logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्म दिन मनाई आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह स्थल में मनाई अपने माता जी एवं स्कूल बच्चो के साथ अपनी जन्म दिन और लोगो ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं।।

8 hrs ago
user_हमर जशपुर
हमर जशपुर
बगीचा, जशपुर, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्म दिन मनाई आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह स्थल में मनाई अपने माता जी एवं स्कूल बच्चो के साथ अपनी जन्म दिन और लोगो ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं।।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • nager panchayat lakhanpur bus stand ki mahila se bus stand parishar k swachhta k vishay mai charcha karte md news vice buero chhtisgarh himanshu raj ambikapur.7805838076.
    2
    nager panchayat lakhanpur bus stand ki mahila se bus stand parishar k swachhta k vishay mai charcha karte md news vice buero chhtisgarh himanshu raj ambikapur.7805838076.
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • राशन वितरण नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान में जड़ा ताला खाद्य निरीक्षक के आश्वासन के बाद भी नहीं मिला ग्रामीणों को राशन सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटिंदा शासकीय उचित मूल्य दुकान में दो माह का राशन वितरण नहीं होने से आक्रोषित ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान में ताला जड़ दिया और प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से राशन वितरण कराया जाने की मांग है।ग्रामीणों का आरोप है शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक गणेश स्वयं सहायता समूह के नाम सरपंचपति कुदरत बहाल सिंह के द्वारा कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है। विगत 1 वर्ष से राशन वितरण में गड़बड़ी किया जा रहा है।कई महीनो से घर-घर जाकर हितग्राहियों से मशीन में फिंगर लगवा कर राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। विगत दिनों पूर्व राशन वितरण नहीं किए जाने की शिकायत सरगुजा कलेक्टर से की गई थी। जांच के लिए खाद्य निरीक्षक गांव पहुंचे हुए थे 20 फरवरी तक दो माह का राशन ग्रामीणों को राशन वितरण किए जाने का आश्वासन दिया गया था। परंतु दुकान संचालक के द्वारा ग्रामीणों को फिंगर लगवा कर आधा अधूरा राशन का वितरण किया जा रहा था। 21 फरवरी दिन शनिवार को फिंगर लगवाए जाने के बाद राशन वितरण नहीं करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान में ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से राशन वितरण कराए जाने की मांग की गई। 2 घंटे तक राशन दुकान का ताला लगा विरोध प्रदर्शन करने के बाद दुकान का चाबी राशन दुकान कर्मियों को सौंप दिया गया और दो माह का राशन देने पर ही राशन उठाओ की बात कही गई। सूचना मिलने पर आम आदमी पार्टी के लुण्ड्रा विधानसभा प्रभारी जय मंगल राजवाड़े , ब्लॉक अध्यक्ष मोहर लाल सहित कार्यकर्ता गांव पहुंचे और ग्रामीणों से राशन वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए खाद्य निरीक्षक से फोन पर चर्चा किया और राशन वितरण किए जाने की बात कही जिस पर खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह ने एक वर्ष से राशन वितरण में गड़बड़ी की बात कही ग्रामीणों को दो माह का राशन दिलाए जाने सोसायटी संचालक को निर्देश दिया गया था जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। इस दौरान ,सुभाष, हुलास, मोहन दास, कलक दास, मनिहारो , फूल सीता, सोनिया, लालो, विलासों, संगीता, प्रतिमा, कलिता, राजकुमारी, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे। सरगुजा लोकसभा उपाध्यक्ष जयमंगल राजवाड़े आम आदमी पार्टी के सरगुजा लोकसभा उपाध्यक्ष जय मंगल रजवाडे ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अगर ग्रामीणों को राशन वितरण नहीं किया जाता है तो आने वाले समय उग्र आंदोलन आम आदमी पार्टी के द्वारा किया जाएगा। प्रशासन को चाहिए कि इस मामले की सूक्ष्म जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करें और ग्रामीणों को तत्काल राशन का वितरण कराया जाए।
    1
    राशन वितरण नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान में जड़ा ताला खाद्य निरीक्षक के आश्वासन के बाद भी नहीं मिला ग्रामीणों को राशन
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटिंदा शासकीय उचित मूल्य दुकान में दो माह का राशन वितरण नहीं होने से आक्रोषित ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान में ताला जड़ दिया और प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से राशन वितरण कराया जाने की मांग है।ग्रामीणों का आरोप है शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक गणेश स्वयं सहायता समूह के नाम सरपंचपति कुदरत बहाल सिंह के द्वारा कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है। विगत 1 वर्ष से राशन वितरण में गड़बड़ी किया जा रहा है।कई महीनो से घर-घर जाकर हितग्राहियों से मशीन में फिंगर लगवा कर राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। विगत दिनों पूर्व राशन वितरण नहीं किए जाने की शिकायत सरगुजा कलेक्टर से की गई थी। जांच के लिए खाद्य निरीक्षक गांव पहुंचे हुए थे 20 फरवरी तक दो माह का राशन ग्रामीणों को राशन वितरण किए जाने का आश्वासन दिया गया था। परंतु दुकान संचालक के द्वारा ग्रामीणों को फिंगर लगवा कर आधा अधूरा राशन का वितरण किया जा रहा था। 21 फरवरी दिन शनिवार को फिंगर लगवाए जाने के बाद राशन वितरण नहीं करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान में ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से राशन वितरण कराए जाने की मांग की गई। 2 घंटे तक राशन दुकान का ताला लगा विरोध प्रदर्शन करने के बाद दुकान का चाबी राशन दुकान कर्मियों को सौंप दिया गया और दो माह का राशन देने पर ही राशन उठाओ की बात कही गई। सूचना मिलने पर आम आदमी पार्टी के लुण्ड्रा विधानसभा प्रभारी जय मंगल राजवाड़े , ब्लॉक अध्यक्ष मोहर लाल सहित कार्यकर्ता गांव पहुंचे और ग्रामीणों से राशन वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए खाद्य निरीक्षक से फोन पर चर्चा किया और राशन वितरण किए जाने की बात कही जिस पर खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह ने एक वर्ष से राशन वितरण में गड़बड़ी की बात कही ग्रामीणों को दो माह का राशन दिलाए जाने सोसायटी संचालक को निर्देश दिया गया था जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। इस दौरान ,सुभाष, हुलास, मोहन दास, कलक दास, मनिहारो , फूल सीता, सोनिया, लालो, विलासों, संगीता, प्रतिमा, कलिता, राजकुमारी, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।
सरगुजा लोकसभा उपाध्यक्ष जयमंगल राजवाड़े
आम आदमी पार्टी के सरगुजा लोकसभा उपाध्यक्ष जय मंगल रजवाडे ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अगर ग्रामीणों को राशन वितरण नहीं किया जाता है तो आने वाले समय उग्र आंदोलन आम आदमी पार्टी के द्वारा किया जाएगा। प्रशासन को चाहिए कि इस मामले की सूक्ष्म जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करें और ग्रामीणों को तत्काल राशन का वितरण कराया जाए।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • Post by SAMBHU RAVI
    1
    Post by SAMBHU RAVI
    user_SAMBHU RAVI
    SAMBHU RAVI
    पत्रकार Jashpur, Chhattisgarh•
    22 hrs ago
  • गुमला: आगामी नगर परिषद् निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पूर्वाह्न 11:00 बजे समाहरणालय सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा द्वारा संयुक्त रूप से की गई।निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु सभी मतदान केंद्रों पर कार्यपालक दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर मतदान कर्मियों, सेक्टर दंडाधिकारियों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने मतदान कर्मियों को निर्देशित किया कि मतदान सामग्री, मतपत्रों एवं अभिलेखों का मिलान प्रस्थान से पूर्व सावधानीपूर्वक कर लें। मतदान केंद्र के लेआउट एवं व्यवस्था पर मतदान टीम के साथ पूर्व चर्चा कर लें, ताकि मतदान समय पर प्रारंभ हो सके। बैलेट बॉक्स की सुरक्षा, सीलिंग की प्रक्रिया एवं समस्त प्रपत्रों की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित सेक्टर या स्टैटिक मजिस्ट्रेट से तत्काल संपर्क करें। महिला मतदान कर्मियों एवं चलंत बूथों के लिए विशेष सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।बैठक में सभी पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया समयबद्ध, निष्पक्ष एवं बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो।पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि निर्वाचन ड्यूटी संयुक्त आदेश के तहत विस्तृत प्रतिनियोजन के साथ की गई है तथा सभी पदाधिकारी एक टीम भावना के साथ कार्य करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा पारंपरिक हथियार के साथ दिखने वाले व्यक्ति पर सतर्क दृष्टि रखें तथा सुरक्षा बल तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों पर काली स्याही (ब्लैक इंक) का प्रयोग वर्जित रहेगा तथा किसी भी परिस्थिति में विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दें। जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी, SDO सदर, SDO चैनपुर, SDO बसिया , डीसीएलआर बसिया, डीसीएलआर चैनपुर, सभी RO सहित सम्बंधित पदाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सम्बंधित पुलिस पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे ।
    2
    गुमला: आगामी नगर परिषद् निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पूर्वाह्न 11:00 बजे समाहरणालय सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा द्वारा संयुक्त रूप से की गई।निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु सभी मतदान केंद्रों पर कार्यपालक दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर मतदान कर्मियों, सेक्टर दंडाधिकारियों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने मतदान कर्मियों को निर्देशित किया कि मतदान सामग्री, मतपत्रों एवं अभिलेखों का मिलान प्रस्थान से पूर्व सावधानीपूर्वक कर लें। मतदान केंद्र के लेआउट एवं व्यवस्था पर मतदान  टीम के साथ पूर्व चर्चा कर लें, ताकि मतदान समय पर प्रारंभ हो सके। बैलेट बॉक्स की सुरक्षा, सीलिंग की प्रक्रिया एवं समस्त प्रपत्रों की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित सेक्टर या स्टैटिक मजिस्ट्रेट से तत्काल संपर्क करें। महिला मतदान कर्मियों एवं चलंत बूथों के लिए विशेष सुरक्षा एवं समन्वय की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।बैठक में सभी पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया समयबद्ध, निष्पक्ष एवं बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो।पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि निर्वाचन ड्यूटी संयुक्त आदेश के तहत विस्तृत प्रतिनियोजन के साथ की गई है तथा सभी पदाधिकारी एक टीम भावना के साथ कार्य करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा पारंपरिक हथियार के साथ दिखने वाले व्यक्ति पर सतर्क दृष्टि रखें तथा सुरक्षा बल तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों पर काली स्याही (ब्लैक इंक) का प्रयोग वर्जित रहेगा तथा किसी भी परिस्थिति में विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी, SDO सदर, SDO चैनपुर, SDO बसिया , डीसीएलआर बसिया, डीसीएलआर चैनपुर, सभी RO सहित सम्बंधित पदाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सम्बंधित पुलिस पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे ।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • गुमला: आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। हाल ही में आयोजित एक ब्रीफिंग सत्र के दौरान, वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्य बिंदु सुरक्षा चक्र: अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सेक्टर टीमें और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी। 24x7 निगरानी: सुरक्षा बल 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं। अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साझा करें। सफलता की कामना: संबोधन के दौरान अधिकारियों ने सभी चुनाव कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि कल रात तक बैलेट बॉक्स की सुरक्षित वापसी के साथ मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होगी। यह वीडियो गुमला के XVIII नगर परिषद के चुनाव की तैयारियों को दर्शाता है, जहाँ सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा अंतिम दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
    1
    गुमला: आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। हाल ही में आयोजित एक ब्रीफिंग सत्र के दौरान, वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्य बिंदु
सुरक्षा चक्र: अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सेक्टर टीमें और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी।
24x7 निगरानी: सुरक्षा बल 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं। अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साझा करें।
सफलता की कामना: संबोधन के दौरान अधिकारियों ने सभी चुनाव कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि कल रात तक बैलेट बॉक्स की सुरक्षित वापसी के साथ मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होगी।
यह वीडियो गुमला के XVIII नगर परिषद के चुनाव की तैयारियों को दर्शाता है, जहाँ सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा अंतिम दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • जारी प्रखंड में अवैध खनन से संचालित ईंट भट्ठों का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। अट्ठाईस जनवरी दो हजार छब्बीस को इस संबंध में विस्तृत खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें बिना लाइसेंस मिट्टी की खुदाई और अवैध रूप से ईंट निर्माण का खुलासा किया गया था। लेकिन इतना गंभीर मामला सामने आने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखी है। जानकारी देते हुए शनिवार शाम पांच बजे स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि खबर प्रकाशित होने के बाद भी न तो किसी प्रकार की जांच शुरू हुई है और न ही अवैध भट्ठों पर कोई रोक लगी है। उनका कहना है कि पहले की तरह ही ट्रैक्टरों से मिट्टी की ढुलाई और भट्ठों का संचालन जारी है। जारी प्रखंड के कई इलाकों में अवैध ईंट भट्ठों से उठता धुआं पर्यावरण पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। खेतों की अंधाधुंध खुदाई से भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है और सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की चुप्पी समझ से परे है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मामला सार्वजनिक हो चुका है, तब भी कार्रवाई क्यों नहीं? क्या प्रशासन किसी दबाव में है या फिर लापरवाही हावी है? यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। जारी प्रखंड की जनता अब स्पष्ट जवाब चाहती है—अवैध खनन और ईंट भट्ठों पर कार्रवाई कब होगी? या फिर यह मामला भी कागजों तक सीमित रह जाएगा?
    1
    जारी प्रखंड में अवैध खनन से संचालित ईंट भट्ठों का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। अट्ठाईस जनवरी दो हजार छब्बीस को इस संबंध में विस्तृत खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें बिना लाइसेंस मिट्टी की खुदाई और अवैध रूप से ईंट निर्माण का खुलासा किया गया था। लेकिन इतना गंभीर मामला सामने आने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखी है।
जानकारी देते हुए शनिवार शाम पांच बजे स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि खबर प्रकाशित होने के बाद भी न तो किसी प्रकार की जांच शुरू हुई है और न ही अवैध भट्ठों पर कोई रोक लगी है। उनका कहना है कि पहले की तरह ही ट्रैक्टरों से मिट्टी की ढुलाई और भट्ठों का संचालन जारी है।
जारी प्रखंड के कई इलाकों में अवैध ईंट भट्ठों से उठता धुआं पर्यावरण पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। खेतों की अंधाधुंध खुदाई से भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है और सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की चुप्पी समझ से परे है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मामला सार्वजनिक हो चुका है, तब भी कार्रवाई क्यों नहीं? क्या प्रशासन किसी दबाव में है या फिर लापरवाही हावी है? यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
जारी प्रखंड की जनता अब स्पष्ट जवाब चाहती है—अवैध खनन और ईंट भट्ठों पर कार्रवाई कब होगी? या फिर यह मामला भी कागजों तक सीमित रह जाएगा?
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • न्यूज स्क्रिप्ट 👇 भाथूपारा में भैंसों का कब्जा, नगर निगम अंबिकापुर बेखबर! शहर के भाथूपारा के पास इलाके में कल दोपहर सड़कों पर भैंसों का ऐसा जमावड़ा लगा कि पूरा रास्ता जाम में तब्दील हो गया। आम जनता घंटों परेशान होती रही, वाहन रेंगते नजर आए, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कहीं दिखाई नहीं दिए। सबसे बड़ा सवाल — क्या शहर की सड़कें अब मवेशियों के लिए छोड़ दी गई हैं? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? अगर कोई एंबुलेंस फंस जाती तो जिम्मेदार कौन होता? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। आए दिन सड़कों पर भैंसों का डेरा जम जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नगर निगम प्रशासन आखिर कब जागेगा? क्या आवारा मवेशियों को पकड़ने की कोई योजना है? क्या उनके मालिकों पर कार्रवाई होगी? या फिर जनता यूं ही परेशान होती रहेगी? अब देखना यह है कि खबर के बाद प्रशासन हरकत में आता है या फिर भाथूपारा की सड़कें यूं ही मवेशियों के कब्जे में रहेंगी। Khas report by himanshu raj patrkar vice buero md news ambikapur cg.7805838076.
    1
    न्यूज स्क्रिप्ट 👇
भाथूपारा में भैंसों का कब्जा, नगर निगम अंबिकापुर बेखबर!
शहर के भाथूपारा के पास इलाके में कल दोपहर सड़कों पर भैंसों का ऐसा जमावड़ा लगा कि पूरा रास्ता जाम में तब्दील हो गया। आम जनता घंटों परेशान होती रही, वाहन रेंगते नजर आए, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कहीं दिखाई नहीं दिए।
सबसे बड़ा सवाल —
क्या शहर की सड़कें अब मवेशियों के लिए छोड़ दी गई हैं?
क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
अगर कोई एंबुलेंस फंस जाती तो जिम्मेदार कौन होता?
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। आए दिन सड़कों पर भैंसों का डेरा जम जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नगर निगम प्रशासन आखिर कब जागेगा?
क्या आवारा मवेशियों को पकड़ने की कोई योजना है?
क्या उनके मालिकों पर कार्रवाई होगी?
या फिर जनता यूं ही परेशान होती रहेगी?
अब देखना यह है कि खबर के बाद प्रशासन हरकत में आता है या फिर भाथूपारा की सड़कें यूं ही मवेशियों के कब्जे में रहेंगी।
Khas report by himanshu raj patrkar vice buero md news ambikapur cg.7805838076.
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कुरुमगढ़ वन क्षेत्र अंतर्गत रायडीह थाना क्षेत्र के उच्चडीह गांव के जंगल में गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध सखुआ लकड़ी जब्त की है। जानकारी देते हुए शाम पांच बजे वन क्षेत्र पदाधिकारी जगदीश राम ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विशेष रणनीति के तहत यह संयुक्त अभियान चलाया गया। सभी संबंधित बीट की टीमों ने समन्वय बनाकर जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की, जिससे तस्करों में अफरा-तफरी मच गई। यह कार्रवाई कुरुमगढ़ वन क्षेत्र के रायडीह बीट, कुरुमगढ़ बीट, डुमरी बीट, चैनपुर बीट एवं गुमला वन क्षेत्र की संयुक्त टीम द्वारा की गई। छापेमारी के दौरान एक पिकअप वाहन (गाड़ी संख्या जे एच जीरो सेवेन सी इकहत्तर चौवन) को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में वाहन से अवैध रूप से काटी गई सखुआ लकड़ी का बोटा बरामद हुआ। बरामद लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब पचास हजार रुपये आंकी गई है। वन विभाग ने वाहन सहित लकड़ी को जब्त कर लिया है। मामले में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर वन अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग ने दोहराया कि अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की
    4
    अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कुरुमगढ़ वन क्षेत्र अंतर्गत रायडीह थाना क्षेत्र के उच्चडीह गांव के जंगल में गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध सखुआ लकड़ी जब्त की है।
जानकारी देते हुए शाम पांच बजे वन क्षेत्र पदाधिकारी जगदीश राम ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विशेष रणनीति के तहत यह संयुक्त अभियान चलाया गया। सभी संबंधित बीट की टीमों ने समन्वय बनाकर जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की, जिससे तस्करों में अफरा-तफरी मच गई।
यह कार्रवाई कुरुमगढ़ वन क्षेत्र के रायडीह बीट, कुरुमगढ़ बीट, डुमरी बीट, चैनपुर बीट एवं गुमला वन क्षेत्र की संयुक्त टीम द्वारा की गई। छापेमारी के दौरान एक पिकअप वाहन (गाड़ी संख्या जे एच जीरो सेवेन सी इकहत्तर चौवन) को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में वाहन से अवैध रूप से काटी गई सखुआ लकड़ी का बोटा बरामद हुआ।
बरामद लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब पचास हजार रुपये आंकी गई है। वन विभाग ने वाहन सहित लकड़ी को जब्त कर लिया है। मामले में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर वन अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग ने दोहराया कि अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • गुमला: नगर पंचायत चुनाव के सफल और निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा ने शनिवार को KO कॉलेज भवन में बन रहे वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर और प्रस्तावित मतगणना केंद्र का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की।उपायुक्त ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पार्किंग, अभ्यर्थियों और मतगणना एजेंट के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने वज्र गृह की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा. उन्होंने नगरपालिका निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, मत-पत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था-सह-आचार संहिता कोषांग, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग तथा नियंत्रण कक्ष के सुचारू क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था और पुलिस बल के साथ टैगिंग आदि व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया . उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने 22 फरवरी को मतदान कर्मियों को होनेवाले डिस्पैच को मतदान के लिए जरूरी सामग्री के साथ मतदान कर्मियों का समय पर डिस्पैच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मतदान के दिन समय पर मतदान प्रारंभ करने, मतदान केंद्र को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. कहा कि मतदान करने में मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दें. मतदान सम्पन्न कराने के पश्चात समय पर रिसिविंग सेंटर तक वापस लाने, रिसीविंग, मतगणना, सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया।मौके पर सभी आरओ, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाई, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज,अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
    3
    गुमला: नगर पंचायत चुनाव के सफल और निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित  और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा ने शनिवार को KO कॉलेज भवन में बन रहे वज्र गृह, रिसीविंग सेंटर और प्रस्तावित मतगणना केंद्र का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की।उपायुक्त ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, पार्किंग,  अभ्यर्थियों और मतगणना एजेंट के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने वज्र गृह की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा. उन्होंने नगरपालिका निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, मत-पत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग, परिवहन कोषांग, विधि-व्यवस्था-सह-आचार संहिता कोषांग, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग, सूचना तकनीकी कोषांग तथा नियंत्रण कक्ष के सुचारू क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था और पुलिस बल के साथ टैगिंग आदि व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया . उपायुक्त ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने 22 फरवरी को मतदान कर्मियों को होनेवाले डिस्पैच को मतदान के लिए जरूरी सामग्री के साथ मतदान कर्मियों का समय पर डिस्पैच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मतदान के दिन समय पर मतदान प्रारंभ करने, मतदान केंद्र को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया. कहा कि मतदान करने में मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दें. मतदान सम्पन्न कराने के पश्चात समय पर रिसिविंग सेंटर तक वापस लाने, रिसीविंग, मतगणना, सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया।मौके पर सभी आरओ, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाई, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ( नगर पालिका) सह जिला  पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज,अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.