Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में, प्रदर्शन जारी . सडको पर हंगाम पटना में आज राजद का राज भवन मार्च हो रहा है। इस दौरान तेजस्वी यादव अपने विधायको और सांसदो के साथ पटना की सडको पर तिरंगा ले कर निकल पड़े : इस बीच डाक बंगला चौराहे पर उन्हे हिरास्त में ले लिया गया !
जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में, प्रदर्शन जारी . सडको पर हंगाम पटना में आज राजद का राज भवन मार्च हो रहा है। इस दौरान तेजस्वी यादव अपने विधायको और सांसदो के साथ पटना की सडको पर तिरंगा ले कर निकल पड़े : इस बीच डाक बंगला चौराहे पर उन्हे हिरास्त में ले लिया गया !
More news from बिहार and nearby areas
- पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा, स्नान के दौरान सावधानी की अपील, पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम लगातार लोगों को सतर्क कर रही है और गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में नहीं जाने की अपील कर रही है। बीते दिनों पटना और आसपास के इलाकों में गंगा स्नान के दौरान कई बच्चियों, किशोरों और युवकों के डूबने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। यह तस्वीर पटना के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत कंगन घाट की है, जहां गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण घाट पर खतरा बढ़ गया है। लोगों से अपील है कि गंगा स्नान के दौरान सुरक्षित स्थान पर ही रहें, गहरे पानी में जाने से बचें और बच्चों को नदी के किनारे अकेला न छोड़ें। बढ़ता जलस्तर और हाल की डूबने की घटनाओं को देखते हुए सावधानी ही सुरक्षा है।1
- पटना में तेजस्वी यादव को लिया गया हिरासत में/खूब हो रहा प्रदर्शन बिहार की राजधानी पटना में राजभवन मार्च निकाल रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पुलिस ने इनकम टैक्स चौराहे पर हिरासत में ले लिया। तेजस्वी यादव के साथ मौजूद आरजेडी कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने रोकना शुरू कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने के लिए बसों में सवार हो गए। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बुधवार को पटना में राजभवन मार्च निकाला जा रहा था। सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर AK-47 से फायरिंग, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, बेरोजगारी और NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक समेत कई मुद्दों को लेकर आरजेडी ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था।2
- तेजस्वी यादव ने निकाला राजभवन मार्च, सोशल मीडिया पर लिखा- तानाशाही का करने दमन, युवा चले राजभवन Mukhiyajee Reporter | Patna बिहार के नेता प्रतिपक्ष व राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में निकाला राजभवन मार्च। उन्होंने इसका वीडियो क्लिप जारी करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- तानाशाही का करने दमन, युवा चले राजभवन... हालांकि, अब राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन हो गया है.1
- पिछले 40 सालों से कर रहे हैं, एक ही जगह से, गुप्त रोगों का इलाज, mathhiyapur पटना1
- पटना में प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन चला, कई लोग नाचते नजर आए1
- धान के खेत में खाद छिड़कने गए किसान की करंट लगने से मौत! ⚡ पटना जिला के बख्तियारपुर के माधोपुर निवासी 41 वर्षीय किशोर राय बुधवार दोपहर अपने धान के खेत में खाद छिड़कने गए थे। इसी दौरान बिजली पोल में आए करंट की चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों और वार्ड पार्षद का आरोप है कि कृषि बिजली के जर्जर तार और पोल को लेकर करीब 6 महीने से बिजली विभाग को सूचना दी जा रही थी, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। अब किसान और परिजन मुआवजे तथा जर्जर बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।1
- फतुहा में पेपरलेस निबंधन के विरोध में दस्तावेज नवीसों का अनिश्चितकालीन कलमबंद फतुहा। पेपरलेस निबंधन की खामियों को लेकर फतुहा निबंधन कार्यालय के सभी दस्तावेज नवीसों ने बिहार राज्य दस्तावेज नवीस संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन कलमबंद आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के पहले दिन दस्तावेज नवीसों के काम बंद रखने से निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री का काम प्रभावित रहा और कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। दस्तावेज नवीसों ने सरकार से पेपरलेस निबंधन की योजना को वापस लेने की मांग की है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था आम जनता के हित में नहीं है। उनका कहना है कि पेपरलेस निबंधन के बाद मिलने वाले प्रिंट में न तो स्टांप लगा होता है और न ही आवश्यक मुहर होती है। इसके अलावा खरीदार और विक्रेता का हस्ताक्षर भी प्रिंट पर नहीं होने की बात कही गई है। दस्तावेज नवीसों का दावा है कि ऐसी स्थिति में जमीन की रजिस्ट्री के बाद खरीदार को मिलने वाला प्रिंट कई जरूरी कार्यों में उपयोगी नहीं रह जाता। उनका कहना है कि इस दस्तावेज के आधार पर बैंक से लोन लेने समेत अन्य कार्यों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सुधीर यादव ने यह भी आशंका जताई कि पेपरलेस निबंधन के बाद प्रिंट निकालने की प्रक्रिया में आम लोगों के साथ साइबर ठगी या अन्य तरह का फर्जीवाड़ा किया जा सकता है। वहीं, इस नई व्यवस्था से दस्तावेज नवीसों के काम पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात उन्होंने कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जब तक पेपरलेस निबंधन की योजना को वापस नहीं लेती, तब तक दस्तावेज नवीसों का कलमबंद आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के पहले दिन मुद्रिका सिंह, कृष्णा सिंह, पप्पू कुमार समेत दर्जनभर से अधिक दस्तावेज नवीस मौजूद रहे।1
- तेजस्वी के राजभवन मार्च को लेकर पटना में पुलिसिंग टाइट/आई जी पुलिस कर रहे निरीक्षण तेजस्वी के राजभवन मार्च को लेकर आई जी पुलिस जितेंद्र राणा पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए,साथ ही निरीक्षण करते हुए।2
- इस धरती पर कोई भी जाति नहीं होता है, इंसान में सिर्फ़ इंसान होता है, कह रहें हैं, ग्रामीण सरपंच जी1