Shuru
Apke Nagar Ki App…
Anant सिंह के कैंडिडेट की हार पर नीरज कुमार के समर्थकों ने लिए मजे ! की गुंजन की चांस हाउ
Active line News
Anant सिंह के कैंडिडेट की हार पर नीरज कुमार के समर्थकों ने लिए मजे ! की गुंजन की चांस हाउ
More news from झारखंड and nearby areas
- Anant सिंह के कैंडिडेट की हार पर नीरज कुमार के समर्थकों ने लिए मजे ! की गुंजन की चांस हाउ1
- छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री करणवीर सिंह का रंका एन एच से गुजरते देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत इस संबंध आज गुरूवार सुबह दश बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री करणवीर सिंह के रंका प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। उनके रंका एन एच 343 पे पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और समर्पण का परिचय दिया। इस अवसर पर रंका उत्तरी मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन महामंत्री करणवीर सिंह का स्वागत करते हुए उनके प्रवास को कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण बताया। मौके पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की भावना भी दिखाई दी। स्वागत कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष पंकज चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र तिवारी, मधुसूदन राम, चप्पू चंद्रवंशी, संतोष कुमार , ओम कुमार, पंकज कुमार, ऋषिकेश कुमार और वीरेंद्र पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ संगठन महामंत्री का स्वागत किया। इस दौरान रंका क्षेत्र के समस्त भाजपा परिवार की सहभागिता रही। इस कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय, संगठनात्मक एकजुटता और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।1
- ग्रामीण बैंक के सामने नशे में बेसुध पड़ा मिला अज्ञात युवक, पुलिस ने पहुंचाया सुरक्षित स्थान पर चिनिया ग्रामीण बैंक के सामने गुरुवार दोपहर से नीम के पेड़ के नीचे एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। इसकी सूचना मिलने पर शाम करीब छह बजे चिनिया पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को उठाने की कोशिश के दौरान उसके शराब के नशे में धुत होने की जानकारी मिली। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद चेहरे पर पानी का छिड़काव कर उसे होश में लाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को शराब के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की। पुलिस ने कहा कि शराब न केवल व्यक्ति, बल्कि उसके पूरे परिवार को भी प्रभावित करती है।1
- मुसिखाप की जर्जर सड़क ने खोली विकास की पोल, हल्की बारिश में जलजमाव पांडू (पलामू), पांडू प्रखंड के मुसिखाप गांव में जर्जर सड़क विकास के दावों की पोल खोल रही है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो जा रहा है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। गड्ढों और जलजमाव के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के सामने सवाल है कि आखिर इस बदहाल सड़क की सुध लेने वाला कौन है? विकास के दावे करने वाले जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे?1
- रेणुकूट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्नातक व शिक्षक चुनाव में जीत पर मनाया जश्न रेणुकूट:हाल ही में संपन्न हुए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वाराणसी खंड शिक्षक एम एल सी लाल बिहारी यादव, एवं एम एल सी स्नातक आशुतोष सिन्हा समाजवादी पार्टी की शानदार जीत के बाद, पार्टी कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में रेणुकूट पुलिस चौकी के पास समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक विशाल जनसमूह एकत्र हुआ और भव्य तरीके से अपनी जीत का जश्न मनाया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र में जोरदार नारेबाजी की और अपनी खुशी का इजहार किया। भारी जनसमूह की उपस्थिति: इस विजय उत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे पूरा इलाका सपा के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यकर्ताओं ने इसे वैचारिक जीत बताते हुए कहा कि यह परिणाम जनता और शिक्षित वर्ग का समाजवादी नीतियों के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पार्टी की मजबूती के लिए आगे भी इसी प्रकार एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संचालन सतेन्द्र कुमार यादव, बीरेन्द्र यादव नगर अध्यक्ष सपा, की अगुवाई में समाजवादी विचार धारा के लोग उपस्थित रहे ,जिसमें सप्पू वर्मा,सुमित श्रीवास्तव,अरविंद यादव,पंचदेव यादव, नितेश यादव, बलराम यादव, अशोक श्रीवास्तव, जीत की खुशी का इजहार करते नजर आए1
- सीएचसी दुद्धी में इलाज के दौरान मिर्गी से पीड़ित 6 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप ..इमरजेंसी नर्सों के भरोसे दुद्धी (सोनभद्र)।म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही आश्रम मोड़ निवासी 6 वर्षीय अभय कुमार पुत्र ओम प्रकाश की गुरुवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और उन्होंने अस्पताल व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे को बचपन से ही मिर्गी (दौरा) की बीमारी थी, जिसका इलाज रांची से चल रहा था। परिजनों ने बताया कि करीब चार-पांच दिन पूर्व अचानक बच्चे की स्थिति बिगड़ गई थी, जिसका इलाज स्थानीय निजी अस्पतालों में कराया जा रहा था।आज स्थिति में सुधार न गंभीर होने पर परिजन पहले उसे दुद्धी के निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे, लेकिन वहां राहत न मिलने पर वे बच्चे को लेकर सीएचसी दुद्धी पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि जब वे बच्चे को लेकर सीएचसी दुद्धी पहुंचे, तो इमरजेंसी वार्ड में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। सभी डॉक्टर उस समय ओपीडी में अपनी सेवाएं दे रहे थे और पूरी इमरजेंसी केवल नर्सों के भरोसे चल रही थी। काफी देर तक बच्चे का इलाज नर्सों के ही भरोसे होता रहा। परिजनों का कहना है कि नर्सों के सूचना देने पर डॉक्टर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की स्थिति और अधिक गंभीर हो चुकी थी। समय पर उचित चिकित्सीय देखरेख न मिलने के कारण बच्चे की मौत हो गई। इस संबंध में सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने बताया कि मरीज को अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। जब उसे सीएचसी लाया गया, तब उसका पल्स रेट (नाड़ी की गति) 60 से भी नीचे जा चुका था, जिससे उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। मृतक बच्चा दो भाइयों में छोटा था और उसकी एक बहन भी है। इस अचानक हुए हादसे और बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।3
- आज खतरनाक रेस्क्यू किया दीमाख अपसेट नंदी महाराज का बड़ा हादसा होते होते बचा 2 बुजुर्ग आदमी पास के हॉस्पिटल में एडमिट आज खतरनाक रेस्क्यू किया दीमाख अपसेट नंदी महाराज का बड़ा हादसा होते होते बचा 2 बुजुर्ग आदमी पास के हॉस्पिटल में एडमिट1
- गैस सिलेंडर में आग लगने से घर में मची अफरा-तफरी, लाखों की संपत्ति राख गैस सिलेंडर में आग लगने से घर में मची अफरा-तफरी, लाखों की संपत्ति राख *ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित* संवाददाता ऊटारी रोड। पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत मुरमा कला पंचायत के पिपरखाड़ गांव में बुधवार की रात गैस सिलेंडर में आग लगने से एक घर में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से घर में रखे सामान जलकर राख हो गए। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश विश्वकर्मा के घर में गैस सिलेंडर से आग लग गई। देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई। घटना के बाद घर के सदस्यों में दहशत फैल गई। हालांकि, ग्रामीणों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिससे आग को फैलने से रोक लिया गया। इस घटना में राहत की बात यह रही कि परिवार का कोई भी सदस्य हताहत नहीं हुआ। सभी लोग सुरक्षित हैं। ग्रामीणों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि घर में रखे सामान के जलने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर ऊंटारी रोड थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना के कारणों की जानकारी जुटाने में लगी है।1