Shuru
Apke Nagar Ki App…
nager panchayat lakhanpur bus stand ki mahila se bus stand parishar k swachhta k vishay mai charcha karte md news vice buero chhtisgarh himanshu raj ambikapur.7805838076.
Himanshu raj
nager panchayat lakhanpur bus stand ki mahila se bus stand parishar k swachhta k vishay mai charcha karte md news vice buero chhtisgarh himanshu raj ambikapur.7805838076.
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Nager panchayat lakhanpur k bus stand parishar k mahila vaywasayi se sawachhta k vishay mai batchit karte md news patrkar himanshu raj .78058380762
- लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पटवारियों पर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर अजित वसंत ने एक साथ 83 पटवारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। अंबिकापुर/प्रशासनिक दक्षता और कार्यों के बेहतर संपादन के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) ने 18 हल्का 83 पटवारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। अंबिकापुर कलेक्टर सरगुजा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता एवं छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली (भाग-1) के नियम 7(2) तथा राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों को आगामी आदेश तक नई तहसीलों में पदस्थ किया गया है।1
- सूरजपुर, जिले के प्रेमनगर विधानसभा भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष सुभाष कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमनगर के अन्तर्गत ग्राम वृंदावन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष देव गुप्ता के निर्देशन में शनिवार को छतीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री सम्माननीय विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के शुभअवसर पर युवा मोर्चा प्रेमनगर के मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में "हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान" किया गया जिसमें सबसे पहले महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर धूप दीप पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई इसके पश्चात मंडल के महामंत्री महेंद्र कुमार यादव के द्वारा अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया साथ ही साथ युवा मोर्चा मंडल प्रेमनगर के अध्यक्ष प्रदीप साहू ने अपने उद्बोधन में हमारे राज्य के मुखिया विष्णु देव साय जी के पूरे जीवन काल में जो उपलब्धि हासिल की है कि कैसे वो एक पंच से आज मुख्यमंत्री तक का सफर तय किए है उसके बारे में विस्तार से बताया ततपश्चात मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारे राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा के रूप में आज का दिन मनाया जा रहा है श्री साय छत्तीसगढ़ को एक अलग पहचान देने में निरंतर प्रयास में लगे है महतारी वंदन के हितग्राहियों को साड़ी देकर सम्मान किया गया तथा आवास के हितग्राहियों को अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया इसके पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के महामंत्री दीपेश बंसल के द्वारा किया गया कार्यक्रम का आभार व्यक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री रामलाल राजवाड़े ने किया कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अखिलेश साहू युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सुभाष साहू, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुबराज सिंह जी , अजय सोरी जी , वृन्दावन के सरपंच कृष्णा सिंह मरावी जी तथा मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।3
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह स्थल में मनाई अपने माता जी एवं स्कूल बच्चो के साथ अपनी जन्म दिन और लोगो ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं।।1
- सरकार चाहे लाख मंचों से यह दावा करे कि राज्य की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है, प्रशासन सजग है और “ऑल इज़ वेल” का नारा हर तरफ़ गूंज रहा है—लेकिन ज़रा गांव, शहर, सोसाइटी, धान खरीदी केंद्र, स्कूल, आश्रम, अस्पताल या किसी भी निर्माण स्थल पर निगाह डालिए। तस्वीर बिल्कुल उलट नज़र आएगी। हर जगह ढीलापन है, हर कोने में अनियमितता है और हर व्यवस्था के भीतर भ्रष्टाचार की परतें खुली पड़ी हैं। यह बात शायद सत्ता पक्ष को चुभे, पर सच न तो बयान बदलने से छुपता है और न ही प्रचार से मिटता है। शिक्षा से राशन तक—सब कुछ सवालों के घेरे में स्कूलों में नकल का बोलबाला है। सोसाइटी में गरीबों का चावल खुलेआम बेचा जा रहा है। किसी को एक महीने राशन नहीं मिलता, किसी को दो महीने। कभी चावल गायब, कभी चना नहीं, कभी शक्कर का नामोनिशान नहीं। और जब शक्कर मिलती भी है, तो ₹20 किलो में—जबकि बाजार भाव सब जानते हैं। गरीब दो-तीन रुपये के लिए झगड़े की हिम्मत नहीं जुटा पाता, क्योंकि डर यह है कि कल को चावल भी बंद हो गया तो भीख मांगने की नौबत आ जाएगी। धान खरीदी—खरीद तो हुई, जिम्मेदारी नहीं सरकार ने जैसे-तैसे धान खरीदी का आंकड़ा तो पूरा कर लिया, लेकिन उठाव अब तक अधूरा है। धान खुले में पड़ा है—कहीं चूहे खा रहे हैं, कहीं धूप में सूख रहा है। बरसात आएगी तो वही धान भीगेगा, सड़ेगा, और फिर नुकसान का ठीकरा किसके सिर फूटेगा? तब सरकार सांय-सांय, आंय-बांय कर अपनी इज्जत बचाने में लग जाएगी। सरमना की सड़क—निर्माण नहीं, खानापूर्ति सरमना में बन रही छह किलोमीटर लंबी सड़क इसका ताज़ा उदाहरण है। रायगढ़ के बड़े ठेकेदार, मोटी पहुंच, मोटा मुनाफ़ा। सड़क तो बना दी गई, लेकिन क्योरिंग? वह ज़रूरी नहीं समझी गई। सीसी रोड धूल उगल रही है। कहीं सीसी, कहीं डामर—कोई मानक नहीं, कोई जवाबदेही नहीं। पहाड़ी इलाके में घाट कटिंग के बिना सड़क चढ़ा दी गई। सवाल उठाने पर मुंशी का जवाब— “हाईवे से भारी गाड़ियां ले जाएंगे तो सड़क टूटेगी ही। ठेका हमेशा के लिए थोड़े लिया है।” जब विधायक को आपत्ति नहीं, तो गांव वालों की आवाज़ मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी भी क्यों? लिहाजा गांव चुप है—लेकिन खतरा हर दिन बढ़ रहा है। एक फिसलन और गाड़ी सीधे नीचे। सोसाइटी की चोरी—और सवालों का पहाड़ जिले की कई सोसाइटीज से रात में एक-एक ट्रक चावल चोरी हो रहा है। रिपोर्ट लिखी जा रही है, चोर नहीं पकड़े जा रहे। जब चोर का “कलेजा” इतना बड़ा है, तो यह समझने में देर नहीं लगती कि उसके पीछे कौन खड़ा है। निष्कर्ष आज समस्या विपक्ष की आलोचना नहीं है, समस्या व्यवस्था का भीतर से सड़ जाना है। अगर सरकार अब भी आत्ममंथन नहीं करेगी, अपने सिस्टम को दुरुस्त नहीं करेगी, तो आने वाले समय में सत्ता उसके लिए सपना बन जाए—तो इसमें किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। — सीतापुर सुनील गुप्ता की कलम से4
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- चांदो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मवेशी तस्कर करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हहै तिन बैल को मारते पिटते झारखण्ड ले जा रे थे मुखविर की सूचना पर किया यह बडी कार्यवाई....1
- nager panchayat lakhanpur bus stand ki mahila se bus stand parishar k swachhta k vishay mai charcha karte md news vice buero chhtisgarh himanshu raj ambikapur.7805838076.2