोजेक्ट उड़ान' पहल: भव्य रोजगार मेले में 1278 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र* गडचिरोली पुलिस बल द्वारा 'प्रोजेक्ट उड़ान' के तहत शिक्षित युवाओं के लिए एक अभूतपूर्व रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के अति-दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की गई है। ​ ​राज्यमंत्री तथा गढ़चिरौली जिले के सह-पालक मंत्री एडवोकैट आशीष जायसवाल के हाथों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 1278 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। नक्सल विरोधी अभियानों और पेट्रोलिंग के लिए 31 नए चौपहिया वाहनों का लोकार्पण भी इसी अवसर पर किया गया। ​ ​गडचिरोली पुलिस बल के निरंतर प्रयासों के चलते जिले में नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर है। नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न जनहितैषी उपक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में 'पुलिस दादालोरा खिड़की' के माध्यम से प्रोजेक्ट उड़ान का आयोजन किया गया। ​यह मेला यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय और युवाशक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। ​इस रोजगार मेले में कुल 38 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिले के दुर्गम क्षेत्रों से 4000 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों के बच्चे भी शामिल थे। मेले के दौरान लगभग 2400 उम्मीदवार प्रत्यक्ष रूप से साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। ​ ​रोजगार मेले के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय के मैदान पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर 31 नए पुलिस वाहनों को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। इन वाहनों का उपयोग नक्सल विरोधी पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इनमें 03 अत्याधुनिक सर्विलांस वैन भी शामिल हैं, जो निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएंगी।
    1
    *ऍड.आशिष जयस्वाल*
*राज्यमंत्री तथा सहपालकमंत्री जिल्हा गडचिरोली*
*गडचिरोली पुलिस की 'प्रोजेक्ट उड़ान' पहल: भव्य रोजगार मेले में 1278 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र*
गडचिरोली पुलिस बल द्वारा 'प्रोजेक्ट उड़ान' के तहत शिक्षित युवाओं के लिए एक अभूतपूर्व रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के अति-दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की गई है।
​
​राज्यमंत्री तथा गढ़चिरौली जिले के सह-पालक मंत्री एडवोकैट आशीष जायसवाल के हाथों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 1278 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। नक्सल विरोधी अभियानों और पेट्रोलिंग के लिए 31 नए चौपहिया वाहनों का लोकार्पण भी इसी अवसर पर किया गया।
​
​गडचिरोली पुलिस बल के निरंतर प्रयासों के चलते जिले में नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर है। नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न जनहितैषी उपक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में 'पुलिस दादालोरा खिड़की' के माध्यम से प्रोजेक्ट उड़ान का आयोजन किया गया।
​यह मेला यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय और युवाशक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
​इस रोजगार मेले में कुल 38 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिले के दुर्गम क्षेत्रों से 4000 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों के बच्चे भी शामिल थे। मेले के दौरान लगभग 2400 उम्मीदवार प्रत्यक्ष रूप से साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में शामिल हुए।
​
​रोजगार मेले के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय के मैदान पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर 31 नए पुलिस वाहनों को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। इन वाहनों का उपयोग नक्सल विरोधी पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इनमें 03 अत्याधुनिक सर्विलांस वैन भी शामिल हैं, जो निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएंगी।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • बताते चले की बराबंकी जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को पुलिस द्वारा लगातर किया जा रहा है जागरूक
    1
    बताते चले की बराबंकी जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को पुलिस द्वारा लगातर किया जा रहा है जागरूक
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    1
    Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    user_India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.