logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पैतृक जमीन पर विवाद या साजिश ? फर्जी शिकायतों से घिरे युवक ने एसडीएम से मांगी निष्पक्ष जांच थाना सराय अकिल क्षेत्र के अमिरसा गांव में भूमि विवाद का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। गांव निवासी आकाश पांडे ने आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने की नियत से उनके खिलाफ लगातार फर्जी शिकायतें की जा रही हैं। इसको लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

8 hrs ago
user_Shudhakar Mishra
Shudhakar Mishra
चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

पैतृक जमीन पर विवाद या साजिश ? फर्जी शिकायतों से घिरे युवक ने एसडीएम से मांगी निष्पक्ष जांच थाना सराय अकिल क्षेत्र के अमिरसा गांव में भूमि विवाद का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। गांव निवासी आकाश पांडे ने आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने की नियत से उनके खिलाफ लगातार फर्जी शिकायतें की जा रही हैं। इसको लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

More news from Kaushambi and nearby areas
  • *कौशांबी संदेश* *सराय अकिल के कोटिया गांव रोड पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड और 112 पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू* कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव रोड पर शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं 112 पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर राहत कार्य में जुटी रही। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सराय अकिल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता की सराहना की है। समय पर पहुंचने से आग आसपास के घरों तक नहीं फैल सकी।
    4
    *कौशांबी संदेश*
*सराय अकिल के कोटिया गांव रोड पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड और 112 पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू*
कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव रोड पर शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं 112 पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर राहत कार्य में जुटी रही।
समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सराय अकिल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। 
स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता की सराहना की है। समय पर पहुंचने से आग आसपास के घरों तक नहीं फैल सकी।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager Chail, Kaushambi•
    5 hrs ago
  • कौशांबी। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। खरका के पास होटल के समीप देर रात करीब चार बजे घर के बाहर टहल रही 10 वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतका की पहचान शिवानी पुत्री कमलेश कुमार (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवानी घर के बाहर टहल रही थी, तभी पुरखास की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे और शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को पकड़ लिया तथा बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतका के पिता कमलेश कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवानी कक्षा तीन की छात्रा थी। ग्रामीणों ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    कौशांबी। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। खरका के पास होटल के समीप देर रात करीब चार बजे घर के बाहर टहल रही 10 वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।
मृतका की पहचान शिवानी पुत्री कमलेश कुमार (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवानी घर के बाहर टहल रही थी, तभी पुरखास की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे और शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को पकड़ लिया तथा बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
मृतका के पिता कमलेश कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवानी कक्षा तीन की छात्रा थी।
ग्रामीणों ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • थाना सराय अकिल क्षेत्र के अमिरसा गांव में भूमि विवाद का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। गांव निवासी आकाश पांडे ने आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने की नियत से उनके खिलाफ लगातार फर्जी शिकायतें की जा रही हैं। इसको लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले की शुरुआत तब हुई जब गांव के ही राजेश पांडे ने आकाश पांडे पर आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन उनके खेत में खड़ी चरी की हरी फसल को ट्रैक्टर से जोतवा दिया। यह खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई। हालांकि, आकाश पांडे ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जिस जमीन पर उन्होंने ट्रैक्टर चलवाया, वह उनकी पैतृक संपत्ति है। उनके अनुसार, सरकारी बंटवारे के बाद 8 अप्रैल 2026 को लेखपाल और कानूनगो द्वारा उक्त भूमि का सीमांकन कर पत्थरगड़ी की गई थी। उन्होंने इससे जुड़े सभी दस्तावेज और साक्ष्य उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिए हैं। आकाश पांडे का आरोप है कि विरोधी पक्ष जानबूझकर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, उपजिलाधिकारी चायल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब पूरे मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    थाना सराय अकिल क्षेत्र के अमिरसा गांव में भूमि विवाद का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। गांव निवासी आकाश पांडे ने आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने की नियत से उनके खिलाफ लगातार फर्जी शिकायतें की जा रही हैं। इसको लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मामले की शुरुआत तब हुई जब गांव के ही राजेश पांडे ने आकाश पांडे पर आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन उनके खेत में खड़ी चरी की हरी फसल को ट्रैक्टर से जोतवा दिया। यह खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई।
हालांकि, आकाश पांडे ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जिस जमीन पर उन्होंने ट्रैक्टर चलवाया, वह उनकी पैतृक संपत्ति है। उनके अनुसार, सरकारी बंटवारे के बाद 8 अप्रैल 2026 को लेखपाल और कानूनगो द्वारा उक्त भूमि का सीमांकन कर पत्थरगड़ी की गई थी। उन्होंने इससे जुड़े सभी दस्तावेज और साक्ष्य उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिए हैं।
आकाश पांडे का आरोप है कि विरोधी पक्ष जानबूझकर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, उपजिलाधिकारी चायल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब पूरे मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Shudhakar Mishra
    Shudhakar Mishra
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कौशाम्बी जनपद में पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाफरपुर महावां का पूरा मामला मृतका की बहन ने कौशाम्बी जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर दफन शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराने की मांग । किसी भी प्रकार कि घटनाएं होने पर एवं खबर चलवाने के लिए संपर्क करें - रिंकू राज 8188070994,9415796247
    1
    कौशाम्बी जनपद में पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाफरपुर महावां का पूरा मामला मृतका की बहन ने कौशाम्बी जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर दफन शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराने की मांग ।
किसी भी प्रकार कि घटनाएं होने पर एवं खबर चलवाने के लिए संपर्क करें - रिंकू राज 8188070994,9415796247
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by शिव सागर मौर्य
    1
    Post by शिव सागर मौर्य
    user_शिव सागर मौर्य
    शिव सागर मौर्य
    Media company चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मेरठ पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल सिंह को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है. दरोगा 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए आगे की कार्यवाही की जा रही है अब सवाल यह उठता है कि क्या यूपी पुलिस बिना रिश्वत के नौकरी नहीं कर पा रहा है जबकि शासन द्वारा हर सुविधाएं उसे प्राप्त है उत्तर प्रदेश में फैली पुलिस विभाग के भ्रष्टाचार जगजाहिर है फिर भी आलाधिकारी पुलिस सुधार के कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है
    1
    मेरठ पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल सिंह को एंटी करप्शन टीम ने  गिरफ्तार किया है. दरोगा 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए आगे की कार्यवाही की जा रही है
अब सवाल यह उठता है कि क्या यूपी पुलिस बिना रिश्वत के नौकरी नहीं कर पा रहा है जबकि शासन द्वारा  हर सुविधाएं उसे प्राप्त है 
उत्तर प्रदेश में फैली पुलिस विभाग के भ्रष्टाचार जगजाहिर है फिर भी आलाधिकारी पुलिस सुधार के कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है
    user_Ghatnaein News
    Ghatnaein News
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • कौशाम्बी मूरतगंज के पल्हाना गॉव मे आज बीती रात को 12:10 रात में कहीं पर ट्रक से एक्ससिडेंट करके भाग रहे ट्रक से 2 लोगों को पुलिस पीछा कर रही थी पुलिस से बचने के लिए पल्हाना गंगा घाट पर ट्रक खड़ी करके रात में गॉव में घुस गए जिस पर गॉव वाले चोर समझ कर पुलिस आने के पहले ही दोनों की जम कर पिटाई कर दी पुलिस से ज्यादा तो गॉव वाले ही जमकर खातेदारी कर दिये पेड़ से गिरा खजूर पर अटक
    1
    कौशाम्बी मूरतगंज के पल्हाना गॉव मे आज बीती रात को 12:10 रात में कहीं पर ट्रक से एक्ससिडेंट करके भाग रहे  ट्रक से 2 लोगों को पुलिस पीछा कर रही थी पुलिस से बचने के लिए पल्हाना गंगा घाट पर ट्रक खड़ी करके रात में गॉव में घुस गए जिस पर गॉव वाले चोर समझ कर पुलिस आने के पहले ही दोनों की जम कर पिटाई कर दी  पुलिस से ज्यादा तो गॉव वाले ही जमकर खातेदारी कर दिये पेड़ से गिरा खजूर पर अटक
    user_कल्पना राज
    कल्पना राज
    Local News Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की छोटी बहन ने जिलाधिकारी से कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक शादाब तबीयत बिगड़ने की बात कहकर युवती को मंझनपुर स्थित जेके हॉस्पिटल ले गया था, जहां तीन दिन पहले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। अब सामने आई फोन रिकॉर्डिंग में दोनों के प्रेम संबंध, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म तथा दो बार गर्भपात कराने की बात सामने आने का दावा किया जा रहा है। परिजन मामले को आत्महत्या नहीं मान रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की छोटी बहन ने जिलाधिकारी से कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक शादाब तबीयत बिगड़ने की बात कहकर युवती को मंझनपुर स्थित जेके हॉस्पिटल ले गया था, जहां तीन दिन पहले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। अब सामने आई फोन रिकॉर्डिंग में दोनों के प्रेम संबंध, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म तथा दो बार गर्भपात कराने की बात सामने आने का दावा किया जा रहा है।
परिजन मामले को आत्महत्या नहीं मान रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *अमिरसा गांव में चरी फसल विवाद में नया मोड़, आकाश पाण्डेय ने एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र, राजेश पाण्डेय पर लगाए फर्जी शिकायत के आरोप* कौशांबी जनपद थाना सराय अकील चायल तहसील के अमिरसा गांव में चरी की फसल जोतने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक पक्ष द्वारा फसल नष्ट करने का आरोप लगाने के बाद अब दूसरे पक्ष ने उपजिलाधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी शिकायत करने का आरोप लगाया है। प्रार्थी आकाश पाण्डेय पुत्र गोकर्ण पाण्डेय निवासी ग्राम अमिरसा, थाना सराय अकिल ने 24.04.2026 को एसडीएम चायल को दिए पत्र में कहा है कि आराजी संख्या 756 मौजा डहिया में न्यायालय द्वारा धारा 116 के तहत उसके पक्ष में बंटवारा कराया गया था। दखल दिहानी के समय विपक्षी को कोई आपत्ति नहीं थी। आकाश पाण्डेय का आरोप है कि विपक्षी राजेश पाण्डेय पुत्र धर्मराज पाण्डेय उसकी सामाजिक छवि और प्रतिष्ठा खराब करने के लिए झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रहा है। राजेश पाण्डेय ने थाना सराय अकिल, क्षेत्राधिकारी चायल और उपजिलाधिकारी चायल को गलत सूचना दी कि आकाश ने उसकी चरी की फसल ट्रैक्टर से जुतवा दी। पत्र में कहा गया है कि प्रार्थी द्वारा विधिक रूप से प्राप्त अंश में कोई गतिविधि नहीं की गई है। विपक्षी लगातार उसकी मयार्दा को तार तार करने और भविष्य बर्बाद करने के लिए फर्जी प्रचार कर रहा है। आकाश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि राजेश पाण्डेय द्वारा दिए गए बयान का वीडियो तीन दिन से सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किया जा रहा है। प्रार्थी ने एसडीएम से निवेदन किया है कि उसके और परिवार को बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य पीड़ित के साथ ऐसा न हो। गौरतलब है कि इससे पहले राजेश पाण्डेय ने आकाश पाण्डेय पर चरी की फसल जोतने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की थी। अब मामले में दोनों पक्ष आमने सामने हैं। प्रशासन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट कर पाएगा।
    2
    *अमिरसा गांव में चरी फसल विवाद में नया मोड़, आकाश पाण्डेय ने एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र, राजेश पाण्डेय पर लगाए फर्जी शिकायत के आरोप*
कौशांबी जनपद  थाना सराय अकील चायल तहसील के अमिरसा गांव में चरी की फसल जोतने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक पक्ष द्वारा फसल नष्ट करने का आरोप लगाने के बाद अब दूसरे पक्ष ने उपजिलाधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी शिकायत करने का आरोप लगाया है।
प्रार्थी आकाश पाण्डेय पुत्र गोकर्ण पाण्डेय निवासी ग्राम अमिरसा, थाना सराय अकिल ने 24.04.2026 को एसडीएम चायल को दिए पत्र में कहा है कि आराजी संख्या 756 मौजा डहिया में न्यायालय द्वारा धारा 116 के तहत उसके पक्ष में बंटवारा कराया गया था। दखल दिहानी के समय विपक्षी को कोई आपत्ति नहीं थी।
आकाश पाण्डेय का आरोप है कि विपक्षी राजेश पाण्डेय पुत्र धर्मराज पाण्डेय उसकी सामाजिक छवि और प्रतिष्ठा खराब करने के लिए झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रहा है। राजेश पाण्डेय ने थाना सराय अकिल, क्षेत्राधिकारी चायल और उपजिलाधिकारी चायल को गलत सूचना दी कि आकाश ने उसकी चरी की फसल ट्रैक्टर से जुतवा दी।
पत्र में कहा गया है कि प्रार्थी द्वारा विधिक रूप से प्राप्त अंश में कोई गतिविधि नहीं की गई है। विपक्षी लगातार उसकी मयार्दा को तार तार करने और भविष्य बर्बाद करने के लिए फर्जी प्रचार कर रहा है। 
आकाश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि राजेश पाण्डेय द्वारा दिए गए बयान का वीडियो तीन दिन से सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किया जा रहा है। प्रार्थी ने एसडीएम से निवेदन किया है कि उसके और परिवार को बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य पीड़ित के साथ ऐसा न हो।
गौरतलब है कि इससे पहले राजेश पाण्डेय ने आकाश पाण्डेय पर चरी की फसल जोतने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की थी। अब मामले में दोनों पक्ष आमने सामने हैं। प्रशासन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट कर पाएगा।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Social Media Manager Chail, Kaushambi•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.