logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छतरपुर बस स्टैंड पर बस पकड़ने आए किसान की अचानक मौत | Ankit Speaks News छतरपुर बस स्टैंड पर बस पकड़ने आए किसान की अचानक मौत.? खजुराहो जाने वाली बस के पास पहुंचते ही गिर पड़े 60 वर्षीय गणेश कुशवाहा; गर्मी और हार्ट अटैक की आशंका, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना. छतरपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राजीय बस स्टैंड पर गुरुवार को एक व्यक्ति की अचानक मौत का मामला सामने आया है। बस स्टैंड पर बस में बैठने पहुंचे 65 वर्षीय व्रद्ध अचानक बस के बाहर ही गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाकर छाया में किया और पानी पिलाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। लोगों के बीच भीषण गर्मी और हार्ट अटैक को मौत की संभावित वजह माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान खजुराहो थाना क्षेत्र के करियाबीजा गांव निवासी 60 वर्षीय किसान गणेश कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गणेश कुशवाहा किसी काम से छतरपुर आए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह वापस अपने गांव जाने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राजीय बस स्टैंड पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह खजुराहो जाने वाली बस के पास पहुंचे ही थे और जैसे ही उसमें बैठने को चढ़ने वाले थे वहः अचानक बस के बाहर ही चक्कर खाकर गिर पड़े। और उनकी मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें धूप से उठाकर छाया में लिटाया और पानी पिलाने की कोशिश की। उनके चेहरे पर पानी भी डाला गया, लेकिन वह अचेत ही रहे। कुछ ही देर में लोगों को समझ आ गया कि उनकी मौत हो चुकी है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर अपर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस बुलवाई गई। इसी दौरान मृतक के मोबाइल पर आए एक फोन कॉल के जरिए उनकी पहचान हो सकी। फोन करने वाले व्यक्ति से बात करने पर पता चला कि मृतक गणेश कुशवाहा खजुराहो के पास स्थित करियाबीजा गांव के निवासी हैं। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दीबताया कि गणेश कुशवाहा किसी काम से छतरपुर आए थे और काम खत्म होने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। घटना के दौरान बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल में काम करने वाले युवक आदर्श वर्मा ने भी मानवता दिखाते हुए मदद की। उन्होंने गणेश कुशवाहा को गिरता हुआ देखा तो तुरंत उन्हें उठाकर छाया में लिटाया और पानी पिलाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को आगे की कार्रवाई के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

1 hr ago
user_Ankit Speaks News
Ankit Speaks News
Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कुछ लोग LPG को लेकर पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वे अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं। ऐसा करके वे जनता के सामने खुद को एक्सपोज तो कर ही रहे हैं, साथ ही देश का भी बड़ा नुकसान कर रहे हैं। आज युद्ध के कारण जो वैश्विक संकट पैदा हुआ है, उससे कोई भी देश अछूता नहीं है। भारत भी इस स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
    1
    कुछ लोग LPG को लेकर पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वे अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं। ऐसा करके वे जनता के सामने खुद को एक्सपोज तो कर ही रहे हैं, साथ ही देश का भी बड़ा नुकसान कर रहे हैं।
आज युद्ध के कारण जो वैश्विक संकट पैदा हुआ है, उससे कोई भी देश अछूता नहीं है। भारत भी इस स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कलेक्टर बोले गैस की और पेट्रोलियम पदार्थ की नहीं है किल्लत अफवाहो पर ध्यान ना दें, जमाखोरों से रहे सावधान
    1
    कलेक्टर बोले गैस की और पेट्रोलियम पदार्थ की नहीं है किल्लत अफवाहो पर ध्यान ना दें, जमाखोरों से रहे सावधान
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    1
    Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रमजान माह क़े अलविदा जुमा की नमाज़ सकुशल संपन्न करने
    1
    रमजान माह क़े अलविदा जुमा की नमाज़ सकुशल संपन्न करने
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नेपुरा राजकीय हाई स्कूल में अव्यवस्था उजागर: 60 छात्र पंजीकृत, विद्यालय में नहीं मिला एक भी छात्र, शिक्षक ड्यूटी पर रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा जनपद के विकासखंड पनवाड़ी अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल नेपुरा में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर सुनसान मिला, जबकि विद्यालय में लगभग 60 छात्र पंजीकृत बताए जा रहे हैं। मौके पर एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला और सभी कक्षाएं खाली पड़ी दिखाई दीं। विद्यालय परिसर के चारों ओर झाड़ियां और जंगल फैला हुआ है, वहीं बाउंड्रीवाल भी अधूरी पड़ी है, जिससे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिसर की स्थिति देखकर साफ प्रतीत होता है कि लंबे समय से रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रदीप कुमार और आशीष कुमार उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक सहित तीनों शिक्षकों की ड्यूटी पुलिस एसआई परीक्षा में लगाई गई है, जिसके कारण शिक्षक विद्यालय में उपस्थित नहीं हो सके। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल ने भी बताया कि परीक्षा ड्यूटी के कारण शिक्षकों की अनुपस्थिति हुई है। हालांकि संबंधित इंटर कॉलेज से जानकारी करने पर बताया गया कि वार्षिक परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन विद्यालय अभी पूर्ण रूप से बंद नहीं हुए हैं और अन्य विद्यालयों में छात्र आ रहे हैं। ऐसे में नेपुरा हाई स्कूल में छात्रों की पूर्ण अनुपस्थिति और शिक्षकों के न मिलने से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भरोसे संचालित हो रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं इस मामले में जब जिला विद्यालय निरीक्षक महोबा से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने चित्रकूट में मीटिंग होने की बात कही और बिना विस्तृत जवाब दिए फोन काट दिया।
    1
    नेपुरा राजकीय हाई स्कूल में अव्यवस्था उजागर: 60 छात्र पंजीकृत, विद्यालय में नहीं मिला एक भी छात्र, शिक्षक ड्यूटी पर
रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा 
महोबा जनपद के विकासखंड पनवाड़ी अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल नेपुरा में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर सुनसान मिला, जबकि विद्यालय में लगभग 60 छात्र पंजीकृत बताए जा रहे हैं। मौके पर एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला और सभी कक्षाएं खाली पड़ी दिखाई दीं।
विद्यालय परिसर के चारों ओर झाड़ियां और जंगल फैला हुआ है, वहीं बाउंड्रीवाल भी अधूरी पड़ी है, जिससे विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिसर की स्थिति देखकर साफ प्रतीत होता है कि लंबे समय से रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।
निरीक्षण के समय विद्यालय में केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रदीप कुमार और आशीष कुमार उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक सहित तीनों शिक्षकों की ड्यूटी पुलिस एसआई परीक्षा में लगाई गई है, जिसके कारण शिक्षक विद्यालय में उपस्थित नहीं हो सके।
इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल ने भी बताया कि परीक्षा ड्यूटी के कारण शिक्षकों की अनुपस्थिति हुई है। हालांकि संबंधित इंटर कॉलेज से जानकारी करने पर बताया गया कि वार्षिक परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन विद्यालय अभी पूर्ण रूप से बंद नहीं हुए हैं और अन्य विद्यालयों में छात्र आ रहे हैं।
ऐसे में नेपुरा हाई स्कूल में छात्रों की पूर्ण अनुपस्थिति और शिक्षकों के न मिलने से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के भरोसे संचालित हो रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
वहीं इस मामले में जब जिला विद्यालय निरीक्षक महोबा से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने चित्रकूट में मीटिंग होने की बात कही और बिना विस्तृत जवाब दिए फोन काट दिया।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Ramlakhan Namdev
    1
    Post by Ramlakhan Namdev
    user_Ramlakhan Namdev
    Ramlakhan Namdev
    Farmer महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 13 साल से कोमा में पड़े 32 साल के हरीश राणा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा और भावुक कर देने वाला फैसला सुनाया है। साल 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद हरीश राणा को गंभीर चोट आई थी और तब से वह कोमा में थे। उनकी जिंदगी मशीनों और मेडिकल ट्यूब के सहारे चल रही थी। लंबे समय तक उम्मीद लगाए बैठे माता-पिता ने आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि उनके बेटे के ठीक होने की अब कोई संभावना नहीं है, इसलिए उसे इस पीड़ा से मुक्ति दी जाए। मामले की गंभीरता को समझते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी। बताया जा रहा है कि फैसला सुनाते समय अदालत का माहौल भी भावुक हो गया। कभी-कभी इंसानियत सिर्फ जिंदगी बचाने में नहीं, बल्कि किसी को सम्मान के साथ विदा करने में भी होती है।
    1
    13 साल से कोमा में पड़े 32 साल के हरीश राणा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा और भावुक कर देने वाला फैसला सुनाया है।
साल 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद हरीश राणा को गंभीर चोट आई थी और तब से वह कोमा में थे। उनकी जिंदगी मशीनों और मेडिकल ट्यूब के सहारे चल रही थी।
लंबे समय तक उम्मीद लगाए बैठे माता-पिता ने आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि उनके बेटे के ठीक होने की अब कोई संभावना नहीं है, इसलिए उसे इस पीड़ा से मुक्ति दी जाए।
मामले की गंभीरता को समझते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु की अनुमति दे दी। बताया जा रहा है कि फैसला सुनाते समय अदालत का माहौल भी भावुक हो गया।
कभी-कभी इंसानियत सिर्फ जिंदगी बचाने में नहीं, बल्कि किसी को सम्मान के साथ विदा करने में भी होती है।
    user_Ankit Speaks News
    Ankit Speaks News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रसोई गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। कई जगह महिलाएं भी लाइन में खड़ी दिखाई दे रही हैं और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सिलेंडर की उपलब्धता कम होने के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। यदि जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। अब देखना यह होगा कि इस समस्या को लेकर केंद्र सरकार और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    रसोई गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। कई जगह महिलाएं भी लाइन में खड़ी दिखाई दे रही हैं और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि सिलेंडर की उपलब्धता कम होने के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। यदि जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
अब देखना यह होगा कि इस समस्या को लेकर केंद्र सरकार और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के नगर बल्देवगढ़ के पास स्थित कैलपुरा में 7 मार्च को गोवंश हत्या की घटना का अब तक खुलासा नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। नाराज नगरवासियों और हिंदू संगठनों ने बाजार बंद कर बल्देवगढ़ बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। #baldevgarh #tikamgarh #mppolice
    1
    टीकमगढ़ जिले के नगर बल्देवगढ़ के पास स्थित कैलपुरा में 7 मार्च को गोवंश हत्या की घटना का अब तक खुलासा नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। नाराज नगरवासियों और हिंदू संगठनों ने बाजार बंद कर बल्देवगढ़ बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
#baldevgarh #tikamgarh #mppolice
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.