उभांव थाने के इंस्पेक्टरों पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित बिल्थरारोड । पीड़िता से मोबाइल पर अश्लील और अभद्र आपत्तिजनक बात करने थाना उभांव में नियुक्त तत्कालीन निरीक्षक अपराध नरेश कुमार मलिक का ऑडियो वायरल के मामले पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कारवाई करते हुए तत्कालीन क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार मलिक और उभांव थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्ञात हो कि पीड़ित महिला द्वारा डीआईजी को दिए गए शिकायती में मोबाइल पर आपत्तिजनक वार्ता का ऑडियो प्रकाश में आया था। उक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आरोपित निरीक्षक नरेश कुमार मलिक को तत्काल प्रभाव से सोमवार को निलम्बित किया जा चुका है। प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक उभांव संजय शुक्ला की भी संलिप्तता पाये जाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से बुधवार को उन्हे निलम्बित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा की जा रही है। वादिनी/पीड़िता कहीं बाहर गयी है, जिससे सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही पीडिता से सम्पर्क कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।थाना उभांव पर निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक को प्रभारी निरीक्षक उभांव नियुक्त किया गया है।
उभांव थाने के इंस्पेक्टरों पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित बिल्थरारोड । पीड़िता से मोबाइल पर अश्लील और अभद्र आपत्तिजनक बात करने थाना उभांव में नियुक्त तत्कालीन निरीक्षक अपराध नरेश कुमार मलिक का ऑडियो वायरल के मामले पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कारवाई करते हुए तत्कालीन क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार मलिक और उभांव थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्ञात हो कि पीड़ित महिला द्वारा डीआईजी को दिए गए शिकायती में मोबाइल पर आपत्तिजनक वार्ता का ऑडियो प्रकाश में आया था। उक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा प्रकरण को तत्काल
संज्ञान में लेते हुए आरोपित निरीक्षक नरेश कुमार मलिक को तत्काल प्रभाव से सोमवार को निलम्बित किया जा चुका है। प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक उभांव संजय शुक्ला की भी संलिप्तता पाये जाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से बुधवार को उन्हे निलम्बित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा की जा रही है। वादिनी/पीड़िता कहीं बाहर गयी है, जिससे सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही पीडिता से सम्पर्क कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।थाना उभांव पर निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक को प्रभारी निरीक्षक उभांव नियुक्त किया गया है।
- बेल्थरा रोड : उभांव थाना क्षेत्र के ग्रामसभा शाहपुर अफगान खेतारी में बुधवार सुबह करीब 9 बजे चूल्हे से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के पांच मड़हे जलकर राख हो गए। आग की इस घटना में पिता समेत चार भाइयों का पूरा आशियाना उजड़ गया और गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार में स्वर्गीय जवाहिर के पुत्र कवलदीप कश्यप तथा उनके चार बेटे सत्येंद्र कश्यप, सुनील कश्यप, छोटे लाल कश्यप और रिंस कश्यप शामिल हैं। सभी अलग-अलग मड़हों में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पांचों मड़हे उसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इस हादसे में खाद्यान्न, कपड़े, बर्तन सहित दैनिक उपयोग की सभी सामग्री जलकर खाक हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।1
- *थाना उभांव के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो उसके साथ एक ऑडियो प्रसारित हो रहा था। जिसके संबंध में पीड़िता के द्वारा थाना उभांव पर मुकदमा लिखवाया गया था, उस मुकदमें के चार्जशीट के सम्बन्ध में वहाँ के तत्कालीन इंस्पेक्टर क्राइम से वार्तालाप हो रहा है, जो अशोभनीय है, इंस्पेक्टर के पदेन दायित्व है, उसके विपरीत है। जिसके आधार पर तत्कालीन क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक और वहां के वर्तमान में जो थाना प्रभारी संजय शुक्ला थे, दोनों को प्रथम दृष्टया इस प्रकरण में दोषी मानते हुए निलम्बित किया गया है। इनके विरुद्ध विभागीय जाँच बैठायी गयी है तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा को निर्देशित किया गया है कि आवेदिका से बात करके इस पूरे प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही करायें । इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट👇*1
- बलिया - पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति द्वारा अपूर्वा नर्सिंग होम के दोषी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज छात्रों और युवाओं ने शहर के नए चौक से रेलवे स्टेशन तक भिक्षाटन कर विरोध प्रदर्शन किया समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने बताया कि आज भीख मांगी गई है और कल बूट पॉलिश की जाएगी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस भिक्षाटन से इकट्ठा हुआ धन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा, क्योंकि "पैसे और पावर" के चलते अब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में अविनाश सिंह नंदन, श्वेता तिवारी, अवनीश सिंह, मनीष तिवारी, हैप्पी सिंह और आदित्य सिंह सहित सैकड़ों छात्र-नौजवान उपस्थित रहे।1
- अंबेडकर युवा समिति सलेमपुर के तत्वावधान में विश्वरत्न, विश्वभूषण, भारतरत्न, महाविद्वान, महानायक, अर्थशास्त्री, महान इतिहासकार, संविधान निर्माता, क्रांतिसूर्य, युगपुरुष, परम पूज्य बोधिसत्व, महामानव Dr. B. R. Ambedkar जी की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ वार्ड नंबर 2, पिपरा नजीर में मनाई गई। इस पावन अवसर पर श्री अशोक कुमार रावत एवं श्री प्रदीप कुमार जी के आवास पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें सभासद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 2 श्री काशीनाथ (पूर्व रिटायर्ड रेलवे गार्ड), अशोक कुमार रावत, उमाशंकर प्रसाद, हर्षचन्द्र, दीपक कुमार, अरुण कुमार, अजय कुमार, अवधेश कुमार, अजय रावत, राजेश कुमार गौतम, विनोद रावत, दीपचंद रावत, जय प्रकाश, राजन कुमार, संदीप कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लगातार तीन बार से सभासद रहे श्री प्रदीप कुमार यादव जी द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को कॉपी, किताब एवं पेंसिल वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया गया। उनके इस प्रेरणादायक योगदान की अंबेडकर युवा समिति सलेमपुर द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। यह आयोजन न केवल बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता के संदेश को भी सुदृढ़ करने का कार्य किया। #AmbedkarJayanti #DrBRAmbedkar #EducationForAll #SocialJustice #RKsocialist4
- पार्वती इंटर कॉलेज की छात्राओं को किया गया जागरूक मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एंटी रोमियो प्रभारी एवं साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव द्वारा दोहरीघाट कस्बा स्थित पार्वती इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, छेड़खानी, महिला उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके सवालों का जवाब भी दिया और उन्हें कानून द्वारा दिए गए अधिकारों की जानकारी दी। साइबर क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, अज्ञात लिंक और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है, इसलिए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें और अपने अभिभावकों को भी जानकारी दें। इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उप निरीक्षक सतेंद्र प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राएं अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्राओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास और जागरूकता बनी रहे। वहीं महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने और किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या साइबर अपराध की घटना होने पर बिना डर के तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रबंधक लाल बिहारी द्विवेदी विवेक तिवारी उप निरीक्षक सतेंद्र प्रजापति, महिला कांस्टेबल प्रज्ञा शुक्ला, दीपिका पटेल, ममता कुमारी, ज्योति गौतम सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।4
- आज 15/04/2026 को थाना घोसी में कुल 20 गाड़ियों की नीलामी सम्पन्न हुई यह जिला मऊ के थाना घोसी में नीलामी होनी थी जिसमें बड़ी संख्या में लोग नीलामी में खरीदारी के लिए आए थे1
- छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा,कई मजदूरों की मौत...! छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में मजदूरों की मौत की खबर है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।1
- बिल्थरारोड । पीड़िता से मोबाइल पर अश्लील और अभद्र आपत्तिजनक बात करने थाना उभांव में नियुक्त तत्कालीन निरीक्षक अपराध नरेश कुमार मलिक का ऑडियो वायरल के मामले पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कारवाई करते हुए तत्कालीन क्राइम इंस्पेक्टर नरेश कुमार मलिक और उभांव थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्ञात हो कि पीड़ित महिला द्वारा डीआईजी को दिए गए शिकायती में मोबाइल पर आपत्तिजनक वार्ता का ऑडियो प्रकाश में आया था। उक्त के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आरोपित निरीक्षक नरेश कुमार मलिक को तत्काल प्रभाव से सोमवार को निलम्बित किया जा चुका है। प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक उभांव संजय शुक्ला की भी संलिप्तता पाये जाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से बुधवार को उन्हे निलम्बित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा की जा रही है। वादिनी/पीड़िता कहीं बाहर गयी है, जिससे सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही पीडिता से सम्पर्क कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।थाना उभांव पर निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक को प्रभारी निरीक्षक उभांव नियुक्त किया गया है।2