Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ़ गृह मंत्री विजय शर्मा का यह वीडियो हो रहा है जमकर वायरस छत्तीसगढ़ गृह मंत्री विजय शर्मा का यह वीडियो हो रहा है जमकर वायरस
BASTAR NEWS NO.1
छत्तीसगढ़ गृह मंत्री विजय शर्मा का यह वीडियो हो रहा है जमकर वायरस छत्तीसगढ़ गृह मंत्री विजय शर्मा का यह वीडियो हो रहा है जमकर वायरस
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- नारायणपुर से एक ऐतिहासिक और निर्णायक खबर सामने आई है, जहां वर्षों से नक्सलवाद के गढ़ माने जाने वाले अबूझमाड़ से आज नक्सलवाद के काले अध्याय के समाप्त होने का ऐलान किया गया। 31 मार्च 2026 की डेडलाइन पर “माड़ बचाओ अभियान” के तहत पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छिपाए गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की प्रदर्शनी लगाकर इस सफलता को सार्वजनिक किया। इस विशेष अभियान के दौरान नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीमों ने सघन सर्चिंग कर अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों से नक्सल डंप का बड़ा खुलासा किया। इस कार्रवाई में कुल 59 हथियार, 1856 जिंदा राउंड सहित 1908 गोला-बारूद, 581 से अधिक विस्फोटक सामग्री, बीजीएल राउंड और लॉन्चर समेत 330 नग सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री में इंसास एलएमजी, स्टेनगन, 303 रायफल, 315 बोर, 12 बोर बंदूक, पिस्टल, रिवॉल्वर जैसे आधुनिक और पारंपरिक हथियार शामिल हैं। साथ ही भारी मात्रा में डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, प्राइमा कॉर्ड, 55 किलो से अधिक विस्फोटक रसायन, आईईडी, ग्रेनेड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिससे नक्सलियों की लॉजिस्टिक और हमलावर क्षमता को बड़ा झटका लगा है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया, बीएसएफ और आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनी के दौरान एक लाख रुपये का ईनामी माओवादी कैडर बिजलू मंडावी ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। वह आमदाई एरिया कमेटी से जुड़ा सक्रिय सदस्य था। पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि वर्ष 2004 से अब तक अबूझमाड़ क्षेत्र में 108 जवान शहीद हुए, 450 से अधिक मुठभेड़ हुईं, 229 नक्सली मारे गए, 1721 गिरफ्तार हुए और 1149 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। वर्ष 2024 से अब तक 42 नए पुलिस कैंप स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में ही 302 नक्सली मुख्यधारा में लौटे हैं और 270 हथियार बरामद किए गए हैं, जो इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में शांति और विकास की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। अबूझमाड़, जो कभी नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता था, आज सुरक्षा बलों की रणनीति, ग्रामीणों के सहयोग और सुदृढ़ खुफिया तंत्र के दम पर नक्सलवाद से मुक्त घोषित किया जा रहा है। यह उपलब्धि न केवल नारायणपुर पुलिस बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, जो अब विकास, विश्वास और नई उम्मीदों की ओर अग्रसर हो चुका है।1
- Post by Ashish parihar Parihar1
- धर्म के नाम पर जीव हत्या बंद करो1
- पानी की समस्या को लेकर किया चक्का जाम ग्राम ढाबा। कल शाम 30 मार्च को ग्राम ढाबा में नगर निगम द्वारा पानी की समस्या को लेकर हुआ हंगामा गांव के लोगोबने किया रोड को जाम किया गया पूरे सड़क को घेर दिया गया था जिसमें किसी को आने जाने नहीं दिया गया कल शाम को काम से घर जाने वाले लोग हुए परेशान एवं सभी ग्रामवासी मिलकर यह चक्कर जाम किया गया जिसमें पुलिस प्रशासन भी उसे भीड़ में थे जो सभी लोगों को , वहां की परिस्थितियों को संभाल रहे थे एवं इनसे अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा जो दो से तीन घंटे तक रोड को जाम कर दिया गया था पुलिस प्रशासन के द्वारा परिस्थिति को संभाला गया, फिर बाद इतने दिक्कतों के बाद सभी को जाने की अनुमति दी गई।3
-  स्थान: धरसींवा (रायपुर) – ग्राम बरतोरी/सिलयारी गैस सिलेंडर में कम भराव और अनियमित वितरण से ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग धरसींवा विकासखंड के ग्राम बरतोरी एवं सिलयारी क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि देवेन्द्र भारत गैस वितरण गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडरों में निर्धारित 14.2 किलो की जगह 2 से 3 किलो तक कम गैस भरी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 (शनिवार) को देवेन्द्र भारत गैस वितरण, सिलयारी की रिफिलिंग गाड़ी (क्रमांक RJ43GA7630) ग्राम बरतोरी पहुंची थी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण गैस लेने पहुंचे, लेकिन कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि उन्हें 56 दिन से लेकर 5 महीने तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है, जबकि नियमानुसार 45 दिन बाद उपभोक्ता गैस लेने के पात्र होते हैं। ग्रामीणों ने जब सिलेंडरों के कम वजन का विरोध किया, तो वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर वाहन को ग्राम तर्रा में रोका और एजेंसी संचालक से फोन पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा एजेंसी संचालक द्वारा दबाव बनाकर ग्रामीणों को डराने का प्रयास किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों को पुलिस चौकी सिलयारी बुलाया गया, लेकिन संबंधित एजेंसी संचालक स्वयं उपस्थित नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों में और नाराजगी बढ़ गई। इधर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जिला रायपुर (ग्रामीण) के पदाधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उपभोक्ताओं को सही वजन और समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।2
- Post by दैनिक मूक पत्रिका1
- बस्तर संभाग का लोकप्रिय न्यूज़ चैनल BASTAR NEWS NO.1 लाइक सब्सक्राइब कीजिए1
- नारायणपुर में विकास को नई रफ्तार मिलती नजर आ रही है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-130D के तहत शहर के महत्वपूर्ण मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 11.31 करोड़ रुपये की बड़ी स्वीकृति दी है, जिसे क्षेत्र के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। नारायणपुर जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-130D, यानी कोंडागांव–नारायणपुर–कुतुल मार्ग के अंतर्गत गढ़बेंगाल चौक से मानसरोवर बखरूपारा तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 11.31 करोड़ रुपये की प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति वार्षिक योजना 2025-26 के अंतर्गत किलोमीटर 45.200 से 47.200 तक सड़क के एकमुश्त सुधार कार्य के लिए दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस परियोजना में सड़क को आधुनिक तकनीकी मानकों के अनुरूप मजबूत, टिकाऊ और सुरक्षित बनाया जाएगा, जिससे शहर के भीतर यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सकेगी। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के पीछे नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप की सक्रिय पहल को प्रमुख माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 07 जनवरी 2026 को उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस मार्ग की जर्जर स्थिति से अवगत कराया था और शीघ्र सुदृढ़ीकरण की मांग की थी। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि इस परियोजना को अब स्वीकृति मिल गई है। देश में आधारभूत ढांचे के विकास को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई गति मिली है, वहीं छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विशेषकर दूरस्थ और आदिवासी अंचलों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी समन्वित प्रयास का असर अब नारायणपुर जैसे क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इस संबंध में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि डबल इंजन सरकार के संयुक्त प्रयासों से नारायणपुर सहित पूरे बस्तर क्षेत्र में विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के सुदृढ़ीकरण से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि कोंडागांव–नारायणपुर–कुतुल मार्ग से आवागमन करने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। निर्धारित योजना के अनुसार इस परियोजना का प्रारंभिक कार्य वर्ष 2025-26 में शुरू किया जाएगा, जबकि 2026-27 तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क के बेहतर होने से क्षेत्र में व्यापार, आवागमन, पर्यटन और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। नारायणपुर में स्वीकृत यह सड़क परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है। बेहतर सड़क सुविधा से न केवल लोगों का आवागमन आसान होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और विकास को भी मजबूती मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है।1
- Post by Ashish parihar Parihar1