logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पुलिस अधीक्षक ने किया थाना सराय अकिल क्षेत्र में पैदल गश्त, दुकानदारो एवं आमजन से किया सीधा संवाद* आज दिनांक 24.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, श्री सत्यनारायण द्वारा थाना सराय अकिल क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सराय अकिल में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्थानीय दुकानदारों एवं आमजनमानस से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने एवं दुकानदारों से उनकी दुकानों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना सराय अकिल एवं पुलिस फोर्स उपस्थित रही। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं नियमित गश्त करते रहने के निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रह सके। पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

1 day ago
user_शिव सागर मौर्य
शिव सागर मौर्य
Media company चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

*पुलिस अधीक्षक ने किया थाना सराय अकिल क्षेत्र में पैदल गश्त, दुकानदारो एवं आमजन से किया सीधा संवाद* आज दिनांक 24.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, श्री सत्यनारायण द्वारा थाना सराय अकिल क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सराय अकिल में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्थानीय दुकानदारों एवं आमजनमानस से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने एवं दुकानदारों से उनकी दुकानों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना सराय अकिल एवं पुलिस फोर्स उपस्थित रही। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं नियमित गश्त करते रहने के निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रह सके। पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दो पक्षों में चले लाठी डंडे माहिलाओ सहित कई घायल फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष में जमकर चले लाठी डंडे, महिलाएं सहित 21 लोग हुए घायल, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा इलाज शुरू करवाया गया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार रत्नसेनपुर गौती गांव के रोशन पासवान और सलेमपुर गांव के सुनील के बीच एक सप्ताह पूर्व मारपीट हुई थी। तभी रोशन पासवान सुनील को अपने गांव के किनारे देख उसके साथ मारपीट की, जहां गांव बगल में होने के कारण सुनील के घर वाले लाठी डंडे लेकर आए जहां दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
    1
    दो पक्षों में चले लाठी डंडे माहिलाओ सहित कई घायल
फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष में जमकर चले लाठी डंडे, महिलाएं सहित 21 लोग हुए घायल, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा इलाज शुरू करवाया गया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार रत्नसेनपुर गौती गांव के रोशन पासवान और सलेमपुर गांव के सुनील के बीच एक सप्ताह पूर्व  मारपीट हुई थी। तभी रोशन पासवान सुनील को अपने गांव के किनारे देख उसके साथ मारपीट की, जहां गांव बगल में होने के कारण सुनील के घर वाले लाठी डंडे लेकर आए जहां दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • छोटी सी गलतियों को नजरंदाज कर दिया करो नहीं परिणाम खतरनाक साबित होते हैं देखें कैसे तबाही मचाई नाराज़ व्यक्ति ने ।
    1
    छोटी सी गलतियों को नजरंदाज कर दिया करो नहीं 
परिणाम खतरनाक साबित होते हैं देखें कैसे तबाही 
मचाई नाराज़ व्यक्ति ने ।
    user_कल्पना राज
    कल्पना राज
    Local News Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *चायल फीडर में रोज शाम होते ही बिजली कटौती से भरवारी के लोग परेशान, 41 नागरिकों ने अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन* कौशांबी। चायल तहसील की नगर पालिका परिषद भरवारी में बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चायल फीडर से जुड़े वार्डों में प्रतिदिन शाम होते ही बिजली काट दी जाती है। इससे नाराज 41 नागरिकों ने अवर अभियंता विद्युत उपखंड भरवारी को ज्ञापन देकर तत्काल समस्या के निस्तारण की मांग की है। एडवोकेट घनश्याम पासी, पार्षद प्रतिनिधि और गंगा देवी, पार्षद वार्ड नं0 2 के नेतृत्व में 20 मार्च 2026 को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि चायल फीडर के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं0 2 सुहेलदेव नगर चंदीपुर, परसरा और वार्ड नं0 9 सुभाष चंद्र बोस नगर मझियावा, मौली में कई दिनों से शाम होते ही बिजली काट दी जाती है। *बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर असर:* शिकायत में कहा गया है कि अनियंत्रित कटौती से आम जनमानस परेशान है। विद्यार्थी और परीक्षार्थियों की पढ़ाई लिखाई पूरी तरह बाधित हो रही है। महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे अंधेरे में असुरक्षित महसूस करते हैं। रात में आपात स्थिति में भी बिजली नहीं मिलती। पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। *नागरिकों की मांग:* 1. बिजली कटौती का समय दिन में किया जाए, ताकि रात में आपूर्ति निर्बाध रहे। 2. चायल फीडर की लाइन को भरवारी नगर की मुख्य लाइन से जोड़ दिया जाए। ज्ञापन पर अमित विश्वकर्मा, शुभम कुमार, उपल, विवेक, राज कुमार समेत 41 नागरिकों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान हैं। प्रतिलिपि अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड कौशांबी और जिला मजिस्ट्रेट कौशांबी को भी भेजी गई है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल विद्युत विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।
    3
    *चायल फीडर में रोज शाम होते ही बिजली कटौती से भरवारी के लोग परेशान, 41 नागरिकों ने अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन*
कौशांबी। चायल तहसील की नगर पालिका परिषद भरवारी में बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चायल फीडर से जुड़े वार्डों में प्रतिदिन शाम होते ही बिजली काट दी जाती है। इससे नाराज 41 नागरिकों ने अवर अभियंता विद्युत उपखंड भरवारी को ज्ञापन देकर तत्काल समस्या के निस्तारण की मांग की है।
एडवोकेट घनश्याम पासी, पार्षद प्रतिनिधि और गंगा देवी, पार्षद वार्ड नं0 2 के नेतृत्व में 20 मार्च 2026 को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि चायल फीडर के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं0 2 सुहेलदेव नगर चंदीपुर, परसरा और वार्ड नं0 9 सुभाष चंद्र बोस नगर मझियावा, मौली में कई दिनों से शाम होते ही बिजली काट दी जाती है।
*बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर असर:*  
शिकायत में कहा गया है कि अनियंत्रित कटौती से आम जनमानस परेशान है। विद्यार्थी और परीक्षार्थियों की पढ़ाई लिखाई पूरी तरह बाधित हो रही है। महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे अंधेरे में असुरक्षित महसूस करते हैं। रात में आपात स्थिति में भी बिजली नहीं मिलती। पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है।
*नागरिकों की मांग:*  
1. बिजली कटौती का समय दिन में किया जाए, ताकि रात में आपूर्ति निर्बाध रहे।  
2. चायल फीडर की लाइन को भरवारी नगर की मुख्य लाइन से जोड़ दिया जाए।
ज्ञापन पर अमित विश्वकर्मा, शुभम कुमार, उपल, विवेक, राज कुमार समेत 41 नागरिकों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान हैं। 
प्रतिलिपि अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड कौशांबी और जिला मजिस्ट्रेट कौशांबी को भी भेजी गई है। 
नागरिकों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल विद्युत विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager Chail, Kaushambi•
    2 hrs ago
  • Post by शिव सागर मौर्य
    1
    Post by शिव सागर मौर्य
    user_शिव सागर मौर्य
    शिव सागर मौर्य
    Media company चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • थाना सराय अकिल क्षेत्र के अमिरसा गांव में भूमि विवाद का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। गांव निवासी आकाश पांडे ने आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने की नियत से उनके खिलाफ लगातार फर्जी शिकायतें की जा रही हैं। इसको लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    1
    थाना सराय अकिल क्षेत्र के अमिरसा गांव में भूमि विवाद का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। गांव निवासी आकाश पांडे ने आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने की नियत से उनके खिलाफ लगातार फर्जी शिकायतें की जा रही हैं। इसको लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    user_Shudhakar Mishra
    Shudhakar Mishra
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कौशाम्बी। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद के 6 परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 व 27 अप्रैल को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 12,384 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। जिले के कुल 105 कक्षों में परीक्षा होगी, जहां हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
    1
    कौशाम्बी। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद के 6 परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 व 27 अप्रैल को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 12,384 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्रशासन के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न कराई जाएगी।
परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
जिले के कुल 105 कक्षों में परीक्षा होगी, जहां हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ थाना ठाकुरगंज क्षेत्रान्तर्गत हुयी महिला की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित द्वारा दी गयी बाइट!!
    1
    Lko Big Breaking 
राजधानी लखनऊ थाना ठाकुरगंज क्षेत्रान्तर्गत हुयी महिला की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित द्वारा दी  गयी बाइट!!
    user_Himanshu Tiwari ( journalist)
    Himanshu Tiwari ( journalist)
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा देशी बम से जानलेवा हमला करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी चायल श्री अभिषेक सिंह की वीडियो
    1
    थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा देशी बम से जानलेवा हमला करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी चायल श्री अभिषेक सिंह की वीडियो
    user_कल्पना राज
    कल्पना राज
    Local News Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.