logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राशन वितरण नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान में जड़ा ताला खाद्य निरीक्षक के आश्वासन के बाद भी नहीं मिला ग्रामीणों को राशन सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटिंदा शासकीय उचित मूल्य दुकान में दो माह का राशन वितरण नहीं होने से आक्रोषित ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान में ताला जड़ दिया और प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से राशन वितरण कराया जाने की मांग है।ग्रामीणों का आरोप है शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक गणेश स्वयं सहायता समूह के नाम सरपंचपति कुदरत बहाल सिंह के द्वारा कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है। विगत 1 वर्ष से राशन वितरण में गड़बड़ी किया जा रहा है।कई महीनो से घर-घर जाकर हितग्राहियों से मशीन में फिंगर लगवा कर राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। विगत दिनों पूर्व राशन वितरण नहीं किए जाने की शिकायत सरगुजा कलेक्टर से की गई थी। जांच के लिए खाद्य निरीक्षक गांव पहुंचे हुए थे 20 फरवरी तक दो माह का राशन ग्रामीणों को राशन वितरण किए जाने का आश्वासन दिया गया था। परंतु दुकान संचालक के द्वारा ग्रामीणों को फिंगर लगवा कर आधा अधूरा राशन का वितरण किया जा रहा था। 21 फरवरी दिन शनिवार को फिंगर लगवाए जाने के बाद राशन वितरण नहीं करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान में ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से राशन वितरण कराए जाने की मांग की गई। 2 घंटे तक राशन दुकान का ताला लगा विरोध प्रदर्शन करने के बाद दुकान का चाबी राशन दुकान कर्मियों को सौंप दिया गया और दो माह का राशन देने पर ही राशन उठाओ की बात कही गई। सूचना मिलने पर आम आदमी पार्टी के लुण्ड्रा विधानसभा प्रभारी जय मंगल राजवाड़े , ब्लॉक अध्यक्ष मोहर लाल सहित कार्यकर्ता गांव पहुंचे और ग्रामीणों से राशन वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए खाद्य निरीक्षक से फोन पर चर्चा किया और राशन वितरण किए जाने की बात कही जिस पर खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह ने एक वर्ष से राशन वितरण में गड़बड़ी की बात कही ग्रामीणों को दो माह का राशन दिलाए जाने सोसायटी संचालक को निर्देश दिया गया था जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। इस दौरान ,सुभाष, हुलास, मोहन दास, कलक दास, मनिहारो , फूल सीता, सोनिया, लालो, विलासों, संगीता, प्रतिमा, कलिता, राजकुमारी, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे। सरगुजा लोकसभा उपाध्यक्ष जयमंगल राजवाड़े आम आदमी पार्टी के सरगुजा लोकसभा उपाध्यक्ष जय मंगल रजवाडे ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अगर ग्रामीणों को राशन वितरण नहीं किया जाता है तो आने वाले समय उग्र आंदोलन आम आदमी पार्टी के द्वारा किया जाएगा। प्रशासन को चाहिए कि इस मामले की सूक्ष्म जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करें और ग्रामीणों को तत्काल राशन का वितरण कराया जाए।

20 hrs ago
user_Jarif Khan
Jarif Khan
अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
20 hrs ago

राशन वितरण नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान में जड़ा ताला खाद्य निरीक्षक के आश्वासन के बाद भी नहीं मिला ग्रामीणों को राशन सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटिंदा शासकीय उचित मूल्य दुकान में दो माह का राशन वितरण नहीं होने से आक्रोषित ग्रामीणों ने उचित मूल्य दुकान में ताला जड़ दिया और प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से राशन वितरण कराया जाने की मांग है।ग्रामीणों का आरोप है शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक गणेश स्वयं सहायता समूह के नाम सरपंचपति कुदरत बहाल सिंह के द्वारा कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है। विगत 1 वर्ष से राशन वितरण में गड़बड़ी किया जा रहा है।कई महीनो से घर-घर जाकर हितग्राहियों से मशीन में फिंगर लगवा कर राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। विगत दिनों पूर्व राशन वितरण नहीं किए जाने की शिकायत सरगुजा कलेक्टर से की गई थी। जांच के लिए खाद्य निरीक्षक गांव पहुंचे हुए थे 20 फरवरी तक दो माह का राशन ग्रामीणों को राशन वितरण किए जाने का आश्वासन दिया गया था। परंतु दुकान संचालक के द्वारा ग्रामीणों को फिंगर लगवा कर आधा अधूरा राशन का वितरण किया जा रहा था। 21 फरवरी दिन शनिवार को फिंगर लगवाए जाने के बाद राशन वितरण नहीं करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान में ताला जड़ दिया और विरोध प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से राशन वितरण कराए जाने की मांग की गई। 2 घंटे तक राशन दुकान का ताला लगा विरोध प्रदर्शन करने के बाद दुकान का चाबी राशन दुकान कर्मियों को सौंप दिया गया और दो माह का राशन देने पर ही राशन उठाओ की बात कही गई। सूचना मिलने पर आम आदमी पार्टी के लुण्ड्रा विधानसभा प्रभारी जय मंगल राजवाड़े , ब्लॉक अध्यक्ष मोहर लाल सहित कार्यकर्ता गांव पहुंचे और ग्रामीणों से राशन वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए खाद्य निरीक्षक से फोन पर चर्चा किया और राशन वितरण किए जाने की बात कही जिस पर खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह ने एक वर्ष से राशन वितरण में गड़बड़ी की बात कही ग्रामीणों को दो माह का राशन दिलाए जाने सोसायटी संचालक को निर्देश दिया गया था जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। इस दौरान ,सुभाष, हुलास, मोहन दास, कलक दास, मनिहारो , फूल सीता, सोनिया, लालो, विलासों, संगीता, प्रतिमा, कलिता, राजकुमारी, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे। सरगुजा लोकसभा उपाध्यक्ष जयमंगल राजवाड़े आम आदमी पार्टी के सरगुजा लोकसभा उपाध्यक्ष जय मंगल रजवाडे ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अगर ग्रामीणों को राशन वितरण नहीं किया जाता है तो आने वाले समय उग्र आंदोलन आम आदमी पार्टी के द्वारा किया जाएगा। प्रशासन को चाहिए कि इस मामले की सूक्ष्म जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करें और ग्रामीणों को तत्काल राशन का वितरण कराया जाए।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Nager panchayat lakhanpur k bus stand parishar k mahila vaywasayi se sawachhta k vishay mai batchit karte md news patrkar himanshu raj .7805838076
    2
    Nager panchayat lakhanpur k bus stand parishar k mahila vaywasayi se sawachhta k vishay mai  batchit karte md news patrkar himanshu raj .7805838076
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पटवारियों पर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर अजित वसंत ने एक साथ 83 पटवारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। अंबिकापुर/प्रशासनिक दक्षता और कार्यों के बेहतर संपादन के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) ने 18 हल्का 83 पटवारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। अंबिकापुर कलेक्टर सरगुजा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता एवं छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली (भाग-1) के नियम 7(2) तथा राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों को आगामी आदेश तक नई तहसीलों में पदस्थ किया गया है।
    1
    लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पटवारियों पर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर अजित वसंत ने एक साथ 83 पटवारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
अंबिकापुर/प्रशासनिक दक्षता और कार्यों के बेहतर संपादन के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) ने 18 हल्का 83 पटवारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। 
अंबिकापुर कलेक्टर सरगुजा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता एवं छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली (भाग-1) के नियम 7(2) तथा राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों को आगामी आदेश तक नई तहसीलों में पदस्थ किया गया है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह स्थल में मनाई अपने माता जी एवं स्कूल बच्चो के साथ अपनी जन्म दिन और लोगो ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं।।
    1
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह स्थल में मनाई अपने माता जी एवं स्कूल बच्चो के साथ अपनी जन्म दिन और लोगो ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं।।
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    बगीचा, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • सरकार चाहे लाख मंचों से यह दावा करे कि राज्य की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है, प्रशासन सजग है और “ऑल इज़ वेल” का नारा हर तरफ़ गूंज रहा है—लेकिन ज़रा गांव, शहर, सोसाइटी, धान खरीदी केंद्र, स्कूल, आश्रम, अस्पताल या किसी भी निर्माण स्थल पर निगाह डालिए। तस्वीर बिल्कुल उलट नज़र आएगी। हर जगह ढीलापन है, हर कोने में अनियमितता है और हर व्यवस्था के भीतर भ्रष्टाचार की परतें खुली पड़ी हैं। यह बात शायद सत्ता पक्ष को चुभे, पर सच न तो बयान बदलने से छुपता है और न ही प्रचार से मिटता है। शिक्षा से राशन तक—सब कुछ सवालों के घेरे में स्कूलों में नकल का बोलबाला है। सोसाइटी में गरीबों का चावल खुलेआम बेचा जा रहा है। किसी को एक महीने राशन नहीं मिलता, किसी को दो महीने। कभी चावल गायब, कभी चना नहीं, कभी शक्कर का नामोनिशान नहीं। और जब शक्कर मिलती भी है, तो ₹20 किलो में—जबकि बाजार भाव सब जानते हैं। गरीब दो-तीन रुपये के लिए झगड़े की हिम्मत नहीं जुटा पाता, क्योंकि डर यह है कि कल को चावल भी बंद हो गया तो भीख मांगने की नौबत आ जाएगी। धान खरीदी—खरीद तो हुई, जिम्मेदारी नहीं सरकार ने जैसे-तैसे धान खरीदी का आंकड़ा तो पूरा कर लिया, लेकिन उठाव अब तक अधूरा है। धान खुले में पड़ा है—कहीं चूहे खा रहे हैं, कहीं धूप में सूख रहा है। बरसात आएगी तो वही धान भीगेगा, सड़ेगा, और फिर नुकसान का ठीकरा किसके सिर फूटेगा? तब सरकार सांय-सांय, आंय-बांय कर अपनी इज्जत बचाने में लग जाएगी। सरमना की सड़क—निर्माण नहीं, खानापूर्ति सरमना में बन रही छह किलोमीटर लंबी सड़क इसका ताज़ा उदाहरण है। रायगढ़ के बड़े ठेकेदार, मोटी पहुंच, मोटा मुनाफ़ा। सड़क तो बना दी गई, लेकिन क्योरिंग? वह ज़रूरी नहीं समझी गई। सीसी रोड धूल उगल रही है। कहीं सीसी, कहीं डामर—कोई मानक नहीं, कोई जवाबदेही नहीं। पहाड़ी इलाके में घाट कटिंग के बिना सड़क चढ़ा दी गई। सवाल उठाने पर मुंशी का जवाब— “हाईवे से भारी गाड़ियां ले जाएंगे तो सड़क टूटेगी ही। ठेका हमेशा के लिए थोड़े लिया है।” जब विधायक को आपत्ति नहीं, तो गांव वालों की आवाज़ मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी भी क्यों? लिहाजा गांव चुप है—लेकिन खतरा हर दिन बढ़ रहा है। एक फिसलन और गाड़ी सीधे नीचे। सोसाइटी की चोरी—और सवालों का पहाड़ जिले की कई सोसाइटीज से रात में एक-एक ट्रक चावल चोरी हो रहा है। रिपोर्ट लिखी जा रही है, चोर नहीं पकड़े जा रहे। जब चोर का “कलेजा” इतना बड़ा है, तो यह समझने में देर नहीं लगती कि उसके पीछे कौन खड़ा है। निष्कर्ष आज समस्या विपक्ष की आलोचना नहीं है, समस्या व्यवस्था का भीतर से सड़ जाना है। अगर सरकार अब भी आत्ममंथन नहीं करेगी, अपने सिस्टम को दुरुस्त नहीं करेगी, तो आने वाले समय में सत्ता उसके लिए सपना बन जाए—तो इसमें किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। — सीतापुर सुनील गुप्ता की कलम से
    4
    सरकार चाहे लाख मंचों से यह दावा करे कि राज्य की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है, प्रशासन सजग है और “ऑल इज़ वेल” का नारा हर तरफ़ गूंज रहा है—लेकिन ज़रा गांव, शहर, सोसाइटी, धान खरीदी केंद्र, स्कूल, आश्रम, अस्पताल या किसी भी निर्माण स्थल पर निगाह डालिए। तस्वीर बिल्कुल उलट नज़र आएगी।
हर जगह ढीलापन है, हर कोने में अनियमितता है और हर व्यवस्था के भीतर भ्रष्टाचार की परतें खुली पड़ी हैं।
यह बात शायद सत्ता पक्ष को चुभे, पर सच न तो बयान बदलने से छुपता है और न ही प्रचार से मिटता है।
शिक्षा से राशन तक—सब कुछ सवालों के घेरे में
स्कूलों  में नकल का बोलबाला है। सोसाइटी में गरीबों का चावल खुलेआम बेचा जा रहा है। किसी को एक महीने राशन नहीं मिलता, किसी को दो महीने।
कभी चावल गायब, कभी चना नहीं, कभी शक्कर का नामोनिशान नहीं। और जब शक्कर मिलती भी है, तो ₹20 किलो में—जबकि बाजार भाव सब जानते हैं।
गरीब दो-तीन रुपये के लिए झगड़े की हिम्मत नहीं जुटा पाता, क्योंकि डर यह है कि कल को चावल भी बंद हो गया तो भीख मांगने की नौबत आ जाएगी।
धान खरीदी—खरीद तो हुई, जिम्मेदारी नहीं
सरकार ने जैसे-तैसे धान खरीदी का आंकड़ा तो पूरा कर लिया, लेकिन उठाव अब तक अधूरा है।
धान खुले में पड़ा है—कहीं चूहे खा रहे हैं, कहीं धूप में सूख रहा है। बरसात आएगी तो वही धान भीगेगा, सड़ेगा, और फिर नुकसान का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?
तब सरकार सांय-सांय, आंय-बांय कर अपनी इज्जत बचाने में लग जाएगी।
सरमना की सड़क—निर्माण नहीं, खानापूर्ति
सरमना में बन रही छह किलोमीटर लंबी सड़क इसका ताज़ा उदाहरण है।
रायगढ़ के बड़े ठेकेदार, मोटी पहुंच, मोटा मुनाफ़ा। सड़क तो बना दी गई, लेकिन क्योरिंग? वह ज़रूरी नहीं समझी गई।
सीसी रोड धूल उगल रही है। कहीं सीसी, कहीं डामर—कोई मानक नहीं, कोई जवाबदेही नहीं।
पहाड़ी इलाके में घाट कटिंग के बिना सड़क चढ़ा दी गई। सवाल उठाने पर मुंशी का जवाब—
“हाईवे से भारी गाड़ियां ले जाएंगे तो सड़क टूटेगी ही। ठेका हमेशा के लिए थोड़े लिया है।”
जब विधायक को आपत्ति नहीं, तो गांव वालों की आवाज़ मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी भी क्यों?
लिहाजा गांव चुप है—लेकिन खतरा हर दिन बढ़ रहा है। एक फिसलन और गाड़ी सीधे नीचे।
सोसाइटी की चोरी—और सवालों का पहाड़
जिले की कई सोसाइटीज से  रात में एक-एक ट्रक चावल चोरी हो रहा है। रिपोर्ट लिखी जा रही है, चोर नहीं पकड़े जा रहे।
जब चोर का “कलेजा” इतना बड़ा है, तो यह समझने में देर नहीं लगती कि उसके पीछे कौन खड़ा है।
निष्कर्ष
आज समस्या विपक्ष की आलोचना नहीं है, समस्या व्यवस्था का भीतर से सड़ जाना है।
अगर सरकार अब भी आत्ममंथन नहीं करेगी, अपने सिस्टम को दुरुस्त नहीं करेगी, तो आने वाले समय में सत्ता उसके लिए सपना बन जाए—तो इसमें किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए।
— सीतापुर 
सुनील गुप्ता की कलम से
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • चांदो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मवेशी तस्कर करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हहै तिन बैल को मारते पिटते झारखण्ड ले जा रे थे मुखविर की सूचना पर किया यह बडी कार्यवाई....
    1
    चांदो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  दो मवेशी तस्कर करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हहै तिन बैल को मारते पिटते झारखण्ड ले जा रे थे मुखविर की सूचना पर किया यह बडी कार्यवाई....
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    10 min ago
  • जशपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई। सूचना के चंद घंटों में 09 आरोपी हिरासत में। डीआईजी व एसएसपी के निर्देश पर चार विशेष टीमों ने की कार्रवाई। BNS व POCSO एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज। #Jashpur #Narayanpur #CrimeNews #POCSO #BreakingNews #JashpurTimes Jashpur Times Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस
    1
    जशपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
सूचना के चंद घंटों में 09 आरोपी हिरासत में।
डीआईजी व एसएसपी के निर्देश पर चार विशेष टीमों ने की कार्रवाई।
BNS व POCSO एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज।
#Jashpur #Narayanpur #CrimeNews #POCSO #BreakingNews #JashpurTimes Jashpur Times Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • स्थल निरीक्षण में दे रहे नियमों का हवाला ? अपील की तैयारी, उच्च स्तर पर स्पष्टता की अपेक्षा धरमजयगढ़ – धरमजयगढ़ के वनपरिक्षेत्र बाकारुमा में संचालित वृक्षारोपण योजनाओं के संबंध में पारदर्शिता को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत मांगी गई जानकारी के प्रत्युत्तर में विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण को आवेदक ने आंशिक बताते हुए शेष बिंदुओं पर स्पष्ट जानकारी की अपेक्षा जताई है। जानकारी के अनुसार आवेदक ने बीते वर्षों में संचालित वृक्षारोपण कार्यों की स्वीकृति, वित्तीय व्यय, मदवार भुगतान तथा वर्तमान प्रगति संबंधी तथ्यात्मक जानकारी मांगी थी। विभाग की ओर से एक योजना से संबंधित संक्षिप्त विवरण उपलब्ध कराया गया है, जबकि अन्य बिंदुओं के संबंध में पृथक प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी गई है। प्राप्त आंकड़ों में स्वीकृत राशि एवं व्यय का समेकित उल्लेख है, किंतु मदवार व्यौरा और कार्य प्रगति की विस्तृत स्थिति स्पष्ट न होने के कारण आवेदक ने अतिरिक्त स्पष्टीकरण की आवश्यकता व्यक्त की है। स्थानीय जानकारों का कहना है कि सार्वजनिक योजनाओं में विस्तृत वित्तीय विवरण और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध होने से जनविश्वास और पारदर्शिता सुदृढ़ होती है। स्थल निरीक्षण के संबंध में भी तिथि निर्धारण को लेकर स्पष्ट सूचना न मिलने से आवेदक ने प्रथम अपील दायर करने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि अपील प्रक्रिया के माध्यम से विषय को उच्च वन अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा, ताकि आवश्यक स्पष्टीकरण प्राप्त हो सके। फिलहाल यह पूरा मामला प्रशासनिक प्रक्रिया के अंतर्गत विचाराधीन है। सभी पक्षों को अपने-अपने स्तर पर तथ्य प्रस्तुत करने और स्पष्टीकरण देने का अवसर प्राप्त है। आगे की कार्रवाई अपील प्राधिकारी के निर्णय पर निर्भर करेगी।
    1
    स्थल निरीक्षण में दे रहे नियमों का हवाला ?
अपील की तैयारी, उच्च स्तर पर स्पष्टता की अपेक्षा
धरमजयगढ़ – धरमजयगढ़ के वनपरिक्षेत्र बाकारुमा में संचालित वृक्षारोपण योजनाओं के संबंध में पारदर्शिता को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत मांगी गई जानकारी के प्रत्युत्तर में विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण को आवेदक ने आंशिक बताते हुए शेष बिंदुओं पर स्पष्ट जानकारी की अपेक्षा जताई है।
जानकारी के अनुसार आवेदक ने बीते वर्षों में संचालित वृक्षारोपण कार्यों की स्वीकृति, वित्तीय व्यय, मदवार भुगतान तथा वर्तमान प्रगति संबंधी तथ्यात्मक जानकारी मांगी थी। विभाग की ओर से एक योजना से संबंधित संक्षिप्त विवरण उपलब्ध कराया गया है, जबकि अन्य बिंदुओं के संबंध में पृथक प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी गई है।
प्राप्त आंकड़ों में स्वीकृत राशि एवं व्यय का समेकित उल्लेख है, किंतु मदवार व्यौरा और कार्य प्रगति की विस्तृत स्थिति स्पष्ट न होने के कारण आवेदक ने अतिरिक्त स्पष्टीकरण की आवश्यकता व्यक्त की है। स्थानीय जानकारों का कहना है कि सार्वजनिक योजनाओं में विस्तृत वित्तीय विवरण और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध होने से जनविश्वास और पारदर्शिता सुदृढ़ होती है।
स्थल निरीक्षण के संबंध में भी तिथि निर्धारण को लेकर स्पष्ट सूचना न मिलने से आवेदक ने प्रथम अपील दायर करने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि अपील प्रक्रिया के माध्यम से विषय को उच्च वन अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा, ताकि आवश्यक स्पष्टीकरण प्राप्त हो सके।
फिलहाल यह पूरा मामला प्रशासनिक प्रक्रिया के अंतर्गत विचाराधीन है। सभी पक्षों को अपने-अपने स्तर पर तथ्य प्रस्तुत करने और स्पष्टीकरण देने का अवसर प्राप्त है। आगे की कार्रवाई अपील प्राधिकारी के निर्णय पर निर्भर करेगी।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    20 hrs ago
  • nager panchayat lakhanpur bus stand ki mahila se bus stand parishar k swachhta k vishay mai charcha karte md news vice buero chhtisgarh himanshu raj ambikapur.7805838076.
    2
    nager panchayat lakhanpur bus stand ki mahila se bus stand parishar k swachhta k vishay mai charcha karte md news vice buero chhtisgarh himanshu raj ambikapur.7805838076.
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.