Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुसिखाप की जर्जर सड़क ने खोली विकास की पोल, हल्की बारिश में जलजमाव पांडू (पलामू), पांडू प्रखंड के मुसिखाप गांव में जर्जर सड़क विकास के दावों की पोल खोल रही है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो जा रहा है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। गड्ढों और जलजमाव के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के सामने सवाल है कि आखिर इस बदहाल सड़क की सुध लेने वाला कौन है? विकास के दावे करने वाले जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे?
Mohammad Safi
मुसिखाप की जर्जर सड़क ने खोली विकास की पोल, हल्की बारिश में जलजमाव पांडू (पलामू), पांडू प्रखंड के मुसिखाप गांव में जर्जर सड़क विकास के दावों की पोल खोल रही है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो जा रहा है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। गड्ढों और जलजमाव के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के सामने सवाल है कि आखिर इस बदहाल सड़क की सुध लेने वाला कौन है? विकास के दावे करने वाले जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे?
More news from झारखंड and nearby areas
- मुसिखाप की जर्जर सड़क ने खोली विकास की पोल, हल्की बारिश में जलजमाव पांडू (पलामू), पांडू प्रखंड के मुसिखाप गांव में जर्जर सड़क विकास के दावों की पोल खोल रही है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो जा रहा है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। गड्ढों और जलजमाव के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के सामने सवाल है कि आखिर इस बदहाल सड़क की सुध लेने वाला कौन है? विकास के दावे करने वाले जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे?1
- Anant सिंह के कैंडिडेट की हार पर नीरज कुमार के समर्थकों ने लिए मजे ! की गुंजन की चांस हाउ1
- ग्रामीण बैंक के सामने नशे में बेसुध पड़ा मिला अज्ञात युवक, पुलिस ने पहुंचाया सुरक्षित स्थान पर चिनिया ग्रामीण बैंक के सामने गुरुवार दोपहर से नीम के पेड़ के नीचे एक अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। इसकी सूचना मिलने पर शाम करीब छह बजे चिनिया पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को उठाने की कोशिश के दौरान उसके शराब के नशे में धुत होने की जानकारी मिली। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद चेहरे पर पानी का छिड़काव कर उसे होश में लाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को शराब के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की। पुलिस ने कहा कि शराब न केवल व्यक्ति, बल्कि उसके पूरे परिवार को भी प्रभावित करती है।1
- छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री करणवीर सिंह का रंका एन एच से गुजरते देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत इस संबंध आज गुरूवार सुबह दश बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री करणवीर सिंह के रंका प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। उनके रंका एन एच 343 पे पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और समर्पण का परिचय दिया। इस अवसर पर रंका उत्तरी मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन महामंत्री करणवीर सिंह का स्वागत करते हुए उनके प्रवास को कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण बताया। मौके पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की भावना भी दिखाई दी। स्वागत कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष पंकज चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र तिवारी, मधुसूदन राम, चप्पू चंद्रवंशी, संतोष कुमार , ओम कुमार, पंकज कुमार, ऋषिकेश कुमार और वीरेंद्र पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ संगठन महामंत्री का स्वागत किया। इस दौरान रंका क्षेत्र के समस्त भाजपा परिवार की सहभागिता रही। इस कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय, संगठनात्मक एकजुटता और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।1
- माली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,परमेश्वरी से स्कॉर्पियो से 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने बुधवार को रात्रि वाहन जांच के दौरान ग्राम परमेश्वरी से उजले रंग की स्कॉर्पियो (WB 20AG 8217) जब्त की। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें 162 लीटर रॉयल स्टैग (750 एमएल), 225 लीटर रॉयल स्टैग (375 एमएल) और 36 लीटर किंगफिशर बीयर (500 एमएल) शामिल है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। #BharatCrimeLiveNews #औरंगाबादपुलिस #मालीथाना #नवीनगर #शराबबरामदगी #अंग्रेजीशराब #पुलिसकार्रवाई #BiharPolice1
- आज खतरनाक रेस्क्यू किया दीमाख अपसेट नंदी महाराज का बड़ा हादसा होते होते बचा 2 बुजुर्ग आदमी पास के हॉस्पिटल में एडमिट आज खतरनाक रेस्क्यू किया दीमाख अपसेट नंदी महाराज का बड़ा हादसा होते होते बचा 2 बुजुर्ग आदमी पास के हॉस्पिटल में एडमिट1
- 13.5 एकड़ पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, न्याय के लिए एकजुट हुए ग्रामीण नीमा वाजित में बैठक, सीओ ने कहा- कागजात की जांच के बाद होगी कार्रवाई रफीगंज प्रखंड के नीमा वाजित गांव में गुरुवार को 13.5 एकड़ पुश्तैनी जमीन पर कथित कब्जे को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। बैठक में जिला परिषद सदस्य विकास कुमार के साथ कृष्णा पासवान, तलकिशोर पासवान, सुरेंद्र पासवान, अलक पासवान, उमेश पासवान और बरन पासवान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कमेश्वर पासवान और सुरेश पासवान ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक, पीड़ित परिवार करीब 90 वर्षों से जमीन पर काबिज है। उनका दावा है कि तीन अदालतों में हार के बावजूद जमीन पर कब्जा किया गया। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जमीन के कागजात की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #नीमावाजिद #औरंगाबादबिहार #भूमिविवाद #HuchTag1
- गैस सिलेंडर में आग लगने से घर में मची अफरा-तफरी, लाखों की संपत्ति राख गैस सिलेंडर में आग लगने से घर में मची अफरा-तफरी, लाखों की संपत्ति राख *ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित* संवाददाता ऊटारी रोड। पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत मुरमा कला पंचायत के पिपरखाड़ गांव में बुधवार की रात गैस सिलेंडर में आग लगने से एक घर में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से घर में रखे सामान जलकर राख हो गए। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश विश्वकर्मा के घर में गैस सिलेंडर से आग लग गई। देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई। घटना के बाद घर के सदस्यों में दहशत फैल गई। हालांकि, ग्रामीणों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिससे आग को फैलने से रोक लिया गया। इस घटना में राहत की बात यह रही कि परिवार का कोई भी सदस्य हताहत नहीं हुआ। सभी लोग सुरक्षित हैं। ग्रामीणों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि घर में रखे सामान के जलने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर ऊंटारी रोड थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना के कारणों की जानकारी जुटाने में लगी है।1