पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा, स्नान के दौरान सावधानी की अपील, पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम लगातार लोगों को सतर्क कर रही है और गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में नहीं जाने की अपील कर रही है। बीते दिनों पटना और आसपास के इलाकों में गंगा स्नान के दौरान कई बच्चियों, किशोरों और युवकों के डूबने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। यह तस्वीर पटना के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत कंगन घाट की है, जहां गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण घाट पर खतरा बढ़ गया है। लोगों से अपील है कि गंगा स्नान के दौरान सुरक्षित स्थान पर ही रहें, गहरे पानी में जाने से बचें और बच्चों को नदी के किनारे अकेला न छोड़ें। बढ़ता जलस्तर और हाल की डूबने की घटनाओं को देखते हुए सावधानी ही सुरक्षा है।
पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा, स्नान के दौरान सावधानी की अपील, पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम लगातार लोगों को सतर्क कर रही है और गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में नहीं जाने की अपील कर रही है। बीते दिनों पटना और आसपास के इलाकों में गंगा स्नान के दौरान कई बच्चियों, किशोरों और युवकों के डूबने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। यह तस्वीर पटना के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत कंगन घाट की है, जहां गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण घाट पर खतरा बढ़ गया है। लोगों से अपील है कि गंगा स्नान के दौरान सुरक्षित स्थान पर ही रहें, गहरे पानी में जाने से बचें और बच्चों को नदी के किनारे अकेला न छोड़ें। बढ़ता जलस्तर और हाल की डूबने की घटनाओं को देखते हुए सावधानी ही सुरक्षा है।
- खबर का असर: जलस्तर बढ़ते ही खोला गया फतुहा पीपापुल।।।। फतुहा। 19 अगस्त के अंक में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। पुनपुन नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर और पीपापुल से जान जोखिम में डालकर हो रहे आवागमन की खबर प्रकाशित होने के बाद पीपापुल अथॉरिटी हरकत में आया। बुधवार को आनन-फानन में फतुहा पहुंचकर पीपापुल को एक तरफ से खोल दिया गया, जिससे अब इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। बताया जाता है कि पिछले तीन दिनों से पुनपुन नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही थी। पानी पीपापुल के किनारों के ऊपर से बहने लगा था। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल से आवागमन कर रहे थे, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद पीपापुल अथॉरिटी ने पुल को खोलकर आवागमन रोक दिया। पीपापुल बंद होने से सम्मसपुर और गोविंदपुर के बीच सीधा संपर्क बाधित हो गया है। अब लोगों को एक-दूसरे मोहल्ले में आने-जाने के लिए फतुहा बाइपास का सहारा लेना पड़ेगा। वहीं, पुनपुन नदी पर बनने वाला स्थायी पुल अभी निर्माणाधीन है। ऐसे में पीपापुल बंद होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है।1
- पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में, प्रदर्शन जारी . सडको पर हंगाम पटना में आज राजद का राज भवन मार्च हो रहा है। इस दौरान तेजस्वी यादव अपने विधायको और सांसदो के साथ पटना की सडको पर तिरंगा ले कर निकल पड़े : इस बीच डाक बंगला चौराहे पर उन्हे हिरास्त में ले लिया गया !1
- सम्राट कैबिनेट में लगी 13 एजेंडों पर मुहर, वीडियो न्यूज में देखिए विस्तृत जानकारी दे रहे हैं मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के सचिव मोहम्मद सोहैल Mukhiyajee Reporter | Patna मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुल 13 एजेंडों पर लगी मुहर। बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी देते मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के सचिव मोहम्मद सोहैल...1
- SSDCOD108 ASHOK SAMRAT1
- नौबतपुर भाकपा ने 15सूत्री मांगो को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर दिया एकदिवसीय धरना नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट भारतीय कंपमिस्ट पार्टी ने अपनी 15सूत्री मांगों को लेकर नौबतपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना जिसकी अध्यक्षता भाकपा नेता निर्मल कुमार उर्फ सोनू ने किया। धरना के बाद अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन सभी पदाधिकारियों को दिया जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल हैं। अंचल परिषद, नौबतपुर, पटना। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, नौबतपुर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत नौबतपुर, पटना महाशय, भाकपाअंचल परिषद, नौबतपुर 6-14 अगस्त तक प्रखंड के विभिन्न पंचायतो, नगर पंचायत के वार्डो में पदयात्रा का, आम परिवारों और खासकर दलित अति पिछडें परिवारों के गरीबों के ज्वलंत समस्याओं से अवगर हुए। समस्याओं से जुझ रहे लोगो के साथ आज 19 अगस्त 2026 को आपके कार्यालय के समक्ष धरणा/ प्रदर्शन के माध्यम से निम्न माँग रखते हैं:- सरकारी जमीन पर वर्षों से बसे परिवारों का सर्वे कराकर वास पर्चा दिया जाये। 1. 2. सेटेलाईट टाउन के नाम पर किसानों का जमीन छिनना बंद किया जाये। 3. अजवाँ के किसानों को गोरखा बटालियन के नाम पर उपजाउ जमीन छीनने पर तत्काल रोक लगाओं। 4. सावरचक पंचायत के श्रीवर मे गैर मजरुआ मालिक जमीन पर भूमिहीनों को पर्चा दो। 5. चक चेचौल पंचायत के महाराजगंज मौजा मे सरकारी तालाब से अतिक्रमण मुक्त कर उसकी उराही कराये। 6. सभी वृद्धा पेंशन बंद खाता को अविलंब चालु किया जाये। 7. छटनीग्रस्त राशन कार्ड को चालु कर गरीबों को राशन दिया जाये। 8. परिमार्जन और दाखिल खारीज में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जाए। 9. पटवन के लिए नहर मे पानी एवं सरकारी नलकूपों को शीघ्र चालु किया जाये। 10. नगर पंचायत नौबतपुर में बिजली, पानी और सफाई की अविलंब दुरुस्त किया जाये साथ ही नौबतपुर बाजार से पानी निकासी की व्यवस्था किया जाये। 11. किसानों को खाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाये। 12. नौबतपुर रेफरल अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था को दुर करें। 1.3. बिजली की आपूर्ति मे व्यवधान दूर किया जाये। 14. श्रम विरोधी कानून वापस लिया जाये बी.बी.राम जी कानून मे दैनिक मजदुरी 700 रु0 किया जाये। 15. अजवाँ पंचायत के षष्टम एवं पंद्रहवीं योजना में वितिय अनियमित्ता की न्यायिक जाँच करें। विश्वास है कि उपरोक्त मांगो के सामाधान मे अपेक्षित साकारात्मक सहयोग करेंगें। साभिवादन1
- पटना में राजभवन मार्च के दौरान पुलिस बैरिकेटिंग तोड़ आगे बढ़े नेता। खूब हो रही नोकझोक पटना में राजभवन मार्च के दौरान पुलिस और आंदोलनकारी में खूब रस्सा कस्सी हो रही है।पुलिस के द्वारा लगाए गए बैरिकेटिंग को तोड़ लोग आगे बढ़ गए है ।देखिये तस्वीरों में2
- क्या मंगल पांडे जी, डस्टबिन घोटाला तो सामने आ गया, अब एक हकीकत और हम लेकर आए हैं। उर्मिला कंपनी जो स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर डाटा ऑपरेटर का बहाली कर रही है, यह उर्मिला कौन है पांडे जी? क्या मंगल पांडे जी, डस्टबिन घोटाला तो सामने आ गया, अब एक हकीकत और हम लेकर आए हैं। उर्मिला कंपनी जो स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर डाटा ऑपरेटर का बहाली कर रही है, यह उर्मिला कौन है पांडे जी? आप सभी को पता है कि यह उर्मिला कंपनी जो है स्वास्थ्य, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की पत्नी के नाम पर है। नाम है उनकी पत्नी का उर्मिला पांडे और यह संविदा पर जो कर्मी को बहाल कर रही है, इसका नाम है उर्मिला कंपनी। अब यह उर्मिला कौन है, आप समझ रहे हैं। जितने भी लोग इस वीडियो को देख रहे हैं, सबसे पहले आप रुकिए। चारा घोटाला पर चिल्ला-चिल्लाकर बोलने वाले भाजपा के लोग, भाजपा के विधायक, भाजपा के मंत्री, अब देखिए इस वीडियो में आगे। जब हमने भाजपा के एक मंत्री से पूछा कि स्वास्थ्य मंत्री जब थे मंगल पांडे तो उन पर डस्टबिन घोटाले का आरोप लग रहा है, जब इस पर हमने सवाल किया तो बिना जवाब दिए वो निकल गए। यही बात अगर पूछते कि चारा घोटाला हुआ था, तो गरज-गरज के बोलते। लेकिन जब बात आई मंगल पांडे पर, तो बिना बोले निकल गए।1
- मौजीपुर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर मौजी पुर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर पटना के फतुहा नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर स्थित कृपाल टोला के पास बुधवार की शाम को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अज्ञात पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर से हुआ। बताया जाता है कि पटना की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप फतुहा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कृपाल टोला के पास पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल राय उर्फ डॉक्टर (पिता- रामानुज राय), निवासी रुस्तमपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार राजू शर्मा (पिता- अशोक शर्मा), निवासी रुस्तमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल राजू शर्मा को तत्काल फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। बताया गया कि मृतक अनिल राय उर्फ डॉक्टर और घायल राजू शर्मा औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे। छुट्टी के बाद दोनों मोटरसाइकिल से अपने घर रुस्तमपुर लौट रहे थे। इसी दौरान मौजीपुर के कृपाल टोला के पास यह हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच करते हुए फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।1