logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिताऊ, टिकाऊ और जनता की कसौटी पर खरे उतरने वाले कार्यकर्ता को मिलेगा अवसर — कांग्रेस कपासन, 25/08/2026, आगामी नगरपालिका चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आज नवोड़ा पंचायत भवन में आयोजित हुई। बैठक में कपासन एवं आकोला नगरपालिका चुनाव की तैयारियों, वार्डवार संगठनात्मक स्थिति, संभावित प्रत्याशियों, जनसंपर्क तथा नामांकन प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी हगामीलाल मेवाड़ा ने कहा कि देश और प्रदेश में आम आदमी महंगाई से परेशान है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट बिगड़ गया है और समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। मेवाड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता केवल अपने वार्ड तक सीमित न रहें, बल्कि आसपास के वार्डों में भी कार्यकर्ताओं एवं आम मतदाताओं से संपर्क और संवाद स्थापित करें। स्थानीय जनसमस्याओं को मजबूती से उठाते हुए कांग्रेस के पक्ष में वातावरण तैयार किया जाए। प्रत्येक कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पार्टी की जीत को अपना लक्ष्य बनाकर काम करे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कपासन विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेंद्र आर्य ने कहा कि टिकट वितरण में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड और संभावित दावेदार का सूक्ष्म अध्ययन करने के बाद जो कार्यकर्ता जीतने की क्षमता रखता हो, जनता की कसौटी पर खरा उतरता हो, जनहित में सक्रिय हो तथा संगठन के प्रति निष्ठावान हो, उसके नाम को प्राथमिकता दी जाएगी। आर्य ने कहा कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में आम कार्यकर्ता की राय को पूरा महत्व दिया जाएगा। वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं, स्थानीय मतदाताओं और संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा एवं फीडबैक लेने के बाद ही अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत की जाएगी। पार्टी का उद्देश्य ऐसे प्रत्याशी मैदान में उतारना है, जिसे संगठन के साथ-साथ वार्ड की जनता का भी व्यापक समर्थन प्राप्त हो। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता का सम्मान और ध्यान रखा जाएगा। नगरपालिका चुनाव में जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को आगे लाया जाएगा। प्रत्याशी चयन के बाद सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में पूरी ताकत से काम करें, तभी नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया और नामांकन पत्रों को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि निर्वाचन विभाग में जमा किए जाने वाले नामांकन पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों की पहले ही बारीकी से जांच कर ली जाए। सभी दस्तावेज पूर्ण और नियमानुसार लगाए जाएं, ताकि किसी तकनीकी अथवा दस्तावेजी कमी के कारण किसी प्रत्याशी का नामांकन प्रभावित न हो। बैठक की शुरुआत नगर कांग्रेस कमेटी कपासन के अध्यक्ष एडवोकेट पवन शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी हगामीलाल मेवाड़ा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं सहप्रभारी छोटूलाल मीणा, कपासन विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेंद्र आर्य, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. ललित बोरीवाल, बड़ीसादड़ी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीलाल जाट, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव दिनेश चाष्टा, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद मोदी, जिला उपाध्यक्ष एवं कपासन प्रभारी संदीप सोमानी, कपासन ब्लॉक प्रभारी शिल्पन साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम टांक, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष ममतेश शर्मा तथा सहप्रभारी छगनलाल जाट सहित जिला, ब्लॉक, मंडल एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव दिनेश चाष्टा ने किया।

15 hrs ago
user_🎤भारत बुनकर भाऊ✍️
🎤भारत बुनकर भाऊ✍️
Chauffeur service चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
15 hrs ago
c9bdd0bf-859c-4817-9ede-1c81b0619839

जिताऊ, टिकाऊ और जनता की कसौटी पर खरे उतरने वाले कार्यकर्ता को मिलेगा अवसर — कांग्रेस कपासन, 25/08/2026, आगामी नगरपालिका चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आज नवोड़ा पंचायत भवन में आयोजित हुई। बैठक में कपासन एवं आकोला नगरपालिका चुनाव की तैयारियों, वार्डवार संगठनात्मक स्थिति, संभावित प्रत्याशियों, जनसंपर्क तथा नामांकन प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी हगामीलाल मेवाड़ा ने कहा कि देश और प्रदेश में आम आदमी महंगाई से परेशान है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट बिगड़ गया है और समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। मेवाड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता केवल अपने वार्ड तक सीमित न रहें, बल्कि आसपास के वार्डों में भी कार्यकर्ताओं एवं आम मतदाताओं से संपर्क और संवाद स्थापित करें। स्थानीय जनसमस्याओं को मजबूती से उठाते हुए कांग्रेस के पक्ष में वातावरण तैयार किया जाए। प्रत्येक कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पार्टी की जीत को अपना लक्ष्य बनाकर काम करे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कपासन विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेंद्र आर्य ने कहा कि टिकट वितरण में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड और संभावित दावेदार का सूक्ष्म अध्ययन करने के बाद जो कार्यकर्ता जीतने की क्षमता रखता हो, जनता की कसौटी पर खरा उतरता हो, जनहित में सक्रिय हो तथा संगठन के प्रति निष्ठावान हो, उसके नाम को प्राथमिकता दी जाएगी। आर्य ने कहा कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में आम कार्यकर्ता की राय को पूरा महत्व दिया जाएगा। वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं, स्थानीय मतदाताओं और संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा एवं फीडबैक लेने के बाद ही अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत की जाएगी। पार्टी का उद्देश्य ऐसे प्रत्याशी मैदान में उतारना है, जिसे संगठन के साथ-साथ वार्ड की जनता का भी व्यापक समर्थन प्राप्त हो। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता का सम्मान और ध्यान रखा जाएगा। नगरपालिका चुनाव में जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को आगे लाया जाएगा। प्रत्याशी चयन के बाद सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में पूरी ताकत से काम करें, तभी नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया और नामांकन पत्रों को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि निर्वाचन विभाग में जमा किए जाने वाले नामांकन पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों की पहले ही बारीकी से जांच कर ली जाए। सभी दस्तावेज पूर्ण और नियमानुसार लगाए जाएं, ताकि किसी तकनीकी अथवा दस्तावेजी कमी के कारण किसी प्रत्याशी का नामांकन प्रभावित न हो। बैठक की शुरुआत नगर कांग्रेस कमेटी कपासन के अध्यक्ष एडवोकेट पवन शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी हगामीलाल मेवाड़ा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं सहप्रभारी छोटूलाल मीणा, कपासन विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेंद्र आर्य, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. ललित बोरीवाल, बड़ीसादड़ी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीलाल जाट, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव दिनेश चाष्टा, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद मोदी, जिला उपाध्यक्ष एवं कपासन प्रभारी संदीप सोमानी, कपासन ब्लॉक प्रभारी शिल्पन साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम टांक, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष ममतेश शर्मा तथा सहप्रभारी छगनलाल जाट सहित जिला, ब्लॉक, मंडल एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव दिनेश चाष्टा ने किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • शंभूपुरा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब हजारों शिवभक्तों ने निकाली भव्य तृतीय कावड़ यात्रा। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।शंभूपुरा कस्बे वासियों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य ऐतिहासिक तृतीय कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा शंभूपुरा में स्थित चमत्कारी सांवरिया जी शनि महाराज मंदिर से प्रारंभ हुई जो सावा चौराहा, बस स्टैंड, मुख्य बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन रोड स्थित बालाजी मंदिर परिसर मे पहुंची जहाँ महादेव का कावडियो द्वारा जलाभिषेक किया। जगह जगह हुआ कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत यह कावड़ यात्रा पिछली बार निकाली कावड़ यात्रा से भी भव्य और ऐतिहासिक थी जिसका पूरे मार्ग में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया, मुख्य सावा चौराहा पर राम प्रसाद जाट एवं टीम द्वारा दर्जनों जेसीबीयो से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जिसने सभी को अभिभूत कर दिया। भक्तो एवं कावड़ियो पर 30 से भी अधिक जेसीबी से 10-10 क्विंटल गुलाब, मोगरा, गेन्दा आदि के पुष्पों से वर्षा की गई। महाकाल की तर्ज पर सजी झांकिया, निकली भव्य कावड़ यात्रा कावड़ यात्रा में महाकाल की तर्ज पर भोलेनाथ की झांकी सजाई गई जिसको भक्तों ने कंधों पर उठाकर भोलेनाथ की जयकारे लगाते चल रहे थे। कावड़ यात्रा में भोलेनाथ की जगह जगह पूजा अर्चना की गई। भक्तों के लिए शीतल पेय, प्रसाद, अल्पाहार आदि की व्यवस्था की गई। कावड़ यात्रा में शामिल भक्तगण डीजे, ढोल, नगाडो आदि की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। समस्त ग्रामवासियो की ओर से कावड़ यात्रा में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट आदि अतिथियों का दुपट्टा, माला एवं साफा बंधवाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। 1 दर्जन से अधिक गांवों से पहुंचे शिवभक्त इस ऐतिहासिक और भव्य कावड़ यात्रा में शंभुपुरा सहित बामणिया, मायरा, केसरपुरा, सावा, कन्नौज, पाटनिया, फलासिया, सामरी, चिकसी, अरनियापंथ, जालमपुरा, खोर, सतखण्डा, गिलुण्ड, आदि गांवो के भक्तगण शामिल हुए। आदी शक्ति मंडत उज्जैन के विशाल सोनी व नंदनी सोनी के नेतृत्व मे महिला डमरू मंडल द्वारा झाझ, डमरू के प्रदर्शन से भक्तिमय माहौल बना दिया, इस दौरान कई सजीव झांकिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मन्दिर पहुंचने पर जलाभिषेक के बाद महाआरती हुई, जिसके बाद सभी भक्तों के लिए श्याम बगीची में महाप्रसादी का आयोजन किया गया। रामप्रसाद जाट ने उपस्थित सभी भक्तों, कावडियो एवं क्षेत्र वासियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया।
    1
    शंभूपुरा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

हजारों  शिवभक्तों ने निकाली भव्य तृतीय कावड़ यात्रा।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़।शंभूपुरा कस्बे वासियों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य ऐतिहासिक तृतीय कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा शंभूपुरा में स्थित चमत्कारी सांवरिया जी शनि महाराज मंदिर से प्रारंभ हुई जो सावा चौराहा, बस स्टैंड, मुख्य बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन रोड स्थित बालाजी मंदिर परिसर मे पहुंची जहाँ महादेव का कावडियो द्वारा जलाभिषेक किया।
जगह जगह हुआ कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत
यह कावड़ यात्रा पिछली बार निकाली कावड़ यात्रा से भी भव्य और ऐतिहासिक थी जिसका पूरे मार्ग में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया, मुख्य सावा चौराहा पर राम प्रसाद जाट एवं टीम द्वारा दर्जनों जेसीबीयो से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जिसने सभी को अभिभूत कर दिया। भक्तो एवं कावड़ियो पर 30 से भी अधिक जेसीबी से 10-10 क्विंटल गुलाब, मोगरा, गेन्दा आदि के पुष्पों से वर्षा की गई।
महाकाल की तर्ज पर सजी झांकिया, निकली भव्य कावड़ यात्रा
कावड़ यात्रा में महाकाल की तर्ज पर भोलेनाथ की झांकी सजाई गई जिसको भक्तों ने कंधों पर उठाकर भोलेनाथ की जयकारे लगाते चल रहे थे।
कावड़ यात्रा में भोलेनाथ की जगह जगह पूजा अर्चना की गई। भक्तों के लिए शीतल पेय, प्रसाद, अल्पाहार आदि की व्यवस्था की गई। कावड़ यात्रा में शामिल भक्तगण डीजे, ढोल, नगाडो आदि की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। 
समस्त ग्रामवासियो की ओर से  कावड़ यात्रा में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट आदि अतिथियों का दुपट्टा, माला एवं साफा बंधवाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। 
1 दर्जन से अधिक गांवों से पहुंचे शिवभक्त
इस ऐतिहासिक और भव्य कावड़ यात्रा में शंभुपुरा सहित बामणिया, मायरा, केसरपुरा, सावा, कन्नौज, पाटनिया, फलासिया, सामरी, चिकसी, अरनियापंथ, जालमपुरा, खोर, सतखण्डा, गिलुण्ड, आदि गांवो के भक्तगण शामिल हुए।
आदी शक्ति मंडत उज्जैन के विशाल सोनी व नंदनी सोनी के नेतृत्व मे महिला डमरू मंडल द्वारा झाझ, डमरू के प्रदर्शन से भक्तिमय माहौल बना दिया, इस दौरान कई सजीव झांकिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
मन्दिर पहुंचने पर जलाभिषेक के बाद महाआरती हुई, जिसके बाद सभी भक्तों के लिए श्याम बगीची में महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
रामप्रसाद जाट ने उपस्थित सभी भक्तों, कावडियो एवं क्षेत्र वासियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ₹35 प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज बेचने का फैसला त्योहारों का सीजन आ रहा है. इस दौरान लाखों भारतीय परिवारों के लिए प्याज की बढ़ती कीमतों को नजरअंदाज करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है. ऐसे में देश भर में प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने अपने रिजर्व स्टॉक को स्पेशल रेलवे रैक के जरिए उन शहरों में भेजने का काम शुरू कर दिया है, जहां प्याज के लिए ग्राहकों को ज्यादा कीमतें चुकानी पड़ रही हैं. सरकार ने इस ऑपरेउपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे के मुताबिक, शुरुआती स्तर में यह प्याज देश के 5 बड़े उच्च-खपत वाले शहरों में भेजा जा रहा है, जहां इसे 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जाएगा. अभी जिस खेप की 'कांदा एक्सप्रेस' में लोडिंग की जा रही है, उसके बुधवार, 26 अगस्त तक तय बाजारों में पहुंचने की उम्मीद है. 'कांदा एक्सप्रेस' के पहले चरण के 5 प्रमुख शहर दिल्ली (Delhi / NCR)चेन्नई (Chennai)मदुरै (Madurai)एर्नाकुलम / कोच्चि (Ernakulam / Kochi)गुवाहाटी (Guwahati)शन का नाम 'कांदा एक्सप्रेस' रखा है. केंद्र का यह फैसला देश भर में प्याज की कीमतों में तेजी से हुई बढ़ोतरी के बाद आया है. 24 अगस्त को यानी कि कल सोमवार को पूरे देश में प्याज की औसत खुदरा कीमत 43.53 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह 27.37 रुपये थी. यानी कि साल भर में कीमतों में 59% से ज्यादा का उछाल आया है. औसत थोक कीमत भी सालाना आधार पर 68% बढ़कर 35.58 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. दिल्ली और चेन्नई जैसे कुछ बड़े शहरों के खुदरा बाजारों में प्याज 55 से 65 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. कोलकाता में भी कीमत 53 रुपये प्रति किलोग्राम है. अगस्त-सितंबर में त्योहारी मांग और मौसम की दिक्कतों के कारण कीमतों में आए इस उछाल को रोकने के लिए सरकार के पास 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक मौजूद है, जिसे चरणों में जारी किया जा रहा है.
    2
    केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ₹35 प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज बेचने का फैसला 
त्योहारों का सीजन आ रहा है. इस दौरान लाखों भारतीय परिवारों के लिए प्याज की बढ़ती कीमतों को नजरअंदाज करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है. ऐसे में देश भर में प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने अपने रिजर्व स्टॉक को स्पेशल रेलवे रैक के जरिए उन शहरों में भेजने का काम शुरू कर दिया है, जहां प्याज के लिए ग्राहकों को ज्यादा कीमतें चुकानी पड़ रही हैं. सरकार ने इस ऑपरेउपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे के मुताबिक, शुरुआती स्तर में यह प्याज देश के 5 बड़े उच्च-खपत वाले शहरों में भेजा जा रहा है, जहां इसे 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जाएगा. अभी जिस खेप की 'कांदा एक्सप्रेस' में लोडिंग की जा रही है, उसके बुधवार, 26 अगस्त तक तय बाजारों में पहुंचने की उम्मीद है. 
'कांदा एक्सप्रेस' के पहले चरण के 5 प्रमुख शहर
दिल्ली (Delhi / NCR)चेन्नई (Chennai)मदुरै (Madurai)एर्नाकुलम / कोच्चि (Ernakulam / Kochi)गुवाहाटी (Guwahati)शन का नाम 'कांदा एक्सप्रेस' रखा है. केंद्र का यह फैसला देश भर में प्याज की कीमतों में तेजी से हुई बढ़ोतरी के बाद आया है. 24 अगस्त को यानी कि कल सोमवार को पूरे देश में प्याज की औसत खुदरा कीमत 43.53 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह 27.37 रुपये थी. यानी कि साल भर में कीमतों में 59% से ज्यादा का उछाल आया है.
औसत थोक कीमत भी सालाना आधार पर 68% बढ़कर 35.58 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. दिल्ली और चेन्नई जैसे कुछ बड़े शहरों के खुदरा बाजारों में प्याज 55 से 65 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. कोलकाता में भी कीमत 53 रुपये प्रति किलोग्राम है.
अगस्त-सितंबर में त्योहारी मांग और मौसम की दिक्कतों के कारण कीमतों में आए इस उछाल को रोकने के लिए सरकार के पास 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक मौजूद है, जिसे चरणों में जारी किया जा रहा है.
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    16 hrs ago
  • टीएल बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, समय-सीमा में करें शिकायतों का निराकरण नीमच, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में टीएल बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान और जनकल्याण शिविर सहित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। फोर्स क्लोजर से पहले हितग्राही से चर्चा अनिवार्य की गई। जनविश्वास शिविर की शिकायतें सात दिवस में निपटाने, फॉर्मर रजिस्ट्री में किसानों का पंजीयन बढ़ाने तथा स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की जांच के निर्देश दिए। 336 आवेदनों में 261 लंबित मिलने पर नाराजगी जताई और लापरवाह अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए।
    1
    टीएल बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, समय-सीमा में करें शिकायतों का निराकरण

नीमच, 25 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में टीएल बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान और जनकल्याण शिविर सहित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। फोर्स क्लोजर से पहले हितग्राही से चर्चा अनिवार्य की गई। जनविश्वास शिविर की शिकायतें सात दिवस में निपटाने, फॉर्मर रजिस्ट्री में किसानों का पंजीयन बढ़ाने तथा स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की जांच के निर्देश दिए। 336 आवेदनों में 261 लंबित मिलने पर नाराजगी जताई और लापरवाह अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    33 min ago
  • आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित "पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित "पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आज चित्तौड़ रोड स्थित होटल रेडियन्स में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की रणनीति तथा युवा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए "पंचायत टास्क फोर्स" अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन में धरातल पर निष्ठापूर्वक काम करने वाले सक्रिय, जिताऊ और टिकाऊ युवाओं को चिन्हित करने के उद्देश्य से "पंचायत टास्क फोर्स" का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स जमीनी स्तर पर मजबूत युवाओं की पहचान कर उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी, ताकि आगामी चुनावों में युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। इस संयुक्त प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सी. पी. मीणा, पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष राम लाल जाट, पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी नसीम अख्तर, सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी ओम नरानीवाल, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर, प्रदेश सचिव शंकर गाडरी, अनुपम शर्मा, मुकेश वर्मा, प्रद्युम्न सिंह, महेश सोनी, आशीष चौधरी, आशीष राजस्थला, ओम प्रकाश तेली (एडवोकेट), गोविंद गुर्जर (पूर्व पार्षद) सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित
"पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व

भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल
आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित
"पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व
भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल
जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आज चित्तौड़ रोड स्थित होटल रेडियन्स में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की रणनीति तथा युवा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए "पंचायत टास्क फोर्स" अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन में धरातल पर निष्ठापूर्वक काम करने वाले सक्रिय, जिताऊ और टिकाऊ युवाओं को चिन्हित करने के उद्देश्य से "पंचायत टास्क फोर्स" का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स जमीनी स्तर पर मजबूत युवाओं की पहचान कर उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी, ताकि आगामी चुनावों में युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
इस संयुक्त प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सी. पी. मीणा, पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष राम लाल जाट, पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी नसीम अख्तर, सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी 
ओम नरानीवाल, विधायक प्रत्याशी 
नरेंद्र रेगर, प्रदेश सचिव शंकर गाडरी, 
अनुपम शर्मा, मुकेश वर्मा, प्रद्युम्न सिंह, महेश सोनी, आशीष चौधरी, आशीष राजस्थला, ओम प्रकाश तेली (एडवोकेट), गोविंद गुर्जर (पूर्व पार्षद) सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा*
    1
    हमारा बोर्ड बना तो हर माहेश्वरी परिवार को मिलेगा रोजगार, अपना होगा घर, तीसरी संतान पर शिक्षा का खर्च उठाएगी महासभा*
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • 9 क्विंटल लापसी से गौमाता का भोग, सारंगपुरा के गोभक्तों ने की गौसेवा हरा चारा खिलाया, महिला मंडल ने भजनों के साथ मनाया भक्तिमय दिन; बालिका खुशी ने भी उत्साह से खिलाई लापसी पवन अग्रवाल चिकारड़ा। श्री महावीर गोपाल गौशाला में सारंगपुरा के गोभक्तों की ओर से गौसेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान गौमाता को 9 क्विंटल लापसी का भोग लगाकर अर्पित किया गया, वहीं हरा चारा भी खिलाया गया। गौसेवा के दौरान बालिका खुशी ने भी उत्साह के साथ गौमाता को लापसी खिलाने में रुचि दिखाई। बालिका की श्रद्धा और उत्साह देखकर उपस्थित गोभक्तों ने इसे संस्कारों की सुंदर मिसाल बताया। गौशाला संचालक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि सारंगपुरा निवासी किशन लाल पिता रामेश्वर लाल, उदय लाल पिता हीरालाल, उदयलाल पिता भेरूलाल गुर्जर एवं हजारीलाल जाट सहित अन्य गोभक्तों की ओर से 9 क्विंटल लापसी तैयार करवाकर गौमाता को अर्पित की गई। वहीं सारंगपुरा के ग्रामीणों की ओर से हरा चारा भी खिलाया गया। वर्षों से गौसेवा में जुटे हैं सारंगपुरा के गोभक्त गोभक्त किशन लाल एवं उदयलाल ने बताया कि वे लंबे समय से श्री महावीर गोपाल गौशाला में समय-समय पर गौसेवा करते आ रहे हैं। अपनी सामर्थ्य के अनुसार लापसी, हरा चारा, खल-कपासिया एवं अन्य पशु आहार गौमाता को अर्पित करते हैं। उनका कहना है कि गौमाता के लिए जितना बन पड़ता है, उतना उनके निमित्त करने का प्रयास रहता है। किशन लाल ने बताया कि गौशाला में साफ-सफाई, पानी, हरे चारे और पशु आहार सहित व्यवस्थाएं सुदृढ़ हैं। इन बेहतर व्यवस्थाओं के चलते यह गौशाला क्षेत्र की अन्य गौशालाओं की तुलना में कई गुना आगे है। यहां आने वाले गोभक्तों को गौसेवा के साथ आत्मिक शांति और संतोष भी मिलता है। जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ भी गौमाता की शरण में किशन लाल ने बताया कि अनेक गोभक्त अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा पूर्वजों की स्मृति में गौशाला पहुंचकर गौमाता की सेवा करते हैं। लोग अपने विशेष दिन को गौमाता की शरण में बिताते हुए लापसी, हरा चारा एवं पशु आहार अर्पित करते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था है कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है, इसलिए गौसेवा कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करना सौभाग्य की बात है। सारंगपुरा महिला मंडल ने भजनों से बांधा भक्ति का माहौल गौसेवा के अवसर पर सारंगपुरा से चांदी बाई, वदामी बाई, सीता बाई, कमला बाई एवं शांति बाई के नेतृत्व में महिला मंडल भी गौशाला पहुंचा। महिलाओं ने गौमाता को हरा चारा खिलाकर सेवा का पुण्य लाभ लिया। इसके बाद कृष्ण भगवान एवं गौमाता मंदिर में ढोलक-पेटी की संगत के साथ भजनों का आनंद लिया। भजनों के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने श्रद्धा के साथ नृत्य करते हुए भगवान के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। गौसेवा, भजन और नृत्य से गौशाला परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। बालिका खुशी ने दिखाई सेवा की रुचि, संस्कारों का दिया संदेश गौमाता को लापसी खिलाने के दौरान बालिका खुशी ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। छोटी उम्र में धार्मिक एवं सेवा कार्यों के प्रति उसकी रुचि को देखकर गोभक्तों ने कहा कि सनातन धर्म के संस्कारों की शुरुआत बचपन से ही होती है। जब बच्चे छोटी उम्र से गौसेवा, धार्मिक आयोजनों और सेवा कार्यों से जुड़ते हैं तो उनके भीतर संस्कार, श्रद्धा और सेवा की भावना विकसित होती है। ऐसे संस्कार आगे चलकर परिवार और समाज को मजबूत बनाते हैं तथा घर-परिवार में सुख, शांति और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। कुएं में नियमित जलधारा, गौमाता की सेवा में जुटे गोपाल गौशाला में बने कुएं में नियमित जलधारा आने से गौमाता के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था बनी हुई है। हरे चारे के साथ खल-कपासिया एवं अन्य पशु आहार की भी नियमित व्यवस्था रहती है। गोपालों द्वारा गौमाता की नियमित देखभाल और सेवा की जाती है। गोभक्तों ने कहा कि गौमाता की सेवा में जितना बन पड़े, उतना करना ही सच्ची श्रद्धा है। इसी भावना के साथ सारंगपुरा सहित आसपास के क्षेत्र के लोग समय-समय पर श्री महावीर गोपाल गौशाला पहुंचकर गौसेवा में सहभागी बन रहे हैं।
    3
    9 क्विंटल लापसी से गौमाता का भोग, सारंगपुरा के गोभक्तों ने की गौसेवा

हरा चारा खिलाया, महिला मंडल ने भजनों के साथ मनाया भक्तिमय दिन; बालिका खुशी ने भी उत्साह से खिलाई लापसी
पवन अग्रवाल
चिकारड़ा। श्री महावीर गोपाल गौशाला में सारंगपुरा के गोभक्तों की ओर से गौसेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान गौमाता को 9 क्विंटल लापसी का भोग लगाकर अर्पित किया गया, वहीं हरा चारा भी खिलाया गया। गौसेवा के दौरान बालिका खुशी ने भी उत्साह के साथ गौमाता को लापसी खिलाने में रुचि दिखाई। बालिका की श्रद्धा और उत्साह देखकर उपस्थित गोभक्तों ने इसे संस्कारों की सुंदर मिसाल बताया।
गौशाला संचालक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि सारंगपुरा निवासी किशन लाल पिता रामेश्वर लाल, उदय लाल पिता हीरालाल, उदयलाल पिता भेरूलाल गुर्जर एवं हजारीलाल जाट सहित अन्य गोभक्तों की ओर से 9 क्विंटल लापसी तैयार करवाकर गौमाता को अर्पित की गई। वहीं सारंगपुरा के ग्रामीणों की ओर से हरा चारा भी खिलाया गया।
वर्षों से गौसेवा में जुटे हैं सारंगपुरा के गोभक्त
गोभक्त किशन लाल एवं उदयलाल ने बताया कि वे लंबे समय से श्री महावीर गोपाल गौशाला में समय-समय पर गौसेवा करते आ रहे हैं। अपनी सामर्थ्य के अनुसार लापसी, हरा चारा, खल-कपासिया एवं अन्य पशु आहार गौमाता को अर्पित करते हैं। उनका कहना है कि गौमाता के लिए जितना बन पड़ता है, उतना उनके निमित्त करने का प्रयास रहता है।
किशन लाल ने बताया कि गौशाला में साफ-सफाई, पानी, हरे चारे और पशु आहार सहित व्यवस्थाएं सुदृढ़ हैं। इन बेहतर व्यवस्थाओं के चलते यह गौशाला क्षेत्र की अन्य गौशालाओं की तुलना में कई गुना आगे है। यहां आने वाले गोभक्तों को गौसेवा के साथ आत्मिक शांति और संतोष भी मिलता है।
जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ भी गौमाता की शरण में
किशन लाल ने बताया कि अनेक गोभक्त अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा पूर्वजों की स्मृति में गौशाला पहुंचकर गौमाता की सेवा करते हैं। लोग अपने विशेष दिन को गौमाता की शरण में बिताते हुए लापसी, हरा चारा एवं पशु आहार अर्पित करते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था है कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है, इसलिए गौसेवा कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करना सौभाग्य की बात है।
सारंगपुरा महिला मंडल ने भजनों से बांधा भक्ति का माहौल
गौसेवा के अवसर पर सारंगपुरा से चांदी बाई, वदामी बाई, सीता बाई, कमला बाई एवं शांति बाई के नेतृत्व में महिला मंडल भी गौशाला पहुंचा। महिलाओं ने गौमाता को हरा चारा खिलाकर सेवा का पुण्य लाभ लिया। इसके बाद कृष्ण भगवान एवं गौमाता मंदिर में ढोलक-पेटी की संगत के साथ भजनों का आनंद लिया।
भजनों के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने श्रद्धा के साथ नृत्य करते हुए भगवान के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। गौसेवा, भजन और नृत्य से गौशाला परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
बालिका खुशी ने दिखाई सेवा की रुचि, संस्कारों का दिया संदेश
गौमाता को लापसी खिलाने के दौरान बालिका खुशी ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। छोटी उम्र में धार्मिक एवं सेवा कार्यों के प्रति उसकी रुचि को देखकर गोभक्तों ने कहा कि सनातन धर्म के संस्कारों की शुरुआत बचपन से ही होती है।
जब बच्चे छोटी उम्र से गौसेवा, धार्मिक आयोजनों और सेवा कार्यों से जुड़ते हैं तो उनके भीतर संस्कार, श्रद्धा और सेवा की भावना विकसित होती है। ऐसे संस्कार आगे चलकर परिवार और समाज को मजबूत बनाते हैं तथा घर-परिवार में सुख, शांति और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।
कुएं में नियमित जलधारा, गौमाता की सेवा में जुटे गोपाल
गौशाला में बने कुएं में नियमित जलधारा आने से गौमाता के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था बनी हुई है। हरे चारे के साथ खल-कपासिया एवं अन्य पशु आहार की भी नियमित व्यवस्था रहती है। गोपालों द्वारा गौमाता की नियमित देखभाल और सेवा की जाती है।
गोभक्तों ने कहा कि गौमाता की सेवा में जितना बन पड़े, उतना करना ही सच्ची श्रद्धा है। इसी भावना के साथ सारंगपुरा सहित आसपास के क्षेत्र के लोग समय-समय पर श्री महावीर गोपाल गौशाला पहुंचकर गौसेवा में सहभागी बन रहे हैं।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • बस्सी टोल पर कावड़ियों से बत्तमीजी, मारपीट के बाद धरने पर बैठे कावड़िये ओर ग्रामीण। पुलिस की समझाइश व टोलकर्मी द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। बस्सी टोल प्लाजा पर सोमवार को कावड़ियों और टोलकर्मियों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। घटना के बाद टोल प्लाजा पर वाहनों की कतारे लग गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। अधिकारियों की मौजूदगी में टोलकर्मियों द्वारा कावड़ियों से माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को दर्जनों युवा कावड़ लेकर त्रिवेणी से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। इसी दौरान बस्सी टोल प्लाजा पर तैनात टोलकर्मियों ने कथित तौर पर बदतमीजी की और एक कावड़ी को सरिया से मारा। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और कावड़ियों व टोलकर्मियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। विवाद बढ़ने पर टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा लग गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बस्सी तहसीलदार मुकेश गुर्जर और थानाप्रभारी प्रेम सिंह जादौन मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद टोल पर कावड़ियों के साथ ग्रामीण धरने पर बैठ गए। उन्होंने टोलकर्मियों की दादागिरी नहीं चलेगी के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। माहौल बिगड़ता देख अधिकारियों की मौजूदगी में टोलकर्मियों ने कावड़ियों से माफी मांगी और समझाइश की। इसके बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।
    1
    बस्सी टोल पर कावड़ियों से बत्तमीजी, मारपीट के बाद धरने पर बैठे कावड़िये ओर ग्रामीण।

पुलिस की समझाइश व टोलकर्मी द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। बस्सी टोल प्लाजा पर सोमवार को कावड़ियों और टोलकर्मियों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। घटना के बाद टोल प्लाजा पर वाहनों की कतारे लग गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। अधिकारियों की मौजूदगी में टोलकर्मियों द्वारा कावड़ियों से माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को दर्जनों युवा कावड़ लेकर त्रिवेणी से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। इसी दौरान बस्सी टोल प्लाजा पर तैनात टोलकर्मियों ने कथित तौर पर बदतमीजी की और एक कावड़ी को सरिया से मारा। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और कावड़ियों व टोलकर्मियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले।
विवाद बढ़ने पर टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा लग गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बस्सी तहसीलदार मुकेश गुर्जर और थानाप्रभारी प्रेम सिंह जादौन मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और भीड़ को खदेड़ा।
इसके बाद टोल पर कावड़ियों के साथ ग्रामीण धरने पर बैठ गए। उन्होंने टोलकर्मियों की दादागिरी नहीं चलेगी के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। माहौल बिगड़ता देख अधिकारियों की मौजूदगी में टोलकर्मियों ने कावड़ियों से माफी मांगी और समझाइश की। इसके बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, ब्राह्मण महासंगम की तैयारी, समाजों के आयोजन, नशामुक्ति जागरूकता, रक्तदान और ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम की खबरें एक साथ चित्तौड़गढ़ में त्योहारों को लेकर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था: SP धर्मेंद्र सिंह की अपील—अफवाहों से रहें दूर, सामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर | 6 सितंबर को मण्डफिया में मेवाड़-मालवा ब्रह्म महासंगम | पूर्बिया समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ | चेक अनादरण मामले में 6 लाख जुर्माना व 6 माह की सजा | नशामुक्ति का संदेश, 51 यूनिट रक्तदान और ईद मिलादुन्नबी का समापन
    1
    चित्तौड़गढ़ में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, ब्राह्मण महासंगम की तैयारी, समाजों के आयोजन, नशामुक्ति जागरूकता, रक्तदान और ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम की खबरें एक साथ
चित्तौड़गढ़ में त्योहारों को लेकर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था: SP धर्मेंद्र सिंह की अपील—अफवाहों से रहें दूर, सामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर | 6 सितंबर को मण्डफिया में मेवाड़-मालवा ब्रह्म महासंगम | पूर्बिया समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ | चेक अनादरण मामले में 6 लाख जुर्माना व 6 माह की सजा | नशामुक्ति का संदेश, 51 यूनिट रक्तदान और ईद मिलादुन्नबी का समापन
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • दिल्ली में झमाझम बारिश के बाद घरों में घुसा नाले का पानी, नई दिल्ली: अचानक बदले मौसम के बीच सोमवार को राजधानी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से कुछ मिनट पहले ही मौसम विभाग ने पहले ऑरेंज और फिर रेड अलर्ट जारी किया। बारिश का यह दौर मंगलवार सुबह को भी जारी रहा। राजधानी के कई इलाकों में मंगलवार सुबह भी तेज बारिश हो रही है। ऐसे में ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया था।दिल्ली में सुबह से हो रही झमाझम बारिश दिल्ली के आसमान पर मंगलवार सुबह से ही बादलों का डेरा है। सोमवार सुबह शुरू हुई बारिश का क्रम मंगलवार सुबह को भी जारी रहा। शांतिपथ, आरके पुरम, भीकाजी कामा प्लेस, कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। जबकि बाबा खड़क सिंह मार्ग समेत कई इलाकों में जलभराव की भारी समस्या देखने को मिल रही है।मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बाद बुधवार से कई दिनों तक बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी और मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है।
    2
    दिल्ली में झमाझम बारिश के बाद घरों में घुसा नाले का पानी, 
नई दिल्ली: अचानक बदले मौसम के बीच सोमवार को राजधानी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से कुछ मिनट पहले ही मौसम विभाग ने पहले ऑरेंज और फिर रेड अलर्ट जारी किया। बारिश का यह दौर मंगलवार सुबह को भी जारी रहा। राजधानी के कई इलाकों में मंगलवार सुबह भी तेज बारिश हो रही है। ऐसे में ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया था।दिल्ली में सुबह से हो रही झमाझम बारिश
दिल्ली के आसमान पर मंगलवार सुबह से ही बादलों का डेरा है। सोमवार सुबह शुरू हुई बारिश का क्रम मंगलवार सुबह को भी जारी रहा। शांतिपथ, आरके पुरम, भीकाजी कामा प्लेस, कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। जबकि बाबा खड़क सिंह मार्ग समेत कई इलाकों में जलभराव की भारी समस्या देखने को मिल रही है।मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बाद बुधवार से कई दिनों तक बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी और मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.